trending news in hindi – Dainik Bhaskar UP/UK

अमेरिकी राष्ट्रपति के बाद इजराइल पहुंचे ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, इजराइली हालातों से होंगे रूबरू
तेल अवीव । इजरायल हमास युद्ध का आज 13वां दिन है। इस युद्ध में अब तक कुल 4,900 लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में मानवीय संकट पैदा हो चुका है। वहां, लोगों को भोजन, पीने के लिए शुद्ध पानी तक नसीब नहीं हो रहा। आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इजरायल पहुंचे हैं। बता दें कि यहां वे अपने समकक्ष पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।

वहीं इस दौरे के बीच उनसे भी यह उम्मीद की जाएगी कि वे गाजा को जल्द मानवीय सहायता पहुंचाएं। सुनक की यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की यात्रा के ठीक एक दिन बाद हो रही है। क्योंकि बाइडेन और ब्रिटिश पीएम सुनक जैसे वैश्विक नेता इस कोशिश में जुटे हुए हैं कि हमास के साथ इजराइल के संघर्ष की आग व्यापक न हो जाए। नहीं तो बड़ी जंग की शक्ल ले सकती है।

“हर नागरिक की मौत एक त्रासदी है- सुनक

पीएम सुनक यहां युद्ध के दौरान अब तक मारे गए नागरिकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने ऋषि सुनक का कहना है कि “हर नागरिक की मौत एक त्रासदी है।” उन्होंने कहा कि ‘हमास के आतंक के भयानक कृत्य के बाद बहुत से लोगों की जान चली गई है।’ इस सप्ताह की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि ब्रिटिश पीएम सुनक इजराइल की अपनी पहली यात्रा पर जाएंगे, लेकिन बुधवार शाम तक उनकी यात्रा को लेकर पुष्टि नहीं हो पाई थी। इस बीच, विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली आने वाले दिनों में इज़राइल और गाजा में शांतिपूर्ण समाधान के लिए समर्थन मांगने के लिए मिस्र, तुर्की और कतर के नेताओं से मिलेंगे।

तीन दिनों में मिस्र, तुर्की और कतर की यात्रा करेंगे ब्रिटिश विदेश सचिव

ब्रिटिश पीएमओ ऑफिस के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया था कि इजरायल पर हमास के हमले के बाद से 7 ब्रिटिश नागरिक मारे गए और 9 लापता हैं।
ब्रिटिश के प्रधानमंत्री सुनक की यात्रा के अलावा ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली संघर्ष पर चर्चा करने और शांतिपूर्ण समाधान की तलाश के लिए अगले तीन दिनों में मिस्र, तुर्की और कतर की यात्रा करेंगे।

गाजा में मानवीय मदद पहुंचाएंगे बाइडेन

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल की यात्रा पर तेल अवीव पहुंचे थे। यहां उन्होंने इजराइल का समर्थन किया और गाजा के अस्पताल में रॉकेट हमले से हुई मौत के लिए आतंकी संगठन को जिम्मेदार भी ठहराया था और इजराइल को क्लीन चिट दी थी। बाइडेन ने वापस अमेरिका पहुंचने से पहले संवाददाताओं को बताया कि वे गाजा में मानवीय मदद पहुंचाएंगे। इसके लिए मिस्र के राष्ट्रपति से बातचीत हुई। मिस्र बॉर्डर से 20 ट्रक सहायता सामग्री के पहुंचाए जाएंगे। अमेरिका के कहने पर इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने गाजा में मानवीय सहायता के लिए हामी भरी है।

‘गणपत’ का नया गाना रिलीज, बप्पा की भक्ति में लीन टाइगर श्रॉफ की तस्वीर हुई वायरल
टाइगर श्रॉफ फिल्म गणपत से एक बार फिर से दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। उनकी और कृति सेनन की जोड़ी आठ साल के बाद फैंस को फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी। पहले गाने के बाद अब Ganapath का नया गाना जय गणेशा रिलीज हो चुका है जिसमें एक्शन स्टार कभी न देखे गए लुक में नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली । टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी ‘हीरोपंती’ के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है। विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गणपत’ में दोनों बिल्कुल ही अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। फ्यूचरिस्टिक साई-फाई पर आधारित इस फिल्म के अब तक पोस्टर्स-टीजर और ट्रेलर मेकर्स दर्शकों के सामने परोस चुके हैं।

इस फिल्म के पहले गाने ‘हम आए हैं’ के पैपी गाने के बाद अब मेकर्स ने हाल ही में ‘गणपत’ का दूसरा गाना ‘जय गणेशा’ रिलीज कर दिया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ ‘गणपति बप्पा’ की भक्ति में खोए हुए हैं। निश्चित तौर पर आपने टाइगर का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा।

कैसा है ‘गणपत’ का नया गाना ‘जय गणेश’?

टाइगर श्रॉफ को अब तक हमने कई गानों पर ग्रूव करते हुए देखा है। लेकिन इस बार ‘गणपत’ के इस नए गाने ‘जय गणेश’ में एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ का बिल्कुल ही अनदेखा अंदाज फैंस को देखने को मिल रहा है। 2 मिनट 33 सेकंड के इस गाने को सुनकर आप भी गणेशा की भक्ति में डूब जाएंगे।

गाने की शुरुआत होती है टाइगर श्रॉफ की धांसू एंट्री से, जिसमें उन्होंने बाजू पर गणपति बप्पा का छोटा सा ब्रेसलेट बांधा हुआ है। गले में माला और धोती-कुर्ता पहने टाइगर बप्पा की बड़ी सी मूरत दर्शाते हैं।

