stone pelting – Dainik Bhaskar UP/UK

पीलीभीत: मोटरसाइकिल हटाने के विवाद पर दो समुदाय में झड़प, पत्थरबाजी
पीलीभीत। मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। घटना के बाद मौके पर मारपीट होने के साथ-साथ पथराव भी हुआ। प्रकरण में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मोर्चा संभाला और सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।

थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव कपूरपुर में अक्षय पुत्र अनिल कुमार सब्जी विक्रेता हैं। रविवार शाम अक्षय गांव में ई-रिक्शा पर सब्जी बेच रहा था। गांव के ही रहने वाले मुकीम के दरवाजे पर एक बाइक खड़ी थी। आरोप है बाइक हटाने को लेकर बब्बर और अक्षय के बीच विवाद शुरू हो गया।

दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद एक युवक ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो बब्बर ने उसके साथ भी मारपीट की। विवाद के बाद कुछ लोगों ने घर पर चढ़ाई करते हुए पत्थरबाजी और मारपीट शुरू कर दी। प्रकरण का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट की जानकारी मिलने के बाद पूरनपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। मौके पर तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही घटना के दौरान घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अक्षय की तहरीर के आधार पर सात नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस कर्रवाई में

मोईन, बब्बर, जुनैद, यासीन, अरबाज, शहनवाज, मोहसीन के अलावा 15 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दो समुदायों में झड़प होने के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हैमारपीट करने के मामले में शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इजराइली टैंकों पर पत्थरबाजी, हादसे में मारा गया जेनिन ब्रिगेड का हेड
इजराइल-हमास जंग का आज 24वां दिन है। इस बीच इजराइली सेना के टैंक वेस्ट बैंक के जेनिन इलाके में भी घुसे। यहां फिलिस्तीनियों ने टैंकों पर पत्थरबाजी की। इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक जंग के इजराइली एयर स्ट्राइक में जेनिन ब्रिगेड का हेड वायम अल हानून मारा गया।

दूसरी तरफ इजराइली सेना ने गाजा में अपनी जमीनी घुसपैठ बढ़ा दी है। इजराइल डिफेंस फोर्सेस के सैनिकों ने रविवार को गाजा में घुसकर की गई रेड के बाद वहां अपना झंडा फहरा दिया। वहीं, गाजा में लोग टॉर्च लेकर मलबे में अपनों के शवों और लापता परिजनों को तलाश रहे हैं। डॉक्टर्स भी अंधेरे में इलाज कर रहे हैं। दरअसल, जंग शुरू होने के बाद 10 अक्टूबर को इजराइल ने गाजा को होने वाली बिजली की सप्लाई रोक दी थी। तब से लोग अंधेरे में जीवन गुजार रहे हैं।

अस्पतालों में भी बिजली नहीं है। इलाज करने में परेशानी हो रही है। इस बीच अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि हम जंग लड़ने के लिए अपने सैनिकों को इजराइल या गाजा नहीं भेज रहे हैं। इजराइल के मुताबिक इजराइल बॉर्डर के पास नॉर्थ गाजा के इरेज शहर में हमास के लड़ाके इजराइली सेना से भिड़ गए। ये लड़ाके सुरंगों से निकले और सैनिकों पर हमला करने लगे। सेना का कहना है उन्होंने यहां कई लड़ाकों को मार गिराया है।

एक दिन का बच्चा मारा गया

उदय अबू मोहसिन इजराइली बमबारी का शिकार हो गया। उसका जन्म 28 अक्टूबर को हुआ था। 29 अक्टूबर को वो मारा गया। एक फिलिस्तीनी फोटो जर्नलिस्ट ने कफन में लिपटे शव की तस्वीर शेयर की। पत्रकार ने कहा- उसका बर्थ सर्टिफिकेट तक नहीं बना था, लेकिन डेथ सर्टिफिकेट बन गया है।

