Speaker Nancy Pelosi – Dainik Bhaskar UP/UK

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पर जानलेवा हमला, डीपापे के रूप में हुई आरोपी की पहचान
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की पहचान डेविड डीपापे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वो हमले के वक्त नैंसी को ढूंढ़ रहा था। पॉल पेलोसी पर 28 अक्टूबर, यानी शुक्रवार देर रात 2 बजे हमला हुआ था। हमलावर ने जबरन पेलोसी के सैन फ्रांसिस्को वाले घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी।

सैन फ्रांसिस्को पुलिस चीफ विलियम स्कौट ने कहा- पॉल पर 42 साल के डेविड डीपापे ने हमला किया था। वो घर के पीछे वाले दरवाजे से अंदर घुसा। उसे ‘नैंसी कहां है’ चिल्लाते हुए सुना गया था। हमलावर और पॉल के बीच हाथापाई हुई। हमले की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। हमने देखा कि हमलावर के हाथ में हथौड़ा है और पॉल बचने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक हम हमलावर को रोक पाते तब तक उसने पॉल के सिर पर वार कर दिया।

घर पर नहीं थीं नैंसी

एक अधिकारी ने बताया कि हमले के समय नैंसी पेलोसी वॉशिंगटन में थीं। वो स्पीकर हैं इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए उनके पास गार्ड्स होते हैं। अमेरिका में नेताओं को पूरी सुरक्षा दी जाती है, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों को किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं दी जाती है।

हमले की वजह की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने कहा कि फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आई है। इसकी जांच की जा रही है। सैन फ्रांसिस्को अटॉर्नी ब्रुक जेनकिंस ने कहा- सोशल मीडिया पर डेविड डीपापे के नाम से कुछ हेट कमेंट्स मिले हैं। हम जांच कर रहे हैं कि वो कमेंट्स हमला करने वाले डेविड के हैं या नहीं। अगर ये कमेंट्स हमलावर के हुए तो हमले की वजह सामने आ पाएगी।

पॉल की हालत गंभीर

हमले के बाद 82 साल के पॉल को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट आई हैं, जिसकी वजह से स्कल फ्रैक्चर हो गया है। उनकी सर्जरी की गई है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हमलावर भी अस्पताल में भर्ती

स्कौट ने कहा- ये हमला इंटेन्शनल था। मिडटर्म इलेक्शन के लगभग दो हफ्ते पहले इस तरह की घटना पॉलिटिकल वॉयलेंस का खतरा बढ़ा देने वाली है। हमने हमलावर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसे भी चोट आई है। फिलहाल वो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। हालत स्थिर होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

अमेरिका में बढ़ रहा पॉलिटिकल वॉयलेंस

अमेरिका में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं पर हमले हो रहे हैं। हाल ही में कई नेताओं के घर पर तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। मेन राज्य की रिपब्लिकन सीनेटर सुजान कॉलिन्स, पॉल पर हुए हमले से डरी हुई हैं। कुछ दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर पर पत्थर फेंक कर कांच तोड़ दिए थे। उन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा- बढ़ते वॉयलेंस के बीच यदि किसी सांसद की हत्या कर दी जाती है तो ये जानकर उन्हें आश्चर्य नहीं होगा।