torrential rain – Dainik Bhaskar UP/UK

सीतापुर : मूसलाधार बारिश के चलते ढह गया स्कूल का कमरा
सीतापुर। जिले के पिसावा ब्लॉक क्षेत्र में आज उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया कल जब भारी बारिश के चलते एक प्राथमिक विद्यालय का कक्ष भरभराकर कर गिर गया। बताया जाता है कि विद्यालय जर्जर होने के कारण पूर्व में ही इसे निष्प्रयोज्य घोषित कर बंद कर दिया गया था विद्यालय की कक्षाएं दूसरी जगह संचालित हो रही थी। भगवान का शुक्र है कि अगर इस विद्यालय में कक्षाएं चल रही होती तो न जाने कितनी बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

जर्जर घोषित होने के कारण पिछले 4 महीनों से बंद था विद्यालय

घटना पिसावां ब्लाक के लौकी प्राथमिक विधालय का है। जहां निष्प्रयोज्य कक्ष व बाऊंड्री वाल धराशायी हो गया। गनीमत रही कि अधिक वर्षा होने की वजह से सोमवार को विद्यालयों मे छुट्टी घोषित हो गयी थी, जिससे बडा हदसा होते बच गया। सोमवार को देर रात से वर्षा हो रही थी। सुबह साढे सात बजे लौकी के प्राथमिक विद्यालय की तीन तरफ की बाऊंड्रीवाल व एक निष्प्रियोज्य कक्ष भरभरकर ढह गया। इससे पडोस मे प्रधनाध्यापक कक्ष की दीवारों मे दरारें आ गयी। हांलाकि जब विद्यालय ढहा उस समय विद्यालय बंद था तथा अधिक वर्षा होने की वजह से विद्यालयों मे छुट्टी कर दी गयी थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अदित्य कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय मे 109 बच्चे पंजीकृत है तथा सहायक व दो शिक्षा मित्र है। उन्होंने बताया की बीते दिनों वर्षा से विद्यालय की थोडी बाऊंड्री वाल पहले गिर गयी थी जिसके बाद सोमवार को एक निष्प्रियोज्य कक्ष व बाउंड्री वाल गिर गयी है। उन्होंने बताया सोमवार को छुट्टी भी घोषित हो गयी। विद्यालय उस समय कोई नहीं था।

पिसावां ब्लॉक के प्रथामिक विद्यालय लौकी का मामला

बताया कि 2004-05 में निर्माण हुआ था। छह माह पूर्व कक्ष की दीवारों मे दरारें पड गयी थी जिसकी शिकायत बीआरसी पर की गई थी। मौके पर तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया था। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी ने कक्ष में बच्चों को बैठाने से मना किया था। कक्ष पर निष्प्रियोज्य लिख कर बंद कर दिया गया था। बताया इसमें कोई भी बच्चा नहीं बैठता था। तीन अतिरिक्त कक्ष बने हुये है। सभी बच्चों को तीन कक्षों मे बैठा कर शिक्षण कार्य कराया जाता था। उन्होंने बताया बांउड्री वाल 2010-11 में बनी थी। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि एक कक्ष व विद्यालय की बांउड्री वाल गिरी है। अभिलेखों से जांच की जायेगी कि कक्ष का बांउड्री वाल का निर्माण कब हुआ। उन्होंने बताया वह मौके पर विद्यालय पहुंच रहे है।

जिले भर में 562 विद्यालय भवन निष्प्रयोज्य

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया की 11 सितंबर 2023 की प्रातः 06.00 बजे उनके संज्ञान में लाया गया है कि प्राथमिक विद्यालय लौकी, विकास खण्ड पिसावां, सीतापुर में एक जर्जर कक्ष अतिवृष्टि के कारण गिर गया है। उक्त के सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि प्राथमिक विद्यालय लौकी, विकास खण्ड पिसावां को भवन ध्वस्तीकरण समिति द्वारा जर्जर घोषित किया जा चुका है। अतः उक्त विद्यालय में कोई भी कक्षायें संचालित नहीं की जा रहीं थी तथा अन्य किसी भी प्रकार की कोई क्षति/दुर्घटना नहीं हुयी है। श्री सिंह ने बताया कि जिले भर में कुल 562 विद्यालय भवन निष्प्रयोज्य है। जिनमें से 348 विद्यालय भवन गिराए जा चुके है। शीघ्र ही जो शेष निष्प्रयोज्य विद्यालय भवन बचे हैं उन्हें भी गिराया जाएगा।

बहराइच: मूसलाधार बारिश के बाद दीवार गिरने से बालक की मौत
नानपारा/बहराइच l कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत नानपारा देहात के मजरा कहारन में दीवार गिरने से बालक की मृत्यु हो गई पुलिस ने पंचनामा के आधार पर मृतक के परिजनों को सौंप दिया l मृतक का अंतिम संस्कार किया जा रहा है । आपको बता दें कि बीते शुक्रवार की रात मूसलाधार तेज बारिश हुई बारिश के निकल जाने के बाद सुबह करीब 8:00 बजे ग्राम कहारनपुरवा निवासी कक्षा 06 का छात्र मोहित कुमार 10 वर्ष पुत्र मनोज कुमार साइकिल से सब्जी लेने के लिए मिहींपुरवा बायपास तिराहा पर गया था वहां से वापस आ रहा था।

जैसे ही वह मोइनुद्दीन भट्टे वाले के प्लाट के पास पहुंचा अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई और साइकिल सहित मोहित भी उसी में दब गया सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़ पड़े ग्रामीणों ने जल्दी-जल्दी ईटा हटाकर मोहित को निकाला तब तक उसकी मृत हो चुकी थी l इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात की मृतक के पिता ने कहा कि वह पोस्टमार्टम नहीं करना चाहता है इसके बाद पंचनामा के आधार पर मृतक के परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं । बताया जाता है कि जिस जमीन की दीवार गिरी है वाह जमीन विवादित थी बीते वर्षों में दो पक्षों में सुलह हो गया और जल्दबाजी में दीवार उठा ली गई दीवार में आरसीसी पिलर नहीं थे जिसके कारण तेज बारिश होने से दीवार अचानक गिर गई ।