हमास को खत्म करने उनका टनल नेटवर्क तबाह करना होगा : सेना

इजराइली सेना का कहना है कि हमास के मुख्य और अन्य बड़े ठिकाने अस्पतालों, स्कूलों, मस्जिदों के नीचे हैं। हमास सुरंगों से ऑपरेट करता है। इस संगठन को जड़ से खत्म करने के लिए गाजा का टनल नेटवर्क तबाह करना होगा। वहीं, हमास का कहना है कि उसने बंधकों को इन्हीं सुरंगों में रखा है।

WHO बोला- अस्पताल खाली करना नामुमकिन

इजराइल ने नॉर्थ गाजा के अल कुद्स अस्पताल को खाली करने के लिए कहा है। इस पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। सैकड़ों घायल रोज यहां इलाज और फर्स्ट एड के लिए आ रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों को खाली करना नामुमकिन है।

वहीं, हमास ने इजराइली सेना पर अल कुद्स अस्पताल के पास हमला करने का आरोप लगाया है। वीडियो में लोग परेशान होकर इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इजराइल ने गाजा को होने वाली पानी सप्लाई शुरू की

इजराइल के मुताबिक, इजराइल ने बंद की गई एक पाइपलाइन शुरू कर दी है। इनसे गाजा तक पानी पहुंचता है। जंग शुरू होने के बाद 10 अक्टूबर को इजराइल ने पानी सप्लाई रोक दी थी। इसके शुरू होने के बाद अब गाजा में हर दिन 2 करोड़ 85 लाख लीटर पानी पहुंचेगा। हालांकि ये जंग के पहले दिए जाने वाली पानी की मात्रा का आधा है। पहले 4 करोड़ 90 लाख लीटर पानी दिया जाता था।

UN रिलीफ एजेंसी से आटे की बोरियां ले गए फिलिस्तीनी

गाजा में रह रहे हजारों फिलिस्तीनी यूनाइटेड नेशन्स रिलीफ एंड वर्क एजेंसी के वेयरहाउस और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में घुस गए। यहां राहत सामग्री रखी हुई थी। लोग यहां से रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसा आटा लेने जमा हुए थे। अंदर घुसने के बाद लोगों में सामान लेने की होड़ मच गई।

UN ने एक बयान में कहा- ये चिंता की बात है। गाजा में स्थानीय शासन फेल हो गया है। नागरिक व्यवस्था टूटने लगी है।

बंधकों को वापस लाने जमीनी हमले तेज किए : डिफेंस मिनिस्टर

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से कहा- हमने गाजा में जमीनी हमले तेज कर दिए हैं। इसके दो मकसद हैं- पहला बंधकों को वापस लाना और दूसरा- जंग जीतना। हमास की कैद में 200-250 बंधक हैं। इन्हें सुरंगों में रखा गया है। अब सिर्फ 4 बंधकों को आजाद किया गया है।

आर्मी के खिलाफ विवादित पोस्ट पर नेतन्याहू ने माफी मांगी

PM बेंजामिन नेतन्याहू ने सिक्योरिटी फोर्स को जिम्मेदार ठहराने वाले ट्वीट पर माफी मांगी है। उन्होंने नए ट्वीट में कहा- मैं गलत था। जो बातें मैंने कही वो नहीं कही जानी चाहिए थी और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैं सुरक्षा बलों के सभी प्रमुखों का समर्थन करता हूं।

दरअसल, PM नेतन्याहू ने कहा- जंग के बाद सभी नेताओं, सरकार और मुझे हमले की शुरुआत में नाकामी के लिए जवाब देना होगा। उन्होंने 7 अक्टूबर को हमास के हमले की कोई जानकारी न मिलने के लिए सिक्योरिटी फोर्सेज और इंटेलिजेंस हेड्स को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा था- मुझे किसी ने भी हमले से जुड़ी कोई चेतावनी नहीं दी थी। इंटेलिजेंस टीम और शिन बेट के अधिकारियों का मानना था कि हमास डरा हुआ है और समझौता करना चाहता है। नेतन्याहू के बयान की जमकर आलोचना भी हुई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान से जुड़े ट्वीट को डिलीट कर दिया।

उन्होंने कहा था- मुझे किसी ने भी हमले से जुड़ी कोई चेतावनी नहीं दी थी। इंटेलिजेंस टीम और शिन बेट के अधिकारियों का मानना था कि हमास डरा हुआ है और समझौता करना चाहता है। नेतन्याहू के बयान की जमकर आलोचना भी हुई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान से जुड़े ट्वीट को डिलीट कर दिया।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’

हमास ने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया है। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद?

मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।

गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

अल-अक्सा मस्जिद में इजराइली पुलिस ने नमाजियों को गिरफ्तार किया; हमास ने कहा- कीमत चुकानी पड़ेगी

इजराइल में यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में पुलिस और फिलिस्तीनियों की बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया और उन पर पवित्र मस्जिद को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, कुछ फिलिस्तीनियों ने खुद को पटाखों, लाठी और पत्थरों के साथ मस्जिद में बंद कर लिया था और बाहर बैरिकेडिंग लगा दी थी।

कर्नाटक में ईद-मिलादुन्नवी जुलूस में पत्थरबाजी, 5 लोग हुए घायल
बेंगलुरु । कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार को ईद-मिलादुन्नवी के जुलूस में पत्थरबाजी की घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रागीगुड्डा के पास शांति नगर इलाके में जुलूस में शामिल कुछ उपद्रवियों ने एक गुट पर पत्थर फेंके। इसके बाद दोनों गुटों के लोग सड़क पर उतर गए।

इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। हालात पर कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तो उन पर भी पत्थर फेंके गए। फिलहाल शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल जिले में हालात काबू में हैं। एहतियात के तौर पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की एक टुकड़ी को तैनात किया गया है।

पुलिस की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें

शिवमोग्गा के SP मिथुन कुमार ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि हमने हालात पर कंट्रोल कर लिया है। स्थानीय लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही उन्हें बढ़ावा देने से बचें।

टीपू सुल्तान की होर्डिंग को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

भाजपा विधायक अश्वथ नारायण ने शिवमोग्गा शहर में लगे टीपू सुल्तान के होर्डिंग की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, यह निंदनीय है कि कांग्रेस सरकार, जो कावेरी समस्या को हल करने को प्राथमिकता नहीं देती, सांप्रदायिक दंगों को बढ़ावा दे रही है।

राज्य की कांग्रेस सरकार शिवमोग्गा में कट्टर टीपू के कटआउट और तलवार मेहराब की स्थापना की अनुमति देकर शांति के सांप्रदायिक उद्यान को समाजवादियों के लिए एक जगह में बदलने का खुलेआम समर्थन कर रही है।

दिल्ली में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा, 12 घायल; भीड़ ने कार के शीशे तोड़े

दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुहर्रम जुलूस निकालने के दौरान हिंसा हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए हैं। हिंसा की वजह जुलूस का रूट बदलने को बताया जा रहा है। दरअसल, पुलिस ने तय रूट से अलग रास्ते पर ताजिया निकालने से मना किया। जिससे नाराज होकर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।

झारखंड में मुहर्रम पर बड़ा हादसा, चार की मौत 13 घायल

मुहर्रम के दौरान झारखंड के बोकारो में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में मोहर्रम का ताजिया 11 हजार वोल्ट वाले हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी लोग ताजिया को इमाम बाड़ा शिफ्ट करने जा रहे थे।

फतेहपुर : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थर बाजी, कई चोटिल
दैनिक भास्कर ब्यूरो

किशनपुर, फतेहपुर । गुरूवार दोपहर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में गणेश प्रतिमा भ्रमण के दौरान ग्रामीणों के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर पथराव हुआ जिसमें दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।

विगत कुछ दिनों पूर्व नरैनी गांव में गणेश प्रतिमा स्थापित हुई थी जिसको लेकर आयोजक बृहस्पतिवार को विसर्जन से पहले नगर भ्रमण की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान गांव के अंदर ट्रैक्टर रोक कुछ अराजकतत्वों ने अनर्गल कमेंटबाजी शुरू कर दी। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते देखते विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग मारपीट व हाथापाई में उतारू हो गये। दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। जिसमे कई लोग चोटिल हो गये।