गाने की शुरुआत श्लोक ‘वक्रतुंड महाकाय’ से होती है, जिसके बाद ‘जय गणेश’ पर अपने शानदार स्टेप्स से दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। ‘गणपत’ के इस नए गाने के लिरिक्स काफी कैची हैं, जिस पर आपके कदम खुद-ब-खुद थिरक उठेंगे।

इस सिंगर ने ‘जय गणेशा’ गाने में दी अपनी आवाज

‘गणपत’ का यह गाना अगले साल गणपति फेस्टिवल के मौके पर सबसे ज्यादा बजाया जा सकता है। इस गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने गाने के साथ-साथ कंपोज भी किया है। भगवान गणेश को डेडिकेट इस गाने की लिरिक्स अक्षय त्रिपाठी ने लिखे है।

‘गणपत’ में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को देखने का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 20 अक्टूबर को 2023 को बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनोट की तेजस और दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां’ 2 से टक्कर लेगी।

Mission 2024 को लेकर BJP ने कसी कमर, अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए इस जुगाड़ में जुटी भाजपा
नई दिल्ली। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में वह अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए एक नया अभियान शुरू करेगा। आइए, इस अभियान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा अल्पसंख्यकों को लुभाने और उन्हें अपनी तरफ करने के लिए अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी। यह कार्यक्रम पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद शुरू किया जाएगा। हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं हो पाई है। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर पर बैठक भी करेंगे।

भाजपा शुरू करेगी अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यकों को लुभाने और उन्हें अपनी तरफ करने के लिए अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी। यह कार्यक्रम पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद शुरू किया जाएगा। हालांकि, इसकी तारीख अभी तय नहीं हो पाई है।

पांच राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने नौ अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना शामिल हैं।

कब शुरू होगा कार्यक्रम?

जानकारी के मुताबिक अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम शुरू करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। यह पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद शुरू की जाएगी और अगले लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगी।

पीएम मोदी भी करेंगे बैठक

इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्तर पर बैठक भी करेंगे। हालांकि, बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय की खेल हस्तियों, प्रभावशाली लोगों और महिला लाभार्थियों से बातचीत की जाएगी।

जेपी नड्डा करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

अल्पसंख्यक स्नेह संवाद कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से किया जाएगा। इसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, क्लस्टर अल्पसंख्यक मोर्चा टीम, राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा टीम, लोकसभा चुनाव के लिए राज्य प्रभारी, राज्य विधानसभाओं के प्रभारी, विधानसभा टीम, मंडल और बूथ स्तर पर पार्टी पदाधिकारी इस पहल का हिस्सा होंगे।

नेतन्याहू ने मोदी से फोन पर की बात, भारतीय PM बोले- इस मुश्किल घड़ी में हम इजराइल के साथ हैं
इजराइल-हमास जंग के चौथे दिन PM नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। उन्होंने PM को जंग के बारे में पूरी जानकारी दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा- भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ हैं। हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं। इससे पहले इजराइल के मुताबिक, इजराइल की सेना ने घोषणा की है कि उसने गाजा के बॉर्डर पर कब्जा कर लिया है। सेना ने बताया कि रातभर में उसने गाजा में 200 जगहों को निशाना बनाया है अब तक हमास के 1500 लड़ाके मारे जा चुके हैं। जंग में इजराइल के करीब 123 सैनिकों की अब तक मौत हो चुकी है।

दूसरी तरफ हमास के हमलों में थाईलैंड के अब तक 18 नागरिकों की मौत हो चुकी है। सोमवार को इजराइल के रक्षा मंत्री ने पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे का आदेश दिया था। इसके बाद रात भर इजराइल ने गाजा पर हमले किए। जवाब में हमास ने धमकी दी है कि वो इजराइल से पकड़े करीब 150 बंधकों की हत्या कर देंगे।

नेतन्याहू बोले- हम पर जंग थोपी गई, अब इसे हम ही खत्म करेंगे

दूसरी तरफ, जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने हम पर हमला करके सबसे बड़ी गलती की है। हम इसकी ऐसी कीमत वसूलेंगे, जिसे हमास और इजराइल के बाकी दुश्मनों की पीढ़ियां दशकों तक याद रखेंगी।PM नेतन्याहू ने कहा- हम युद्ध नहीं चाहते थे। हम पर बहुत क्रूर तरीके से यह थोपा गया। हमने भले ही युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन इसका अंत हम ही करेंगे। इजराइल सिर्फ अपने लोगों के लिए नहीं बल्कि बर्बरता के खिलाफ खड़े हर देश के लिए लड़ रहा है।

7 अक्टूबर से शुरू हुए इस जंग में अब तक कुल 1,587 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल में 900 लोग मारे गए हैं, जबकि 2,300 लोग घायल हैं। वहीं गाजा पट्टी में 140 बच्चों समेत 687 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। वहीं 3,726 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा इजराइल की सेना ने अपने क्षेत्र में 1500 हमास के लड़ाकों को भी मार गिराया है।

इजराइल ने अब तक गाजा में 1707 जगहों पर किए हमले

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इजराइल शनिवार को जंग की शुरुआत से लेकर अब तक गाजा में 1,707 टारगेट्स पर हमला कर चुका है। इस दौरान करीब 475 रॉकेट सेंटर्स, 23 स्ट्रैटेजिक साइट्स और 22 अंडरग्राउंड ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इजराइली सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात पुष्टि की कि लेबनानी सीमा पर संघर्ष के दौरान एक डिप्टी सेना कमांडर की मौत हो गई है।

दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

इजराइल-हमास जंग को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इजराइली दूतावास और चाबड हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, कतर ने हमास के अधिकारियों से जंग में कैद किए गए लोगों के बारे में बात की। उन्होंने इजराइली महिला और बच्चों की रिहाई के बदले 36 फिलिस्तीनी महिला और बच्चों को स्वैप करने पर चर्चा की।

