TDP leader died in road accident – Dainik Bhaskar UP/UK

सड़क दुर्घटना में एनटीआर के बेटे हरिकृष्णा की दर्दनाक मौत…
हैदराबाद, । अभिनेता से नेता बने तेलंगाना के टीडीपी नेता एवं पूर्व सांसद नंदमूरी हरिकृष्णा की नलगोंडा जिले में बुधवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह 61 वर्ष के थे। इस दुर्घटना में उनके दो सहयोगी भी घायल हुए हैं। वह अविभाजित आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनटी रामाराव के पुत्र थे।

नलगोंडा जिले के निकट अन्यप्रति गांव में बुधवार तड़के सुबह यह दुर्घटना हुई। इसमें हरिकृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको तत्काल कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके दोनों बेटे- कल्याण राम और जूनियर एनटीआर अस्पताल पहुंच गए हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक,

हरिकृष्णा की कार दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर पर चढ़ गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर हैदराबाद के लिए हेलिकॉप्टर से निकल चुके हैं। हरिकृष्णा की बहन भुवनेश्वरी मुख्यमंत्री चंद्रबाबू की पत्नी हैं। हरिकृष्णा के मृत्यु की सुबह 7:50 बजे आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई है।

हरिकृष्णा आंध्रप्रदेश के नेल्लूर जिले के कावलि में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हैदराबाद से निकले थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई है। चार साल पहले उनके पुत्र जानकीराम की नलगोंडा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि हरिकृष्णा की दुखद मृत्यु से वह शोकाकुल हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लोकप्रिय अभिनेता के रूप में हरिकृष्णा ने तेलुगू दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सांसद के रूप में वह बहुत मुखर रहे और बातें साफगोई से रखते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

एक विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने भी हरिकृष्णा की असामयिक मृत्यु पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने राजनीति व सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान को भी याद किया है।