Sunita Williams – Dainik Bhaskar UP/UK

रिपोर्ट : सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्पेस से लाने में कितना आया खर्च?
Sunita Williams: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने से स्पेस में फंसी हुई थीं. बुधवार की सुबह उन्हें स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की मदद से धरती पर वापस लाया गया. स्पेस में रहने के दौरान सुनीता को काफी परेशानी हुई. वहीं नासा ने उन्हें वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी हर संभव प्रयास किया और करोड़ों रुपये खर्च किए.

सुनीता विलियम्स को स्पेस से वापस लाना इतना आसान नहीं था. नासा के बचाव अभियान के तहत सुनीता के साथ निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव को भी वापस लाया गया है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि नासा ने इस मिशन के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

कितना आया खर्च?

नासा की वेबसाइट के अनुसार, सुनीता समेत अन्य यात्रियों को वापस लाने के लिए नासा ने लगभग 1840 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हालांकि यह पूरे मिशन की लागत नहीं है. अगर पूरे मिशन की बात करें तो इसमें फाल्कन 9 रॉकेट का लॉन्च, कैप्सूल का रखरखाव, ईंधन, ग्राउंड ऑपरेशंस और आईएसएस से डॉर्किंग व वापसी सभी को शामिल किया जाएगा. अगर सारे खर्चें को जोड़े तो मिशन की लागत लगभग 1670 से 2500 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. स्पेसएक्स ने खुले तौर पर डील की रकम का खुलासा तो नहीं मिलता है. नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत एक सीट की लागत करीब 460 करोड़ रुपये है.

स्पेस में 9 महीने रहीं सुनीता

विलियम्स और विल्मोर ने 5 जून, 2023 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर स्पेस के लिए उड़ान भरी थी. यह यात्रा 8 दिन की थी, लेकिन डॉकिंग प्रक्रिया के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई वह वहां फंस गई. इसके बाद स्टारलाइनर सितंबर में उनके बिना ही पृथ्वी पर लौट आया, जिससे अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर ही फंस गए. नासा ने बार-बार उनकी वापसी में फेल हुई. फरवरी में स्पेस में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए योजना बनाई गई. लेकिन उनकी वापसी के लिए निर्धारित स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट की तैयारी में देरी के कारण मार्च में तारीख को फिर से आगे बढ़ा दिया गया. बता दें कि सुनीता की वापस से पूरे देश में जीत का जश्न देखने को मिला, उनके परिवार ने खूब पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी.

9 महीने की जद्दोजहद, आखिर क्या खाकर स्पेस में जिंदा रहे सुनीता विलियम्स और बुच?
नासा के दो एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आखिरकार 9 महीने बाद धरती पर वापस लौट आए हैं. दरअसल, वे बीते साल जून में केवल 8 दिनों के मिशन पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गए थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उन्हें वहां महीनों तक रुकना पड़ा. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि केवल 8 दिन की तैयारी के साथ गए इन अंतरिक्ष यात्रियों ने इतने लंबे समय तक क्या खाया और कैसे जिंदा रहे?

कैसे हुआ भोजन का इंतजाम?

नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव स्टिच के मुताबिक, दोनों एस्ट्रोनॉट्स की सेहत ठीक है और वे डॉक्टर्स की देखरेख में हैं. ISS पर लंबे समय तक रहने के दौरान उनके भोजन की आपूर्ति कैसे हुई, यह जानना दिलचस्प है.

अंतरिक्ष में कैसा मिलता है खाना?

ISS पर अंतरिक्ष यात्रियों को विशेष रूप से तैयार किया गया भोजन मिलता है. इसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि यह कम गुरुत्वाकर्षण में भी खाने योग्य हो और शरीर को आवश्यक पोषण मिल सके.

पिज्जा, चिकन और झींगा कॉकटेल भी खाया

नवंबर 2023 में द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता और बुच अंतरिक्ष में पिज्जा, रोस्ट चिकन और झींगा कॉकटेल का आनंद ले रहे थे. हालांकि, ताजा भोजन सीमित मात्रा में उपलब्ध था, इसलिए इसे पोषण बनाए रखने के लिए नियंत्रित तरीके से दिया जाता था.

ताजे फल और सब्जियां तीन महीने में खत्म

शुरुआत में ISS पर ताजे फल, सब्जियां, रोस्ट चिकन और पिज्जा मौजूद थे, लेकिन तीन महीने में ये खत्म हो गए. इसके बाद, सुनीता और बुच को पाउडर वाला दूध, डिहाइड्रेटेड कैसरोल (सूखा भोजन) और फ्रीज-ड्राई सूप पर निर्भर रहना पड़ा.