दूसरी तरफ मिस्र भी लगातार दोनों पक्षों से जंग रोकने के लिए बातचीत कर रहा है। उसने हमास से बंधकों को प्रताड़ित नहीं करने को कहा है। इलराइल के पूर्व प्रधानमंत्री येर लैपिड ने कहा- जंग के स्थिति में विरोधी पार्टी को राजनीति से कोई मतलब नहीं है। हम आर्मी और सरकार को पूरा सपोर्ट करते हैं।

​​​​​​अमेरिका में ​सोमवार रात इजराइल के समर्थन में व्हाइट हाउस को नीले और सफेद की लाइट से उजागर किया गया।

पेरिस का एफिल टावर भी इजराइल के झंडे के रंग (नीला और सफेद) में रंगा दिखा।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन इजराइल-हमास की जंग के मुद्दे पर दोपहर 1 बजे (अमेरिकी समय के मुताबिक) संबोधित करेंगे।

अमेरिका ने कहा – फिलहाल ऐसा कोई पुख्ता सबूत नहीं है जो बता पाए कि इजराइल पर हमास के हमले के पीछे ईरान का हाथ हो।

अर्जेंटीना के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जंग में उनके करीब 7 नागरिकों की मौत हो गई है।

इजराइल ने दिया पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे का आदेश

9 अक्टूबर को इजराइल सरकार ने अपनी सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे के आदेश दिए थे। इजराइल ने 1 लाख सैनिकों को गाजा बॉर्डर पर तैनात किया। साथ ही 3 लाख सैनिकों को तैयार रहने के लिए कहा गया। इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अधिकारियों को गाजा पट्टी में खाना, पानी, बिजली और फ्यूल की सप्लाई बंद करने के भी आदेश दिए।

इजराइल में मरने वाले अमेरिकी नागरिकों की संख्या 11 पहुंच गई है। वहीं ब्रिटेन के 10 नागरिकों की मौत हुई है। इससे पहले फ्रांस, जर्मनी और यूक्रेन ने भी हमास के अटैक में अपने नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की थी। हालांकि, सेना ने बॉर्डर के इजराइली इलाकों को हमास के लड़ाकों से छुड़ा लिया है।

हालांकि, फिलिस्तीन की तरफ से अभी भी लड़ाके इजराइल में घुस रहे हैं। दूसरी तरफ, हमास ने दावा किया कि इजराइल की तरफ से किए गए हमलों में 4 इजराइलियों की भी मौत हुई है। ये हमास की कैद में थे।

हिजबुल्लाह की अमेरिका को धमकी

लेबनान के संगठन हिजबुल्लाह ने अमेरिका को धमकी दी। उसने कहा- अमेरिका ने अगर सीधे तौर पर जंग में दखल दिया तो वो मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हमला कर देंगे। फिलिस्तीन यूक्रेन नहीं है।

हमास ने दावा किया है कि उन्होंने 150 लोगों को अगवा किया है। इन्हें गाजा पट्‌टी में सुरंगों में रखा है। वह इन बंधकों का इस्तेमाल मानव ढाल के रूप में करेगा, ताकि इजराइल हमला करे तो उसके ही लोग मारे जाएं। इजराइल की डिफेंस फोर्स ने बताया है कि बंधकों में महिलाएं, बच्चे और परिवार शामिल हैं। इधर, अमेरिका ने इजराइल को मिलिट्री सपोर्ट देने की बात कही है। US डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने कहा- मदद के लिए हमारे जहाज और लड़ाकू विमान इजराइल की तरफ बढ़ रहे हैं। हमने USS जेराल्ड आर फोर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर को अलर्ट कर दिया है।

इजराइल के कर्नल रिचर्ड ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हमास के लड़ाके अब भी इजराइल में घुस रहे हैं। ट्रैक्टर से घुस रहे एक लड़ाके को इजराइली सैनिकों ने मारा गिराया। इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल में 7 से 8 लोकेशन्स पर लड़ाई जारी है। इसमें उनके 73 सैनिकों की मौत हुई है। जहां-जहां से हमास के लड़ाकों को बाहर निकाला जा रहा है वहां, इजराइलियों के शव मिल रहे हैं।

हमले से पहले मिस्र ने इजराइल को चेताया था

इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र का कहना है कि उसने ‘जंग’ के सिलसिले में इजराइल को वॉर्निंग दी थी। मिस्र के इंटेलिजेंस अफसर ने कहा- हमने इजराइल को ‘कुछ बड़ा’ होने की चेतावनी दी थी, लेकिन इजराइल ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मिस्र अक्सर इजराइल और हमास के बीच मध्यस्थता करवाता है।

दरअसल, पहले मिस्र उन अरब देशों में शामिल था, जो इजराइल को अपना दुश्मन मानते थे। मिस्र ने इजराइल के खिलाफ कई जंग भी लड़ी हैं। हालांकि, 1973 की अरब-इजराइली जंग के 7 साल बाद ही मिस्र ने इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दी थी। तब से इसे इजराइल और फिलिस्तीन के बीच मध्यस्थता कराने वाले देश के तौर पर देखा जाता है।

इजराइल में 18 हजार भारतीय, सभी सुरक्षित

तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, इजराइल में 18,000 भारतीय रह रहे हैं। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। इजराइल पहुंचे भारतीय पर्यटकों ने दूतावास से सुरक्षित निकाले जाने की अपील की है। दूसरी तरफ, नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनके देश के 11 स्टूडेंट मारे गए हैं, जबकि 4 स्टूडेंट घायल हैं। नेपाल के विदेश मंत्री के मुताबिक, उनके 17 छात्र किबुत्ज इलाके में थे। जहां हमास ने फायरिंग की। दरअसल, हमास ने इजराइल में मौजूद दूसरे देशों के नागरिकों को भी कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। वहां थाइलैंड के 2 नागरिकों की मौत हो गई है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया है कि उनके 11 नागरिक हमास के कब्जे में है।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन ‘

