SP-BSP alliance – Dainik Bhaskar UP/UK

लोकतंत्र लहूलुहान…लाठी-गोली के बीच पांचवें चरण के लिए हो रही है वोटिंग
-पश्चिम बंगाल में खूनखराबा, तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवार पर किया जानलेवा हमला, पोलिंग एजेंट के घर पर तोड़फोड़, पत्नी के कपड़े फाड़े, कई जगह हिंसा

-जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पोलिंग बूथ पर ग्रेनेड ब्लास्ट, मतदाताओं को डराने की कोशिश

-बिहार के हाजीपुर में पोलिंग बूथ के बाहर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

– कई राज्यों में ईवीएम खराब, अनेक स्थानों पर मतदान शुरू होने में हुई देरी

-उत्तर प्रदेश के अमेठी और बांदा में कई जगह लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार

नई दिल्ली । लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में पश्चिम बंगाल ने पांचवीं बार लहू की इबारत लिख गणतंत्र की दिशा ‘गनतंत्र’ की तरफ मोड़ने की कोशिश की। सत्रहवीं लोकसभा के गठन के लिए सोमवार को सात राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यह चुनाव का पांचवां चरण है। पश्चिम बंगाल चुनाव के चार चरणों को पहले ही लहूलुहान कर चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विनय कटियार ने पश्चिम बंगाल में हुई ताजा चुनाव हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। 51 सीटों पर दोपहर 12 बजे तक 27.13 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।

मीडिया के अनुसार लोगों ने बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में पहले ही हिंसा की आशंका जताई थी। यहां से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के हमले से यह आशंका सच साबित हुई। हमले में उनका होंठ फट गया और मुंह से खून निकलने लगा। आरोप है कि जगदल थाना प्रभारी मूकदर्शक बने रहे। हमले से लहूलुहान अर्जुन सिंह ने कहा, मोहनपुर में मतदान करने जा रहे भाजपा समर्थक महिला और उसके बेटे को तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने कैद कर लिया था। वह मां-बेटे को मुक्त कराकर उसके घर जा रहे थे। तभी पुलिस के सामने उन पर हमला किया गया। उन्होंने इस बारे में चुनाव आयोग को सूचित कर दिया है।

इसके अलावा उलुबेरिया संसदीय क्षेत्र के रूपनारायणपुर में भाजपा के पोलिंग एजेंट उत्तम मंडल के घर पर सुबह 5:00 बजे हथियारों से लैठ तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने हमला किया। बंदूक, लाठी और डंडे लेकर पहुंचे हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उत्तम मंडल को पीटकर लहूलुहान कर दिया। उनकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। इस घटना से मंडल की पत्नी दहशत में है। उनका कहना है, हमलावर वोट डालने पर जान से मारने की धमकी दे गए हैं। उधर, हुगली और हावड़ा के अलावा कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी आने पर लोगों ने हंगामा किया। बैरकपुर सीट के नैहटी में छह मतदान केंद्रों में तृणमूल समर्थकों ने वाममोर्चा के पोलिंग एजेंट को घुसने नहीं दिया। मोहनपुर, उदय और नारायणपुर में भाजपा के कैंप ऑफिसों में तोड़फोड़ की गई है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक मतदान केंद्र पर ग्रेनेड से विस्फोट किया गया। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर में लद्दाख और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में मतदान हो रहा है। कश्मीर के सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बावजूद इसके बीते चरणों में वोटिंग प्रतिशत 10 से भी कम रहा।

बिहार के हाजीपुर में हिंसा की आशंका के मद्देनजर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं के अलावा भीड़ एकत्र हो गई। चेतावनी के बावजूद लोग नहीं हटे तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश के अमेठी, बांदा और चित्रकूट में लोगों के मतदान का बहिष्कार करने से प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। अमेठी के रेभा गांव में रेलवे अंडर ब्रिज न बनने से ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकले। बांदा-चित्रकूट क्षेत्र के पथरा मनी के ग्रामीणों ने जल संकट की वजह से चुनाव का बहिष्कार किया है। सीतापुर से भी ऐसी ही सूचना है। बांदा शहर के कटरा, छावी तालाब, लोधा कुआं, बलखंडी नाका समेत करीब 12 मोहल्लों में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। अधिकारी इन लोगों को वोड डालने के लिए मना रहे हैं। कौशांबी में सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार ने ब्लॉक प्रमुख पर बूथ में कब्जा करने का आरोप लगाया है।

