Third T20 match – Dainik Bhaskar UP/UK

तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने की धमाकेदार वापसी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में जोरदार वापसी करते हुए 48 रन से जीत हासिल की। अब इसी लय को बरकरार रखते हुए राजकोट में होने वाले चौथे मैच को जीत कर ऋषभ पंत की सेना सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। मैच शाम 7ः00 बजे शुरू होगा।

चलिए जान लेते हैं कि इस ग्राउंड पर भारत का रिकॉर्ड कैसा है और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ओपनर ईशान किशन इस मैच के दौरान कौन से बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

11वें से 16वें ओवर में और बेहतर होगा खेल

इस सीरीज में एक खास ट्रेंड देखने को मिला है। अब तक हुए तीन मैचों में 11वें से 16वें ओवर तक भारत की बैटिंग और बॉलिंग दोनों साउथ अफ्रीका की तुलना में कमजोर साबित हुई है। भारत ने इन ओवरों में 7.72 के रन रेट से बैटिंग की है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 11 के रन रेट से बैटिंग की। इन ओवर्स में साउथ अफ्रीका ने सिर्फ तीन विकेट गंवाए, जबकि भारत ने 6 विकेट गंवाए हैं।

पावर-प्ले में भारत का पलड़ा भारी

हालांकि, पावर-प्ले में भारत ने साउथ अफ्रीका की तुलना में बेहतर परफॉर्म किया है। साउथ अफ्रीका ने पहले तीन मैचों के पावर-प्ले को मिलाकर 7.11 के रन रेट से बैटिंग की है और 6 विकेट गंवाए हैं। दूसरी ओर भारत ने 8.33 रन/ओवर के हिसाब से बैटिंग की और सिर्फ एक विकेट गंवाया है।

2013 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अब तक तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें टीम को दो मैचों में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। 2013 में भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। वहीं, 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने यहां आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच 2019 में खेला था। तब टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था। साउथ अफ्रीका ने यहां अब तक कोई मैच नहीं खेला है।

रनों से भरपूर होती है राजकोट की पिच

यहां खेले गए पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रन के टारगेट को चेज किया था। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 196 रन का स्कोर बनाया था। तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 153/6 का स्कोर बनाया था, जिसे भारतीय टीम ने 26 गेंद बाकी रहते ही चेज कर लिया था।

निकोलस पूरन को पीछे छोड़ सकते हैं ईशान किशन

साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-3 स्थान पर एसोसिएट देशों नेपाल, UAE और रोमानिया के बल्लेबाजों का कब्जा है। बड़ी टीमों के बल्लेबाजों में सबसे आगे वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। पूरन ने 2022 में 8 मैचों में 348 रन बनाए हैं। इसके बाद भारत के ईशान किशन का नंबर आता है। उन्होंने 8 मैचों में 340 रन बनाए हैं। यानी चौथे टी-20 में 9 रन बनाते ही ईशान किशन निकोलस पूरन से आगे निकल जाएंगे।

भुवनेश्वर कुमार के पास ब्रावो और जॉर्डन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। भुवी ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ही उनसे आगे हैं। इन दोनों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15-15 विकेट लिए हैं। इनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भुवनेश्वर को दो विकेट की जरूरत है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारतः ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।

साउथ अफ्रीकाः क्विंटन डिकॉक/रीजा हेनड्रिक्स, तेंबा बाउमा (कप्तान), रेसी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियर, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्या और तबरेज शम्सी।

INDIA vs AUSTRALIA, 3rd T20: कंगारुओं पर भारी पड़े भारत पर धुरंधर, 6 विकेट से हराया, शृंखला 1-1 से बराबर
सिडनी । कप्तान विराट कोहली के बेहतरीन नाबाद अर्धशतकीय पारी (61) और दिनेश कार्तिक के धैर्य से बनाए गए नाबाद 22 रनों की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 19.4 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। 67 रन के कुल स्कोर पर धवन (41) को मिशेल स्टार्क ने पगबाधा कर भारत को पहला झटका दिया। इसी स्कोर पर एडम जांपा ने रोहित शर्मा (23) को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया। इसके बाद 108 रनों के कुल स्कोर पर ग्लैन मैक्सवेल ने केएल राहुल (14) को कुल्टरनाइल के हाथों कैच कराकर भारत को तीसरा झटका दिया। रिषभ पंत कुछ खास नहीं कर सके और बिना खाता खोले एंड्रू टॉय की गेंद पर विकेटकीपर केरे को कैच देकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान कोहली और कार्तिक ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 60 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी। कप्तान कोहली ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया।

इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट और कप्तान एरोन फिंच ने मजबूत शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। 68 के कुल स्कोर पर कुलदीप यादव ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट करवाया, फिंच ने 23 गेंद पर 28 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में क्रुणाल पांड्या ने 73 के कुल स्कोर पर डार्सी शॉर्ट (33 रन) को पगबाधा आउट कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। इसकी अगली गेंद पर इस गेंदबाज ने मैक्डमर्ट को पगबाधा आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया।

90 के कुल स्कोर पर क्रुणाल ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। उन्होंने मैक्सवेल को अपना तीसरा शिकार बनाया। उन्होंने मैक्सवेल (13 रन )को रोहित के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद एलेक्स कैरी इस गेंदबाज का चौथा शिकार बने। पांड्या ने कैरी (27 रन) को 119 के कुल स्कोर पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवाया। जसप्रीत बुमराह ने क्रिस लिन को 131 के कुल स्कोर पर रन आउट कर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया। लिन 10 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। स्टोनिस 25 और कुल्टर नाईल 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने चार और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया।