traveling abroad – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली : विदेश यात्रा करने से अधिक सुखद है कार्यकर्ताओं से मिलना
दैनिक भास्कर ब्यूरो

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करके उनमें जोश भरा। पीएम के लाइव संवाद को बरेली में भी प्रोजेक्टर पर देखा व सुना गया। इसमें पीएम ने कहा कि वह अमेरिका और मिस्र में भी रहकर बूथों पर काम करने वाले अपने कार्यकर्ताओं की जानकारी रखते थे। विदेश यात्रा से बेहतर है अपने कार्यकर्ताओं से मिलना क्योंकि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता बूथों पर पूरे साल मेहनत करते हैं। तब जाकर सरकारें बनती हैं। हमारे कार्यकर्ता एयर कंडीशन में नहीं रहते बल्कि गांवों और गली मोहल्लों में जाकर जनता के लिए काम करते हैं। यही कार्यकर्ता भाजपा की ताकत हैं।

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत

भाजपा महानगर बरेली के हरमिलाप मंडल में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलशन आनंद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। संवाद में विभिन्न प्रदेशों के कार्यकर्ताओं ने पीएम से सवाल पूछे। प्रधानमंत्री ने उनका सरलता से उत्तर दिया। पीएम मोदी ने जब कहा कि बूथ सबसे बड़ी इकाई है। बूथ को कभी भी छोटा नहीं समझना चाहिए। कार्यकर्ताओं को सुख-दुख के साथी के रुप में अपनी पहचान बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की यह बात सुनकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी वीरेंद्र अरोड़ा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह पटेल, डॉ. विनोद पगरानी, रामकृष्ण शुक्ला, योगेश बंटी, सतीश शर्मा कमल राजपूत उपस्थित थे। पूर्वी मंडल में पार्षद छंगामल मौर्य के कार्यालय पर ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम का लाइव संवाद सुना।

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं हमारे कार्यकर्ता: मोदी

मढ़ीनाथ मंडल के वार्ड सात में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में पीएम मोदी के संवाद का लाइव प्रसारण देखा गया। देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, सीपीएस चौहान, राज बहादुर सक्सेना, सोनू कालरा मौजूद थे। सीबीगंज मंडल में भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, पूरन लाल लोधी, डॉ. अनिल शर्मा, ज्ञान प्रकाश लोधी, राजन सक्सेना बांके बिहारी मंडल में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा, रेखा श्रीवास्तव, सुशील मित्तल और साईं नाथ मंडल में महानगर प्रभारी राकेश गुप्ता, मंडल प्रभारी उमेश कठेरिया, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह मौजूद रहे।