पथराव होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले को शांत करा घायलों रोहित दुबे पुत्र नरेंद्र, रमाकांत पुत्र अशोक, श्रीराम पुत्र शिवपाल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाते हुए विवाद की स्थिति को देखते हुए दो पुलिसकर्मियों को विसर्जन होने तक मौके पर तैनात कर दिया लेकिन कुछ देर बाद ही एक बार फिर रवि यादव नाम के युवक ने ट्रैक्टर रोक कर विवाद की स्थिति उत्पन्न कर दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जेपी शाही भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस फोर्स को पहुंचा देख दोनों पक्ष के लोग शांत हो गये।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जिसने जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने की बात कही है। मामले के बावत थाना प्रभारी जेपी शाही ने कहा कि एक ही समुदाय के दो अलग अलग जातियों के लोगो ने एक दूसरे पर अभद्र टीका टिप्पणी कर दी थी जिसकी वजह से विवाद गहराया है। मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

बरेली : जोगी नवादा में कांवड़ियों पर पथराव, कई घायल
बरेली। बारादरी के जोगी नवादा में एक धार्मिकस्थल के पास रविवार को अराजकतत्वों ने कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पथराव पूर्व पार्षद के इशारे पर किया गया। सूचना पर पांच थानों की पुलिस फोर्स, पुलिस व प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। छह घंटे जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने आरोपी पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लेकर करीब 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा स्थित वनखंडीनाथ मंदिर होते हुए कांवड़िये कछला गंगाघाट पर जल लेने जाते हैं और वापस आकर इसी मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे चार हजार कांवड़ियों का जत्था मंदिर की ओर बढ़ा। जत्थे में महिलाएं और बच्चे भी थे। जोगी नवादा में नूरी मस्जिद के पास से जब जत्था गुलाल उड़कर दूसरी ओर चला गया। इस बात पर मस्जिद के पास मौजूद लोग भड़क गए।

पूर्व पार्षद उस्मान के इशारे पर उन्होंने पथराव कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर बारादरी के साथ पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर मस्जिद के मौलाना समेत करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पथराव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस के सामने पथराव करते हुए कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भारी मात्रा में सड़क पर ईंट और पत्थर भी पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

वर्जन….

प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

बारादरी क्षेत्र में लगभग तीन बजे के आसपास एक कांवड़ जत्था निकल रहा था। एक धार्मिकस्थल के पास से निकला तो कुछ फेंकने को लेकर विवाद हो गया। बाद में जो फुटेज मिला उसमे पता चला कि दोनों तरफ से पथराव हुआ है। फुटेज के आधार पर लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बरेली : किला छावनी में पथराव करने वाले 12 लोग गिरफ्तार
बरेली। किला छावनी में सोमवार रात दो पक्षों के बीच हुए पथराव के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। घायलों का उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया बवालियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बताते चलें कि अजयपाल और अज्जू शराब के नशे में मोहल्ले में गाली दे रहा था। मोहल्ले की तेजपाल की बेटी ने समझा कि उसे गाली दे रहा है। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। शिकायत करने पर पुलिस ने अजय की तहरीर पर तेजपाल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार की रात किसी ने तेजपाल के घर की डोरबेल बजा दी। जिसका पूरा शक अजयपाल पर गया।

पुलिस हिरासत में किला छावनी में पथराव करने वाले आरोपी

एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हो गए और एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने तेजपाल की तहरीर पर अजय पाल समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दबिश देकर एक पक्ष के इन्द्र पाल, रतन पाल, सचिन, चन्द्र प्रकाश, गोलू गोस्वामी, राहुल निवासी गंगानगर कालोनी थाना सुभाषनगर और द्वितीय पक्ष अजयपाल, बबलू राठौर, सुनील, नरेन्द्र राठौर, बाबू, भीमसैन, निवासी किला छावनी थाना किला को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बवालियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरिक्षक आशुतोष द्विवेदी, उप निरिक्षक अहमद अली, उप निरिक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल आशिफ अली, कांस्टेबल प्रशांत, कांस्टेगबल विनीत और विनय वर्मा मौजूद रहे।

