Sri Lanka – Dainik Bhaskar UP/UK

इस पेड़ के इलाज में हर साल खर्च किए जाते हैं लाखों रुपये, 1880 में श्रीलंका से लाकर भारत लाया गया- बौद्ध धर्म में है विशेष महत्व, जानें क्यों है ऐसा
इस पेड़ का बौद्ध धर्म में विशेष महत्व है

देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की मदद से बोधि वृक्ष की देखभाल की जाती है

मौजूदा समय में महाबोधि मंदिर में लगा यह चौथा बोधि वृक्ष है

दैनिक भास्कर ब्यूरो ,

आपने किसी व्यक्ति के इलाज में लाखों रुपये खर्च होते हुए देखा और सुना होगा। इसके अलावा पशु-पक्षियों के इलाज के बारे में भी जानते होंगे। लेकिन, अब हम आपको जो बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे। बिहार के गया जिले में एक पेड़ के इलाज में हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं।

यही नहीं पेड़ की हेल्थ की जांच करने देहरादून से वैज्ञानिक आते हैं। हालांकि, इसके पीछे एक महत्वपूर्ण कारण है। दरअसल, इस पेड़ का बौद्ध धर्म में विशेष महत्व है जिसके कारण हर साल इस पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। साथ ही इस पेड़ की देखभाल के लिए एक साल में वैज्ञानिक लगभग तीन से चार बार स्वास्थ जांच करने गया पहुंचते हैं।

क्या है महत्व ?

इस पेड़ का बौद्ध धर्म में विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इसी वृक्ष के नीचे ध्यान करते समय गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। तब से इसे बोधि वृक्ष कहा जाने लगा जो गया के महाबोधि मंदिर में स्थित है। बिहार के गया का महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां आए लोग इस पेड़ से गिरे पत्तियों को अपने साथ ले जाते हैं और इसकी पूजा करते हैं।

पिछले कुछ दिनों से हो रही है जांच –

बीते कुछ दिनों से बोधि वृक्ष का हेल्थ चेकअप चल रहा है। इस बार देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से दो साइंटिस्ट संतन बर्तवाल और शैलेश पांडे जांच के लिए आए हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि बोधी वृक्ष पूरी तरह से स्वस्थ है और फिलहाल इसे किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि पेड़ की पत्तियों का साइज भी बढ़ा है। वैज्ञानिकों ने पेड़ के तने की भी जांच की जिसमें, किसी भी तरह की बीमारी नहीं पाई गई। वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल पेड़ बिल्कुल स्वस्थ है।

ऐसे की जाती है देखभाल –

देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की मदद से बोधि वृक्ष की देखभाल की जाती है। इंस्टीट्यूट से वैज्ञानिक हर साल में तीन से चार बार गया पहुंचकर पेड़ के स्वास्थ की जांच करते हैं। जांच के मुताबिक, पेड़ के स्वास्थ्य को देखते हुए दवाओं का छिड़काव और टहनियों का कटाव किया जाता है। जरूरत होने पर केमिकल लेप भी लगाया जाता है। यह पेड़ लगभग 1880 के समय ही लगाया गया था जिसके कारण अब यह बहुत विशाल हो गया है। इस विशाल पेड़ की टहनियों को लगभग 12 लोहे के पिलरों से सहारा दिया गया है।

श्रीलंका से 1880 में लाया गया था भारत –

मौजूदा समय में महाबोधि मंदिर में लगा यह चौथा बोधि वृक्ष है। 1880 में लार्ड कनिंघम ने इसे श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाकर लगाया था। इससे पहले तीन बार बोधि वृक्ष को नष्ट किया जा चुका है। सबसे पहले बोधि वृक्ष को सम्राट अशोक की पत्नी तिस्यरक्षिता ने कटवा दिया था। रानी ने ऐसा सम्राट अशोक के बढ़ते रूझान (कलिंग युद्ध के बाद) से नाराज होकर किया था। बंगाल के शासक शशांक ने लगभग 602-620 ईसवी में बौद्ध धर्म के अस्तित्व को मिटाने की मंशा से दूसरे बोधि वृक्ष को कटवा दिया था।

वहीं बोधि वृक्ष की जड़ से निकला तीसरा वृक्ष प्राकृतिक आपदा के चपेट में आने के कारण नष्ट हो गया। उस दौरान लार्ड कनिंघम के नेतृत्व में खुदाई का काम चल रहा था। इसके बाद उन्होंने साल 1880 में श्रीलंका के अनुराधापुरम से बोधी वृक्ष की शाखा मंगवाकर लगवाई थी।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

ऑस्ट्रेलिया को 210 रन का मिला चांस, श्रीलंका 209 रन पर हुई ऑलआउट​​​​​​
श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 210 रन का टारगेट दिया है। फिलहाल, खराब मौसम के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने में देरी हो रही है।

पहली पारी में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई।

श्रीलंकाई टीम की ओर से पथुम निसांका ने 61 और कुसल परेरा ने 78 रन बनाए। इन दोनों के अलावा, चरिथ असलंका ने 25 रन का योगदान दिया। शेष बैटर्स खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से एडम जम्पा ने 4 विकेट विकेट हासिल किए। कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को दो-दो विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल को भी एक सफलता मिली।

