the possibility of dust storm – Dainik Bhaskar UP/UK

उत्तर भारत मेें गर्मी से तंग लोग, जानिए किन इलाकों में धूल भरी आंधी की संभावना
Weather forecast Update । उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी और लू से आम लोगों के साथ साथ जानवरों का भी बुरा हाल है। बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से आग बरस रही है। कई राज्यों में सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, धूल भरी तेज आंधी चलने की भी संभावना है। आईएमडी ने कहा कि आज आंधी या धूल भरी आंधी के चलने से पारा कुछ डिग्री नीचे आ सकता है। राजधानी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 28 और 41 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

पंजाब-हरियाणा में गर्मी ने दी राहत

हरियाणा और पंजाब में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब और हरियाणा के ऊपर बना एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र प्री-मानसून गतिविधि रहेगी। आने वाले कुछ दो से तीन दिनों तक भीषण गर्मी से मिलेगी कुछ राहत। हरियाणा के गुरुग्राम में पारा रविवार के तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस से घटकर सोमवार को 44.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं पंजाब के अमृतसर में चार डिग्री कम यानी 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान के मौसम का जानिए हाल

राजस्थान में भी भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने और धूल भरी आंधी चलने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर हिस्सों में पारा दो से पांच डिग्री नीचे रहा। धौलपुर 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत मिली है। यहां पारा घटकर 42.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। एक दिन पहले रविवार को साल का अब तक का सबसे गर्म दिन (45.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया। मौसम विभाग की मानें को दिल्ली में आज आंधी-तूफान की संभावना है जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

एमपी में इस महीने दस्तक दे सकेगा मानसून

मध्य प्रदेश के निवासियों को इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आने वाले दिनों तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मानसून के जून के मध्य तक दस्तक देने का अनुमान है।

बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

उत्तरखंड और हिमाचल प्रदेश के हिस्सों में गरज के साथ बारिश और हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुल्लू और लाहौल में ऊंची चोटियों पर बीते लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई है।