Swati Maliwal case – Dainik Bhaskar UP/UK

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी।न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी,

जिसमें उन्होंने मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा कि बिभव कुमार 100 दिनों से न्यायिक हिरासत में है और आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। न्यायमूर्ति भुयान ने कहा, “(मालीवाल को) चोटें आना सामान्य बात है। यह जमानत का मामला है। आपको इसका विरोध नहीं करना चाहिए। आप ऐसे मामले में किसी व्यक्ति को जेल में नहीं रख सकते।”

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा, “कुछ महत्वपूर्ण गवाह हैं, जो उनके (बिभव) प्रभाव में हैं। उनसे पूछताछ होने दीजिए। तब मैं विरोध नहीं करूंगा।”न्यायमूर्ति भुइयां ने जवाब दिया, “इस तरह से हम किसी भी व्यक्ति को जमानत नहीं दे सकते।” उन्होंने आगे कहा कि यह आशंका “बेबुनियाद” है।

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। एम्स द्वारा जारी उनकी मेडिकल रिपोर्ट में उनके चेहरे और पैर पर चोट के निशान पाए गए थे।बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने 18 मई को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 308, 341, 354बी, 506 के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया था। पिछले महीने दिल्ली की एक अदालत ने कुमार की न्यायिक हिरासत 13 सितंबर तक बढ़ा दी थी

स्वाति मालीवाल मामले में बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ी
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोपित बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है। बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी, इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

15 जून को बिभव कुमार को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 27 मई को कोर्ट ने बिभव कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 14 जून को हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। हाई कोर्ट बिभव की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई एक जुलाई को करेगा।

तीस हजारी कोर्ट ने 7 जून को बिभव कुमार की दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। तीस हजारी कोर्ट ने कहा था कि इस मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और पीड़िता के दिलो दिमाग में अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा है। तीस हजारी कोर्ट ने कहा था कि स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी की सांसद हैं और वो अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थीं। कोर्ट ने कहा था कि इस बात की भी आशंका है कि अगर बिभव कुमार को जमानत दी जाती है तो वो गवाहों को प्रभावित कर सकता है।

दिल्ली पुलिस ने 18 मई को बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में स्वाति ने 17 मई को कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। घटना 13 मई की है। दिल्ली पुलिस ने 16 मई को स्वाति का बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज की थी।

स्वाति मालीवाल मामले में आतिशी का दावा: मालीवाल BJP नेताओं के संपर्क में…
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भर्ती घोटाले का मामला दर्ज किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल पर भर्ती घोटाले का केस चल रहा है और इसकी जांच हो रही है |

इसलिए ऐसा लगता है कि भाजपा का ये जो फॉर्मूला है कि अलग-अलग नेताओं पर केस करना, उसी फॉर्मूले को स्वाति मालीवाल पर इस्तेमाल किया गया होगा। हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पिछले कुछ महीनों से वे (स्वाति मालीवाल) लगातार भाजपा के नेताओं के संपर्क में हैं तो दिल्ली पुलिस इस बात की जांच करे कि ये कैसा षडयंत्र है।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि स्वाति मालीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के पीछे भाजपा की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह विपक्षी नेताओं को ब्लैकमेल कर उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए ईडी, सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, आयकर विभाग, और आर्थिक अपराध शाखा का इस्तेमाल किया गया, उसी फॉर्मूले का प्रयोग स्वाति मालीवाल के मामले में भी किया गया है आतिशी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों से मालीवाल भाजपा नेताओं के संपर्क में थीं, और दिल्ली पुलिस को इसकी पूरी जांच करनी चाहिए कि यह षड्यंत्र कैसे हुआ |

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने केस दर्ज किया है, एफआईआर हो चुकी है और जांच चल रही है। आतिशी ने आरोप लगाया कि इस जांच का इस्तेमाल कर मालीवाल के खिलाफ साजिश रची गई और उन्हें मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया .

उन्होंने मांग की है कि इस बात की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि स्वाति मालीवाल किन-किन भाजपा नेताओं के संपर्क में थीं, कब-कब उनसे मिलीं, और कॉल तथा व्हाट्सएप पर क्या बातचीत हुई .

“स्वाति मालीवाल के FIR में थप्पड़ और लात की धमकी“

स्वाति मालीवाल ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएम के सहयोगी बिभव कुमार ने मारपीट और बदसलूकी की थी। शुक्रवार को पुलिस ने स्वाति मालीवाल के मजिस्ट्रेट के समाने कलमबंद बयान दर्ज किया। उन्होंने एफआईआर में बिभव कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

स्वाति मालीवाल ने एफआईआर में दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने उन्हें कई बार लात मारी और करीब सात-आठ बार थप्पड़ मारे। स्वाति ने बताया कि वे मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया गया है कि बिभव ने उनकी छाती, पेट, और शरीर के निचले हिस्सों पर हमला किया। दिल्ली पुलिस ने इस शिकायत पर गुरुवार को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार को आरोपी बताया था