सात राज्यों की 51 लोकसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान में 8.75 करोड़ वोटर्स 674 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला ईवीएम में लॉक करेंगे। सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए कुल 96,000 मतदान बूथ बनाए गए हैं।

पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के धौरहरा, सीतापुर, लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा, बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर, झारखंड के कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग, मध्य प्रदेश के दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़, पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया, श्रीरामपुर, बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, हुगली, आरामबाग, राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, चुरू, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर, सीकर, जम्मू-कश्मीर के लद्दाख और अनंतनाग सीट के लिए वोटिंग हो रही है। आम चुनाव इस बार सात चरण में पूरा होगा। पहले पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91, दूसरे में 18 अप्रैल को 12 राज्यों की 97, तीसरे में 23 अप्रैल को 15 राज्यों की 117 सीट और चौथे में 29 अप्रैल को नौ राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। सभी नतीजे 23 मई रात तक आने की संभावना है।

आम चुनाव के पांचवें चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई दिग्गजों की किस्मत सोमवार शाम ईवीएम में लॉक होगी। यह चुनाव राहुल गांधी के भविष्य का भी फैसला करेगा। अमेठी सीट खोने पर कांग्रेस के अंदर संगठन में बदलाव की चिंगारी सुलग सकती है।

आम चुनाव का पांचवां चरण भाजपा, कांग्रेस के अलावा सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के लिए अहम है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, रायबरेली से कांग्रेस की सोनिया गांधी, अमेठी से कांग्रेस के राहुल गांधी मैदान में हैं। तीनों यहां से मौजूदा सांसद हैं। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में 12 भाजपा और दो कांग्रेस के पास हैं। पिछली बार अमेठी से राहुल और रायबरेली से सोनिया निर्वाचित हुई थीं। इस चरण की 14 में से नौ सीटों पर भाजपा ने अपने वर्तमान सांसदों पर भरोसा जताया है।

रायबरेली से सोनिया के खिलाफ उन्हीं की पार्टी से भाजपा में पहुंचे एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। अमेठी में राहुल को भाजपा की स्मृति ईरानी कड़ी चुनौती दे रही हैं। लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा-बसपा गठबंधन ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और पूर्व मिस इंडिया पूनम सिन्हा को टिकट दिया है। यहां कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम पर दांव खेला है। धौरहरा से पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद हैं। 2014 में वह यहां से हार का मजा चख चुके हैं।

राजस्थान के जयपुर (ग्रामीण) से केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर का मुकाबला कांग्रेस की कृष्णा पुनिया से है। बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व आईपीएस अधिकारी मदनगोपाल हैं। दोनों मौसेरे भाई हैं।

बिहार की सारण सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चंद्रिका राय से है। झारखंड की चार सीटों पर प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, राज्य की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा और झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संजय सेठ शामिल हैं। वर्ष 2014 में इन चार सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

लोक सभा चुनाव : मायावती के इतिहास में पहली बार किया ये काम
लखनऊ । लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मतदान करने के बाद कहा कि मैं अपील करती हूं कि जनहित में मतदान करें। लोग अपने मत का सही उपयोग करें।

बसपा सुप्रीमों मायावती ने लखनऊ लोकसभा में गठबंधन उम्मीदवार पूनम सिन्हा के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया। मायावती सुबह के समय अपने माल एवेन्यू स्थित आवास से निकली और सरोजनी नायडू मार्ग पर बने लखनऊ मांटेसरी स्कूल में पहुंचकर मतदान किया।

BSP Chief Mayawati casts her vote at a polling booth in City Montessori Inter College in Lucknow. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/h28DExxZ8E

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 6, 2019

मतदान करने के बाद मायावती ने कहा कि मतदाता अपना मतदान करते हुए ध्यान रखे कि उनका मत खराब ना होने पाये। मतदान करना जरुरी है। अपने मत का उपयोग लोग सही जगह करें।

