there are allegations against me – Dainik Bhaskar UP/UK

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मुझ पर लोगों को जेल में डालने का आरोप है, आखिर, चोरी करेंगे तो जगह कहां होगी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में 26 सितंबर को G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने इतने बड़े इवेंट G20 का सफल आयोजन किया। मैं बिल्कुल हैरान नहीं हूं, क्योंकि जिस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी यूथ उठा लेता है, उसका सफल होना तय हो जाता है। आप लोगों की वजह से भारत हैपनिंग प्लेस बन गया है।

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि मुझ पर लोगों को जेल में डालने का आरोपत है। आप बताएं जो देश का माल चोरी करेंगे तो जगह कहां होनी चाहिए।

पिछले 30 दिन के काम का रिपोर्ट कार्ड दिया

मैं आपको पिछले 30 दिन को रिकैप देना चाहता हूं। इससे आपको नए भारत की स्पीड और स्कैल दोनों का पता चलेगा। 23 अगस्त को हर कोई प्रार्थना कर रहा था कि सब ठीक रहे, कुछ गड़बड़ न हो। फिर हर किसी का चेहरा खिल गया। चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के साथ ही 23 अगस्त का दिन नेशनल स्पेस डे के नाम से अंकित हो गया।

पिछले 30 दिनों में भारत की डिप्लोमेसी नई ऊंचाई पर पहुंची है। ब्रिक्स कमेटी में भारत के प्रयास के 6 नए देश शामिल हुए। फिर मैं ग्रीस गया यह पिछले 40 साल में किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा थी।

जी20 समिट से पहले इंडोनेशिया में मैंने आसियान और ईस्ट एशिया समिट में शिरकत की। फिर हमने जी20 समिट आयोजित की। इतना बड़ा इवेंट आयोजित करना छोटी बात नहीं है। आप पिकनिक प्लान करते हैं तो भी समझ नहीं आता कि कहां जाए।

जी20 समिट में ही हमने इंडिया मिडिल ईस्ट कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया। पिछले 30 दिनों में 85 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। यह करीब आधी दुनिया है। जब नए नए देश भारत से जुड़ते हैं तो हमें नए साथी मिलते हैं, नया मार्केट मिलता है, इस सब का फायदा हमारे देश को मिलता है। जी20 समिट के बाद सऊदी अरब की स्टेट विजिट शुरू हो गई।

इन्हीं 30 दिनों में विश्वकर्मा योजना लॉन्च की। इससे पारंपरिक व्यवसाय में जुड़े 18 वर्गों के लोगों का फायदा होगा। पिछले हफ्ते ही संसद से महिला आरक्षण बिल पास हुआ है।

यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की तरफ से किया जा रहा है। इसमें आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और मेडिकल कॉलेज जैसे कई संस्थानों ने हिस्सा लिया है। इसमें देशभर की यूनिवर्सिटी के लाखों छात्र एक-दूसरे से कनेक्ट हुए। कार्यक्रम में PM मोदी कॉलेजों के कुलपतियों और छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे।

प्रोग्राम में 12 अलग-अलग देशों के स्टूडेंट्स शामिल हुए

PM मोदी ने 24 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंकडिन में G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट इवेंट के बारे में एक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि इवेंट की सबसे खास बात है कि 12 अलग-अलग देशों के स्टूडेंट्स इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा G20 के 10 देश भी शामिल हुए। ये सभी यूथ फॉर लाइफ (लाइफस्टाइल और पर्यावरण) पर चर्चा करेंगे। PM मोदी ने आगे कहा कि G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम में युवा शक्ति के अनुभवों को सुनने की लिए बेहद उत्साहित हूं।

G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम से देश की युवा शक्ति एकजुट हुई

PM मोदी ने आगे कहा कि पिछले एक साल से G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम से देश की युवा शक्ति एकजुट हुई है। पूरे साल चली यह पहल कारगर साबित हुई है और प्रभावी नतीजे निकले हैं। इस प्रोग्राम ने दुनिया को दिखाया कि कैसे हमारे युवा सांस्कृतिक दूत बनकर उभरे हैं, जिन्होंने G20 बिरादरी के साथ स्थायी संबंध मजबूत किए हैं। इसी पहल ने देश के युवाओं को भारत की G20 प्रेसीडेंसी के बारे में और ज्यादा जानने लायक बनाया है।

देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर ‘भारत मंडपम’

देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर का नाम भारत मंडपम रखा गया है। PM मोदी ने 26 जुलाई को दिल्ली में इसका इनॉगरेशन किया था। 123 एकड़ में बने कन्वेंशन सेंटर में 7 हजार लोग बैठ सकते हैं। ये ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस से भी बड़ा है। सितंबर में होने वाली 18वीं जी-20 समिट भी यहीं हुई। ये दुनिया के टॉप 10 कन्वेंशन सेंटर्स में से एक है। यहां एक साथ 5,500 से ज्यादा गाड़ियां पार्क की जा सकती हैं।