These celebs – Dainik Bhaskar UP/UK

तंबाकू ब्रांड का ऐड करना अक्षय कुमार को पेड़ा भारी, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे शाहरुख संग ये सेलेब्स
अक्षय कुमार तंबाकू ब्रांड का विज्ञापन करने की वजह से एक बार फिर विवादों में हैं। पिछले साल जब वो पहली बार तंबाकू ब्रांड को प्रमोट करते नजर आए थे तो सोशल मीडिया पर उनकी काफी ट्रोलिंग हुई थी।अक्षय ने फैंस से माफी मांगी थी और इस ब्रांड प्रमोशन से होने वाली कमाई को दान करने की बात कही थी।

उन्होंने इस ब्रांड के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया था और भविष्य में किसी तंबाकू उत्पाद को प्रमोट न करने की बात कही थी। तब मामला ठंडा हो गया था लेकिन अब इसी ब्रांड को प्रमोट करते हुए अक्षय का नया ऐड सामने आया है जिसके बाद फिर विवाद हो गया है।

ये विज्ञापन सामने आते ही अक्षय की दोबारा आलोचना हो रही है। अक्षय ने इस बारे में सफाई दी है कि ये ऐड 2021 में शूट हुआ था जिसे कंपनी अगले महीने तक रन कर सकती है। वो इसका प्रमोशन पिछले साल ही छोड़ चुके हैं।

वैसे, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई एक्टर्स को विज्ञापन करने पर परेशानी का सामना करना पड़ा है। सैफ अली खान, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

पान मसाले का प्रचार कर चुके सैफ

पान मसाले का प्रचार करने वाले सेलेब्स में सैफ अली खान का नाम शामिल है। दिल्ली सरकार ने 2015 में सैफ को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वो पान मसाले का प्रचार करना बंद कर दें हालांकि सैफ ने इस आग्रह का क्या जवाब दिया था, इस बारे में जानकारी नहीं है।

फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन कर फंसी थीं यामी

एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करके यामी गौतम भी मुसीबत में फंस गई थीं। कंपनी और यामी पर गोरेपन को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे जिसके बाद कंपनी को अपने प्रोडक्ट का नाम बदलना पड़ा था। प्रोडक्ट का नाम बदलने के बाद यामी अब तक इस ब्रांड का एंडोर्समेंट करती नजर आती हैं।

शाहरुख खान की भी हुई आलोचना

शाहरुख भी पुरुषों की फेयरनेस क्रीम का प्रचार कर विवादों में फंस गए थे जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था, मेरे कुछ दोस्तों ने तो मेरी लिंचिंग ही कर दी थी लेकिन मैं बता दूं कि हम विज्ञापन में फेयरनेस क्रीम नहीं बल्कि पुरुषों के लिए स्किन केयर क्रीम की बात कर रहे हैं।

ऐश्वर्या का भी हुआ था विरोध

ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन की वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुश्किलों से घिर गई थीं। विज्ञापन में दिखाया गया था कि ऐश्वर्या ब्रांड की ज्वैलरी पहने महारानी के अंदाज में बैठी हुई हैं और एक युवक जो सांवला है, वह उनके पास छत्र लेकर खड़ा है। काफी विरोध के बाद इस विज्ञापन को वापस लेना पड़ा था।

मधु सप्रे-मिलिंद सोमन के विज्ञापन ने मचाई थी हलचल

1995 में मॉडल मधु स्प्रे और मिलिंद सोमन का विज्ञापन भी काफी चर्चा में आया था। दोनों ने एक जूते के विज्ञापन में न्यूड पोज देकर हंगामा मचा दिया था। इस विज्ञापन को भी विरोध के बाद वापस लेना पड़ा था।

रणवीर सिंह भी निशाने पर आए

अपेरल ब्रांड के विज्ञापन की वजह से रणवीर सिंह भी विवादों में फंस गए थे। विज्ञापन में रणवीर पर महिला को एक वस्तु की तरह उपयोग करने का आरोप लगा था। विज्ञापन में एक लड़की को फेंका जाता है और रणवीर उसे कैच करके अपने कंधे पर उठा लेते हैं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने माफी मांग ली थी।

पान मसाले का प्रचार करते दिखे थे पियर्स ब्रॉसनन

हॉलीवुड एक्टर पियर्स ब्रॉसनन को पान मसाले का प्रचार करते देख फैन्स काफी नाराज हो गए थे। फैन्स को इस बात पर आपत्ति थी कि एक्टर कैंसर पैदा करने वाली चीज को क्यों बेच रहे हैं। हालांकि, ब्रॉसनन ने बाद में कहा कि कंपनी ने धोखा दिया था और उन्हें माउथ फ्रेशनर बताकर पान मसाले का प्रचार करवाया गया।

जुम्मा- चुम्मा पर कियारा आडवाणी संग थिरके शाहिद कपूर संग ये सेलेब्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीज समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स दोहा एक इवेंट ‘एंटरटेनर नंबर 1’ के लिए पहुंचे हैं, जहां वह परफॉर्म करेंगे। इसी बीच शाहिद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के आईकॉनिक सॉन्ग जुम्मा- चुम्मा पर डांस करते हुए नजर आए।