मिडिल ओवर्स में जम्पा की शानदार गेंदबाजी

श्रीलंकाई पारी के मिडिल ओवर्स में स्पिनर एडम जम्पा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी।

बारिश के कारण रुका खेल, ओवर्स में कटौती नहीं

शाम 4:42 बजे श्रीलंकाई पारी में 32.1 ओवर्स डले थे कि बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद शाम 5:10 पर खेल दोबारा शुरू हुआ, हालांकि ओवर्स में कटौती नहीं की गई।

कुसल परेरा की 16वीं हाफ सेंचुरी

कुसल परेरा ने 78 रनों की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर की 16वीं हाफ सेंचुरी पूरी की। 82 बॉल की पारी में निसांका ने 12 चौकों के सहारे 95.12 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

निसांका की 11वीं फिफ्टी

श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका ने वनडे करियर की 11वीं फिफ्टी जमाई। वे 61 रन बनाकर कैच आउट हुए। उन्हें कप्तान पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया।

निसांका-परेरा ने दिलाई शानदार शुरुआत

ओपनर पथुम निसांका और कुसल परेरा ने श्रीलंकाई टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 130 बॉल पर 125 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को पैट कमिंस ने तोड़ा। उन्होंने निसांका को वॉर्नर के हाथों कैच कराया।

पावरप्ले- श्रीलंकाई ओपनर्स ने बनाए 51 रन

पावरप्ले में श्रीलंकाई टीम ने बैलेंस स्टार्ट किया। टीम के ओपनर्स ने शुरुआती 10 ओवर में 51 रन बनाए और टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया।

ऐसे गिरा ऑस्ट्रेलिया का विकेट

पहला: पथुम निसांका- 61 रन: 22वें ओवर की पहली बॉल पर पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया।
दूसरा : कुसल परेरा- 78 रन: 27वें ओवर की दूसरी बॉल पर पैट कमिंस ने बोल्ड कर दिया।
तीसरा : कुसल मेंडिस- 9 रन: 28वें ओवर की आखिरी बॉल पर एडम जम्पा ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया।
चौथा: सदीरा समरविक्रमा- 8 रन : 30वें ओवर की पहली बॉल पर एडम जम्पा ने LBW किया। समरविक्रमा DRS लेने के बाद अंपायर्स कॉल पर आउट हुए।
पांचवां: धनंजय डी सिल्वा- 7 रन : 33वें ओवर की तीसरी बॉल पर मिचेल स्टार्क ने बोल्ड कर दिया।
छठा: दुनिथ वेल्लालागे- 2 रन: 35वें ओवर की 5वीं बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे रनआउट हो गए।
सातवां : चमिका करुणारत्ने- 2 रन: 38वें ओवर की आखिरी बॉल पर एडम जम्पा ने LBW कर दिया।
आठवां : महीश तीक्षणा- 0 रन: 40वें ओवर की दूसरी बॉल पर जम्पा ने LBW कर दिया।
नौवां: लाहिरू कुमारा- 4 रन : 41वें ओवर की 5वीं बॉल पर मिचेल स्टार्क ने बोल्ड कर दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।

श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका।

श्रीलंका के कप्तान शनाका वर्ल्ड कप से बाहर

श्रीलंका टीम को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान दसुन शनाका चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। शनाका को 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी। टीम में उनकी जगह ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शनाका की गैरमौजूदगी में कुसल मेंडिस टीम की कप्तानी करेंगे।

वर्ल्ड कप में ऑेस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच, एडम को दूसरी सफलताए, समरविक्रमा को जंपा ने कर दिया LBW
लखनऊ । वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम (इकाना) में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका क्रीज पर हैं।

सदीरा समरविक्रमा 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने LBW कर दिया। यह जम्पा का दूसरा विकेट है। उन्होंने कुसल मेंडिस (9 रन) को भी आउट किया।

कप्तान पैट कमिंस ने पथुम निसांका (61 रन) और कुसल परेरा (78 रन) को पवेलियन भेजा।

कुसल परेरा की 16वीं हाफ सेंचुरी

कुसल परेरा ने 78 रनों की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर की 16वीं हाफ सेंचुरी पूरी की। 82 बॉल की पारी में निसांका ने 12 चौकों के सहारे 95.12 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

निसांका की 11वीं फिफ्टी

श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका ने वनडे करियर की 16वीं फिफ्टी जमाई। वे 61 रन बनाकर कैच हुए आउट। उन्हें कप्तान पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया।

निसांका-परेरा ने दिलाई शानदार शुरुआत

ओपनर पथुम निसांका और कुसल परेरा ने श्रीलंकाई टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 130 बॉल पर 125 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को पैट कमिंस ने तोड़ा। उन्होंने निसांका को वॉर्नर के हाथों कैच कराया।

पावरप्ले- श्रीलंकाई ओपनर्स ने बनाए 51 रन

पावरप्ले में श्रीलंकाई टीम ने बैलेंस स्टार्ट किया। टीम के ओपनर्स ने शुरुआती 10 ओवर में 51 रन बनाए और टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया।

