sports Headlines – Dainik Bhaskar UP/UK

राजकोट में भारत का डंका, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत…
राजकोट :  टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में वेस्ट इंडीज को पारी और 272 रनों से हरा दिया है। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 649 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में वेस्ट इंडीज की पहली पारी 48 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। जब वह दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरे तो लगा कि पहली पारी से कुछ सीख लेकर इस बार टिकने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहली पारी की तरह ही मेहमान टीम के खिलाड़ी ‘तू चल मैं आया’ की तर्ज पर लगातार अपना विकेट फेंकते गए और 50.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बना सकी। यह भारत की टेस्ट में पारी और रन के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने इसी साल जून में अफगानिस्तान को बेंगलुरु में पारी और 262 रनों से हराया था।

अश्विन ने बिगाड़ी वेस्ट इंडीज की शुरुआत

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मेहमान टीम को उम्मीद थी कि उसे एक अच्छी शुरुआत मिलेगी, लेकिन पहली पारी में चार विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने क्रैग ब्रैथवेट (10) को शॉर्ट लेग पर खड़े पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कर विंडीज को अच्छी शुरुआत से महरूम रख दिया। वह 32 के कुल स्कोर पर आउट हुए। एक ओवर बाद भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। लंच के बाद नए बल्लेबाज शाइ होप (17) ने खाता खोला और कुच्छे शॉट भी लगाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्हें कुलदीप यादव ने LBW आउट किया।

कुलदीप यादव की घातक बोलिंग

विंडीज टीम संभल पाती इससे पहले ही कुलदीप यादव ने दो विकेट झटकते हुए स्कोर 4 विकेट पर 97 रन कर दिया। उन्होंने शिमरॉन हेटमायर को 11 रनों के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया, जबकि सुनील एम्ब्रिस आगे निकलकर शॉट लगाने के चक्कर में स्टंप आउट हुए। सुनील ने 3 गेंदें खेली, लेकिन खाता नहीं खोल सके। इसके बाद रोस्टन चेज ने पॉवेल के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। हालांकि, चेज सिर्फ 20 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर आर. अश्विन के हाथों लपक लिए गए।

पॉवेल 83 रन बनाकर आउट

विंडीज की उम्मीदों ने उस वक्त दम तोड़ दिया, जब शानदार बैटिंग कर रहे कायरन पॉवेल (83) को कुलदीप यादव ने पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट करा दिया। यह कुलदीप का इस पारी में 5वां विकेट रहा। पॉवेल ने 93 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। जडेजा ने कीमो पॉल (15) को आउट करते हुए मेहमान टीम को 7वां झटका दिया। चायकाल से ठीक पहले उसे 8वां झटका लगा। देवेंद्र बिशू 9 रन के निजी स्कोर पर अश्विन की गेंद पर विकेट के पीछे पंत के हाथों लपके गए। उनके आउट होते ही चायकाल की घोषणा हो गई।

बाकी के बचे दो बल्लेबाजों को रविंद्र जडेजा ने आउट किया। उन्होंने लुइस (4) को LBW आउट किया, जबकि गैब्रियल (4) को कुलदीप के हाथों कैच कराया। इस पारी में भारत की ओर से सबसे अधिक 5 विकेट कुलदीप यादव के नाम रहे, जबकि रविंद्र जडेजा ने 3 और आर. अश्विन ने दो विकेट झटके। पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 12 अक्टूबर से हैदराबाद में खेला जाएगा।

दूसरे दिन का खेल

उल्लेखनीय है कि पहले दिन पृथ्वी शॉ के टेस्ट डेब्यू में शतक के बाद दूसरे दिन कोहली (139) और जडेजा (100*) के नाम रहा। भारत ने 9 विकेट पर 649 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की। जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। पेसर मोहम्मद शमी और फिर स्पिनरों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाया।

वेस्ट इंडीज ने पारी के दूसरे ही ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर कप्तान ब्रैथवेट (2) का विकेट गंवा दिया। शमी की सीधी गेंद को ब्रैथवेट पढ़ नहीं पाए और गेंद जाकर ऑफ स्टंप पर लगी। इसके बाद दूसरे ओपनर कायरन पॉवेल भी ज्यादा देर संघर्ष नहीं कर सके और शमी की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया था।

