Terrorist Nijjar – Dainik Bhaskar UP/UK

आतंकी निज्जर के घर NIA का नोटिस, कहा- कोर्ट में पेश हो, नहीं तो जब्त होगी संपत्ति
जालंधर। कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पंजाब स्थित घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने संपत्ति जब्त करने का नोटिस चिपकाया है। निज्जर का घर जालंधर के गांव भारसिंहपुरा (फिल्लौर) में है। जिस पर ताला लगा हुआ है। यहां शनिवार को NIA की टीम पहुंची।

निज्जर के घर पर जो नोटिस चिपकाया किया गया है वह मोहाली की स्पेशल CBI कम NIA कोर्ट से जारी हुआ है। नोटिस में कहा गया है कि NIA ने हरदीप सिंह निज्जर की अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए याचिका दी है। इस मामले में रिश्तेदार-नजदीकी 11 अक्टूबर को स्पेशल NIA कोर्ट मोहाली में पेश होकर अपना पक्ष रख सकते हैं।

फर्जी पासपोर्ट बनाकर कनाडा भागा था निज्जर

भारत की ओर से कनाडा को सौंपे डोजियर के मुताबिक निज्जर 1996 में रवि शर्मा नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर कनाडा भागा था। यहां एक शपथपत्र में उसने ऐसा दिखाया कि उसके भाई, पिता और चाचा सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था और खुद पुलिस ने प्रताड़ित किया था, लेकिन उसके दावे को खारिज कर दिया गया

इसके बाद निज्जर ने एक महिला से शादी की, जिसने उसकी इमिग्रेशन को लेकर मदद की। अधिकारियों ने नोट किया कि महिला 1997 में किसी अन्य पुरुष से शादी करके कनाडा आई थी निज्जर ने इस फैसले के खिलाफ अपील की, लेकिन हार गया। हालांकि एक दशक बाद, निज्जर 25 मई 2007 को कनाडाई नागरिक बन गया।

पाकिस्तान में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली

निज्जर 2012 में एक जत्थे के साथ पाकिस्तान गया था। यहां उसने हथियारों और ID ब्लास्ट की ट्रेनिंग ली। इसके बाद फिर कनाडा आ गया और आतंकी मनसूबे पूरे करने के लिए अपने साथियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी।

2014 में डेरा सच्चा सौदा पर अटैक करने की प्लानिंग

डोजियर के मुताबिक 2014 में आतंकी हरदीप निज्जर ने हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा पर अटैक करने की साजिश रची थी। हालांकि उसे भारत आने की इजाजत नहीं मिली। उसने अपने टेरर नेटवर्क को पंजाब के पूर्व DGP मुहम्मद इजहार आलम, शिवसेना नेता निशांत शर्मा और बाबा मान सिंह पिहोवा वाले पर अटैक करने के लिए कहा था।

कई मामलों में निज्जर का नाम

हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल में 40 मोस्ट वांटेड आतंकियों की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें निज्जर का नाम था। कनाडा के ब्रैंपटन शहर में खालिस्तान के हक में रेफरेंडम करवाने में उसकी भूमिका थी।

पंजाब में हिंसा और क्राइम से जुड़े कई केसों में निज्जर और उसके संगठन का नाम सामने आया था। इसके बाद ही उसे वांटेड टेररिस्ट की लिस्ट में डाला गया। सितंबर-2020 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निज्जर को आतंकी घोषित कर दिया। इसके बाद निज्जर की जालंधर के भारसिंहपुरा गांव की प्रॉपर्टी भी कुर्क कर ली गई।

कनाडा में मारा गया था मोस्ट वांटेड आतंकी

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरी में एक गुरुद्वारे के बाहर 45 वर्षीय हरदीप सिंह निज्जर की इसी साल 18 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच काफी विवाद चल रहा है। कनाडा आरोप लगा रहा है कि निज्जर कनाडा का नागरिक था और उसकी हत्या भारत ने अपने एजेंट से करवाई है। कनाडा में RAW के अधिकारी पवन राय को देश छोड़ने के आदेश भी दिए हैं।

पंजाब में जन्मा, यहीं आतंकवाद फैलाना चाहता था

हरदीप सिंह निज्जर पंजाब में जालंधर जिले के भारसिंहपुरा गांव का रहने वाला था। कनाडा में रहते हुए निज्जर प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीब आया।

पन्नू और निज्जर की निकटता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निज्जर की हत्या के बाद से ही पन्नू तिलमिलाया हुआ है और कनाडा में भारत के खिलाफ और खालिस्तान के समर्थन में जनमत संग्रह करवाने का दावा कर रहा है।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA का एक्शन:चंडीगढ़ और अमृतसर की प्रॉपर्टी जब्त की, अब मालिकाना हक सरकार का हुआ

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया है। वह कनाडा और दूसरे देशों से लगातार भारत विरोधी बातें करता रहता है। हाल ही में कनाडा-भारत विवाद में उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी धमकी दी थी।