ऐसे गिरा ऑस्ट्रेलिया का विकेट

पहला: पथुम निसांका- 61 रन: 22वें ओवर की पहली बॉल पर पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया।
दूसरा : कुसल परेरा- 78 रन: 27वें ओवर की दूसरी बॉल पर पैट कमिंस ने बोल्ड कर दिया।
तीसरा : कुसल मेंडिस- 9 रन: 28वें ओवर की आखिरी बॉल पर एडम जम्पा ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया।
चौथा: सदीरा समरविक्रमा- 8 रन : 30वें ओवर की पहली बॉल पर एडम जम्पा ने LBW किया। समरविक्रमा DRS लेने के बाद अंपायर्स कॉल पर आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।

श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका।

श्रीलंका के कप्तान शनाका वर्ल्ड कप से बाहर

श्रीलंका टीम को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान दसुन शनाका चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। शनाका को 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी। टीम में उनकी जगह ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शनाका की गैरमौजूदगी में कुसल मेंडिस टीम की कप्तानी करेंगे।

दोनों टीमों का तीसरा मैच

दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में यह तीसरा मैच रहेगा। पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को अपने शुरुआती दोनों मैच में हार झेलनी पड़ी है। कंगारू टीम को पहले मैच में भारत और दूसरे में साउथ अफ्रीका ने हराया था। दूसरी तरफ श्रीलंका को पहले मैच में न्यूजीलैंड और दूसरे में पाकिस्तान से हार मिली।

हेड-टु-हेड और हालिया रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 103 वनडे खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 63 और श्रीलंका ने 36 मैच जीते। 4 मैच बेनतीजा रहे। वहीं टूर्नामेंट की बार करें तो 10 वनडे खेले गए हैं, जिसमें आठ बार ऑस्ट्रेलिया और केवल एक बार श्रीलंका जीता। एक मैच नो रिजल्ट रहा।

ऑस्ट्रेलिया : पिछले 5 में से 4 मुकाबलों में टीम को हार और महज एक में जीत मिली।
श्रीलंका : इस टीम का भी ऑस्ट्रेलिया जैसा हाल, यानी पिछले 5 में से 4 मैचों में हार और केवल एक में जीत मिली।

मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के टॉप बैटर

वर्ल्ड कप में इस साल ऑस्ट्रेलिया से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बॉलर्स में जोश हेजलवुड ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया हैं। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं।

कुसल मेंडिस श्रीलंका के टॉप बैटर

श्रीलंका से कुसल मेंडिस ने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने दो मैचों में 198 रन बनाए, जिनमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम के विकेट पर स्पिनर्स को मदद मिलती आई है। यहां अब तक 5 वनडे मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं। फर्स्ट इनिंग में एवरेज टोटल 208 रन है। शाम को यहां ओस भी होती है और इस वजह से बॉल को ग्रिप करने में दिक्कत हो सकती है।

वेदर फॉरकास्ट

लखनऊ में 16 अक्टूबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान हवा की रफ्तार 9 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

साउथ अफ्रीका ने दिया 429 रन का टारगेट, श्रीलंका को लगा बड़ा झटका
साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन बनाए। दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर टीम ने श्रीलंका को 429 रन का टारगेट दिया। जवाब में श्रीलंका ने 4 ओवर में एक विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। कुसल परेरा और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं।

पथुम निसांका एक रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मार्को यानसन ने बोल्ड किया।

पथुम निसांका- 1 रन: दूसरे ओवर की पहली बॉल मार्को यानसन ने गुड लेंथ परइन स्विंगर फेंकी। निसांका बोल्ड हो गए।

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर, फास्टेस्ट सेंचुरी भी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। साउथ अफ्रीका की ओर से ऐडन मार्करम ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जमाई। उन्होंने 49 बॉल पर शतक पूरा किया। ऐडन के अलावा, रासी वान डर डसन (108 रन) और क्विंटन डी कॉक (100 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। टूर्नामेंट ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम की एक पारी में तीन शतक आए हैं।

ऐडन मार्करम की वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी

ऐडन मार्करम ने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी बनाई है। उन्होंने 49 बॉल पर वनडे करियर का तीसरा शतक पूरा किया। उन्होंने सिक्स जमाकर सेंचुरी पूरी की।

क्विंटन ​​​​​डी कॉक का 18वां शतक

क्विंटन ​​​​​डी कॉक ने वनडे करियर का 18वां शतक जमाया। उन्होंने 84 बॉल पर 100 रनों की पारी खेली। डी कॉक की पारी में 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

रासी वान डर डसन की 5वीं सेंचुरी

रासी वान डर डसन ने वनडे करियर की 5वीं सेंचुरी जमाई। उन्होंने 110 बॉल पर 98.18 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाकर आउट हुए। डसन की पारी में 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

डी कॉक-वान डर डसन ने झटके से उबारा

10 रन पर कप्तान टेम्बा बावुमा का विकेट गंवाने के बाद डी कॉक और रासी वान डर डसन ने साउथ अफ्रीकी पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 174 बॉल पर 204 रन की पार्टनरशिप की। इस साझेदारी को पथिराना ने तोड़ा।

पावरप्ले : साउथ अफ्रीका की औसत शुरुआत

टॉस हार का बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने औसत शुरुआत की। टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 48 रन बनाए। कप्तान टेम्बा बावुमा 8 रन बनाकर आउट हुए।