विंडीज की टीम संभल पाती, इससे पहले ही आर. अश्विन ने शाई होप (10) को बोल्ड करते हुए भारत को तीसरी सफलता दिला दी। कुछ ही देर बाद शिमरन हेटमायर (10) रन आउट हो गए। इसके बाद सुनील एम्ब्रिस (12) को जडेजा ने शिकार बनाया। उन्हें रहाणे ने लपका जिसके साथ ही विंडीज की आधी टीम पविलियन लौट गई। फिर शेन डॉरिच (10) को कुलदीप यादव ने बोल्ड कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 94 रन थे।

यूं हुई तीसरे दिन की शुरुआत

इससे पहले दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज रोस्टन चेज (53) और कीमो पॉल (47) ने वेस्ट इंडीज के स्कोरबोर्ड को चलाने का काम तीसरे दिन भी जारी रखा। दोनों खिलाड़ियों ने थोड़ी तेजी से रन बटोरे, लेकिन ज्यादा आगे नहीं जा पाए। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे पॉल को उमेश यादव ने चेतेश्वर पुजार के हाथों कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा। पॉल ने अपनी पारी में 49 गेंदें खेलीं जिन पर सात पर चौके और दो पर छक्के जड़े। उनका विकेट 147 के कुल स्कोर पर गिरा।

चेज अर्धशतक पूरा करने के कुछ देर बाद अश्विन की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 79 गेंदों का सामना करते हुए आठ गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। चेज का विकेट 159 के कुल स्कोर पर गिरा। इसी स्कोर पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे शेमरन लुइस को अश्विन ने ही बोल्ड किया। अश्विन ने शेनन ग्रैबिएल (1) को आउट कर वेस्ट इंडीज की पारी का अंत किया। आर. अश्विन ने 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी के खाते में 2 विकेट गया। उमेश यादव, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

भारतीय पारी का रोमांच

अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे जडेजा ने 132 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए जो उनका पहला टेस्ट शतक रहा। वहीं कप्तान कोहली ने अपना 24वां टेस्ट शतक लगाते हुए 230 गेंद में 139 रन की पारी खेली। जडेजा को तिहरे अंक तक पहुंचने के लिए 38 टेस्ट का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने दिसंबर 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। 11वें नंबर के बल्लेबाज मोहम्मद शमी के साथ खेलते हुए जडेजा ने चाय से ठीक पहले के ओवर में शतक पूरा किया। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट में 86 रन बनाने वाले जडेजा ने दुबई में एशिया कप के जरिए वनडे क्रिकेट में शानदार वापसी की।

IND vs WI LIVE: डेब्यू टेस्ट में 18 साल के इस खिलाड़ी ने ठोका शतक…
राजकोट : भारत और वेस्ट इंडीज के बीच राजकोट में सीरीज के पहले टेस्ट में डेब्यू कर रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने गजब का खेल दिखाया है। पृथ्वी ने डेब्यू टेस्ट में न केवल शतक मारने का कारनामा किया है बल्कि वह इस फेहरिश्त में शामिल होने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर हैं। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में 1 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 102 और चेतेश्वर पुजारा 68 रन बनाकरक क्रीज पर मौजूद हैं।

राजकोट में टेस्ट डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने शानदार बैटिंग कर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। सचिन के बाद टेस्ट में सेंचुरी लाने वाले पृथ्वी शॉ दूसरे सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। आपको बता दें कि शॉ की कप्तानी में ही भारत ने इसी साल अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था। शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रोफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था। वह 134 रन बनाकर देवेंद्र बिशू का शिकार बने। उन्होंने 154 गेंदों पर 19 चौके जड़े।

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंजिक्य रहाणे ने भी उनकी प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें करियर की शुरूआत से देखा है। हम साथ में अभ्यास करते थे। वह आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं और भारत A के लिए अच्छा खेलने का फल उन्हें मिला है।’ भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा था कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के जरिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण की दहलीज पर खड़े पृथ्वी शॉ को अपनी बल्लेबाजी की आक्रामक शैली को ही जारी रखना चाहिए। पृथ्वी शॉ उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