पानी की हर बूंद होती है रिसाइकल

ISS पर पानी की कमी न हो, इसके लिए एडवांस्ड फिल्ट्रेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. अंतरिक्ष यात्री अपने मूत्र और पसीने तक को रिसाइकल कर पीने योग्य पानी में बदलते हैं.

खाने की कमी नहीं होती ISS पर

स्पेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि ताजा भोजन की उपलब्धता सीमित हो सकती है, लेकिन खाने की कोई कमी नहीं होती. प्रत्येक एस्ट्रोनॉट के लिए प्रतिदिन लगभग 3.8 पाउंड भोजन उपलब्ध रहता है. इसके अलावा, अप्रत्याशित परिस्थितियों के लिए आपातकालीन खाद्य भंडार भी मौजूद रहता है.

स्पेस में 900 घंटे रिसर्च और 150 प्रयोग किए

नासा के अनुसार, सुनीता और बुच ने ISS पर 900 घंटे से अधिक समय तक वैज्ञानिक रिसर्च की और 150 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग किए. इन प्रयोगों से भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों को मदद मिलने की उम्मीद है.

Welcome Back, Sunita Williams : सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद अंतरिक्ष से रवाना…स्पेस स्टेशन से अलग हुआ यान
अंतरिक्ष में फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 13 दिन बाद पृथ्वी पर लौट रहे हैं। उनके साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी मंगलवार (18 मार्च) को स्पेस स्टेशन से रवाना हुए थे।

चारों एस्ट्रोनॉट के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होने के बाद सुबह 08:35 बजे इस स्पेसक्राफ्ट का हैच यानी, दरवाजा बंद हुआ और 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हुआ। यह आज सुबह लगभग 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सुनीता विलियम्स को लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने सुनीता की धरती पर सुरक्षित वापसी की कामना की है। साथ ही उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया है, पढ़ें पूरी खबर…

एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी कैसी होगी, इन सवालों में जानें…

1. स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने में कितना समय लगेगा?

इस सफर में करीब 17 घंटे लगेंगे। नासा की ओर से इस इवेंट का एक अनुमानित शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें मौसम के कारण बदलाव भी हो सकता है।

नासा के अनुसार 19 मार्च को सुबह 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू होगा। यानी, कक्षा से उल्टी दिशा में स्पेसक्राफ्ट का इंजन फायर किया जाएगा। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट की पृथ्वी के वातावरण में एंट्री होगी और सुबह फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंडिंग होगी।

2. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को स्पेस स्टेशन पर क्यों भेजा गया था?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग और NASA के 8 दिन के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर गए थे। इस मिशन का उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस लाने की क्षमता को टेस्ट करना था।

एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन पर 8 दिन में रिसर्च और कई एक्सपेरिमेंट भी करने थे। मिशन के दौरान उन्हें स्पेसक्राफ्ट को मैन्युअली भी उड़ाना था।

3. बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट कब और कैसे लॉन्च किया गया था?

5 जून 2024 को रात 8:22 बजे एटलस V रॉकेट के जरिए बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट लॉन्च हुआ था। ये 6 जून को रात 11:03 बजे स्पेस स्टेशन पहुंचा था। इसे रात 9:45 बजे पहुंचना था, लेकिन रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टर में परेशानी आ गई थी।

4. सुनीता और विल्मोर इतने लंबे समय तक स्पेस में कैसे फंस गए?

स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के 28 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टरों में से 5 फेल हो गए थे। 25 दिनों में 5 हीलियम लीक भी हुए। हीलियम प्रोपलेंट को थ्रस्टरों तक पहुंचाने के लिए बहुत अहम है। ऐसे में स्पेसक्राफ्ट के सुरक्षित रूप से लौटने पर चिंताएं थी।

डेटा का विश्लेषण करने के बाद नासा ने फैसला लिया कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट सुनीता और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए सुरक्षित नहीं है, इसलिए वो अंतरिक्ष यात्रियों के बिना ही स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को 6 सिंतबर 2024 को पृथ्वी पर वापस ले आया।