लखनऊ में सपा और बसपा गठबंधन की ओर से सपा के टिकट से पूनम सिन्हा चुनाव लड़ रही है। यह मायावती के इतिहास में पहली बार है कि वे गठबंधन धर्म निभाते हुए पूनम सिन्हा को अपना मत दिया है।

लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण के कई मतदान केन्द्र में ईवीएम खराब
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण में लोकसभा चुनाव की 14 सीट की धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोण्डा में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। लोगों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है, लेकिन मतदान को शुरु हुए घंटे नहीं बीते कि ईवीएम खराब होना शुरु हो गयी।

रायबरेली के उंचाहार विधानसभा में बूथ संख्या 28, 232, 147,232, 233, ईवीएम खराब हुई। बताया जा रहा है कि इस बूथ केन्द्रों पर अभी तक मतदान शुरु नहीं हो पाया है। वहीं, अमेठी में चार जगह ईवीएम खराब है। इसमें जीआईसी कॉलेज की बूथ संख्या 28 व रेभा के बूथ क्रमांक 125 और 96, 128 पर ईवीएम खराब हुई है।

बांदा जनपद के बूथ केन्द्र 81 और 82 ईवीएम हुई खराब हो गयी। यहां पर 40 मिनट तक मतदान रुका रहा। मतदान न करने से शहर के मतदाताओ में नाराजगी। तकरीबन 100 मतदाता बिना मतदान किये लौटे। इसके अलावा चित्रकूट दहनी ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 245 में एक घंटे के बाद जिला प्रशासन ने मतदाताओं को समझा बुझा कर मतदान शुरू कराया गया।

चित्रकूट के राजापुर बूथ क्रमांक 95 में ईवीएम खराब है। सीतापुर में बूथ क्रमांक 76 में ईवीएम खराब है। इसी तरह बाराबंकी आवास विकास स्थित बूथ पर सही समय पर नहीं शुरू हो सका मतदान। बूथ पर तैनात मतदान कर्मी नहीं शुरू कर पा रहे ईवीएम। इसके को लेकर बूथ पर खड़े मतदाताओं को हो रही असुविधा। लखनऊ के शशिभूषण स्कूल में भी ईवीएम खराब होने की जानकारी हुई है। आधे घंटे से मतदान प्रभावित है। जानकारी पर जिला प्रशासन पहुंचा और मतदान शुरु कराने के प्रयास में जुटा हुआ है।

यहां हो रही है वोटिंग

1.उत्तर प्रदेशः धौरहरा, सीतापुर, लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा

2.बिहारः सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर

3.झारखंडः कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग

4.मध्य प्रदेशः दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बेतूल और टीकमगढ़

5.पश्चिम बंगालः उलुबेरिया, श्रीरामपुर, बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, हुगली और आरामबाग

6.राजस्थानः बीकानेर, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, चुरू, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर और सीकर

7. जम्मू-कश्मीरः लद्दाख और अनंतनाग

आम चुनाव इस बार सात चरण में पूरा होगा। पहले पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91, दूसरे में 18 अप्रैल को 12 राज्यों की 97, तीसरे में 23 अप्रैल को 15 राज्यों की 117 सीट और चौथे में 29 अप्रैल को नौ राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। सभी नतीजे 23 मई रात तक आने की संभावना है।

राजनाथ, सोनिया व राहुल समेत कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला आज
लखनऊ । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह सात बजे मतदान प्रारम्भ हो गया। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, जो मतदाता मतदान केंद्रों पर छह बजे तक पहुंच जाएंगे वे भी वोट दे सकेंगे।

पांचवें चरण में प्रदेश की धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, अयोध्या (फैजाबाद), बहराइच, कैसरगंज और गोण्डा लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चरण में 2.50 करोड़ मतदाता केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत 182 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

