terrorists neutralized – Dainik Bhaskar UP/UK

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
जम्मू । जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के बटागुंड क्षेत्र में शनिवार देर रात से रविवार की सुबह तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया है जबकि इस दौरान सेना का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी । मारे गए आतंकियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। मुठभेड़ समाप्त होने के बावजूद सुरक्षाबलों का क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। शोपियां जिले के बटागुंड़ क्षेत्र में रविवार सुबह मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ सेना का जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान सेना की 34 आरआर के नज़ीर अहमद के रूप में हुई है।

http://www.dainikbhaskarup.com/2018/11/25/shopian-encounter-6-terrorists-neutralised-encounter-security-forces-operation-news/

नज़ीर अहमद अशमुजी कुलगामा का निवासी है। मुठभेड़ को देखते हुए प्रशासन ने शोपियां व कुलगाम में मोबाइल इंटरनेट सेवा बाधित कर दी है। माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन तथा लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य आतंकी मारे गए हैं। शनिवार देर रात जिले के बटागुंड़ क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सेना, पुलिस के विशेष दल (एसओजी) तथा सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और आतंकियों की दबिश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने उस रिहायशी मकान को घेर लिया जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आता देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

रविवार सुबह तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान सेना का जवान भी घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत पास के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी । सुरक्षाबलों ने आतंकियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया है। हालांकि आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में अन्य आतंकियों की संभावना के चलते अभी तलाशी अभियान जारी रखा है।

ऑपरेशन ऑलआउट : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, छह आतंकी ढेर
श्रीनगर . जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को तड़के घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गये जबकि एक जवान घायल हो गया। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में हिजबुल का जिला कमांडर भी शामिल

आधिकारिक सूत्रों ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि राष्ट्रीय राइफल, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने शाेपियां के कपरान में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर संयुक्त तलाश अभियान शुरु किया था। सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर रहे थे तभी पहले से छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरु कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गयी।

भीषण मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गये। इस दौरान सेना का एक जवान भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  शोपियां में अफवाह को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गयी है। किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों काे तैनात किया गया है।

सुरक्षा बलों के हाथों शुक्रवार से दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। इससे पूर्व अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गये थे।  अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।