पृथ्वी शॉ 2012 में हैरिस शील्ड टाइटल टूर्नमेंट में रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल के कप्तान रहे। यह मुंबई में होने वाला स्कूल टूर्नमेंट है। यहीं से पृथ्वी शॉ के क्रिकेट करियर की औपचारिक शुरुआत हुई। इसके बाद 2013 में 14 साल की उम्र में उन्होंने स्कूल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए। शॉ ने 330 बॉल में 546 रन बनाए। वह सेकंड हैरिस शील्ट डाइटल में भी रिजवी के कैप्टन रहे।

2016 में श्री लंका में अंडर-19 एशिया कप हुआ। इसमें भारत की टीम ने जीत हासिल की। पृथ्वी शॉ इस टीम का हिस्सा थे। रणजी ट्रोफी में उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ सेमी फाइनल मैच में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने शतक लगाया।

2016 में 17 साल की उम्र में विजय हजारे ट्रोफी में मुंबई की तरफ से खेला। दलीप ट्रोफी डेब्यू में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रेकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम था। 2018 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में वह भारतीय टीम के कैप्टन रहे। आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल में फिफ्टी जड़ने वाले संयुक्त रूप से सबसे युवा खिलाड़ी बने।

इंग्लैंड में दो टेस्ट मैचों के दौरान इन्हें ले जाया गया था लेकिन मैदान में उतरने का मौका नहीं मिल पाया। आज राजकोट में हो रहे वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में वह डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें ओपनर के तौर पर टेस्ट डेब्यू किया। शॉ भारत की तरफ से टेस्ट कैप पहनने वाले 293वें खिलाड़ी हैं।

रोहित, शिखर टेस्ट टीम में क्यों नहीं, विराट ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली :  वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम को लेकर मचे बवाल पर कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का बचाव किया है। राजकोट टेस्ट से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब वह मीडिया के सामने आए तो उन्हें टीम सिलेक्शन को लेकर कई तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। यहां भारतीय कप्तान ने सिलेक्टरों का बचाव करते हुए इस सीरीज में बेंचमार्क तय करने की बात कही है।

विराट बोले, बेंचमार्क सेट करना चाहते हैं

उन्होंने कहा, ‘हम इस सीरीज में बेंचमार्क सेट करना चाहते हैं। कुछ युवा खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में आते हैं तो उन्हें अपना कौशल दिखाने का मौका मिलता है। मेरे ख्याल से युवा खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा मौका होगा।’ उल्लेखनीय है कि सिलेक्टरों पर उस वक्त सवाल उठने लगे, जब दो मैचों की सीरीज के लिए चयनित टीम में करुण नायर और एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा को मौका नहीं मिला। नायर को इंग्लैंड दौरे पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन किसी भी मैच में नहीं खिलाया गया।

रोहित, धवन को मौका नहीं देने पर दिग्गजों ने उठाए थे सवाल

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर, करुण नायर और बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया गया था। एशिया कप में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले रोहित को भी टीम पर बाहर रखने पर दिग्गजों ने सवाल उठाए थे। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने भी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम देने पर सवाल उठाया है। भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने करुण को बिना खेले टीम से बाहर करने पर चयनकर्ताओं पर निशाना साधा था।

पृथ्वी ने घरेलू क्रिकेट में किया उम्दा प्रदर्शन: कोहली

पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के बारे में उन्होंने कहा कि पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें इस सीरीज को मौके के रूप में लेना चाहिए न कि दबाव के रूप में। यहां उन्हें मौका मिलेगा कि वह प्रदर्शन करें और लंबे समय तक खेलने का जज्बा दिखा सकें। बता दें कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से एक दिन पहले बोर्ड ने 12 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी है, जिसमें पृथ्वी शॉ का भी चयन है।

करुण नायर का क्या था कहना

बिना खेले टीम से बाहर किए जाने के बारे में करुण नायर ने ‘मेरी टीम के चयनकर्ताओं और प्रबंधन से किसी भी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई। यह मुश्किल है, लेकिन मैंने खुद से आगे बढ़कर कुछ नहीं पूछा। हां, हमारी अभी तक कोई बात नहीं हुई है।’ हालांकि, उनके इस दावे को चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गलत करार दिया था।