कुल 182 उम्मीदवार

पांचवें चरण में प्रदेश की 14 सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। धौरहरा में आठ उम्मीदवार, सीतापुर में 12, मोहनलालगंज में 12, लखनऊ में 14, रायबरेली में 15, अमेठी में 27, बांदा में आठ, फतेहपुर में 10, कौशाम्बी में 12, बाराबंकी में 13, अयोध्या (फैजाबाद) में 13, बहराइच में 10, कैसरगंज में 12, तथा गोण्डा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 16 उम्मीदवार हैं। पांचवें चरण में प्रमुख रूप से भाजपा के 14 उम्मीदवार, कांग्रेस-14, बसपा के पांच, सपा के सात, सी0पी0आई0 के एक तथा शेष अन्य एवं निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इस चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या 26 है।

2.50 करोड़ मतदाता

पांचवें चरण की 14 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों में 2,50,68,296 मतदाता हैं, जिनमें 1.34 करोड़ पुरूष, 1.16 करोड़ महिला तथा 1301 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के 3,39,064 युवा मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक के 4,84,757 वरिष्ठ मतदाता हैं। लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 20,38,725 मतदाता हैं, जबकि सबसे कम 16,44,156 मतदाता धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में हैं।

ये हैं तैयारियां

पांचवें चरण के संसदीय क्षेत्रों में कुल 16,126 मतदान केन्द्र तथा 28,100 मतदेय स्थल हैं, जिनमें क्रिटिकल मतदेय स्थलों की संख्या 3270 है। उन्होंने बताया कि 1361 मतदेय स्थलों पर डिजिटल और 1521 मतदेय स्थलों पर वीडियो कैमरे लगाये गये हैं। इसके अलावा 2778 मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है।

मतदान कार्य में प्रयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवी पैट की संख्या (आरक्षित सहित)-बैलट यूनिट 35281, कन्ट्रोल यूनिट 32817 तथा वीवी पैट 35436 है। बताया कि इस बार शत प्रतिशत मतदेय स्थलों पर वीवी पैट का प्रयोग किया जाएगा।

इसके अलावा शांतिपूर्ण मतदान के लिए 2155 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 273 जोनल मजिस्ट्रेट और 262 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसी तरह 14 सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक, 14 व्यय प्रेक्षक और 80 सहायक व्यय प्रेक्षक लगाए गए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल0 वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पांचवें चरण के लिए कुल 1,25,008 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बल एवं पीएसी की तैनाती की गयी है।

राजधानी स्थित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रुम से भी मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी की व्यवस्था की गई है। वहां पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल0 वेंकटेश्वर लू समेत अन्य अधिकारी आज दिन भर मौजूद रहेंगे।

मतदान वाले जिलों में रहेगा अवकाश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार आज मतदान वाले जिलांे में निगोशिएबल इन्स्ट्रमेन्ट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश के अलावा कारखाने, सभी वाणिज्यिक अधिष्ठान एवं दुकानें बंद रहेंगी।

राजनाथ, सोनिया व राहुल समेत कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

इस चरण के मतदान में कई बड़े सियासी दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें राजधानी लखनऊ से देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह दोबारा चुनाव मैंदान में हैं। उनके मुकाबले में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन से फिल्म अभिनेत्री पूनम सिन्हा तो कांग्रेस के टिकट पर आचार्य प्रमोद कृष्णन ताल ठोंक रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के गढ़ वाली रायबरेली सीट से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर भाग्य आजमा रही हैं, जबकि उनके बेटे और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इसके अलावा बाराबंकी सीट से कांग्रेस के प्रवक्ता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया, मोहनलालगंज से निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर और धौरहरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद के भाग्य का भी फैसला इसी चरण के चुनाव में होना है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कुल सात चरणों में मतदान हो रहे हैं। अब तक चार चरण के मतदान हो चुके हैं। आज पांचवें चरण का मतदान है, जबकि छठे और सातवें चरण के वोट क्रमशः 12 एवं 19 मई को डाले जाएंगे।

राजना​थ सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ किया मतदान

केन्द्रीय गृह मंत्री और लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुबह मतदान किया है।  राजना​थ मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही परिवार के साथ अपने आवास से निकले और गोमती नगर स्थित विपुलखण्ड तीन में स्कॉलर्स होम स्कूल के पोलिंग बूथ 333 पर जाकर मतदान किया। उनके परिवार के सदस्यों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजना​थ सिंह के साथ लखनऊ भाजपा के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