अब स्पेसएक्स को एस्ट्रोनॉट्स को वापस लाने की जिम्मेदारी दी गई। स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट हर कुछ महीनों में 4 एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन लेकर जाता है और वहां मौजूद पिछला क्रू स्पेस स्टेशन में पहले से पार्क अपने स्पेसक्राफ्ट से वापस आ जाता है।

स्पेसएक्स ने जब 28 सितंबर 2024 को क्रू-9 मिशन लॉन्च किया तो इसमें भी 4 एस्ट्रोनॉट जाने वाले थे, लेकिन सुनीता और बुच के लिए दो सीट खाली रखी गई। इनके पहुंचने के बाद क्रू-8 स्पेस स्टेशन में पार्क अपने स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर लौट आया।

15 मार्च 2025 को SpaceX ने 4 एस्ट्रोनॉट्स के साथ क्रू-10 मिशन लॉन्च किया। 16 मार्च को ये एस्ट्रोनॉट ISS पहुंच गए। अब क्रू-9 के चारों एस्ट्रोनॉट जिम्मेदारी क्रू-10 को हैंडओवर करने के बाद स्पेस स्टेशन पर सितंबर से पार्क अपने स्पेसक्राफ्ट से लौट रहे हैं।

5. क्रू-10 मिशन को इतनी देरी से क्यों भेजा गया, पहले भी भेज सकते थे?

स्पेसएक्स के पास अभी 4 ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट है। एंडेवर, रेजीलिएंस, एंड्योरेंस और फ्रीडम। पांचवें स्पेसक्राफ्ट की मैन्युफैक्चरिंग हो रही है। क्रू-10 के लिए इसी पांचवें स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाना था, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग में देरी के कारण नासा ने क्रू-10 मिशन को फरवरी से मार्च के अंत तक टाल दिया। हालांकि बाद में नासा ने क्रू-9 को वापस लाने में हो रही देरी को देखते हुए क्रू-10 के लिए पुराने एंड्यूरेंस स्पेसक्राफ्ट के ही इस्तेमाल का फैसला लिया।

वहीं इस देरी की एक वजह पॉलिटिकल भी बताई जा रही है। पिछले साल, मस्क ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को तय समय से पहले घर वापस लाने में मदद की पेशकश की थी, लेकिन उनका दावा है कि बाइडेन प्रशासन ने इसे अस्वीकार कर दिया था। फॉक्स न्यूज़ के होस्ट सीन हैनिटी के साथ एक इंटरव्यू में मस्क ने कहा, “दोनों एस्ट्रोनॉट्स को राजनीतिक कारणों से स्पेस स्टेशन में छोड़ दिया गया, जो अच्छा नहीं है।”

NASA ने बताई कन्फर्म डेट…अब इस दिन होगी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी
अंतरिक्ष में नौ महीने तक फंसे रहने के बाद, भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर अब जल्द ही पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं. NASA ने घोषणा की कि अनुकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए उनकी वापसी को एक दिन पहले किया जा रहा है. अब वे मंगलवार शाम को पृथ्वी पर लौट आएंगे. यह फैसला स्पेसएक्स और नासा के अधिकारियों की मीटिंग के बाद लिया गया, जहां फ्लोरिडा के तट के पास मौसम की स्थिति का मूल्यांकन किया गया.

विलियम्स और विल्मोर पिछले जून 2024 में Boeing Starliner स्पेसक्राफ्ट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गए थे. शुरुआत में यह सिर्फ 7 दिन का मिशन था, लेकिन स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी आ गई. इसकी प्रणोदन प्रणाली (propulsion system) और हीलियम रिसाव (helium leak) की समस्याओं के कारण नासा को अंतरिक्ष यान को बिना किसी क्रू के पृथ्वी पर वापस भेजना पड़ा. इस वजह से विलियम्स और विल्मोर को ISS पर ही रुकना पड़ा और उनका मिशन अनिश्चित काल के लिए बढ़ गया.

.@NASA will provide live coverage of Crew-9’s return to Earth from the @Space_Station, beginning with @SpaceX Dragon hatch closure preparations at 10:45pm ET Monday, March 17.

Splashdown is slated for approximately 5:57pm Tuesday, March 18: https://t.co/yABLg20tKX pic.twitter.com/alujSplsHm
— NASA Commercial Crew (@Commercial_Crew) March 16, 2025

स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से होगी वापसी

अब, नासा और स्पेसएक्स ने उनकी वापसी के लिए क्रू-9 मिशन को तैयार किया. यह स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल के जरिए उन्हें वापस लाएगा. यह कैप्सूल रविवार को ISS पहुंचा और यह सिर्फ विलियम्स और विल्मोर ही नहीं, बल्कि नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को भी पृथ्वी पर लाएगा. वापसी की लाइव स्ट्रीमिंग भी नासा की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जाएगी.