हमास ने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया है। वहीं इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया है। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने शनिवार को कहा था- ये हमला यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे। वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद

इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है। गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

हमास में करीब 27 हजार लोग हैं

हमास में करीब 27 हजार लोग हैं। इन्हें 6 रीजनल ब्रिगेड में बांटा गया है। इसकी 25 बटालियन और 106 कंपनियां हैं। इनके कमांडर बदलते रहते हैं। हमास में 4 विंग हैं। मिलिट्री विंग के चीफ हैं- इज अद-दीन अल कासिम। पॉलिटिकल विंग की कमान इस्माइल हानिया के हाथों में हैं। इस विंग में नंबर दो पर हैं मूसा अबु मरजूक। एक और नेता हैं खालिद मशाल। इंटरनेशनल अफेयर्स के लिए यह मुस्लिम ब्रदरहुड पर निर्भर है। एक सोशल विंग भी है।

इजराइल के उन हिस्सों पर कब्जा करना, जिनमें ज्यादातर फिलीस्तीनी हैं। एक स्वतंत्र देश के रूप में खुद को स्थापित करना। कई साल बाद अब हमास इजराइल को परेशान कर पाया है। इसके सदस्य आम लोगों की भीड़ में शामिल होकर इजराइली सैनिकों पर हमले करते हैं। इजराइल की ताकत के चलते अब ज्यादा मदद नहीं मिल पा रही। हर बार झड़प में हमास को ही नुकसान हुआ।

शादियों में परफॉर्म करने के लिए शाहरुख-सलमान लेते है इतने करोड़, जानिए इन सेलिब्रिटीज की मुंह मांगी फीस
महंगी शादियों में सेलिब्रिटीज का परफॉर्म करना आम हो गया है। पांच मिनट की परफॉर्मेंस के लिए ये करोड़ों रुपए लेते हैं। इवेंट मैनेजर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक सलमान और शाहरुख जैसे स्टार्स शादियों में परफॉर्मेंस के लिए तीन करोड़ रुपए से ज्यादा चार्ज करते हैं।

रणवीर सिंह 1.75 करोड़ रुपए, वहीं रणबीर कपूर 1.5 करोड़ रुपए लेते हैं। आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की भी फीस 1.5 करोड़ रुपए है। खास बात यह है कि एक्टर्स की तुलना में सिंगर्स की डिमांड ज्यादा है। उनके चार्जेज भी एक्टर्स से ज्यादा हैं।

अरिजीत सिंह शादियों में कम ही परफॉर्म करते हैं। हालांकि वे जब भी परफॉर्म करते हैं उनका रेट सबसे ज्यादा हाई होता है। वे कम से कम 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इस वक्त एपी ढिल्लों की वैल्यू भी काफी ज्यादा है। शादियों में परफॉर्म करने के लिए वे 4 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।

सलमान- शाहरुख की फीस तीन करोड़ से ज्यादा

शादी के वक्त पहले यह बात होती थी कि केटरिंग-डेकोरेशन कैसा होगा, अब सीधे इस पर बात होती है कि आर्टिस्ट कौन आएगा। अब ये स्टार्स शादियों में आने के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं।

इवेंट मैनेजर्स बताते हैं, ‘देखिए ये बातें रिलेशन बेस्ड होती हैं, डिपेंड करता है कि हमारा उनसे संबंध कैसा है। मान कर चलिए अगर आपको शाहरुख या सलमान को बुलाना है तो तीन करोड़ से ज्यादा तो खर्च करने ही होंगे। इसके अलावा उनके ट्रैवल और रहने-खाने का इंतजाम अलग से करना होता है। उनकी टीम चार-पांच दिन पहले ही आकर पूरे वेन्यू को देखती है।’

सलमान- शाहरुख को अफोर्ड करना हर किसी के बस की बात नहीं

इवेंट मैनेजर्स ने आगे कहा, ‘हमारे पास जितनी भी डिमांड आती है, उनमें शाहरुख-सलमान का नाम बहुत कम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अफोर्ड करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

साल में दो से तीन ही शादियां ऐसी होती हैं, जिनमें ये परफॉर्म करते हैं। हमारे पास जो डिमांड आती है, उनमें गुरु रंधावा, मीका सिंह, हनी सिंह, नेहा कक्कड़ और अखिल सचदेवा जैसे सिंगर्स की संख्या ज्यादा होती है। बड़ी शादियों में इन्हें अफोर्ड किया जा सकता है।’ साल में दो से तीन ही शादियां ऐसी होती हैं, जिनमें ये परफॉर्म करते हैं। हमारे पास जो डिमांड आती है, उनमें गुरु रंधावा, मीका सिंह, हनी सिंह, नेहा कक्कड़ और अखिल सचदेवा जैसे सिंगर्स की संख्या ज्यादा होती है। बड़ी शादियों में इन्हें अफोर्ड किया जा सकता है।’

एपी ढिल्लों और दिलजीत 4 करोड़ लेते हैं, अरिजीत की फीस 5 करोड़ से ज्यादा

इस वक्त बड़ी शादियों में कौन सा सेलिब्रिटीज सबसे ज्यादा पैसा ले रहा है। जवाब में एक्सपर्ट्स ने कहा, ‘एपी ढिल्लों नंबर वन हैं। एक शादी में परफॉर्म करने के लिए वे चार करोड़ रुपए ले रहे हैं। दिलजीत दोसांझ भी इतने ही अमाउंट के आस-पास लेते हैं।