मतदान करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ की जनता से अपील करता हूं कि अपना मतदान पहले करे और उसके बाद ही जलपान करें। लखनऊ के साथ ही आज पांचवे चरण में 51 लोकसभा सीटों पर हो रहे मतदान में सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें।

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने किया मतदान, बोले हर मतदाता डाले अपना वोट

पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी ने भी मतदान किया। उन्होंने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक मतदान करें।  सिंह मतदान के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ और सार्थक लोकतंत्र के लिए वोटिंग आवश्यक है। प्रदेश में जिन-जिल जिलों में वोट पड़ रहे हैं। वहां के सभी मतदाता घर से निकलें और अपना वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरणों में चुनाव हो चुके हैं। आज पांचवा चरण चल रहा है। पुलिस ने बेहतर काम किया है। आगे होने वाले दो चरणों में भी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। हम यह उम्मीद करते हैं।

बुआ-बबुआ की सभा में लगे चंद्रशेखर जिंदाबाद के नारे
उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और रालोद के संयुक्त गठबंधन की पहली चुनावी रैली में बसपा अध्यक्ष मायावती ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गठबंधन की रैली में भीड़ का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।

मायावती ने साधा PM मोदी पर निशाना

मायावती ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में अगर वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी नहीं की गयी तो उत्तर प्रदेश से भाजपा जा रही है और गठबंधन आ रहा है। महागठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलूर्रहमान के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सभा स्थल पर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि चौकीदार की नाटकबाजी भाजपा को नहीं बचा पायेगी। छोटे-बड़े चौकीदार चाहे जितनी ताकत लगा लें भाजपा सरकार आने वाली नहीं है। भाजपा और आरएसएस की पूंजीवादी नीति के कारण उनको कामयाबी नहीं मिलेगी। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया सिर्फ कागजों में हुआ है।

देवबंद में लगे चंद्रशेखर आज़ाद ज़िंदाबाद के नारे

इस बीच देवबंद में गठबंधन की सभा में नौजवानों ने चंद्रशेखर आज़ाद ज़िंदाबाद के नारे लगाए. मंच से एसपी-बीएसपी ज़िंदाबाद के नारे लगते रहे, लेकिन मंच के ठीक सामने आज़ाद के फ़ोटो लहराते रहे. लोगों ने भीम आर्मी के समर्थन में नारे लगाए. सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी की टोपी पहन कर लोग पहुंचे थे. जब ये सब हो रहा था मायावती और अखिलेश यादव मंच पर नहीं पहुंचे थे. लेकिन उस वक्त आरएलडी चीफ अजीत सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी मंच पर थे. सहारनपुर के देवबंद से ही एसपी, बीएसपी और आरएलडी के गठबंधन ने चुनावी अभियान की शुरूआत की है.

बताते चले ऐऐसा पहली बार हुआ कि मायावती की सभा में लोगों ने चंद्रशेखर ज़िंदाबाद के नारे लगाए. उस चंद्रशेखर की फ़ोटो सभा में पहुंच गई, जिसे मायावती कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक का एजेंट कह चुकी हैं. बहन जी को चंद्रशेखर आज़ाद की शक्ल तक से नफ़रत है.

खास तौर से जब से आज़ाद की मुलाक़ात प्रियंका गांधी से हुई है. आपको बता दें कि जब वे पुलिस लाठी चार्ज के बाद अस्पताल में थे तब प्रियंका गांधी ने मेरठ जाकर उनसे भेंट की थी. इस मुलाक़ात के बाद मायावती ने अखिलेश यादव को अपने घर पर बुलाया था. प्रेस रिलीज़ जारी कर बीएसपी सुप्रीमो ने आज़ाद को दलित विरोधी बताया था. प्रियंका से मुलाक़ात के बाद से ही आज़ाद वाराणसी से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं. इसी चक्कर में वे वाराणसी भी पहुंच गए थे.