कानपुर : वेंडरों का आंतक, ट्रेन पर किया पथराव
कानपुर । स्टेशन पर अवैध वेंडर का तांडव देखने को मिला। पुलिस और की परपरस्ती में पनप रहे अवैध वेंडरों ने बुधवार की देर रात कुशीनगर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पहुंचने को थी। ट्रेन कुछ देर आउटर पर रुक गई, जहां आउटर पर अवैध वेंडरों ने सामान खरीदे जाने और यात्रियों से बहस के बाद पथराव किया। ट्रेन पर पथराव से खिड़कियों के शीशे टूट गए। वायरल हुए वीडियो में यात्री शीशे से घायल होने की बात भी कह रहे हैं।गाड़ी संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस पर देर रात अवैध वेंडरों ने पथराव कर दिया। सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर 6 पर जब गाड़ी पहुंची, तो इसकी जानकारी हुई। ट्रेन की खिड़की के शीशे टूट गए थे।

ट्रेन के अंदर बड़े पत्थर यात्रियों ने अपने हाथों में दिखाया। यात्रियों ने बताया की आउटर पर जब गाड़ी खड़ी थी, तो कुछ खीरा बेचने वाले लोगों से बहस हो गई। खीरा न खरीदने के कारण उन लोगों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी। ट्रेन के कोच में पत्थर मारे जाने के कारण ट्रेन के शीशे टूट कर अंदर आए, जिससे कई यात्रियों के टूटे हुए शीशे जाकर लग गए।

बता दे कि कानपुर सेंट्रल और आउटर पर अवैध वेंडरों का पूरा सिंडीकेट सक्रिय है जो आउटर से ही ट्रेनों में चढ़ कर अवैध रूप से सामान बेंचते है। स्टेशन परिसर में ये अवैध वेंडर देखे जा सकते है। लेकिन जीआरपी की शह पर ये अवैध वेंडर इतने बेखौफ है कि इन्हें यात्रियों से मारपीट करने में भी डर नहीं लगता है। ट्रेन पर पथराव की घटना से विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

अम्बेडकरनगर: आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग
प्रदर्शन करती आक्रोशित भीड़

दैनिक भास्कर ब्यूरो

अम्बेडकरनगर। बाबा साहब के चेहरे पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोतने को लेकर आक्रोशित भीड़ ने रविवार को दूसरे दिन हाथी पार्क के निकट जलालपुर अकबरपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया परंतु आक्रोशित भीड़ शांत होने के बजाय पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और महिला कांस्टेबल प्रीती सिंह तथा तहसीलदार का ड्राइबर महेन्द्र को चोटे आई है।

दोनो लोग घायल हो गये जिससे पुलिस प्रशासन को कई थाने की पुलिस बुलानी पड़ी और बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार को जलालपुर अकबरपुर रोड स्थित डीडी सेंट्रल स्कूल के बगल में स्थापित बाबा साहब के मूर्ति के चेहरे पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गई थी। जिसको लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

जलालपुर अकबरपुर मार्ग को जाम करने का प्रयास किया परंतु पुलिस के समझाने बुझाने के चलते चक्का जाम नहीं हो सका रविवार को दूसरे दिन भीम आर्मी के कार्यकर्ता तथा सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष एकत्रित होकर जलालपुर अकबरपुर मार्ग को जाम कर दिए जिससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ अफरा तफरी का माहौल बन गया मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया परंतु आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की एक भी ना सुनने को तैयार हुई। आक्रोशित भीड़ का कहना है कि बाबासाहब की मूर्ति जिस जगह स्थापित है वह जमीन कम है और जमीन दिलाई जाय जो बाउंड्री वाल कराया जा रहा है।

बाउंड्री वाल न कराया जाए मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी हरि शंकर लाल, कोतवाल संत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने ईट गुम्मा चलाने लगी देखते ही देखते कई थाने के पुलिस पहुंच गई और स्थित को संभालते हुए लाठीचार्ज कर दिया।

जिससे भीड़ तितर-बितर हुई पुलिस ने भीम आर्मी के कार्य कर्ता समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है उप जिलाधिकारी हरि शंकर लाल ने बताया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी जो भी मूर्ति पर काली पोता है जांच कराकर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।