Top-5 batsmen who scored highest runs in IPL – Dainik Bhaskar UP/UK

आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये है धाकड़ टॉप 10 बल्लेबाज
इंडियन प्रीमियर लीग ने भारत में क्रिकेट खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की दीवानगी को भुनाने के लिए एक नए तर्ज में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टूर्नामेंट के आयोजन की योजना बनाई गई। यह टूर्नामेंट साल 2008 में लॉन्च किया गया। आज अब हम बात करेंगे टॉप-10 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली नंबर एक पर हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा 5412 रन हैं।

विराट कोहली – 5412 रन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक गिने जाते हैं। कोहली ने आईपीएल में अब तक 177 मुकाबलों में 5412 रन बनाए हैं और वह पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 36 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

सुरेश रैना – 5368 रन

चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना 2018 के आईपीएल तक पहले नंबर पर थे, लेकिन अब विराट कोहली काफी आगे निकल गए हैं। रैना 193 मैच खेले चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5368 रन निकले हैं। 34.37 का औसत और 137.14 का स्ट्राइक रेट रखने वाले रैना अपने आईपीएल करियर में 38 अर्धशतक लगाने के साथ एक शतक भी जड़ चुके हैं।

रोहित शर्मा – 4898 रन

मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में चार बार खिताब जीताने वाले रोहित शर्मा 188 मैचों में 4898 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 36 अर्धशतक निकला है। रोहित का सर्वोच्च स्कोर 109 रन नाबाद है।

डेविड वॉर्नर – 4706 रन

डेविड वॉर्नर इस समय आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खलेते हैं। वॉर्नर ने आईपीएल में 126 मुकाबलों में 4706 रन बनाए हैं और इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 142.39 का रहा। वॉर्नर ने चार शतक और 44 अर्धशतक भी जड़े हैं।

शिखर धवन -4579 रन

शिखर धवन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं। इस सत्र वे दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। उन्होंने 159 मुकाबलों में 33.42 की औसत से 4579 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 37 अर्धशतक लगाए हैं।

क्रिस गेल – 4484 रन

क्रिस गेल ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 125 मैचों में 4484 रन बनाए हैं और उनके नाम 6 शतक भी हैं। गेल का उच्च स्कोर नाबाद 175 का है।

महेंद्र सिंह धोनी – 4432 रन

धोनी ने अबतक 190 मुकाबलों की 170 पारियों में 42.20 की औसत से 4432 रन बनाए हैं। इस बीच उनके नाम 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं। इस बीच धोनी का स्ट्राइक रेट 137.85 रहा। उन्होंने 23 अर्धशतक लगाए हैं।

रॉबिन उथप्पा -4411 रन

रॉबिन उथप्पा आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके हैं। इस सत्र वे राजस्थान रायल की तरफ से खेलेंगे। उन्होंने 177 मैचों की 170 पारियों में 28.83 की औसत से 4411 रन बनाए हैं।

एबी डीविलियर्स – 4395 रन

एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में 154 मुकाबलों में 4395 रन बनाए हैं। एबी के नाम 3 शतक और 33 अर्धशतक भी हैं और उनका उच्च स्कोर नाबाद 133 रन है। एबी डीविलियर्स ने 357 चौके और 212 छक्के जड़े हैं।

गौतम गंभीर – 4217 रन

गौतम गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से 154 मैचों की 152 पारियां खेल चुके हैं। वह इतनी पारियों में 4217 रन अपने खाते में शामिल कर चुके हैं, जिसमें 35 अर्धशतक शामिल है। 123.8 के स्ट्राइक रेट के साथ खेलने वाले इस खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर 93 रन है।