पहला: टेम्बा बावुमा- 8 रन: दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर दिलशान मदुशंका ने LBW कर दिया। कप्तान ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला जारी रखा।

दूसरा: क्विंटन डी कॉक- 100 रन: 31वें ओवर की चौथी बॉल पर मथीश पथिराना ने धनंजया डी सिल्वा के हाथों कैच कराया।

तीसरा: रासी वान डर डसन-108 रन: 38वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने सदीरा समरविक्रमा के हाथों कैच कराया।

चौथा: हेनरिक क्लासन- 32 रन: 44वें ओवर की पहली बॉल पर कसुन रजिथा ने दसुन शनाका के हाथों कैच कराया।

पांचवां: ऐडन मार्करम- 106 रन : 48वें ओवर की पहली बॉल पर दिलशान मदुशंका ने कसुन रजिथा के हाथों कैच कराया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, जेराल्ट कूट्जी और लुंगी एनगिडी।

श्रीलंका : दसुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा और दिलशान मदुशंका।

चीनी जहाज को रुकने की नहीं मिली इजाजत, श्रीलंका बोला- भारत की चिंता हमारे लिए बेहद खास
श्रीलंका ने चीन के जहाजों को अपने देश में रुकने की इजाजत नहीं दी है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने इसकी पुष्टि की। साबरी ने कहा- भारत की चिंता हमारे लिए बेहद अहम है। हमने इसके लिए अब एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाया है और इसे बनाते वक्त भारत सहित दूसरे दोस्तों से सलाह भी ली थी।

साबरी ने आगे कहा- हमने अक्टूबर में चीनी जहाज को श्रीलंका आने की इजाजत नहीं दी है। इस पर अब भी बात की जा रही है। सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता सही है और हमारे लिए बहुत जरूरी भी है। हम अपने क्षेत्र को शांति का जोन बनाना चाहते हैं।

चीन ने SOP का पालन किया, तो कोई दिक्कत नहीं

श्रीलंका में चीनी वेसल शि यान 6 के डॉक होने पर भारत की चिंताओं के बारे में सवाल पूछे जाने पर श्रीलंका के विदेश मंत्री ने कहा अगर ये SOP के तहत होगा, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के बंदरगाह में रुककर अक्टूबर में चीनी रिसर्च वेसल नेशनल एक्वेटिक रिसोर्सेज रिसर्च एंड डेपलपमेंट एजेंसी के साथ रिसर्च करने वाला था।

चीन ने अगस्त में श्रीलंका से शि यान 6 वेसल को डॉक करने की इजाजत मांगी थी। इस पर श्रीलंका की तरफ अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। हिन्द महासागर और श्रीलंका दोनों ही भारत के लिए अहम है, इसलिए यहां पर चीन की बढ़ती उपस्थिति भारत के लिए चिंता का विषय है।

भारत की चिंता पर चीन ने किया था विरोध

पिछले साल चीन के जासूसी वेसल युआन वांग-5 की श्रीलंका में उपस्थिति को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था- भारत के पड़ोस में हो रही किसी भी हरकत से अगर देश की सुरक्षा पर असर पड़ने की आशंका होगी, तो ये हमारे लिए चिंता का विषय है। शि यान 6 के श्रीलंका में रुकने का विरोध करने पर चीन ने आपत्ति जताई थी।

उसने कहा था- श्रीलंका पर दबाव डालने के लिए कुछ देश अपनी सुरक्षा का हवाला दे रहे हैं। ये सही नहीं है। इससे पहले पिछले महीने चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी का नेवी वॉरशिप हाई यैंग 24 हाओ श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पहुंचा था। हालांकि, भारत को ब्रीफ करके ही श्रीलंका ने इस वॉरशिप को अपने यहां एंट्री दी थी।

डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार चीनी नेवी का ये जहाज काफी समय से श्रीलंका में एंट्री के लिए परमिशन मांग रहा था, लेकिन भारत के विरोध के कारण श्रीलंका ने इसे परमिशन नहीं दी थी।

चीन के कर्ज तले दबा है श्रीलंका

चीन अपनी डेब्ट ट्रैप नीति के तहत दुनिया के कई विकासशील देशों को निशाना बना रहा है। इस नीति के तहत चीन पहले विकासशील देशों को भारी ब्याज पर खूब कर्ज देता है और फिर जब वो देश ऐसी स्थिति में पहुंच जाते हैं, जहां से वो कर्ज नहीं चुका सकते तो फिर चीन उस देश के संसाधनों पर अधिकार जमाने लगता है और उसकी राजनीति में भी दखल देने लगता है।

ऐसा ही कुछ श्रीलंका के साथ भी हुआ। साल 2008 में श्रीलंका में हम्बनटोटा बंदरगाह का कंस्ट्रक्शन शुरू हुआ था, लेकिन ज्यादा लागत की वजह से श्रीलंका कर्ज में डूबता गया। कर्ज न चुका पाने के बाद श्रीलंका ने भी साल 2017 में साउथ में स्थित हंबनटोटा पोर्ट को 99 साल की लीज पर चीन को सौंप दिया था।