हरभजन ने चयनकर्ताओं पर बोला था हमला

हरभजन ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा, ‘यह ऐसा रहस्य है जिसे हल करने की जरूरत है। तीन महीने तक बेंच पर बैठा खिलाड़ी इतना बुरा कैसे हो सकता है कि वह टीम में बने रहने के लायक भी नहीं है।’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के विभिन्न प्रारूपों में 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘यकीन मानिए, राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए यह चयन समिति जिस तरह का मापदंड अपना रही है उससे मुझे उनकी सोच पर तरस आता है।’

‘टर्बनेटर’ के नाम से पहचाने जाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि वह नायर के दर्द को समझ सकते हैं जो टेस्ट क्रिकेट में वीरेंदर सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अलग-अलग खिलाड़ियों के चयन के लिए अलग-अलग पैमाना अपनाया जा रहा है। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें सफल होने के लिए कई मौके दिए जाते हैं जबकि दूसरों को असफल होने के लिए भी मौका नहीं मिल रहा है। यह सही नहीं है।’

खेल रत्न के लिए विराट-चानू के नाम की खिफाऱिश
नई दिल्ली :  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को सोमवार को संयुक्त रूप से देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है। अगर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चयन समिति की सिफारिश को मान लेते हैं, तो वह इस खिताब को पाने वाले देश के तीसरे क्रिकेटर होंगे। इससे पहले यह खिताब महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (1997) और दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (2007) को मिला है।

इस पुरस्कार की चयन समिति से जुडे़ एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘हां, चयन समिति ने विराट कोहली और मीराबाई चानू के नामों की सिफारिश की है।’ यह भी पता चला है कि भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी इस खिताब की दौड़ में थे। उन्होंने पिछले साल सुपर सीरिज सर्किट में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह 24 साल की मौजूदा भारोत्तोलन वर्ल्ड चैम्पियन मीराबाई से पिछड़ गए। पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मीराबाई के नाम की सिफारिश की गई है।

उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था, लेकिन चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकीं। कोहली फिलहाल आईसीसी टेस्ट और वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज हैं और पिछले तीन साल से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 29 साल के कोहली के नाम की 2016 और 2017 में भी सिफारिश की गई थी। लेकिन उस समय चयन समिति में उनके नाम पर सहमति नहीं बनी थी। कोहली के नाम 71 टेस्ट मैचों में 23 शतकों के साथ 6147 रन हैं, जबकि 211 एकदिवसीय में उन्होंने 9779 रन बनाए हैं, जिसमें 35 शतक शामिल हैं।

मीराबाई चानू

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों के मामले में कुल 58 शतकों के साथ वह भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सिर्फ तेंडुलकर (100) से पीछे हैं। बीसीसीआई ने 2016 और 2017 में भी उनके नाम की सिफारिश की थी लेकिन 2016 में साक्षी मलिक, पीवी सिंधु और दीपा करमाकर के रियो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के कारण वह इस खिताब के लिए नहीं चुने गए। पिछले साल पूर्व हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और पैरा ऐथलीट देवेन्द्र झझारिया को यह पुरस्कार दिया गया था।

कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने खेल रत्न पुरस्कार से पहले पद्म श्री पुरस्कार (2017) हासिल किया है। इस साल कोहली को मजबूत दावेदार माना जा रहा क्योंकि टीम ने उनके नेतृत्व में घरेलू सीरीज में इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी और वेस्ट इंडीज तथा श्री लंका को उनकी सरजमीं पर हराया। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में जीत दर्ज की। वह 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रोफी जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।

उनकी कप्तानी में टीम 2017 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रोफी के फाइनल में पहुंची थी। कोहली 2012 और 2017 में क्रमश: आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने 5 बार सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर का पुरस्कार भी जीता है। पीठ की चोट से उबर रही मीराबाई का भी हौसला इस खिताब से बढ़ेगा। इस विश्व चैम्पियन से भारत को 2020 तोक्यो ओलिंपिक में पदक की उम्मीद है।

