SpaceX CEO – Dainik Bhaskar UP/UK

मैंने जिताया था चुनाव! मैं न होता तो ट्रंप हार जाते, एलन मस्क का बड़ा दावा
वाशिंगटन। अमेरिकी अरबपति और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। मस्क ने कहा कि “मेरे बिना ट्रंप 2024 का चुनाव नहीं जीत सकते थे”। साथ ही ट्रंप पर उन्होंने “अकृतज्ञता” दिखाने का आरोप भी लगाया।

यह बयान तब आया है जब ट्रंप कुछ समय पहले मस्क के प्रति अपनी “गहरी निराशा” जाहिर की थी। बीते महीने डीओजीई (डिपार्टमेंट ऑफ ग्रीन एनर्जी) प्रमुख के पद से हटने के बाद से मस्क लगातार ट्रंप प्रशासन की प्रस्तावित कर नीति और विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग पर उसके प्रभाव को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं।

मस्क ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते। डेमोक्रेट्स हाउस पर काबिज हो जाते और सीनेट में रिपब्लिकन का बहुमत सिर्फ 51-49 रह जाता।”

इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, “इतनी अकृतज्ञता!”

रिपोर्टों के मुताबिक, एलन मस्क ने 2024 के चुनाव अभियान में ट्रंप के समर्थन में लगभग 250 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। ट्रंप को व्हाइट हाउस में वापसी दिलाने में उनकी भूमिका को मस्क अहम मानते हैं।

ट्रंप और मस्क के बीच यह तकरार उस समय और खुलकर सामने आई जब मस्क ने ट्रंप के प्रमुख टैक्स और खर्च बिल को “भ्रष्ट, फिजूलखर्च और उद्योग विरोधी” बताया था। मस्क का कहना है कि प्रस्तावित विधेयक ईवी उद्योग को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़े : एलन मस्क के लिए ट्रंप ने बंद किए व्हाइट हाउस के दरवाजे, 24 घंटे तक पिएं अपमान के घूंट

एलन मस्क के लिए ट्रंप ने बंद किए व्हाइट हाउस के दरवाजे, 24 घंटे तक पिएं अपमान के घूंट
वाशिंगटन। ऐसा लग रहा है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के दरवाजे अब हमेशा के लिए बंद हो गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके पूर्व सहयोगी एलन मस्क के बीच बढ़ी तल्खी अब कठोरतम लांछन की शिला बनकर एक-दूसरे के संबंधों को लहूलुहान कर रही है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दोनों सार्वजनिक धमकियों से आहत दिखे। दोनों को अपमान के घूंट पीने पड़े। अब यह साफ है कि ट्रंप और मस्क का गठबंधन टूट गया। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर जहर उगला। ट्रंप ने मस्क के सरकारी अनुबंधों में कटौती करने की धमकी दी। मस्क ने यहां तक कह दिया कि उनके बिना ट्रंप नवंबर में जीत नहीं पाते। ट्रंप और मस्क दोनों धनवान हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में दोनों ने एक साझेदारी बनाई और देश को एक नई दिशा में ले जाने की कसम खाई। डोनाल्ड ट्रंप के पास राजनीतिक शक्ति थी। एलन मस्क के पास पैसे और सोशल मीडिया की ताकत थी।

यह गठबंधन गुरुवार को सार्वजनिक रूप से टूट गया। दोनों ने एक-दूसरे पर तुच्छ हमले किए। यह विवाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षरित घरेलू नीति विधेयक को लेकर कुछ दिन पहले शुरू हुआ। गुरुवार को यह विवाद सारी सीमाएं लांघकर इस बात शुरू हो गया कि ट्रंप की चुनावी जीत के लिए कौन अधिक श्रेय का हकदार है। बात यहां तक पहुंच गई कि ट्रंप ने मस्क की कंपनियों के साथ संघीय सरकार के अरबों डॉलर के अनुबंधों को समाप्त करने की धमकी दी। इसके बाद मस्क ने हमलों की झड़ी लगा दी।

मस्क ने कहा कि शायद अब एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है। मस्क ने दावा किया कि दिवंगत फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के बारे में सरकारी दस्तावेजों में ट्रंप का उल्लेख है। सार्वजनिक तौर पर यह टकराव इतना घिनौना हो गया कि इसमें लेखिका एशले सेंट क्लेयर कूद पड़ीं। क्लेयर को मस्क से एक बच्चा है। वह उनसे अलग हो चुकी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अगर आपको (ट्रंप) ब्रेकअप के बारे में कोई सलाह चाहिए तो मुझे बताएं।

उल्लेखनीय है कि मस्क ने 2024 में ट्रंप के प्रचार परलगभग 275 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। ट्रप के चुनाव जीतने के बाद मस्क की कंपनियों को सरकारी अनुबंधों से अरबों डॉलर का लाभ हुआ है। वो अभी भी अरबों डॉलर और प्राप्त करने की स्थिति में हैं। लेकिन अब शायद ही ऐसा हो पाए।

ट्रंप के राजनीतिक सलाहकार अब मस्क के खिलाफ संभावित लंबे युद्ध की तैयारी कर रहे हैं।