पिछले साल की थी 4 अरब डॉलर की मदद

पिछले साल श्रीलंका ने अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना किया था। तब भारत ने श्रीलंका की 4 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक मदद की थी। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने इस मदद के लिए भारत को धन्यवाद दिया था। साबरी ने कहा था कि भारत की मदद से ही श्रीलंका थोड़ा-बहुत वित्तीय संतुलन हासिल कर पाया था।

श्रीलंका में हो रहे एशिया कप के मैच पर उठने लगे सवाल, जानिए क्या कहते क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी
एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला एक बार फिर बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। 10 सितंबर को शुरू हुआ मैच अब 11 सितंबर को रिजर्व डे पर खेला जाएगा। भारत ने 24.1 ओवर तक बैटिंग कर ली है, रिजर्व डे पर यहीं से मैच फिर खेला जाएगा। 11 के बाद 12 सितंबर को भारत-श्रीलंका के बीच मैच भी होगा। यानी भारत को लगातार 3 दिन क्रिकेट खेलना पड़ेगा।

एशिया कप में भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में बारिश की वजह से रुकावट हुई। ये तीनों ही मुकाबले श्रीलंका में हुए। श्रीलंका में बारिश के बीच हो रहा एशिया कप एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) मैनेजमेंट की पोल खोल रहा है।

बड़ा सवाल यह है कि अगर पहले से पता था कि सितंबर महीने में दूसरे सप्ताह के बाद श्रीलंका में बारिश बहुत होती है तो फिर वहां एशिया कप कराया ही क्यों जा रहा है? ये सवाल जब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से पूछा तो बोर्ड अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा था, ‘श्रीलंका में एशिया कप कराने का फैसला हमने नहीं लिया। ये फैसला एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) का है, आपको उनसे ही सवाल पूछना चाहिए।’

यानी बोर्ड ने साफ तौर पर ACC को इस मिस-मैनेजमेंट के पीछे जिम्मेदार बताया है।

पाकिस्तान को मिली थी पूरे मैचों की मेजबानी

दरअसल, एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। टूर्नामेंट के सभी 13 मैच पाकिस्तान में होने थे, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया। इसके बाद ACC चीफ जय शाह ने PCB के साथ मीटिंग की और तय किया कि टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान और 9 मैच श्रीलंका में होंगे।

पहले पाकिस्तान बोर्ड इससे सहमत नहीं था। वह पाकिस्तान में ही मैच कराना चाहता था। बाद में वह BCCI के दबाव में झुक गया। हालांकि, श्रीलंका की जगह UAE देश PCB की पसंद था।

कोलंबो ही क्यों चुना, दाम्बुला या हंबनटोटा क्यों नहीं चुना?

श्रीलंका के 5 शहरों में 7 इंटरनेशनल स्टेडियम हैं। कोलंबो में 3 और बाकी 4 शहरों में एक-एक स्टेडियम है। एशिया कप के 9 मैच कैंडी और कोलंबो शहर को मिले। गॉल, हंबनटोटा और दाम्बुला में मैच नहीं कराए गए। दाम्बुला सितंबर के दौरान श्रीलंका का सबसे सूखा एरिया रहता है, लेकिन श्रीलंका बोर्ड ने कहा कि यहां फ्लडलाइट्स मैच कराने लायक नहीं है।

गॉल शहर में बारिश का अनुमान था। हंबनटोटा का स्टेडियम जंगल के पास बना है। ब्रॉडकास्टर्स ने ट्रांसपोर्टेशन की शिकायत की थी। साथ ही यहां के होटल स्टेडियम से करीब 45 मिनट की दूरी पर है, ऐसे में खिलाड़ियों को भी आने-जाने में दिक्कतें होतीं। इस कारण कैंडी और कोलंबो शहर को फाइनल किया गया था, लेकिन इन दोनों ही शहरों में तेज बारिश के कारण मैचों में रुकावट हुई।

पूर्व PCB चीफ ने इसे ACC का मिस-मैनेजमेंट बताया

भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को कैंडी के मैदान पर मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चीफ नजम सेठी ने कहा, ‘बारिश की संभावना होने के बावजूद उसी जगह भारत-पाक मैच कराया जाना निराशाजनक है। PCB चेयरमैन के रूप में मैंने एशिया कप को UAE में कराने का सजेशन दिया था, लेकिन मेरे सजेशन ये कह के टाल दिए थे कि UAE में बेहद गर्मी रहेगी।

लेकिन पिछले साल इसी समय UAE में ही एशिया कप हुआ था। अप्रैल 2014 और सितंबर 2020 का IPL भी UAE में ही हुआ, तब तो किसी को ज्यादा गर्मी की शिकायत नहीं हुई थी। एशिया कप का मिस-मैनेजमेंट पूरी तरह से ACC और स्पोर्ट्स पर राजनीति के दबाव के कारण हुआ है।’

श्रीलंका में सितंबर में मैच कम होते हैं

श्रीलंका में सितंबर का समय रिटर्निंग मॉनसून का समय होता है, यानी इस दौरान भारी बारिश होती है। श्रीलंका बोर्ड तो खुद सितंबर के दूसरे सप्ताह के बाद यहां मैच कराना पसंद नहीं करता। साल 2018 से 2022 तक के आंकड़े देखें तो सितंबर के दौरान सिर्फ 2019 में 3 और 2021 में 6 मैच हुए थे।

