These players left India-Iran – Dainik Bhaskar UP/UK

भारत-ईरान कबड्डी फाइनल में खिलाड़ियों के बीच फाइट, खेल छोड़ प्रोटेस्ट पर उतरे ये प्लेयर्स
भारत ने एशियन गेम्स मेंस कबड्डी इवेंट के फाइनल में ईरान को 33-29 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 2018 एशियन गेम्स के फाइनल में ईरान के हाथों मिली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया।

हालांकि इस मैच की असल कहानी यह नहीं है कि भारत जीत गया। कहानी यह है कि मैच खत्म होने के 1 मिनट 51 सेकेंड पहले पॉइंट्स को लेकर दोनों टीमों के बीच विवाद हुआ। खिलाड़ियों ने धक्का-मुक्की की। रेफरी के खिलाफ प्रोटेस्ट हुआ। कुल मिलाकर 1 घटे तक खेल रुका रहा। दोबारा मैच शुरू होने के बाद भारत ने जीत हासिल की और गोल्ड अपने नाम किया।

विवाद हुआ यह तो हम समझ गए, अब समझते हैं कि विवाद हुआ क्यों-

क्या है पूरा मामला

मेंस कबड्डी का एक मैच 45 मिनट का होता है। पूरे ड्यूरेशन में जो टीम ज्यादा पॉइंट्स हासिल करती है, वह मुकाबला जीत लेती है। भारत-ईरान फाइनल में 43 मिनट और 9 सेकेंड तक सब ठीक था। दोनों टीमें 28-28 पॉइंट्स की बराबरी पर थी। टक्कर कांटे की थी और एक-एक पॉइंट के लिए कड़ी फाइट थी।

तभी भारत की ओर से पवन सेहरावत रेड करने ईरान के खेमे में जाते हैं। वे किसी भी ईरानी खिलाड़ी को टच (आउट) नहीं कर पाते और मैट से बाहर निकल जाते हैं। हालांकि पवन पर दबाव बनाने की कोशिश में ईरान के कुछ खिलाड़ी भी मैट से बाहर हो जाते हैं। रेफरी ने दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया और यहीं से विवाद शुरू हो गया।

दर्शक दीर्घा में बैठी भारतीय विमेंस कबड्डी टीम की खिलाड़ी पुष्पा राणा ने चिल्लाकर कर कहा कि ईरान के चार खिलाड़ी मैट से बाहर आए थे। इसलिए भारत को चार पॉइंट्स मिलने चाहिए। इसके बाद रीप्ले देखा गया। इसमें पुष्पा की बात सही साबित हुई। रेफरी ने फिर अपना फैसला बदलकर भारत को 4 पॉइंट्स दे दिए।

इससे ईरानी खिलाड़ी सहमत नहीं थे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। नौबत धक्का-मुक्की तक आ पहुंची। ईरान के खिलाड़ी रेफरी के खिलाफ प्रोटेस्ट करने लगे। इसके बाद मैच सस्पेंड कर दिया गया। विवाद के कारण मैच करीब 1 घंटे तक सस्पेंड रहा। तमाम रीप्ले देखने के बाद रेफरी और इवेंट की टेक्निकल टीम ने भारत को 3 और ईरान को 1 पॉइंट देने का फैसला किया। भारत 31-29 से आगे हो गया। इसके बाद बचे हुए समय में भारत ने 2 पॉइंट्स और हासिल किए और गोल्ड जीत लिया।

2018 के फाइनल में ईरान ने भारत को हराया था

एशियन गेम्स में 1990 से कबड्डी को शामिल किया गया। तब से भारत और ईरान के बीच कड़ा मुकाबला होता रहा है। हालांकि 2018 से पहले तक हर बार गोल्ड भारत ने जीता था। 2018 में ईरान ने बाजी पलटी और भारत को हराकर गोल्ड जीत लिया था।