The heat of the sun – Dainik Bhaskar UP/UK

सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल, जाने क्या कहता मौसम विभाग
देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खास बात यह है कि मार्च के महीने में ही प्रचंड गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थी, वहीं अप्रैल की शुरुआत भी सूरज के तीखे तेवरों के साथ ही हो रही है। इस बीत भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि गर्मी ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इतने वर्षों के बाद पहली बार मार्च का महीना इतना गर्म रहा। दरअसल मध्य मार्च से राजस्थान, गुजरात एवं मध्य प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में गर्म हवाएं यानी लू (Heat Wave) चलना शुरू हो गई, जो अब तक बदस्तूर जारी है। वहीं आईएमडी ने आने वाले 5 दिनों तक दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

देशभर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी जरूर बढ़ा दी है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक आधे हिंदुस्तान पर गर्मी ने कहर मचा रखा है। दिल्ली से नागपुर तक मौसम 40 डिग्री के पार है तो वहीं 3 अप्रैल के बाद गर्मी का ये हीट अटैक और बढ़ने का अनुमान जाहिर किया गया है।

जारी इन राज्यों में लू अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तरी समेत मध्य हिस्सों के सभी राज्यों में अगले पांच दिन तेज लू चलने की बात की है। इसको लेकर उन्होंने अलर्ट भी जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक अगले कुछ दिन राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी होते दिखेगी।

121 वर्षों का गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड

IMD के मुताबिक, देश में 121 वर्षों में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है। इसके मुताबिक देश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

जाने कब और कौन सा महीना सबसे ज्यादा गर्म

यह रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में बड़े अंतर से प्रेरित बताया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 1901 के बाद से मार्च महीना सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ है। मार्च 2022 में देश का औसतन अधिकतम तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले मार्च 2010 में औसतन तापमान 33.09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

इन इलाकों के लू कर देंगे आपको परेशान

आईएमडी के मुताबिक देशभर के कई राज्यों में अगले पांच दिन लू ( Heat Wave ) का प्रकोप जारी रहेगा। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाके प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इन इलाकों में नहीं बारिश की संभावना

आने वाले दिनों में अभी लोगों को और ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने अभी आने वाले 10 दिन तक बारिश की किसी भी संभावना से इनकार किया है।

दिल्ली में 44 डिग्री तक जा सकता तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में तापमान ज्यादा परेशान कर सकता है। आईएमडी के मुताबिक, यहां अगले पांच दिन में तापमान 40 से 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।