ये मुकाबले भी सितंबर के पहले सप्ताह में ही खत्म हो गए थे। इन मैचों के अलावा पिछले 5 साल में सितंबर के दौरान श्रीलंका में कोई मुकाबले नहीं हुए, ये सब जानते हुए भी ACC ने श्रीलंका में ही मैच रखे।

कोलंबो में बारिश की आशंका थी, लेकिन वेन्यू चेंज नहीं किया

एशिया कप में ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 5 सितंबर को अफगानिस्तान-श्रीलंका के बीच हुआ। तभी से कोलंबो में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। शहर में सुपर-4 स्टेज के 5 मैच और फाइनल तय थे। ग्रुप स्टेज के दौरान चर्चाएं होने लगीं कि आगे के मैच हंबनटोटा शहर में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। जहां बारिश की कम संभावना है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वेन्यू शिफ्ट पर मुहर भी लग गई थी। लेकिन ACC ने आखिरी समय में कह दिया कि वेन्यू चेंज नहीं होगा और मुकाबले कोलंबो में ही होंगे। शहर में 17 सितंबर को फाइनल तक भारी बारिश की संभावना थी। बावजूद इसके वेन्यू चेंज नहीं हुआ और भारत-पाक मैच फिर बारिश के कारण ही रिजर्व डे पर शिफ्ट हो गया।

सुपर-4 के लिए वेन्यू चेंज नहीं हुआ, लेकिन रिजर्व डे रख दिया

ACC ने सुपर-4 स्टेज का वेन्यू चेंज नहीं किया। लेकिन बीच टूर्नामेंट में नियम बदल दिए। ACC ने ब्रॉडकास्टर्स के दबाव में सिर्फ भारत-पाक के बीच मैच के लिए रिजर्व डे रख दिया। बांग्लादेश और श्रीलंका के किसी भी मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा। लेकिन दोनों ही देशों के क्रिकेट बोर्ड ने इस पर मंजूरी दे दी।

अब भारत को लगातार 3 दिन क्रिकेट खेलना पड़ेगा

ACC ने वेन्यू शिफ्ट नहीं किया और सिर्फ एक मैच के लिए रिजर्व डे भी रख दिया। इस कारण अब टीम इंडिया को लगातार 3 दिन क्रिकेट खेलना पड़ेगा। 10 सिंतबर को भारत-पाक मैच शुरू हुआ, जो रिजर्व डे पर शिफ्ट हो गया। यानी टीम इंडिया अब 11 सितंबर को बाकी मुकाबला खेलेगी। इस मैच के बाद 12 सितंबर को ही टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 में अपना दूसरा मुकाबला भी खेलना होगा।

टीम इंडिया ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ फील्डिंग नहीं की है। यानी कि भारतीय फील्डर्स को लगातार 2 दिन (11 और 12 सितंबर) पूरे 50 ओवर फील्डिंग करनी पड़ेगी। जो इंजरी से उभर रहे केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

जय शाह हैं ACC के चीफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ हैं। एशिया कप की खराब शेड्यूलिंग पर बहस शुरू होने से पहले वर्ल्ड कप के शेड्यूल से जुड़े विवाद भी चर्चा में रहे हैं। वर्ल्ड कप भारत में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

टूर्नामेंट से ठीक 100 दिन पहले ICC ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया। आमतौर पर ICC साल भर पहले ही शेड्यूल की घोषणा कर देता है, लेकिन इस बार बहुत ज्यादा देरी हुई।

इस बारे में पूछे जाने पर ICC की ओर से परोक्ष रूप से यही कहा गया कि जब तक BCCI शेड्यूल फाइनल नहीं करता तब तक हम कैसे कुछ भी घोषणा कर सकते थे। परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ दिन के बाद अहमदाबाद से डिमांड आई कि वे 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच होस्ट नहीं कर सकते, क्योंकि उस दिन नवरात्रि त्योहार की शुरुआत हो रही है और मैच के लिए सुरक्षा देना संभव नहीं था।

कोलकाता ने भी डिमांड रखी कि 12 नवंबर को वहां होने वाला इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच की तारीख भी बदली जाए। उस दिन काली पूजा है और कोलकाता में उस समय कोई और आयोजन कराना संभव नहीं था। इसके बाद वर्ल्ड कप रिवाइज्ड शेड्यूल जारी करना पड़ा।

इंडियन चेंजमेकर रितेश रावल ने अयोध्या से श्रीलंका तक ‘राम पथ’ को पूरा करने के साथ अपने मिशन ‘वट इज इंडिया’ का पहला चरण पूरा किया
अयोध्या। इंडियन चेंज मेकर, विजनरी एक्स्प्लोरर और भारत की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध, रितेश रावल ने अपनी अभूतपूर्व पहल, ‘वट इज इंडिया बाय रितेश रावल’ के माध्यम से अपनी इंस्पाइरिंग और रोमांचकारी यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करके एक रिमार्केबल माइलस्टोन हासिल किया है। इस स्मारकीय प्रयास ने ‘ए ग्रेट इंडियन ड्रीम’ के मूल सार को उजागर किया है। अटूट समर्पण के साथ, रितेश रावल ने देश के दिल और आत्मा को जोड़ने वाली सभी सरहदों को पार किया, एक यूनिक मिशन शुरू किया, जिसने देश की परस्पर जुड़ी सड़कों पर नेविगेट करते हुए, जनसांख्यिकी, बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था, राजनीति और संस्कृति को भारत की जटिल टेपेस्ट्री को कुशलता से डिकोड किया।