गढ़ बचाने की चुनौती: कांग्रेस के लिए इस बार कठिन है अमेठी की राह, जानिये क्या है वजह
अमेठी। कांग्रेस की दबदबे वाली अमेठी सीट पर इस बार भाजपा से पार पाना उसके लिए आसान नहीं होगा। 2014 में हार के बाद भी स्मृति ईरानी का अमेठी में डटे रहने व गठबंधन की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने की खबर ने कांग्रेसियों की नींद उड़ा कर रख दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से 2014 में 1,07,000 वोटाें से शिकस्त पाने वाली केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव हारने के बाद भी अमेठी से अपना नाता बनाए रखा। इसका बड़ा फायदा यह हुआ कि यहां लोग उनसे जुड़ते गए।

क्षेत्र में कम आने-जाने और क्षेत्र की उपेक्षा के चलते यहां के लोगों का राहुल से मोह भंग होता गया। खुद राहुल गांधी इधर जब-जब अमेठी आए तो उनके खिलाफ सड़कों पर जमकर प्रदर्शन हुआ जबकि स्मृति ईरानी ने हर बार यहां आकर सौगातों की बौछार की। अब यहां से गठबंधन का प्रत्याशी मैदान में उतारे जाने की भी सुगबुगाहट है। ऐसे में राहुल के लिए 2019 में अमेठी से जीत का ताज कांटों से भरा हो सकता है।

वैसे अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों और दो उपचुनावों में कांग्रेस ने 16 बार यहां जीत का परचम लहराया। सिर्फ दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा। 1977 में भारतीय लोकदल और 1998 में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। बात अगर 2014 के चुनाव की हो तो इस चुनाव में राहुल गांधी को 4 लाख 8 हजार 651 वोट मिले थे। स्मृति ईरानी को 03 लाख 748, बीएसपी के धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को 57 हजार 716 व आप के कुमार विश्वास को 25 हजार 527 वोट मिले थे। यह राहुल गांधी की सबसे कम वोट से जीत थी।

वर्ष 2009 के चुनाव की अगर बात करें तो राहुल ने 3 लाख 50 हजार से भी ज्यादा के अंतर से चुनाव जीता था। उन्हें 04 लाख 64 हजार 195 वोट मिले थे। दूसरे पायदान पर रहे भाजपा के प्रदीप कुमार को 37 हजार 570 वोट मिले थे। पहली बार 2004 में राहुल गांधी ने बसपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मिश्रा को 2,90, 853 वोटों के अंतर से हराया था। जातिगत समीकरण कुल मतदाता-18 लाख 87 हजार पुरुष-10 लाख 78 हजार 400 महिला-8 लाख 8 हजार 485 थर्ड जेंडर-56 पोलिंग बूथ-1963

माया ने दिया सीधा जवाब, कहा- किसी भी राज्य में कांग्रेस से गठबंधन नहीं .
सत्रहवीं लोकसभा का चुनावी महासमर सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होगा और सभी सीटों के लिए मतगणना 23 मई को की जायेगी। आँध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं के चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ होंगे लेकिन जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव राज्य की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अभी नहीं कराये जायेंगे । चुनावी महाकुंभ का आज बिगुल बजते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। बताते चले लोक सभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपना चुनावी अभियान और तेज़ी से कर दिया है.

BSP Chief Mayawati: It has been reiterated once again that Bahujan Samaj Party (BSP) will not have any alliance with Congress party in any state, to contest the upcoming elections. (file pic) pic.twitter.com/JgPzgrED1c

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 12, 2019

इस बीच मायावती ने कांग्रेस के साथ  गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है.  (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बसपा सुप्रीमो ने एक तरह से कांग्रेस के साथ गठबंधन की सभी संभावनाओं को खारिज कर दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए सपा और बसपा का गठबंधन है। सपा यूपी की 37 सीटों और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हालांकि कहते आए हैं कि इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है और उसे दो सीटें दी गई हैं।

मायावती के  इस बयान से जाहिर होता है

इस बीच मायावती के इस बयान से जाहिर होता है कि बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से दूरी बनाए रखना चाहती है। बसपा और सपा के बीच मध्य प्रदेश में भी चुनावी समझौता हुआ है। कांग्रेस और बसपा के बीच राजनीतिक दूरी तीन हिंदी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों के दौरान भी देखने को मिली थी। मध्य प्रदेश में गठबंधन न होने के लिए मायावती ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।