एशिया कप में नहीं होंगे “विराट” जानिए कौन है नए बोलर खलील
नई दिल्ली : एशिया कप के लिए सिलेक्टर्स ने टीम इंडिया में बड़े बदलाव किए हैं। कप्तान विराट कोहली को आराम देकर रोहित शर्मा को कमान सौंपी गई है। टीम में राजस्थान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद एकमात्र नया चेहरा हैं। खलील पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के शागिर्द हैं और उन्होंने ही खलील की प्रतिभा को निखारा है।

आइए मिलते हैं टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले खलील अहमद से…

बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट में खेल चुका है। नई गेंद से उन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत दी। 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने से पहले तीन देशों के अंडर-19 टूर्नमेंट में उन्होंने तीन मैचों में 12 विकेट लिए थे। इसमें फाइनल में श्री लंका के खिलाफ कोलंबो में 29 रन देकर तीन विकेट भी शामिल थे। हालांकि वह अपनी इस फॉर्म को वर्ल्ड कप में जारी नहीं रख पाए, लेकिन वह टीम के साथ लगातार जुड़े रहे।

खलील राजस्थान के टोंक जिले से हैं। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। उन्होंने राजस्थान का अंडर-16 और अंडर-19 के स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। खलील के कंपाउंडर पिता को पहले उनके बेटे का क्रिकेट खेलना पसंद नहीं था। वह चाहते थे कि उनका बेटा पढ़ लिखकर डॉक्टर बने। लेकिन उनके कोच इम्तियाज ने उन्हें मनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। खलील ने क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि टोंक में उन दिनों क्रिकेट को पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छा नहीं माना जाता था।

खलील की गेंदबाजी को द्रविड़ ने दी धार

खलील की प्रतिभा को निखारने में राहुल द्रविड़ का बड़ा हाथ है। उन्होंने इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों में द्रविड़ की निगेहबानी में अपने हुनर को संवारा। खलील जब 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े तो द्रविड़ इस टीम के मेंटर थे। खलील को 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। यहां उनका राहुल द्रविड़ के साथ और लंबा हो गया। वह भारत अंडर-19 टीम के कोच थे और साथ ही दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच भी थे। 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस गेंदबाज को 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

मुश्ताक अली टूर्नमेंट में शानदार प्रदर्शन

2018 के सैयद मुश्ताक अली टूर्नमेंट में खलील ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए। वह टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 15.53 की औसत और 13.77 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की। खलील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जहीर खान को गेंदबाजी करते देख ही क्रिकेट खेलना शुरू किया। खलील का गेंदबाजी ऐक्शन भी जहीर से प्रभावित नजर आता है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए के लिए उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां पांच मैचों में आठ विकेट लिए।

Asian Games 2018: कड़े मुकाबले में चुकी महिलाए
जकार्ता : भारत की महिला हॉकी टीम को यहां जारी एशियाई खेलों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। इस खिताबी मुकाबले में भारत जापान से कड़े मुकाबले में 1-2 से हार गया। 1998 के बाद एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम ने यहां रजत पदक अपने नाम किया।

इस मैच में भारतीय टीम एकमात्र गोल ही कर पाई यह नेहा गोयल (25वें मिनट) ने किया, जबकि जापान की टीम ने 2 गोल दागे। जापान ने ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। इस मैच में तीन ही पेनल्टी कॉर्नर मिले, भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर वह गोल करने से चूक गया। कई मौकों पर भारतीय टीम इस मैच में प्रतिद्वंद्वी जापान पर हावी दिखी, लेकिन गोल के कई मौके मिलने के बावजूद वह गोल नहीं कर पाई।

इससे पहले 1998 एशियाड में भारतीय टीम ने रजत पदक अपने नाम किया था। भारत के नाम एशियाड खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में सिर्फ एक गोल्ड मेडल है, जो उसने 1982 में अपने नाम किया था। शुक्रवार को टीम इंडिया के पास यहां मौका था कि वह गोल्ड अपने नाम कर ओलिंपिक 2020 के लिए भी क्वॉलिफाइ करे। लेकिन उसे मायूसी हाथ लगी और टीम को एक बार फिर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि ओलिंपिक में क्वॉलिफाइ करने के लिए भारतीय टीम के पास भविष्य में भी मौके होंगे।