अयोध्या से श्रीलंका तक ‘राम पथ’ पर रितेश रावल को असाधारण उपलब्धि के सम्मान में अविश्वसनीय यात्रा के लिए अयोध्या के लोगों द्वारा ‘सम्मान समारोह’ से सम्मानित किया। सम्मान समारोह एक भव्य उत्सव था, जिसमें भारत के विविध पहलुओं की खोज और प्रदर्शन के लिए रितेश रावल की अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के व्यक्ति एक साथ आए। इस कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें मनोरम चित्रों के माध्यम से पूरी यात्रा को प्रदर्शित किया गया।

अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट, पंचवटी, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम और श्रीलंका जैसे स्थानों के सुंदर परिदृश्य और सांस्कृतिक समृद्धि को उजागर किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह था, जहां इंडियन चेंजमेकर रितेश रावल को उनकी उल्लेखनीय यात्रा के लिए अयोध्या के नगर आयुक्त (म्युनिसिपल कमिशनर) विशाल सिंह, प्रयागराज कमिश्नरेट के आयकर आयुक्त डॉ. शिखा दरबारी और शक्ति द्वारा सम्मानित किया गया। सिंह, अयोध्या के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं में से एक हैं। यह सम्मान भारत की अविश्वसनीय विरासत और क्षमता को बढ़ावा देने के लिए रितेश रावल के समर्पण का प्रमाण है।

अभिनंदन के बाद, रितेश रावल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के साथ अपनी रिमार्केबल जर्नी शेयर की, और ‘राम पथ’ की खोज के दौरान प्राप्त बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और अनुभवों को साझा किया। उनकी यात्रा केवल एक फिजिकल मिशन नहीं है, बल्कि भारत देश के दिल को छूने और समझने के लिए एक बहुत बड़ी यात्रा है, जो इसके इतिहास, संस्कृति और लोगों से जुड़ती है। अपनी यात्रा पर विचार करते हुए, इंडियन चेंजमेकर और विशनरी एक्स्प्लोरर रितेश रावल ने कहा, ”राम पथ’ यात्रा का हर कदम भारत और उसके लोगों की अदम्य भावना का एक प्रमाण था।

अयोध्या के लोगों द्वारा किया गया अभिनंदन न सिर्फ एक दिल छू लेने वाली स्वीकृति है।’ मेरी यात्रा का, बल्कि एक राष्ट्र की सामूहिक यात्रा कायह उत्सव एक अनुस्मारक है, कि भारत की समृद्ध टेपेस्ट्री न केवल इतिहास के धागों से बल्कि इसके विविध नागरिकों की आकांक्षाओं और सपनों से भी बुनी गई है। जैसा कि मैं इस एक्सप्लोरेशन से अपने अनुभव को साझा करता हूं मैं इस उल्लेखनीय अवसर पर हमारे साथ शामिल होने वाले सभी लोगों के दिलों में एकता, प्रगति और एक महान भारत के लिए साझा दृष्टिकोण की लौ प्रज्वलित करने की आशा करता हूं।’

अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘हम रितेश रावल की अविश्वसनीय यात्रा और भारत की समृद्ध टेपेस्ट्री को प्रदर्शित करने के लिए उनके अटूट समर्पण का जश्न मनाने के लिए उत्साहित हैं। यह पहल न केवल विविध और जीवंत पहलुओं पर प्रकाश डालती है। बल्कि हम सभी को एक महान भारत की महान यात्रा का हिस्सा बनने के लिए भी प्रेरित करती है।’ यह भव्य आयोजन अपने आप में एक यादगार अवसर है, जो भारत के विकास और समृद्धि के प्रति पैशन शेयर करने वाले लोगों को एक साथ लाता है जो भारत को यूनिक बनाती है,यह विविधता में एकता की एक मिसाल का जश्न मनाने का अवसर था, और एक सच्चे चेंजमेकर, रितेश रावल को सम्मानित करने का अवसर था।

श्रीलंका में देश छोड़ने की होड़, पासपोर्ट कार्यालय में लगी भीड़, जानिए पूरा मामला
कोलंबो। श्रीलंका में भीषण आर्थिक व राजनीतिक संकट के चलते लोग वहां रहना नहीं चाहते हैं। श्रीलंका में देश छोड़ने की होड़ लगी है, जिस कारण पासपोर्ट कार्यालय में भी भीड़ लगी है। पिछले महीने के आखिरी दस दिनों की तुलना में इस माह के पहले दस दिनों में तीन गुना यानी 31,725 पासपोर्ट जारी किए गए हैं।

श्रीलंकाई आव्रजन विभाग के प्रवक्ता पियुमी बंदारा ने बताया कि श्रीलंका में भारी संख्या में लोग विदेश जाने के लिए लालायित हैं। इस कारण पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या भी बढ़ गयी है। पिछले महीने की तुलना में अब तीन गुना पासपोर्ट बन रहे हैं। पहले एक दिन में अधिकतम 2,500 पासपोर्ट जारी करने की सीमा थी। अब ये सीमा 3,500 कर दी गई है। अर्जी देने के एक दिन के अंदर पासपोर्ट पाने के लिए निर्धारित फीस को बढ़ा कर अब 15 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके बावजूद तुरंत पासपोर्ट लेने के इच्छुक लोगों की कतार लगी हुई है।

