Today the field will clash – Dainik Bhaskar UP/UK

आज मैदान में टकराएंगे भारत-पाकिस्तान, मैच में बन सकते है ये पांच बड़े रिकॉर्ड्स
एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। कैंडी में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी पांच खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। भारतीय दिग्गज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे कर सकते हैं। वहीं, बाबर आजम के पास पाकिस्तान की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने के मामले में सईद अनवर की बराबरी का मौका है। पांचों पॉसिबल रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विराट 13 हजार से 102 रन दूर, सचिन से कम पारियों में यह मुकाम हासिल करेंगे

भारत के स्टार बैटर विराट कोहली 13 हजार वनडे रन तक पहुंचने वाले पांचवें बल्लेबाज बनने से 102 रन पीछे हैं। अगर विराट कोहली शनिवार को 102 रन बना लेते है, तो वह अपनी 266वीं पारी में 13 हजार रन पूरे करेंगे। इसके साथ ही वे सबसे कम पारियों में 13 हजार के आकड़े को छू लेंगे। फिलहाल यह रिकाॅर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 321 पारी में 13 हजार रन पूरे किए थे।

सईद अनवर की बराबरी से एक शतक दूर बाबर

पाकिस्तान के टाॅप बल्लेबाज बाबर आजम के नाम 19 वनडे शतक हैं। बाबर ने अपना 19वां शतक इसी एशिया कप में नेपाल के खिलाफ बनाया था। अगर शनिवार को बाबर आजम फिर शतक जमा देते है, तो वे पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सईद अनवर की बराबरी कर लेंगे।

अनवर ने पाकिस्तान के लिए 1989 से 2003 तक वनडे मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 243 मैच में 20 शतक और 43 अर्धशतक लगाए। एक्टिव पाकिस्तानी प्लेयर्स में बाबर 19 शतक के साथ टाॅप पर हैं। फखर जमान 10 शतक के साथ दूसरे और इमाम उल हक 9 सेंचुरी के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

इमाम बन सकते हैं सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज

पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम-उल-हक के पास 3 हजार वनडे रन पूरा करने का मौका है। फिलहाल उनके नाम 63 पारियों में 2889 रन हैं। यानी इमाम को इस मैच में 111 रन बनाने होंगे। ऐसे करने पर वे साउथ अफ्रीका के हाशिम आमला के बाद सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। पाकिस्तानी बल्लेबाजों में वे नंबर-1 हो जाएंगे। आमला ने 57 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। फखर जमान ने 67 पारियों में इस माइलस्टोन को पार किया था। मौजूदा पाकिस्तानी रिकॉर्ड उनके नाम है।

रवींद्र जडेजा के पास दो रिकाॅर्ड बनाने का मौका

रवींद्र जडेजा के पास वनडे में विकेटों की डबल सेंचुरी लगाने का मौका है। इसके लिए उन्हें 6 विकेट की जरूरत है। अभी उनके नाम 194 विकेट हैं। उनसे पहले सिर्फ 6 भारतीय गेंदबाज वनडे क्रिकेट में 200 विकेटों का आंकड़ा छू पाए हैं। उन गेंदबाजों के नाम आप अगले ग्राफिक्स में देख सकते हैं।

जडेजा के पास 2000 रन और 200 विकेट का ‘डबल’ बनाने का मौका

जडेजा के पास एक और रिकाॅर्ड अपने नाम करने का मौका है। जडेजा 2 हजार रन बनाने और 200 या इससे ज्यादा विकेट लेने के ‘डबल’ के बेहद करीब हैं। क्रिकेट में कोई ऑलराउंडर जब बतौर बल्लेबाज 1000 रन बना ले और बतौर गेंदबाज 100 विकेट भी हासिल कर ले तो इसे 1000 रन और 100 विकेट का डबल कहा जाता है।

इसी तरह से 2000 रन और 200 विकेट का भी डबल होता है, जडेजा इसी के करीब हैं। जडेजा पहले ही वनडे में दो हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके नाम अब तक 2560 रन रन हैं। सिर्फ 6 विकेट लेते ही वे यह कारनामा अंजाम देने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय ऑलराउंडर बन जाएंगे। कपिल देव इसे अचीव कर चुके हैं। कपिल के नाम 225 मैचों में 3783 रन और 252 विकेट हैं।

भारत V/S पाकिस्तान फेसऑफ:टीम इंडिया के 7 खिलाड़ियों के पास पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा अनुभव, हमारे 4 बैटर स्ट्राइक रेट में आगे 16वां एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू हो गया है। दो मैच खेले भी जा चुके हैं। लेकिन, जिस मुकाबले के कारण इस टूर्नामेंट का दुनियाभर में बज (Buzz) है वह आज खेला जाएगा। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला।

एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:टूर्नामेंट में 14वीं बार होगा दोनों का मुकाबला, पाकिस्तान ने एक दिन पहले प्लेइंग-11 अनाउंस की एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला आज कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से होगी। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।