मैच के पहले ही क्वॉर्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक हॉकी की शुरुआत की और दोनों टीमों ने गोल करने के मौके तलाशे। हालांकि पहले 10 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। मैच के 10वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गुरुजीत ने ड्रैग फ्लिक कर गोल की कोशिश की, जिसे जापानी गोलकीपर ने नाकाम कर दिया। अगले ही मिनट में जापान ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया और इस बार उसने भारत पर बढ़त बनाने का मौका नहीं गंवायाा। मैच के 11वें मिनट पर भारत पर 1 गोल की बढ़त ले ली। सविता ने अपनी बाजू खोलकर गेंद को रोकना चाहा, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाईं और इस तरह खेल के पहले क्वॉर्टर का अंत 0-1 के स्कोर पर खत्म हुआ।

मैच के दूसरे क्वॉर्टर में दोनों टीमों ने एक बार फिर संभल कर शुरुआत की। जापानी टीम 1 गोल की बढ़त ले चुकी थी और वह और गोल दागकर भारत पर दबाव बढ़ाना चाह रही थी। लेकिन इस बार भारतीय डिफेंस ने मजबूती दिखाई और विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। इस बीच मैच के 25वें मिनट में भारतीय टीम ने मौका बनाया और यहां बराबरी का गोल दागकर राहत की सांस ली।

यह फील्ड गोल था, जिस पर नवनीत ने रिवर्स हिट कर गेंद को गोल की ओर दिशा दी। यहां नेहा गोयल ने मुस्तैदी दिखाते हुए बॉल को गोल पोस्ट में भेजने में गलती नहीं की और इसी के साथ भारत मैच में बराबरी पर आ गया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।

मैच के तीसरे क्वॉर्टर में स्कोर में बराबरी करने के बाद भारतीय टीम ने जापान पर अपने हमले बढ़ा दिए। टीम जापान पर बढ़त बनाने का लगातार प्रयास करती दिख रही थी। लेकिन खेल के 44वें मिनट में भारत ने यहां जापान को पेनल्टी कॉर्नर दे दिया। जापान ने यहां कोई गलती नहीं करते हुए सफल शॉट खेला और बॉल को गोल पोस्ट में दाग कर भारत पर 1-2 से बढ़त ले ली।

मैच के चौथे क्वॉर्टर टीम इंडिया ने फिर से बराबरी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन इस जापानी रक्षापंक्ति ने उसे मौका नहीं दिया। अंतिम क्षणों में भारतीय टीम ने कुछ अच्छे मौके जरूर बनाए लेकिन वह लक्ष्य को भेद नहीं पाई। मैच अंतिम पलों में जा रहा था और दबाव आ चुकी भारतीय टीम यहां बराबरी का गोल नहीं दाग पाई।

दौड़ में 2 गोल्ड : महिलाओं, पुरुषों ने दिखाया अपना दम…
जकार्ता : एशियन गेम्स 2018 के 12वें दिन गुरुवार को भारत के लिए गौरवान्वित होने वाले कई पल आए। भारतीय ऐथलीट्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इनकी बदौलत भारत ने एथलेटिक्स में दो गोल्ड सहित कुल पांच पदक जीते। भारत की ओर से जिनसन जॉनसन ने पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। यही नहीं, 4×400 मीटर दौड़ में महिलाओं ने लगातार पांचवीं बार भारत के लिए सोने का तमगा हासिल किया। पीयू चित्रा ने जहां महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया, तो पुरुषों की 4×400 रिले टीम ने सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया। इन सबके अलावा डिसकस थ्रो में सीमा पूनिया ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Earlier a Silverand today a Goldmedal for Jinson Johnson. Making winning medals a habit. The future of Track & Field for India  is very bright. Well done! #AsianGames2018⁠ ⁠ pic.twitter.com/SqKT21IHB4