पासपोर्ट दफ्तर के बाहर कतार में खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि 15 हजार रुपये देकर अगर एक दिन में पासपोर्ट मिल जाता है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। इससे मुझे तुरंत बाहर जाने का मौका मिल जाएगा। पासपोर्ट की मांग इतनी ज्यादा है कि पासपोर्ट कार्यालय में अब दो शिफ्टों में काम हो रहा है। पासपोर्ट कार्यालय पर बढ़ती भीड़ के कारण सरकार ने फैसला किया है कि अगले साल से जिला मुख्यालयों में पासपोर्ट बनाने की सुविधा दी जाएगी।

श्रीलंका : आर्थिक संकट से उबरने के लिए PM रानिल विक्रमसिंघे ने वित्त मंत्री के रूप में ली शपथ
आर्थिक संकट से जुझ रहे श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली है। ये पद संभालने के बाद उनका सबसे पहले काम देश को संकट से बाहर निकालना होगा। इसके लिए वे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ बातचीत करेंगे।

दरअसल, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने विक्रमसिंघे की कैबिनेट का विस्तार करते हुए 24 मई को नए मंत्रियों को इसमें शामिल किया, लेकिन उन्होंने किसी वित्त मंत्री की नियुक्ति नहीं की थी।

देश की स्थिति के लिये कुछ भी करंगे रानिल

हाल ही में आर्थिक संकट से उबरने के लिए श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे सरकार ने सरकारी एयरलाइन बेचने का फैसला किया। इसके साथ ही सरकार ने नई करेंसी छापने का भी फैसला लिया। एक साक्षात्कार में, विक्रमसिंघे ने कहा था कि वे 6 हफ्ते में अंतरिम बजट पेश करेंगे और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में कटौती करेंगे।

श्रीलंका के नए PM के रूप में इस दिन ली थी शपथ

73 साल के रानिल को देश का सबसे अच्छा पॉलिटिकल एडमिनिस्ट्रेटर और अमेरिका समर्थक माना जाता है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उन्हें यूनिटी गवर्नमेंट के प्रधानमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। वो पहले भी पांच बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

कुछ महीने पहले देश में आर्थिक संकट शुरू हुआ। अब दिवालिया होने का खतरा है। धीरे-धीरे यह साफ होता चला गया कि राजपक्षे परिवार ने अपने सियासी रसूख का बेहद गलत इस्तेमाल किया। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे। कैबिनेट मिनिस्टर्स में भी घोर भाई-भतीजावाद। देश दिन-ब-दिन गर्त में जाता रहा और राजपक्षे परिवार ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जीता रहा।

पानी जब गले तक आ गया तो राष्ट्रपति गोटबाया ने भाई महिंदा को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की अगुआई में नई यूनिटी सरकार बनी।

श्रीलंका में गहराया आर्थिक संकट

1948 में आजादी के बाद यह श्रीलंका का सबसे गंभीर आर्थिक संकट माना जा रहा है। रोजमर्रा की जरूरत के सामानों के दाम आसमान पर हैं, खाने-पीने के सामान का संकट और ईंधन भी आसानी से नहीं मिल रहा है। इन सबके चलते श्रीलंका के आम लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

श्रीलंका में आर्थिक संकट और हिंसा के बीच नौ नए कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट
कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट और हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। खाद्यान्न संकट के कारण लोग भूखे रहने को मजबूर हैं, जिसका परिणाम उग्र आंदोलन के रूप में सामने आ रहा है। जनता सड़कों पर आंदोलन कर रही है वहीं सरकार आर्थिक संकट दूर करने के प्रयासों में जुटी है। इस बीच देश में राजनीतिक संकट समाप्त कर सरकारी कामकाज सामान्य करने के लिए नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने मंत्रिमंडल में नौ नए मंत्री शामिल किये हैं। इन नौ नए कैबिनेट मंत्रियों ने शुक्रवार को शपथ ली।

श्रीलंका इस समय भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सरकार पर विदेशी कर्ज बढ़ता जा रहा है। देश में महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। खाद्यान्नों के भंडार खाली होने के कारण लोग भूखे रहने को मजबूर हैं। इस कारण ये लोग सड़क पर उतर कर हिंसा कर रहे हैं। सरकार उन्हें रोकने के तमाम प्रयास कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने संसद में एलान किया कि आंदोलनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश नहीं दिये गए हैं। रानिल विक्रमसिंघे ने सरकारी कामकाज को सुलभ करने के लिए अपने मंत्रिमंडल में नौ और मंत्री शामिल किए हैं।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को इन नौ मंत्रियों को शपथ दिलाई। पिछले सप्ताह चार अन्य मंत्री शपथ ले चुके हैं। माना जा रहा है कि श्रीलंका की नयी सरकार में प्रधानमंत्री सहित 25 मंत्री होंगे। शेष मंत्रियों को भी जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी।