there is caste census – Dainik Bhaskar UP/UK

राहुल गांधी बोले- जिन राज्यों में हमारी सरकार है वहां जातिगत जनगणना भी होगी
नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक के बाद से राहुल गांधी ने कहा- जिन राज्यों में हमारी सरकार है, वहां जातिगत गणना होगी। छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना में हमारी सरकार आ रही है। हमारे पास जाति जनगणना का डेटा नहीं, सरकार अगर उस डेटा को रिलीज नहीं करती है तो जब हमारी सरकार आएगी, तब हम उसे रिलीज करेंगे।

राहुल ने कहा कि इस देश में किसकी कितनी आबादी है। सवाल यह है कि देश का जो धन है क्या वो इन लोगों के हाथ में है या नहीं। देश के संस्थानों में आदिवासी, ओबीसी, दलित कितने हैं? यही हम पूछ रहे हैं। प्रधानमंत्री कह रहे हैं आप देश को तोड़ना चाहते हैं, इस पर आप क्या कहेंगे?

इससे पहले मीटिंग में सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान खड़गे ने कहा- कल्याणकारी योजनाओं में सही हिस्सेदारी के लिए समाज के कमजोर वर्गों की स्थिति पर सामाजिक-आर्थिक डेटा होना जरूरी है। कांग्रेस लगातार देशव्यापी जातीय जनगणना की मांग उठा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर BJP चुप है।

मीटिंग के बाद खड़गे ने क्या कहा

2024 में सत्ता में आने के बाद हम OBC महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए महिला आरक्षण लागू करेंगे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं, इसलिए पार्टी के लिए सावधानीपूर्वक समन्वय, अनुशासन और एकता के साथ काम करना महत्वपूर्ण है। हमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, MP, तेलंगाना, मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए असरदार रणनीति बनानी होगी।

हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में निर्णायक जीत के बाद कैडर में नया उत्साह है, इसलिए हम चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। तीन बैठकों के बाद I.N.D.I.A गठबंधन की ताकत का असर PM मोदी के भाषणों में साफ दिखता है।

हैदराबाद में हुई थी CWC की पिछली बैठक

इससे पहले 16 सितंबर को हैदराबाद में CWC की बैठक बुलाई गई थी। इस मीटिंग में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। मीटिंग में पेश प्रस्ताव में कहा गया था कि केंद्र सरकार राजनीतिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। इसमें दावा किया गया था कि भाजपा देश के संवैधानिक और संघीय ढांचे के लिए चुनौती है।

इस बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मोदी सरकार महंगाई को रोकने, बेरोजगारी, मणिपुर हिंसा और असमानता के मुद्दे पर पूरी तरह फेल रही है। खड़गे ने ये भी कहा कि जिस तरह से इंडियन नेशनल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) को कामयाबी मिल रही है, भाजपा सरकार विपक्षी दलों पर कार्रवाई करने में लगी है।

20 अगस्त को CWC का ऐलान हुआ था

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 20 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया था। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90) को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है।

CWC में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू और राजस्थान से सचिन पायलट को जगह मिली है। तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। खड़गे ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। CWC में कुल 84 नाम हैं। इनमें CWC मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम हैं।

ये है नई CWC

भाजपा ने राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताया: कहा- वे दुष्ट, धर्म और राम विरोधी

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी किया और उन्हें नए जमाने का रावण बताया। पार्टी ने लिखा- नए जमाने का रावण यहां है। वे दुष्ट, धर्म और राम विरोधी हैं। उनका एक मात्र लक्ष्य देश को बर्बाद करना है।

ब्रसेल्स में राहुल बोले- भारत में गांधी-गोडसे विजन की लड़ाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 8 सितंबर को ब्रसेल्स के प्रेस क्लब में कहा- भारत में इस वक्त महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विजन के बीच लड़ाई है। लोकतंत्र और संस्थान पर हमला हुआ है। हिंसा-भेदभाव बढ़ा है। अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी और निचली जातियां पर हमला किया जा रहा है।