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 30, 2018

गुरुवार को हुई 1500 मीटर की दौड़ में जिनसन ने 3:44.72 का समय निकालकर गोल्ड अपने नाम किया। जिनसन का इन एशियाई खेलों में दूसरा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने 800मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता था। इस स्पर्धा में ईरान के अमीर मोरादी दूसरे स्थान पर रहे उन्होंने 1500 मीटर की दूरी तय करने में 3:45.62 का समय लिया।

800 मीटर में गोल्ड अपने नाम करने वाले भारत के मनजीत सिंह से भी पदक की उम्मीद थी लेकिन उन्हें यहां चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। मनजीत ने 3:46.57 का समय निकाला और वह ब्रॉन्ज मेडल से भी करीब 1 सेकंड पीछे रह गए। बहरीन के मोहम्मद तिऔली 3:45.88 के समय के साथ यहां ब्रॉन्ड मेडल अपने नाम किया। ऐथलेटिक्स स्पर्धाओं ने कुल सात गोल्ड मेडल जीत लिए हैं।

GOLD by #TeamIndiaAthletics Women's 4x400m relay Team at #AsianGames2018 3:28.72 pic.twitter.com/KIuGyEEdA6

— Athletics Federation of India (@afiindia) August 30, 2018

भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने आज यहां एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में अपने दबदबे को कायम रखते हुए लगातार पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा दास, एम आर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया वेलुवा कोरोथ की भारतीय महिला चौकड़ी ने तीन मिनट और 28.72 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। बहरीन (3:30.61) और वियतनाम (3:33.23) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किये। भारत 2002 एशियाई खेलों के बाद से ही इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करता आ रहा है।

भारतीय दल ने इसके अलावा पुरुषों की 4×400 टीम ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। गुरुवार को भारत ने इसके अलावा तीन पदक और अपने नाम किए हैं। भारत की ओर से सीमा पूनिया ने महिला डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं पीयू चित्रा ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हालांकि निराशा हाथ लगी जब उसे सेमीफाइनल मुकाबले में मलयेशिया के हाथों कड़े मुकाबले में शूटआउट में 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय हॉकी को अब शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलना है। यह मैच पाकिस्तान और जापान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा।

आते ही इस VIDEO मचाया तहलका, घंटों में मिले लाखों हिट्स
नई दिल्ली  ; टीम इंग्लैंड अगले साल 2019  ICC  वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक प्रमोशनल विडियो सोशल मीडिया में जारी किया है, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ डांसर्स और म्यूजिशंस के एक समूह का नेतृत्व करते हुए ‘ऑन द टॉप ऑफ द वर्ल्ड’ गाते हुए दिख रहे हैं। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऑफिशल फेसबुक अकाउंट से इस प्रमोशन के  विडियो को बुधवार को वायरल किया गया। विडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ की कुछ ही घंटों में ही इसे फेसबुक पर करीब 4 लाख बार लोगो द्वारा देखा जा चुका है।

विडियो के शुरुआत में फ्लिंटॉफ एक अखबार पढ़ते हुए दिख रहे हैं, जिसमें लिखा है- क्रिकेट वर्ल्ड कप आने वाला है। इसके बाद फ्लिंटॉफ उठते हैं और मस्ती में गाते हुए आगे बढ़ते हैं। धीरे-धीरे उनके साथ लोगों का काफिला जुड़ जाता हैं। करीब 2 दर्जन डांसर, म्यूजिशंस और 100 क्रिकेट फैन उनके काफिले में जुड़ जाते हैं। फैन्स के हाथों में वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले देशों के झंडे हैं। यह काफिला इंग्लैंड की गलियों से होकर गुजरता है और इस दौरान इसमें कई दूसरी हस्तियां भी शामिल होती हैं।

इस प्रमोशनल विडियो में फ्लिंटॉफ के अलावा रेडियो1 के डीजे ग्रेग जेम्स, क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स, फिल तुफनेल, श्री लंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा जैसी हस्तियां भी दिख रही हैं। बता दें कि अगले साल इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक वर्ल्ड कप होने वाला है, जिसमें 10 टीमें शिरकत करेंगी।

आप भी देखें फ्लिंटॉफ का यह विडियो

https://www.facebook.com/cricketworldcup/videos/1888386154530886/