Tourism Minister – Dainik Bhaskar UP/UK

सीतापुर : वैदिक सिटी के रूप में विकसित होगा नैमिष तीर्थ-पर्यटन मंत्री
नैमिषारण्य-सीतापुर। प्रदेश सरकार नैमिषारण्य तीर्थ को इसकी गरिमा के अनुरूप वैदिक सिटी के रूप में विकास को प्रतिबद्ध है। भविष्य में प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से नैमिषारण्य तीर्थ धार्मिक पर्यटन का हब बनेगा, इसलिए यहां जो भी विकास कार्य कराए जाएंगे वो भविष्य की पर्यटन संभावनाओं और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ही सम्पन्न होंगे। इस बैठक के माध्यम से जो भी निष्कर्ष निकल कर सामने आया है उसे सम्बंधित विभाग प्रस्ताव में संशोधित रूप में शामिल कर प्रोजेक्ट के रूप में प्रस्तुत करें, ताकि जल्द से जल्द विकास कार्य तेजी पकड़ सके।

नैमिषारण्य विकास प्रोजेक्ट की हुई प्रस्तुति, मंत्री ने लगाई मुहर

उपरोक्त बातें आज मिश्रिख तहसील सभागार में प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं। इस बैठक में पर्यटन विभाग ने नैमिषारण्य तीर्थ के भव्य विकास कार्यों को लेकर स्लाइड शो के माध्यम से प्रोजेक्ट की प्रस्तुति की। लखनऊ की एकेटीयू फर्म द्वारा बनाये गए इस प्रोजेक्ट को राहुल जाधव ने वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस प्रोजेक्ट में नैमिषारण्य तीर्थ की आध्यात्मिक पहचान को ध्यान में रखते हुए प्राचीन ललिता देवी मंदिर के प्रांगण का विस्तार और सौंदर्यीकरण, माँ ललिता देवी मंदिर से राजघाट तक कॉरिडोर निर्माण, चक्रतीर्थ की इंट्री पर भव्य गेट, चक्रतीर्थ के स्वरूप को और भी आकर्षक बनाने, तीर्थ के परिसर को बढ़ाने के साथ ही छोटे तीर्थों को जोड़कर एक अन्य तीर्थ बनाने की बात कही गई।

हेलीपोर्ट की मिलेगी सुविधा, 12.12 हेक्टेयर भूमि पर वेदारण्यम का है प्लान

इस दौरान माँ ललिता देवी मन्दिर के पास स्थित पंचप्रयाग मन्दिर को हटाकर एक भव्य धार्मिक आइकॉन बनाने का मॉडल रखा गया। बैठक में राज्यमंत्री के साथ ही एमएलसी पवन सिंह चैहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, सिधौली विधायक मनीष रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, मिश्रिख ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनींद्र अवस्थी के साथ ही सीतापुर डीएम अनुज कुमार सिंह, एसपी घुले सुशील चन्द्रभान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इन प्लान पर होगा कार्य

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आवक देते हुए ट्रैक्टर पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। तीर्थ में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। नैमिषारण्य तीर्थ में जिन जमीनों के सरकारी पट्टे किए गए है उनको निरस्त कर नैमिष के विकास कार्यों में प्रयोग किया जाए। हेलीपोर्ट का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। 12.12 हेक्टेयर में नैमिष तीर्थ की आध्यात्मिक गरिमा के आधार पर 88000 पौधों का पौधारोपण किया जाएगा।

नैमिष दर्शन के दौरान मालाकार व पुरोहितों ने मंत्री से किया निवेदन

पर्यटन मंदिर जब नैमिषारण्य तीर्थ के ललिता देवी मंदिर और चक्रतीर्थ प्रदर्शन करने पहुंचे तो यहां के मालाकार व पुरोहितों ने मंत्री से जमीन अधिग्रहण के बारे में नीति स्पष्ट करने और स्थानीय लोगों की आजीविका को देखते हुए निर्णय लेने का निवेदन किया।

फतेहपुर : प्रदेश में कानून का राज स्थापित है- पर्यटन मंत्री
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन नहर कालोनी स्थित गेस्ट हाउस प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह, सांसद प्रतापगढ़/राष्ट्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग भारत सरकार संगमलाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन कर लाभार्थियों को बांटी गई चेक

मुख्य अतिथि जयवीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा गरीब के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं में महिलाओं को प्रथम वरीयता के आधार पर लाभान्वित किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा महिलाओं को धुए रहित खाना पकाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर धुँए से छुटकारा दिलाया है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने का काम बिना भेदभाव के कर रही है।

समाज के अंतिम पायदान में खड़े पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा है । प्रदेश व देश विकास की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार का सपना है कि कोई भी व्यक्ति अब झोपड़ी में नही रहेगा, हर पात्र व्यक्ति के पास अपनी खुद की पक्की छत होगी। जनपद फतेहपुर की धरती क्रांतिकारियों की है इसका हम सम्मान करते है, संस्कृति और परंपराओं व पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पर्यटन एवं संस्कृति विभाग अपेक्षित सहयोग देगा।

सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश को गरीबी मुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त बनाने का कार्य कर रही है। गरीब शोषित, वंचित, समाज के अतिंम पायदान के पात्र व्यक्ति को समृद्ध बनाने के लिए बिना भेदभाव के केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब गांव विकसित होगा तभी प्रदेश व देश विकसित होगा इसलिए डबल इंजन की सरकार गांवों को विकसित करने का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबके प्रयास से बिना भेद भाव के योजनाओ से संतृप्त किया जा रहा है। समाज के हर व्यक्ति को संविधान के अनुसार न्याय व सम्मान दिया जा रहा है। प्रदेश में कानूनराज स्थापित है समाज भयमुक्त है।