हालांकि, अरिजीत सिंह इन सब से ऊपर हैं। वे कॉन्सर्ट के तो कम पैसे लेते हैं, लेकिन शादियों में उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है। अरिजीत 5 करोड़ से भी ज्यादा चार्ज करते हैं। इसके अलावा गुरु रंधावा, बादशाह, हनी सिंह, मीका सिंह और नेहा कक्कड़ जैसे सिंगर्स 50 लाख रुपए से सवा करोड़ तक चार्ज करते हैं।’

एक्सपर्ट्स ने कहा है कि आज के वक्त में शादियों में बॉलीवुड स्टार्स की तुलना में सिंगर्स की डिमांड ज्यादा है। अरिजीत सिंह, एपी ढिल्लों और दिलजीत दोसांझ जैसे सिंगर्स कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीज जैसे स्टार्स से कहीं ज्यादा पैसा ले रहे हैं।

ट्रैवलिंग के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था करनी पड़ती है

शादियों में परफॉर्म करने के लिए सेलेब्स किन फैसिलिटीज की डिमांड करते हैं। उनकी जरूरतें क्या-क्या होती हैं। इन सवालों पर जानकारों ने कहा, ‘अगर आप शाहरुख-सलमान जैसे स्टार्स को लाइनअप करते हैं, तो आपको किसी भी कीमत पर एक चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था करनी पड़ेगी। इसके अलावा रहने के लिए प्रेसिडेंशियल सुइट बुक करना होता है। इनकी पूरी टीम भी साथ चलती है, जिसमें हेयर स्टाइलिस्ट, स्पॉटबॉय, बॉडीगार्ड्स, मैनेजर और 10-12 लोगों की टीम रहती है। इन सभी के लिए खास इंतजाम करना पड़ता है।

मामला तब खराब होता है जब आप फॉल्कन प्लेन की जगह 6 सीटर प्लेन भेज देते हैं। प्रेसिडेंशियल की जगह नॉर्मल सुइट बुक कर देते हैं। बिजनेस क्लास की जगह इकोनॉमी क्लास दे देते हैं। इससे सेलिब्रिटीज नाराज होते हैं और कभी-कभार बिना परफॉर्म किए चले जाते हैं।

सेलिब्रिटीज कभी भी ओवर डिमांड नहीं करते हैं। इनके बारे में गलत परसेप्शन बनाया गया है कि स्टार्स के बहुत नखरे होते हैं। उनकी जो डिमांड होती है, अगर पूरा करेंगे तो उन्हें कभी कोई शिकायत नहीं होगी।’

उदित नारायण और अभिजीत जैसे सिंगर्स की अभी भी डिमांड, 25 से 50 लाख के बीच इनकी फीस

इस वक्त पुराने सिंगर्स की भी डिमांड बढ़ने लगी हैं। लोग इन पर भी पैसे खर्च करने को तैयार हैं। एक्सपर्ट्स ने कहा, ‘आज कल शादियों में उदित नारायण, अभिजीत भट्टाचार्य और अनु मलिक जैसे पुराने लीजेंड्री सिंगर्स की काफी ज्यादा डिमांड है। ऐसा नहीं है कि ये लोग कम पैसे चार्ज करते हैं। ये सभी 25 लाख से 50 लाख रुपए के बीच ले रहे हैं।’

सेलिब्रिटीज कैश में नहीं, ऑनलाइन पैसा लेना पसंद करते हैं
अभी हाल ही में रणबीर कपूर, सनी लियोनी और कपिल शर्मा जैसे बड़े सेलिब्रिटीज ने बेटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर की शादी अटैंड की थी। इसके बाद ये सारे सेलिब्रिटी ED के रडार पर आ गए। कहा गया कि उन्होंने सौरभ की शादी में परफॉर्मेंस के लिए जो पैसे लिए वो सारे हवाला और दो नंबर के थे।

जानकारों के मुताबिक, जितनी भी बड़ी कंपनीज हैं, वो कैश में लेन-देन करते ही नहीं हैं। सेलिब्रिटीज भी चेक या ऑनलाइन तरीके से ही पैसा लेना पसंद करते हैं। वो कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने की बात करते हैं। जाहिर है कि इससे करप्शन के चांसेज खत्म हो जाते हैं।’

मुकेश अंबानी के घर शादी में कितने पैसे खर्च होते हैं?

मुकेश अंबानी के बेटे और बेटी की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दिखाई दिया था। कई सेलिब्रिटीज ने उनके यहां परफॉर्म भी किया था। पूरे फंक्शन में कितने रुपए खर्च हुए होंगे, इस बारे में जानकारों ने कहा, ‘मुकेश अंबानी की बात अलग है। अगर मोटा-मोटी जोड़ा तो एक फंक्शन में उन्होंने 400 से 700 करोड़ खर्च किए हैं।

उन्होंने पूरे उदयपुर शहर को बुक किया था। इसके अलावा बेटे के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए वो 500 लोगों को यहां से लेकर सेंट मॉरिस, स्विट्जरलैंड गए थे। सोचिए सबके लिए चार्टर्ड प्लेन से लेकर रहने-खाने का कितना खर्चा आया होगा।’

कोविड के बाद सारे सेलिब्रिटीज ने अपनी फीस बढ़ाई

हिंदुस्तान में आदमी सिर्फ दो ही बार पैसे जेब से निकालता है, पहली बार जब वो घर बनाता है और दूसरी बार जब वो शादी करता है। भारत में शादी एक बहुत बड़ा सेलिब्रेशन होता है, जाहिर है कि हर कोई इसे ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

