thunderstorm – Dainik Bhaskar UP/UK

बिहार के आठ जिलों में आंधी-बिजली गिरने से मची तबाही, 17 लोगों की मौत
बिहार (Bihar) में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने कहर बरपा कर रख दिया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी बारिश (Rain) और आसमानी बिजली (lightning) गिरने की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई है। इन 17 लोगों की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “भागलपुर में 6, वैशाली में 3, खगड़िया में 2, कटिहार में 1, सहरसा में 1, मधेपुरा में 1, बांका में 2 और मुंगेर में आंधी और बिजली गिरने से 1 लोगों की मौत हो गई। मेरा प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।”

उन्होंने कहा, “लोगों से अपील है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और आंधी-तूफान से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का पालन करें। घर पर रहें और खराब मौसम में सुरक्षित रहें।”

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में आगे बढ़ गया है। अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में छिटपुट बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

शनिवार को आईएमडी ने अपने बुलेटिन में अगले कुछ दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की भविष्यवाणी की थी। अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली मौसम ने ली करवट : आंधी तूफान में दो लोगों की मौत, इन राज्यों में बारिश की संभावना
मानसून तय समय से पहले केरल पहुंचने के बाद वहां पर झमाझम बारिश हो रही है। केरल व आसपास के राज्यों में लगातार तेज बारिश हो रही है। सोमवार शाम को देश की राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम के बदला और आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश की संभावना जताई है। एक जुन को मानसून तमिलनाडु पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में आंधी ने ले ली दो की जान

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को अचानक मौसम के बदला और आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। कई जगहों पर पेड़ टूटने से यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। इस दौरान हवाई यातायात बाधित हुआ। आंधी तूफान की वजह से ऐतिहासिक जामा मस्जिद सहित कई इमारतों तथा वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पेड़ टूटने से यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 27 जून के आसपास मानसून पहुंचेगा।

अगले 24 घंटे में कई जिलो में कई जिलों में तेज आंधी संग बारिश

बिहार में भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पूर्व बिहार में आंधी-पानी का दौर अगले तीन दिन और जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में कई जिलो में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार के कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

यूपी-एमपी में हो सकती है झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। यूपी के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की गति के साथ हवाएं चलेंगी। वहीं एमपी में भी अगले तीन दिनों तक आधा दर्ज से ज्यादा जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून के करीब दोनों राज्यों में मानसून का पहुंचेगा।

दो दिनों से राजस्थान गर्मी के तेवर दिखा रही

राजस्थान में बीते दो दिन से गर्मी तेवर दिखा रही है। वहीं कुछ जिलों में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है। धौलपुर के आसपास इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 25 जून के करीब मानसून पहुंचने की संभावना है।

अगले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी बारिश

दिल्ली में तूफान की वजह उत्तर-पश्चिमी राजस्थान सीमा पर बना पश्चिमी विक्षोभ है। अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, यूपी, राजस्थान, हिमाचल और गुजरात में भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि कई जगहों पर आंधी आ सकती है और बिजली चमक सकती है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।