there was a discussion on the Free Trade Agreement – Dainik Bhaskar UP/UK

पीएम मोदी ने की फोन पर ऋषि सुनक से बातचीत, दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से फोन पर बातचीत की है। मोदी ने उन्हें PM बनने पर बधाई दी। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की उम्मीद जताई है। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी ने कहा कि एक व्यापक और संतुलित मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए वह और सुनक सहमत हैं। हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

इधर, ऋषि सुनक ने पीएम मोदी से मिली बधाई पर उन्हें धन्यवाद कहा। सुनक ने सोशल मीडिया पर लिखा- आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। UK और भारत में बहुत कुछ है। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हमारे दो महान लोकतंत्र आने वाले वर्षों में अपनी सुरक्षा, रक्षा और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवर्ली भी शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत करने भारत आ रहे हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों राजनयिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

बोरिस जॉनसन ने रखी थी नींव

भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की नींव पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा के दौरान रखी थी। उनके बाद लिज ट्रस ने भी इस प्रस्तावित ट्रेड डील का समर्थन करते हुए इसे आगे बढ़ाने पर जोर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली पर ही इस पर समझौता भी होना था, लेकिन ब्रिटेन में जारी राजनीतिक उठापटक के कारण नहीं हो पाया। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुनक के बीच हुई बातचीत के बाद इस डील के जल्द से जल्द फाइनल होने की संभावना है।

FTA का मसौदा अंतिम चरण में

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर जनवरी से ही बातचीत चल रही है। मई 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संभावित मुक्त व्यापार के पहले चरण के रूप में बढ़ी हुई व्यापार साझेदारी का ऐलान किया था।

तब से बातचीत के पांच दौर पूरे हो चुके हैं। अगस्त में पांचवें दौर में, दोनों पक्षों के टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने 85 अलग-अलग सेशन में 15 नीति क्षेत्रों को कवर करते हुए एक मसौदा तैयार किया था, जिस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

क्या है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट?

भारत और ब्रिटेन के बीच दोतरफा व्यापार 4 लाख करोड़ रुपए का है। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी। ब्रिटेन ने 2004 में भारत के साथ एक रणनीतिक साझेदारी शुरू की थी। वह आतंकवाद, परमाणु गतिविधियों और नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत के साथ है।

भारतीयों के खिलाफ बोलने वाली सुएला दोबारा होम मिनिस्टर बनीं​​​​​​

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कैबिनेट में लिज सरकार में इंटीरियर मिनिस्टर रहीं भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन की वापसी हुई। उन्हें दोबारा होम मिनिस्टर नियुक्त किया गया है। वह भारतीय मूल की हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि अगर भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होता है तो इससे ब्रिटेन में प्रवासी बढ़ जाएंगे।