लोक सभा चुनाव : कांग्रेस की सबसे ऊंची छलांग, सपा-बसपा के गठबंधन पर फिरा पानी !
नई दिल्ली । कांग्रेस ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कुल 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 नाम उत्तर प्रदेश से और 4 नाम गुजरात से हैं। कांग्रेस की पहली सूची में अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद, जतिन प्रसाद, भरत सिंह सोलंकी और आरपीएन सिंह का नाम है। कांग्रेस महासचिव और केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने गुरुवार देर शाम यह सूची जारी की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार भी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से उम्मीदवार होंगी।

बताते चले कांग्रेस को लेकर पिछले 24 घंटे में एक अलग अंदाज़ देखने को मिला. सबसे पहले दिल्ली से यह खबर आई कि कांग्रेस के साथ सपा-बसपा गठबंधन लगभग तय हो गया है और 11 से 12 सीटों पर सहमति बन गई है, लेकिन जैसे ही यह खबर फैली समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और अखिलेश यादव के करीबी उदयवीर सिंह ने महागठबंधन के साथ कांग्रेस के आने की खबर को झूठा करार दिया.

उदयवीर सिंह ने किया ट्वीट

उदयवीर सिंह ने बकायदा ट्वीट कर कांग्रेस के सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने को पत्रकारों के दिमाग की उपज और प्लांटेड खबर करार दिया. सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस के साथ ऐसे किसी समझौते से इनकार किया. गुरुवार दिनभर इस खबर की चर्चा होती रही तो देर शाम कांग्रेस ने 11 प्रमुख उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी.

इस सूची के जारी होने के साथ ही उन अटकलों पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है जिसके मुताबिक कांग्रेस का सपा-बसपा के साथ कोई गठबंधन हुआ है. उत्तर प्रदेश की जिन 11 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं उसमें यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की रायबरेली, राहुल गांधी की अमेठी आरपीएन सिंह की कुशीनगर, सलमान खुर्शीद की फर्रुखाबाद सीट अहम है.

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने नामों पर अपनी मुहर लगाई. पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी सूची में 15 नाम शामिल हैं जिसमे 11 यूपी से हैं.

जानकारों की मानें तो

कांग्रेस और महागठबंधन के बीच 15 सीटों को लेकर बातचीत चल रही है. तो ऐसे में क्या पहले 11 सीटें जारी कर कांग्रेस ने दबाव बनाया है? क्या अब भी कोई समझौते की गुंजाइश बची है?

ऐसे ढेरों सवाल हैं जो फिलहाल राजनीतिक फिजा में तैर रहे हैं, लेकिन अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि कांग्रेस यहां तीसरी शक्ति के रूप में चुनाव लड़ेगी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मोदी को मात देने के लिए सपा-बसपा ने साथ आने का ऐलान किया था. राज्य की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 38 बसपा और 37 सीटों पर सपा ने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. जबकि तीन सीटों पर आरएलडी चुनाव लड़ेगी.

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर बोले शिवपाल, चुनाव में दोनों दलों को नकार देगी जनता
लखनऊ।  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सपा और बसपा गठबंधन को बेमेल बताते हुये कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाता दोनों दलों के प्रत्याशियों काे नकार देंगे।यादव ने शनिवार को यहां कहा कि दोनों दलों इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों में राज्य में मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। दोनों दलों का यह बेमेल गठबंधन है। प्रदेश के मतदाता दोनों दलों को चुनावों में नकार देंगे।

निजी हित के लिये गठबंधन किया

उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने अपने निजी हित के लिये गठबंधन किया है। इससे समाज का कोई भला नही होगा। सुश्री मायावती ने कभी भी समाजवादियों का सम्मान नहीं किया। जो लोग गठबंधन का पक्ष ले रहे हैं उनको चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।  श्री यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादे न निभाने और जनता का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाते हुये कहा कि चुनावों में फायदा लेने के लिये भाजपा राम मंदिर मसले को उठाकर सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी चौकन्ना रहना होगा।

