then read this news – Dainik Bhaskar UP/UK

सावधान : अगर आप भी मोमोज के संग भर-भरकर खाते हैं मेयोनीज, तो पढ़े ये खबर
नई दिल्ली। इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव होने लगा है। बदलती जीवनशैली की वजह से हमारे खाने की आदतें भी तेजी से बदलती जा रही है। इन दिनों फास्ट फूड का क्रेज आजकल की यंग जनरेशन में काफी ज्यादा ही बढ़ गया है। इसका ज्यादा सेवन हमारी सेहत के लिए खतरनाक होता है। साथ इन्हें बहुत अनहाइजेनिक तरीके से बनाए जाते हैं।

कई लोगों को मोमोज और सैंडविच खाना बेहद पसंद होता है। लोग अक्सर चटकारे लेकर इनका स्वाद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन पर लगने वाली चटनी और खासतौर पर मेयोनीज हमारी सेहत को बहुत तरीके से नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप भी मोमोज, सैंडविच और बर्गर में मेयोनीज भर-भरकर खाने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

वजन बढ़ाती है मेयोनीज

मेयोनीज का स्वाद भले ही आपकी जीभ को बेहद भाता है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए जरा भी फायदेमंद नहीं है। इसे खाने से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। यह आपका वजन बढ़ाने में योगदान देती है। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैलोरी आपके वजन को तेजी से बढ़ाने लगती है। ये शरीर में अनहेल्दी फैट को जमा करती है, इसलिए मेयोनीज का सेवन कम से कम ही करें।

डायबिटीज वालों के लिए खतरनाक

अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो मेयोनीज से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर है। मेयोनीज का ज्यादा सेवन शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाने में योगदान देता है, जिसका आपकी सेहत पर बहुत गलत प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अगर आपको मेयोनीज खाना पसंद है, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

दिल के लिए हानिकारक

जरूरत से ज्यादा मेयोनीज खाना हमारे दिल की सेहत के लिए भी खतरनाक होता है। मेयोनीज में पाया जाने वाला ओमेगा-6 फैटी एसिड से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिससे हमारे हार्ट में स्ट्रोक और अटैक का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कम से कम मात्रा में ही इसका सेवन करें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

चेहरे पर मुस्कान आना हर बीमारी की है दवा, जल्द पढ़े ये खबर
चेहरे पर मुस्कान जरूरी है। इससे मूड को अच्छा करने में मदद मिलती है। चिंता और अवसाद कम होता है। जब आप निराश महसूस कर रहे हों, तो चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी सकारात्मक विचारों का संचार कर सकती है। दरअसल, मुस्कुराने का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से सीधा संबंध है।

हाल ही में हुए शोध में सामने आया कि मुस्कुराने से आत्मविश्वास बढ़ता है। लोग आकर्षक दिखाई देते हैं। मुस्कान दिमाग के उस हिस्से को ट्रिगर करती है जो आपकी भावनाओं को नियंत्रित करता है। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में औसत 30% से ज्यादा लोग ही दिन में 20 से ज्यादा बार मुस्कुराते हैं।

मुस्कान के पीछे दांतों का बड़ा रोल

फोर्ब्स के अनुसार, अच्छी मुस्कान के पीछे आपके दांत बड़ा रोल अदा करते हैं। सीधे दांतों वाले लोगों को ज्यादा भरोसेमंद, आत्मविश्वासी माना जाता है। अगर दांत टेढ़े-मेढ़े या दागदार होंगे, तो आपकी मुस्कान का प्रभाव कम हो जाता है। डेंटिस्ट डॉ. सैम जेठवा के अनुसार, लोग अक्सर ये मान लेते हैं कि मुस्कान से सुंदरता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि उनका सालों का अनुभव कहता है कि एक व्यक्ति की मुस्कान उसकी आत्म-छवि, आत्मविश्वास और वास्तव में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में बड़ी भूमिका निभाती है।

मुस्कान को प्रभावित करने वाले दांतों के बारे में उन्होंने बताया कि टूटे हुए दांत या मसूड़े फूले होने के कारण मुस्कुराहट प्रभावित होती है। 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों में 80% ये परेशानी होती हैं। जिनकी दंत पंक्ति सही होती है, वे ज्यादा मुस्कुराते हैं।

18 साल तक के बच्चे दिनभर में 400 बार हंसते हैं
एक शोध में पाया गया कि 18 साल तक के बच्चे औसतन एक दिन में 400 से ज्यादा बार हंसते हैं। इसमें आधे से ज्यादा का जोर से खिलखिलाकर हंसना शामिल है। शोधकर्ताओं ने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों का हंसना कम हो जाता है।