ten injured – Dainik Bhaskar UP/UK

हादसा : बारातियों से भरी तेज रफ्तार वाहन जा पेड़ से टकराई, सात की मौत, दस घायल
इस समय शादी-विवाह का मौसम चल रहा है। हररोज सैकड़ों शादियां हो रही है। शादी समारोहों को लेकर वाहन, डीजे सहित अन्य चीजों की डिमांड भी अधिक है। ऐसे में एक शादी के बाद दूसरे अथवा अपने डेली रूटीन काम में आने के दवाब में ड्राइवर गाड़ी को काफी तेज गति से भगाते हैं। इस कोशिश में बड़े हादसे भी हो रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से सामने आया है। जहां 21 बारातियों को लेकर लौट रहे एक तेज रफ्तार वाहन पेड़ से जा टकराया इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 बाराती बुरी तरीके से घायल हो गए।

कर्नाटक के धारवाड़ के निगडी में बीती रात हादसा

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के धारवाड़ के निगडी में बीती रात यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार बारातियों से भरा वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण अंसतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। जिससे सात लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। गाड़ी में सवार लोग और मृतक शादी में शामिल होने के बाद बेंककट्टी लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा वाहन चालक की लापरवाही के चलते हुआ। घायलों ने भी बताया कि वह काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं दूसरी ओर हादसे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दूसरी ओर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि चालक के खिलाफ धारा 304 ए आइपीसी (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच चल रही है। हादसे की सूचना पीड़ित परिवार को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा हमें यह सीख देता है कि कभी भी किसी भी बारात में जाएं, आते या जाते समय चालक को तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने से मना करें। अन्यथा ऐसी घटनाएं होती रहेगी।