terrorists targeted – Dainik Bhaskar UP/UK

कश्मीर में सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, आतंकियों ने बनाया निशाना
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में रहस्यमय परिस्थितियों में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर का गोलियों से छलनी शव मिला है। मौके से दो पिस्टल कारतूस भी मिले हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सब-इंस्पेक्टर की पहचान फारूक अहमद मीर (50) के नाम से की गई है। वे पंपोरा के लेठपेरा में 23 बटालियन IRP में तैनात थे। उनके परिवार में पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

दिल के पास गोली लगने जैसा निशान मिला है

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शुक्रवार शाम को फारूक अहमद मीर संबूरा में अपने घर से निकल कर धान के खेतों की तरफ गए थे, जहां आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाया और उनकी हत्या कर दी। उनके दिल के पास गोली लगने जैसा निशान मिला है। इस हत्या के पीछे किस संगठन का हाथ है, फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है।

सेना भी आतंकियों के खिलाफ अलग-अलग ऑपरेशन चला रही

जम्मू-कश्मीर में पिछले कई महीनों से टारेगट किलिंग का दौर जारी है। आतंकी आम नागरिकों के साथ पुलिस कर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। हालांकि, सेना भी आतंकियों के खिलाफ अलग-अलग ऑपरेशन चला रही है। पिछले दिन कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। खास बात यह है कि मारे गए आतंकियों में से एक 31 मई को कुलगाम में टीचर रजनी बाला की हत्या में शामिल था।

अब तक 99 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

जानकारी के अनुसार, इस साल सुरक्षाबलों ने अब तक 99 आतंकियों को मार गिराया है। पिछले दिनों अनंतनाग जिले के हंगलगुंड इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों को ढेर किया था। मारे गए आतंकियों की पहचान ​​​​​​ जुनैद और बासित भट के रूप में हुई। बासित अनंतनाग में पिछले साल हुई BJP के सरपंच रसूल डार, उनकी पत्नी की हत्या में शामिल था। वहीं, शोपियां में हुए एनकाउंटर में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया था।