सपा में सम्मान न मिलने का आरोप लगाया

अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिये कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुये श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ताआें को चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयार रहना होगा। गौरतलब है कि शिवपाल सिंह यादव ने 2016 में सपा में सम्मान न मिलने का आरोप लगाया था। जिसके बाद भतीजे अखिलेश यादव के साथ उनका मनमुटाव हो गया था। श्री यादव ने अगस्त 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) पार्टी का गठन किया था। हालांकि वह अभी भी सपा से ही जसवंतनगर सीट से विधायक हैं। श्री यादव ने फिरोजाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। फिरोजाबाद सीट से शिवपाल सिंह यादव के भतीजे और सपा के महासचिव रामगोपाल यादव का बेटा अक्षय यादव मौजूदा सांसद हैं।

यूपी : क्या अखिलेश नहीं चाहते डिंपल लड़ें चुनाव !!
लखनऊ : आगामी लोक सभा चुनाव के पहले सियासी माहौल गरमा गया है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. हाल में ही सपा-बासप गठबंधन के बाद यूपी में भाजपा के लिए एक बड़ी परेशानियो का दौर शुरू हो गया है. इस बीच कांग्रेस ने भी अकेले यूपी में 80 सीटो पर  चुनाव का ऐलान कल कर दिया है

इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं का मिलना-जुलना जारी है. महागठबंधन की एकता को बढ़ाने के लिए पिछले कुछ दिनों में कई तरह के समीकरण सामने आए हैं.  उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा-सपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 2 सीटें अन्य पार्टी के लिए छोड़ी गई है. वहीं, अमेठी-रायबरेली सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ा गया है. बताते चले समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल हो गया है। आरएलडी को दो सीटें देने की बात सामने आई है। एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आरएलडी को मथुरा और बागपत की सीटें चाहिए थीं, उन्हें वे सीटें दे दी गई हैं लिहाजा अब उनके साथ गठबंधन में कोई समस्या नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि आरएलडी के साथ निषाद पार्टी भी उनके गठबंधन में शामिल है। सीट बंटवारे को लेकर आपस में कोई समस्या नहीं है। इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।

नहीं चाहते डिंपल लड़ें चुनाव

डिंपल यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव अगला लोकसभा चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला वह खुद लेंगी।

हमारी ताकत देखकर खराब भाषा का कर रहे प्रयोग

अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम उत्तर प्रदेश में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरे हैं, जिससे बीजेपी के नेताओं का लहजा और शब्द बदल गए हैं। वे अब हमारे खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल करने लगे हैं।’

कौन होगा पीएम? सवाल पर चुप्पी

एसपी अध्यक्ष ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश हमेशा से ही देश की राजनीति में बदलाव लाता रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश के लोग देश का प्रधानमंत्री बदल देंगे। हमारी लड़ाई बीजेपी के साथ है और हमें जनता का सहयोग मिल रहा है।’ हालांकि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? इस सवाल को वह टाल गए।

राष्ट्रीय पार्टी इसलिए आपसी समझ नहीं

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों का कांग्रेस से किसी भी तरह का तालमेल नहीं है। उन्होंने कहा आखिर हमारी कांग्रेस के साथ कोई आपसी समझ कैसे हो सकती है। वह एक राष्ट्रीय पार्टी है। हमने उसके लिए अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटें दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मित्रता के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि वह इस समय इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते।

यूके और एमपी में भी उतारेंगे प्रत्याशी

अखिलेश ने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी एसपी 1-2 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। उन्होंने कहा हम वहां दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाशेंगे।

’60 % उम्मीदवार बदलने की तैयारी में बीजेपी’

एसपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने यूपी में अपने प्रभारी को सिर्फ इसलिए बदला ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी के बड़े-बड़े वादे करने के बावजूद जमीन पर कोई काम नहीं किया। बीजेपी के सांसद कभी अपने क्षेत्र में नहीं गए। अब यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी अपने 60 फीसदी उम्मीदवारों को बदलने जा रही है लेकिन यह सारी तरकीबें काम नहीं आएंगी।

‘देंगे सीबीआई के हर सवाल का जवाब’

खनन मामले में सीबीआई द्वारा पूछताछ की संभावना के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह सीबीआई के हर सवाल का जवाब दे देंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन यह भी सच है कि यह सब कुछ लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी द्वारा अपनाया जा रहा हथकंडा है।