the stick of the administration – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली : भू माफिया के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा
बरेली। बहुचर्चित भू माफिया डी–160 गैंग लीडर का महानगर स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का लाइसेंस सस्पेंड हो गया है। अब एनओसी रद्द करने की तैयारी शुरू हो गई है। उधर, डीएम शिवाकांत द्विवेदी द्वारा गठित दो सदस्यीय कमेटी ने भी रिपोर्ट सौंप दी है। माना जा रहा है कि गठित कमेटी से रिपोर्ट मिलने के बाद जल्द ही महानगर स्थित लीफ नाम से संचालित पेट्रोल पंप की एनओसी भी जल्द रद्द होगी। इसके बाद पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद कर उखाड़ने की कार्रवाई संभव है।

भू माफिया के पेट्रोल पंप का लाइसेंस किया सस्पेंड

जांच में पाया गया है कि रिटेल आउटलेट को वर्तमान में संचालित किया जा रहा था जो कि उप्र डीजल नियंत्रण आदेश 1981 व डीजल विक्रय लाइसेंस की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसलिए जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने मै० लीफ फिलिंग स्टेशन ग्राम धौरेरा माफी जनपद बरेली के नाम से रमनदीप सिंह निवासी 16ए शाहदाना कालौनी जनपद बरेली को जारी डीजल विक्रय लाइसेंस संख्या 129 तत्काल प्रभाव निलम्बित कर दिया है। उन्होंने अपने आदेश में लाइसेंसी से कहा है कि उपरोक्त क्रम में अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति से 07 दिन के अन्दर उनके कार्यालय को उपलब्ध कराएं कि क्यों न उक्त कृत्य के क्रम में आपका डीजल विक्रय लाइसेंस संख्या 129 निरस्त कर दिया जाये, यदि आपका स्पष्टीकरण निर्धारित समय (7 दिन) में प्राप्त नहीं होता है तो समझा जायेगा कि उपरोक्त के क्रम में आपको कुछ नहीं कहना है और एक पक्षीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि अन्य गाटा नंबर पर पेट्रोल पंप संचालित होना गलत पाया गया, इसकी एनओसी रद्द करने संबंधी कार्रवाई विचाराधीन है। जल्द इस पर फैसला होगा, इसके बाद भारत पेट्रोलियम कंपनी द्वारा डीलरशिप रद्द कार्रवाई होगी। पेट्रोल पंप मशीनें भी उखाड़ी जाएंगी।

एनओसी किसी गाटा संख्या पर पेट्रोल पंप लगा दिया अन्य भूमि पर

भूमाफिया रमनदीप सिंह राजस्व विभाग से गाटा संख्या 511 पर पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए एनओसी ली थी। लेकिन पेट्रोल पंप गाटा संख्या 520/691 पर स्थापित किया गया। राजस्व विभाग ने 25 सितंबर 2004 को एनओसी दी थी। राजस्व अभिलेखों में एनओसी मैसर्स लीफ फिलिंग स्टेशन के नाम से दी गई। माफियाओं ने लीफ फिलिंग स्टेशन का नाम बदलकर जीएस फ्यूल कर दिया। राजस्व विभाग और पेट्रोलियम कंपनी अभिलेखों में जीएस फ्यूल का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है।