मौजा ही मौजा का हुक स्टेप किया

वीडियो में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी और जैकलीन नजर आ रही हैं। तीनों एक साथ डांस स्टेप्स कर रहे हैं। वीडियो में वरुण और टाइगर श्रॉफ भी प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए। उन्हें शाहिद के साथ ‘जब वी मेट’ के गाने ‘मौजा ही मौजा’ का हुक स्टेप करते हुए देखा गया। इन सभी के डांस रिहर्सल की कई क्लिप और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

वरुण धवन ने शेयर कीं फोटोज

वरुण धवन ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टूर की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें शाहिद, टाइगर, कियारा, जैकलिन, रकुल प्रीत सिंह, कॉमेडियन भारती सिंह नजर आईं। फोटो शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा- पिछले 5 दिनों से हम लोगों ने दोहा पर कब्जा कर रखा है, जिसकी वजह से सभी के चेहरे पर मुस्कान बनी हुई है। हम दिल खोल के डांस करने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं, टाइगर को मैंने हंसाया है, जबकि एंटरटेनर नंबर 1 में शाहिद कपूर के साथ डांस करने के लिए बेहद नर्वस हूं।

शाहिद कपूर के अपकमिंग प्रोजेट्स

शाहिद जल्द ही दिनेश विजान की अगली रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार कृति सेनन भी दिखाई देंगी। हालांकि अभी तक फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

इन सेलेब्स को एक्टर कंगना रनोट ने दी चेतावनी, बोलीं- सुधर जाओ वर्ना…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उन सभी सेलेब्स पर निशाना साधा है जिनका नाम महादेव बेटिंग एप केस में सामने आया है। कंगना ने एक न्यूज का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जहां उन्होंने सभी सेलेब्स को सुधर जाने की नसीहत दी है।

इसके साथ ही कंगना ने यह खुलासा भी किया कि उन्हें इस एंडोर्समेंट डील के लिए कई बार अप्रोच किया गया। करोड़ों रुपए का ऑफर भी दिया गया पर उन्होंने इसे हर बार ठुकरा दिया।

बोलीं- नया भारत है, सुधार दिए जाओगे

कंगना ने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘पिछले एक साल में मेरे पास लगभग 6 बार इस एंडोर्समेंट का ऑफर आया है। हर बार उन्होंने मुझे साइन करने के लिए अपने ऑफर में कई करोड़ रुपए जोड़े लेकिन मैंने हर बार ना कहा। देखो ईमानदारी अब सिर्फ आपके विवेक के लिए अच्छी नहीं है, ये नया भारत है, सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे।’

ED कर रही दो दर्जन सेलेब्स से पूछताछ

इस पूरे मामले में बॉलीवुड का नाम इसी साल फरवरी में दुबई में हुई महादेव बेटिंग ऐप के ओनर सौरभ चंद्राकर की शादी के बाद जोड़ा गया। अपनी शादी में सौरभ ने अपने परिवार वालों को नागपुर से प्राइवेट जेट्स के जरिए दुबई बुलाया था। बॉलीवुड सेलेब्स, वेडिंग प्लानर्स, डांसर्स और डेकोरेटर्स भी मुंबई से दुबई पहुंचे थे। इसी शादी में इन 14-15 सेलेब्स ने परफॉर्म किया था। दुबई में हुई इस शादी में सौरभ ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

सौरभ की इस शादी में टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर, कपिल शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, सनी लियोनी, नुसरत भरुचा, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अबराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, कृष्णा अभिषेक और सुखविंदर सिंह ने परफॉर्म किया था, जिसके लिए इन्हें मोटी रकम भी दी गई थी। इन सभी से ED पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल मनी लॉन्ड्रिंग केस में वांटेड हैं। सौरभ कभी छत्तीसगढ़ के भिलाई में जूस बेचा करता था।
दोनों पर आरोप है कि ये ऑनलाइन स्पोर्ट्स सट्टेबाजी एप्लिकेशन के जरिए नए-नए यूजर्स को जोड़ते हैं और उन्हीं के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करते हैं।
ED के सूत्रों की मानें तो चंद्राकर ने 18 सितंबर 2022 को दुबई के एक 7 स्टार होटल में एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे, जिसके लिए उन्होंने 40 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप एक गेम ऐप है जिसे 30 सेंटर्स से ऑपरेट किया जाता है। रायपुर, कोलकाता, भोपाल, मुंबई के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।
केस का आरोपी सौरभ अपने साथी रवि उप्पल के साथ दुबई में रहकर इस कंपनी को चलाता है।

तेजस और इमरजेंसी में नजर आएंगी

वर्कफ्रंट पर कंगना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘चंद्रमुखी’ में नजर आई हैं। यह फिल्म साउथ में अच्छा परफॉर्म कर रही है। कंगना की अपकमिंग फिल्में ‘तेजस’ और ‘इमरजेंसी’ हैं। जहां तेजस में वो एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी, वहीं इमरजेंसी में वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में होंगी। तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज होगी।