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा मंजू देवी पत्नी अखिलेश लोधी ब्लाक तेलियानी, ममता देवी पत्नी अमरपाल ब्लॉक तेलियानी, केसिया पत्नी गोलहा ब्लॉक मलवां, प्रेमता देवी पत्नी सियाराम ब्लाक मलवां, संगीता पत्नी हरीशचंद्र ब्लाक हसवा को प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास की चाबी एवं स्वयं सहायता समूह की चांदनी, महिला प्रेरणा संकुल सोनम सिंह, शिवकली, तिरंगा महिला संकुल समिति की शालिनी, सीता महिला ग्राम संगठन, रीता देवी, दिशा संकुल समिति सरोज कला, विमला तिवारी को दो करोड़, अट्ठानवे लाख, इकत्तीस हजार, छः सौ चालीस रुपये का प्रतीकात्मक चेक देकर महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया।

जिससे आत्मनिर्भर होकर अपना और अपने परिवार का विकास कर सकती है। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पुष्पराज पटेल जिला महामंत्री, नीरज सिंह जिला महामंत्री, अर्चना त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा, रेखा मिश्रा, सुशीला गौतम जिला महामंत्री सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी व उपजिलाधिकारी सदर नन्द प्रकाश मौर्य, क्षेत्राधिकारी पुलिस नगर डीसी मिश्र सहित भारी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

सालासर में राम दरबार की मूर्ति गिराने के मामले में पर्यटन मंत्री बोले- विधायक जवाब पर हंसेंगे इसलिए…
जयपुर। सालासर में हाईवे को चौड़ा करने के लिए राम दरबार की मूर्ति गिराए जाने के मामले में आज विधानसभा में हंगामे के आसार हैं। बीजेपी ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाने की रणनीति तैयार की है। इस पूरे मामले में कल पीडब्ल्यूडी ने भी मान लिया था कि सड़क चौड़ा करने का काम स्टेट की एजेंसी ही कर रही है। इसके बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी कांग्रेस पर गलतबयानी का आरोप लगा रही है।

स्पीकर ने नहीं दी थी अनुमति

कल शून्यकाल में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए मुद्दा उठाना चाहते थे लेकिन स्पीकर ने अनुमति नहीं दी थी। विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने राजेंद्र राठौड़ को यह कहकर अनुमति नहीं दी थी कि भारत सरकार की संस्था और कॉन्ट्रैक्टर ही उस सड़क का काम कर रहा है, इसलिए डिस्कसन नहीं हो सकता। बाद में शाम को स्पीकर ने गलती सुधारते हुए कहा कि भारत सरकार की जगह पीडब्ल्यूडी समझा जाए। स्पीकर ने कहा था कि भगवान राम की मूर्ति वहां पर लगी हुई थी, उसे जिस तरह से गिराया गया, वह दुर्भाग्यूपर्ण है। पीडब्ल्यूडी भविष्य में ध्यान रखे।

पर्यटन मंत्री बोले- विधायक जवाब पर हंसेंगे इसलिए पूरा नहीं पढ़ा

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक प्रीति शक्तावत के सवाल का पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पूरा जवाब नहीं दिया। वल्लभनगर की पंचायत समिति कुराबड में जगत माता मंदिर, भीण्डर में केलेश्वर महादेव लूणदा और मेनार बर्ड सेंचुरी का पर्यटन की दृष्टि से विकास क योजना से जुड़ा सवाल था। स्पीकर ने पर्यटन मंत्री से जब जवाब पूरा नहीं पढ़ने पर आपत्ति् की तो पर्यटन मंत्री ने कहा कि इसका जवाब वही पारंपरिक था कि वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने पर योजना बनाई जाएगी, मैंने देखा कि विधायक इस जवाब पर हंसेंगे इसलिए पूरा नहीं पढ़ा।

रामलुभाया कमेटी रिपोर्ट के बाद जिले बनेंगे- राजस्व मंत्री

बालोतरा को जिला बनाने से जुड़े सवाल पर कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने सदन में राजस्व मंत्री से कहा कि मैंने प्रण लिया है, त्याग किया है, तो आप जिला बनाओगे या निराश करोगे। इस पर राजस्व् मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि रिटायर्ड आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में जिले बनाने के लिए कमेटी बना दी है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद फैसला होगा। 6 महीने में कमेटी रिपोर्ट दे देगी। मुख्यमंत्री ने इनकी मांग के बाद कमेटी बना दी है। अब विधायक जूते पहन लें, जूते नहीं तो चप्पल ही पहन लीजिए।

कमेटी रिपोर्ट आने तक जूते पहन लीजिए- स्पीकर सीपी

इसके बाद स्पीकर सीपी जोशी ने मदन प्रजापत से कहा कि सारे सदन की भावना है कि आपने प्रण लिया है तो कमेटी की रिपोर्ट आने तक आप जूते पहन लीजिए, बाद में आगे फैसला कर लेना। उल्लेखनीय है कि बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर 23 फरवरी से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने जूते पहनना छोड़ रखा है, प्रजापत नंगे पैर ही घूम रहे हैं।