special demand of the public – Dainik Bhaskar UP/UK

मिर्जापुर : जनता की विशेष मांग पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का रंग लाया प्रयास
मिर्जापुर। जनपदवासियों की विशेष मांग पर केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री एवं मीरजापुर संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल का विशेष प्रयास रंग लाया है। ‘अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन’ का नाम बदलकर ‘नारायनपुर बाजार’ रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। अब इस स्टेशन को ‘नारायनपुर बाजार’ रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र संख्या- 11/31/2019 एम एंड जी, दिनांक 10-11-2022 द्वारा दी गई अनापत्ति के क्रम में जनपद मीरजापुर में स्थित ‘अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन’ का नाम परिवर्तित करते हुए ‘नारायनपुर बाजार’ किया जाता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

बता दें कि दो महीने पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन’ का नाम बदलकर ‘नारायनपुर बाजार’ रेलवे स्टेशन करने के आग्रह को स्वीकार करते हुए मंजूरी दे दी थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने 2 दिसंबर 2022 को पत्र के जरिए केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल को सूचित किया था कि रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। इससे संबंधित पत्र 10 नवंबर 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को भेज दिया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 जनवरी को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। जनता से जुड़े इस जनकल्याणकारी प्रस्ताव को मंजूरी देने पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आदरणीय आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आदरणीय आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया आभार

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना से जनपदवासियों को काफी राहत मिलेगी। अब मीरजापुर जनपद के नारायनपुर बाजार में स्थित रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले जनपदवासियों एवं व्यापारियों में भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी। इससे जनपद में कारोबार के लिए आने वाले व्यापारियों को राहत मिलेगी। बता दें कि मीरजापुर के नारायनपुर बाजार में ‘अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन’ स्थित है।

किंतु इस स्टेशन का नामकरण स्थानीय ‘नारायनपुर बाजार’ के नाम पर न होकर अहरौरा बाजार के नाम पर था, जो कि इस स्टेशन से लगभग 20 किमी दूर दक्षिण दिशा में स्थित है। ऐसी स्थिति में यात्रियों के बीच सदैव भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती रहती थी। अत: स्टेशन का नाम परिवर्तित करने के लिए श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 31 जुलाई 2019 को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा था। श्रीमती पटेल की विशेष अपील का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र प्रेषित किया गया। और अब रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित होने के प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

रेलवे स्टेशन के नाम परिवर्तन हेतु श्रीमती अनुप्रिया पटेल के प्रयास:
तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल को लिखा गया पत्र: 17 जुलाई 2019
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया पत्र- 31 जुलाई 2019
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को लिखा गया पत्र-10 दिसंबर 2019
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को पुन: लिखा गया पत्र: 19 अक्टूबर 2022
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी की- 10 नवंबर 2022
उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है- 25 जनवरी 2023