एक्सपर्ट्स ने कहा, ‘चाहे वो सलमान खान हो, रणवीर सिंह या जैकलीन फर्नांडीज, ये सभी शादियों में परफॉर्म करना चाहते हैं। वजह ये है कि इन शादियों से वे कम समय में ज्यादा पैसे कमा लेते हैं। ज्यादा कुछ प्रैक्टिस या तैयारियों की भी जरूरत नहीं होती।

कोविड के बाद बॉलीवुड स्टार्स और सिंगर्स ने अपनी फीस दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया है। पहले जो स्टार्स 30 लाख लेते थे, आज वो सीधे 60 लाख तक मांगते हैं। हालांकि, ये लोग बहुत प्रोफेशनल होते हैं। आप इन्हें पैसा दीजिए, ये लोग शांति से अपना काम करके चले जाते हैं।’

वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए राजस्थान पहली पसंद, कतर में शादी करना भारत से सस्ता

वेडिंग इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के मुताबिक, इस वक्त सबसे ज्यादा क्रेज राजस्थान में शादी करने का है। वहां के किले और होटल्स लोगों के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। इसके अलावा गोवा के बीच पर भी लोग शादी करना पसंद कर रहे हैं।

तमिलनाडु का महाबलीपुरम मंदिर भी इस लिस्ट में है। बड़ी शादियां कराने वाले वेडिंग प्लानर्स ने एक दिलचस्प बात बताते हुए कहा, ‘विदेश जैसे कतर में शादी करना भारत की तुलना में ज्यादा सस्ता है। फुटबॉल वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद वहां के बहुत सारे होटल्स खाली हैं। कतर की सरकार अपील कर रही है कि आइए हमारे यहां शादी करिए।

भारत के लोग वहां जाकर शादियां कर रहे हैं, इससे जो रेवेन्यू जेनरेट हो रहा है, उससे वहां की सरकार को फायदा हो रहा है। मैं चाहता हूं कि विदेश के लोग भी भारत आकर शादी करें, इससे हमारी अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।’

“आर्या 3” का शानदार टीजर हुआ रिलीज, Sushmita Sen को देख फैंस बोले- धासु
सुष्मिता सेन आर्या का पार्ट 3 लेकर लौट रही हैं। सोमवार को सुष्मिता सेन ने आर्या 3 का टीजर शेयर किया है। सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 3 का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। 30 सेकेंड के इस टीजर में पहले पार्ट और दूसरे पार्ट की कुछ झलक दिखाई गई है। सुष्मिता सेन अपने दुश्मनों से तलवार से लड़ती दिख रही हैं।

नई दिल्ली। सुष्मिता सेन की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आर्या’ का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था। पहला पार्ट लोगों को इतना पसंद आया कि दूसरे पार्ट की डिमांड होने लगी। वहीं जब साल 2022 में पार्ट इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। वहीं अब सुष्मिता सेन आर्या का पार्ट 3 लेकर लौट रही हैं। सोमवार को सुष्मिता सेन ने आर्या 3 का टीजर शेयर किया है।

‘आर्या 3’ का शानदार टीजर

सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 3 का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। 30 सेकेंड के इस टीजर में पहले पार्ट और दूसरे पार्ट की कुछ झलक दिखाई गई है। तो वहीं कुछ नए सीजन की भी नजर आ रही हैं, जिसमें सुष्मिता सेन अपने दुश्मनों से तलवार से लड़ती दिख रही हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस घायल भी नजर आ रही हैं। तो वहीं एक सीन ऐसा भी आता है जब एक्ट्रेस के सीने में गोली लगती है और वह नीचे फर्श पर गिर जाती है। इसी के साथ एक्ट्रेस की आवाज में बेहतरीन डायलॉग भी सुनाई दे रहे हैं वह कहती है, ‘जिस कहानी की शुरुआत मेरे हाथ में नहीं थी। उसका अंत मुझे ही करना था पर वो अंत ऐसा होगा मैंने सोचा नहीं था।

पीलीभीत : मकान में बंद करके महिला के साथ की…अस्पताल में भर्ती पीड़िता
दैनिक भास्कर ब्यूरो

बीसलपुर-पीलीभीत। मकान के विवाद में महिला को घर के अंदर बंद करके लहू-लुहान कर दिया। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मोहल्ला हबीबुल्लाह खां सुमाली निवासी राजेश कुमार उपाध्याय की पत्नी सीता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मोहल्ले में रहने वाले आलोक शुक्ला से उनका मकान को लेकर विवाद चल रहा था।

वहीं इसी रंजिश में आलोक शुक्ला व उनकी पत्नी लक्ष्मी शुक्ला ने सड़क से उस समय पकड़ लिया जब वह टहलकर घर जा रही थीं। अपने मकान के अंदर बंद कर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दांपत्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पीलीभीत : विधायक का गोपनीय पत्र वायरल, बोले- उपरोक्त अधिकारी को बिना अनुमति न किया जाये स्थानांतरण
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। डिवीजन पूरनपुर के चर्चित एसडीओ के खिलाफ विभागीय जांच के बीच भाजपा विधायक का एक पत्र चर्चा का विषय बन गया है। यह पत्र विधायक ने पिछले वर्ष एसडीओ को ईमानदार बताकर विद्युत विभाग के बड़े अधिकारी को लिखा था। करीब पांच माह के बाद भाजपा विधायक का पत्र वायरल हो जाने के बाद विद्युत विभाग के बड़े अधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं और पत्र को लेकर तमाम तरह की बातें भी होने लगी हैं।

पूरनपुर के विद्युत डिवीजन पर तैनात एसडीओ प्रवीण कनौजिया की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर एसडीओ का महिमा मंडन पहले ही हो चुका है। अब विभागीय जांच के दौरान विद्युत एसडीओ के पक्ष में लिखा गया भाजपा विधायक का पत्र वायरल हो जाने से खलबली मची हुई है। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने इस चर्चित पत्र को 05 मई 2022 में मुख्य अभियंता विद्युत मध्यांचल वितरण बरेली को लिखा था। बाबूराम पासवान ने पत्र में विद्युत एसडीओ प्रवीण सिंह कनौजिया को बिना भेदभाव किए विद्युत कार्य करना बताया था। इसके साथ ही बिजली विभाग पूरनपुर में दलाल प्रवृत्ति के लोगों को एसडीओ से दिक्कत होने की बात भी लिखी थी। उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्य अभियंता विद्युत मध्यांचल विद्युत वितरण बरेली को अवगत कराया था कि उपखंड अधिकारी पूरनपुर का तबादला करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं।

विद्युत डिवीजन पूरनपुर में एसडीओ के खिलाफ चल रही विभागीय जांच के बीच वायरल हुआ भाजपा विधायक का पत्र

इसके बाद भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी का मनोबल बढ़ाने एवं विद्युत एसडीओ प्रवीण सिंह कनौजिया की फर्जी शिकायतों को नजर अंदाज करने की बात लिखी थी। विधायक ने पत्र के आखिरी पैरा में लिखा कि उपरोक्त अधिकारी का स्थानांतरण बिना उनकी अनुमति से ना किया जाए। हालांकि यह पत्र पांच महापूर्व का है और पिछले कुछ दिनों से लगातार विद्युत एसडीओ प्रवीण सिंह कनौजिया गंभीर आरोपी से घिरे हुए हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की विभागीय जांच शुरू हो चुकी है। इस बीच भाजपा विधायक का गोपनीय पत्र वायरल होने के बाद विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का दोहरा चरित्र भी सामने आया है।

बयान – बाबूराम पासवान, विधायक भाजपा

बहुल पहले यह पत्र कोई लिखाकर ले गया था, मुझे सही से याद भी नहीं। अब स्थिति बदल गई है, मैं तो हमेशा से जनता के साथ खड़ा हूं। कोई मुझे आकर बताये तो भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कराऊंगा।

विद्युत एसडीओ पर इन मामलों में चल रही जांच

विद्युत एसडीओ प्रवीण सिंह कनौजिया पर आरोपों की झड़ी लगी हुई है। कुछ माह पूर्व सबसे पहले डिवीजन कार्यालय में एक कृषक से अस्सी हजार लेकर मोटर कनेक्शन न देने का मामला उजागर हुआ था। उसे मामले में विद्युत विभाग की काफी फजीहत हुई और जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने फटकार भी लगाई थी। लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद विद्युत लाइन हटाने से लेकर बिजली के बिलों में छेड़छाड़ के गंभीर आरोप भी लगे हैं।

विद्युत डिवीजन से लाखों रुपए की मशीने चोरी

पूरनपुर विद्युत उपकेन्द्र से मशीन और लोहा चोरी का मामला थाने तक पहुंचाने के बाद ठंडे बस्ते में चला गया। तत्कालीन जेई उमेश कुमार ने विद्युत विभाग से कई लाख रुपए की मशीन और लोहा चोरी करने पर विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरी दी थी। इसके बाद उनका न्यूरिया तबादला हो गया और मामला तहरीर तक सीमित रहा। करीब पांच लाख रूपये की विद्युत मशीन व लोहा चोरी का मामला भी दबाया गया।

आसाम हाईवे पर बिजली लाइन शिफ्टिंग का मामला

विद्युत उपकेंद्र शेरपुरकलां क्षेत्र में आसाम हाईवे से कॉलोनाइजरों से अवैध धन वसूली की चर्चाओं के बीच मामला काफी उछाला गया। इसके बाद विद्युत एसडीओ के खिलाफ जांच शुरू हुई और जिले से अधिशासी अभियंता सुधीर भारती के अलावा लेखाकार बरेली विभोर मित्तल जांच करने पहुंचे थे। हालांकि मामला अभी भी जांच फाइलों में दबा हुआ है।

बिजली बिलों में राजस्व चोरी का प्रकरण

विद्युत एसडीओ प्रवीण सिंह कनौजिया पर बिजली बिलों में विभाग को लाखों रुपए का चूना लगाने का भी आरोप लग चुका है। उनके खिलाफ बिजली बिलों में हेरा फेरी करने के आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरस की गईं। एक व्यापारी नेता का कई लाख रुपए का बिल मात्र कुछ हजार रुपए में निपटने का मामला भी चर्चा में रहा। हालांकि एसडीओ विद्युत पर गंभीर आरोप लगने के बाद भ्रष्टाचार की जांच चल रही है।

संविदा कर्मचारियों से दबाव बनाकर लिए जा रहे शपथ पत्र

गंभीर आरोपों से घिरे विद्युत एसडीओ प्रवीण सिंह कनौजिया खुद के बचाव में भी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। कॉलोनाइजर से मिलकर आर्थिक सौदेबाजी के आरोपों से उभरने के लिए उपखंड अधिकारी संविदा कर्मचारियों पर दबाव बनाकर शपथ पत्र लेकर मामले को रफा-दफा करने में प्रयासरत हैं। इस मामले में भी अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र शेरपुर कलां को संबोधित एक पत्र वायरल हुआ है। इस पत्र में संविदा कर्मचारियों से विद्युत लाइन शिफ्ट करने की जानकारी मांगी गई है। कर्मचारियों ने हाथ खड़े करते हुए अवर अभियंता को सफाई देकर कहा है कि बिजली पोल के बारे में किसी स्टाफ को जानकारी नहीं है। पत्र में संतोष कुमार, सिकंदर, शादाब अली, जाबिर खान, जाहिद अली और जमील हुसैन के हस्ताक्षर भी हैं।

अरे…ऐसी क्या बात हो गई जो विराट और अनुष्का को फैंस से करनी पड़ी ये रिक्वेस्ट
भारत में होने वाला ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक एक दिन पहले, इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस और करीबियों से रिक्वेस्ट की है। विराट की इस स्टोरी पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी सामने आया है।

टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकट के लिए ना कहें: विराट

दरअसल, गुरुवार की सुबह विराट ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था- ‘जैसे-जैसे हम विश्व कप के करीब पहुंच रहे हैं, मैं अपने सभी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि वो पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकट के लिए बिल्कुल भी रिक्वेस्ट ना करें। कृपया अपने घर से ही मैच एंजॉय करें।’

प्लीज मुझसे मदद के लिए रिक्वेस्ट न करें: अनुष्का

विराट के इस नोट को रीपोस्ट करते हुए अनुष्का ने अपनी स्टोरी में लिखा- ‘मुझे यह भी जोड़ने दीजिए। अगर विराट ने आपके मैसेज इग्नोर किए हैं और उन्होंने जवाब नहीं दिया है, तो प्लीज मुझसे मदद के लिए रिक्वेस्ट न करें। हमने के लिए धन्यवाद। स्टोरी के साथ अनुष्का ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया है।

अक्टूबर से शुरू हो रहा है वर्ल्ड कप 2023

बता दें कि 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होगी। इसमें कुल 48 मैच 10 जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। ये मैच चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।’

SC ने ED को लगाई फटकार, कहा- बदला लेने की नीयत से नहीं, निष्पक्षता से काम करना चाहिए
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) को फटकार लगाते हुए मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों में अरेस्ट को कैंसिल कर दिया। जस्टिस ए एस बोपन्ना और संजय कुमार की बेंच ने कहा कि जांच एजेंसी को पूरी निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए और बदला लेने की प्रवृत्ति रखने से बचना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने ये बात मंगलवार को गुरुग्राम के एक रियल्टी ग्रुप M3M के डायरेक्टर्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। कोर्ट ने कहा कि उम्मीद की जाती है कि ED का हर एक्शन पारदर्शी, ईमानदार और कार्रवाई के सबसे ऊंचे और पुराने स्तर के मुताबिक होगा। हालांकि इस केस में तथ्य बताते हैं कि एजेंसी अपनी जिम्मेदारी निभाने और अपनी शक्ति का सही इस्तेमाल करने में नाकाम रही है।

ED ने एक केस में पूछताछ की, दूसरे में गिरफ्तार किया
कोर्ट के आदेश की कॉपी बुधवार को जारी की गई। इसके मुताबिक, कोर्ट ने टिप्पणी की कि बसंत और पंकज बंसल को 14 जून को पूछताछ के लिए ED दफ्तर बुलाया गया था, जबकि ED की तरफ से रजिस्टर किए गए किसी और केस में दोनों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया।

बसंत और पंकज बंसल ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके अपने अरेस्ट को चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दोनों ने 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 11 सितंबर को सुनवाई पूरी करके आदेश सुरक्षित रख लिया।

आरोपी अगर जवाब न दे पाए, तो ये गिरफ्तार करने के लिए काफी नहीं है

आरोपियों से जो सवाल पूछे गए, अगर वे उनका जवाब नहीं दे पाते हैं, तो ये उन्हें गिरफ्तार करने के लिए काफी नहीं है। जिस व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, उससे ये उम्मीद रखना कि वह गुनाह कबूल लेगा, इसका ED को कोई अधिकार नहीं है।

क्या था मामला, जिसमें गिरफ्तार हुए थे बंसल बंधु

जिस केस में बसंत और पंकज बंसल को गिरफ्तार किया गया, वह हरियाणा पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से दाखिल की गई FIR से जुड़ा था। हरियाणा पुलिस ने अप्रैल में ED और CBI के मामलों की सुनवाई करने वाले पूर्व स्पेशल जज सुधीर परमार (जो तब पंचकुला में पोस्टेड थे), उनके भतीजे और M3M ग्रुप के तीसरे डायरेक्टर रूप कुमार बंसल के खिलाफ ये FIR दर्ज कराई थी।

FIR के मुताबिक, ED ने लिखा कि हमें भरोसमंद जानकारी मिली है कि परमार ने कथित रूप से ED और CBI केस के आरोपी रूप कुमार बंसल, उसके भाई बसंत बंसल और रियल एस्टेट फर्म IREO के मालिक ललित गोयल को फायदा पहुंचाया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से केस दर्ज होने के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने परमार को सस्पेंड कर दिया था।

आबकारी केस में संजय सिंह के घर ED का छापा:केजरीवाल बोले- 1000 छापों में कुछ नहीं मिला

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर बुधवार सुबह 7 बजे ED की टीम पहुंची। यह छापेमारी संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में हो रही है। बताया जा रहा है, करीब 7-8 अधिकारी आबकारी नीति केस के सिलसिले में छानबीन कर रहे हैं। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है।

TMC सांसद नुसरत जहां से ED की 6 घंटे पूछताछ:सीनियर सिटीजन्स से फ्लैट बिक्री में धोखाधड़ी का मामला

TMC सांसद और बंगाल की चर्चित एक्ट्रेस नुसरत जहां 13 सितंबर को सीनियर सिटीजन्स से फ्लैट बिक्री में करोड़ों रुपए के फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं। उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की गई।

रियल स्टेट कंपनी सेवेन सेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने कोलकाता के न्यू टाउन में फ्लैट देने के नाम पर 400 लोगों से साढ़े 5-5 लाख रुपए लिए थे। हालांकि लोगों को ना तो उनका फ्लैट मिला और ना पैसे वापस मिले।