घर वापसी से पहले आखिरी तैयारी

नासा ने बताया कि इस मिशन में हैंडओवर ड्यूटी पूरी करने के लिए समय दिया गया है ताकि ISS पर बाकी क्रू को सभी ज़रूरी जानकारी दी जा सके. मंगलवार शाम 5:57 बजे कैप्सूल फ्लोरिडा के समुद्र में लैंड करेगा. इससे पहले, सोमवार शाम को हैच (यान का दरवाज़ा) बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस समय को तय किया गया है क्योंकि सप्ताह के अंत में मौसम कम अनुकूल हो सकता है.

लंबा इंतजार हुआ खत्म

विलियम्स और विल्मोर के लिए यह नौ महीने का अनियोजित प्रवास काफी चुनौतीपूर्ण रहा. आमतौर पर ISS पर रुकने की सामान्य अवधि छह महीने होती है, लेकिन उनकी वापसी में हुई देरी की वजह से यह समय काफी बढ़ गया. इस दौरान उन्हें अतिरिक्त कपड़ों, खाने-पीने और ज़रूरी सामान की भी आवश्यकता पड़ी. उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए यह एक भावनात्मक समय रहा, क्योंकि वे इतने लंबे समय से उनसे दूर थे. अब, आखिरकार वे सुरक्षित पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं.

मिलिए सुनीता विलियम्‍स के वापस लाने गए वैज्ञानिकों से…जानिए क्या है क्रू-10 मिशन?
स्पेसएक्स और नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सुरक्षित वापस लाने के लिए एक विशेष मिशन लॉन्च किया। ये दोनों वहां नौ महीनों से फंसे थे, जबकि उनका मिशन केवल एक सप्ताह के लिए निर्धारित था. इस बचाव अभियान के लिए फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए क्रू-10 मिशन के तहत एक नया स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया गया.

हालांकि, यह मिशन सिर्फ बचाव के लिए नहीं था, बल्कि इसके जरिए ISS पर चार नए अंतरिक्ष यात्रियों को भी भेजा गया. इस नए दल में NASA की ऐनी मैकक्लेन और माइकल एयर्स, JAXA (जापानी स्पेस एजेंसी) के टाकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के निकोलाई पेसकोव शामिल थे.

क्या है क्रू-10 मिशन

स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन कंपनी के क्रू ट्रांसपोर्ट सिस्टम का 10वां और नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत 11वीं मानवयुक्त उड़ान है. इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) भेजा गया है. अंतरिक्ष यान लगभग 17,500 मील प्रति घंटे (28,200 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से उड़ान भरेगा और ISS तक पहुंचने में लगभग 28.5 घंटे का समय लेगा. यह मिशन अंतरिक्ष में सुरक्षित परिवहन, अनुसंधान और भविष्य के अभियानों के लिए अहम साबित होगा. स्पेसएक्स और नासा मिलकर स्पेस एक्सप्लोरेशन को नए मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.

क्रू-10 मिशन के अंतरिक्ष यात्री को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

एनी मैकक्लेन: एनी मैकक्लेन क्रू-10 की कमांडर हैं. उन्हें 2013 में नासा के अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था और यह उनकी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा होगी. अंतरिक्ष स्टेशन पर, वह अभियान 72/73 के दौरान फ्लाइट इंजीनियर के रूप में कार्य करेंगी.

माइकल एयर्स: माइकल एयर्स इस मिशन की पायलट हैं और पहली बार अंतरिक्ष में जा रही हैं. उन्हें 2021 में अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था, और वह भी अभियान 72/73 के दौरान फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम करेंगी.

टाकुया ओनिशी: टाकुया ओनिशी क्रू-10 के मिशन विशेषज्ञ हैं. यह उनकी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा है, और वह भी अंतरिक्ष स्टेशन पर फ्लाइट इंजीनियर के रूप में कार्य करेंगे.

निकोलाई पेसकोव: निकोलाई पेसकोव क्रू-10 के एक और मिशन विशेषज्ञ हैं. यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा होगी, और वह भी अभियान 72/73 के दौरान फ्लाइट इंजीनियर की भूमिका निभाएंगे.