two and a half years – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : ढाई साल से कब्र में दफन शव को बाहर निकाला गया, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । कहते हैं कि लाशें भी अपनी मौत की सच्चाई बोलती हैं। ठीक ऐसा ही मामला जनपद में रविवार को देखने को मिला। जहां ससुरालियों ने विवाहिता की मौत के बाद परिजनों को बिना बताए कब्र में दफन कर दिया। बेबस मां बेटी को न्याय दिलाने के वास्ते लगातार संघर्ष करती रही आखिरकार पीड़ित मां को सफलता मिली। डीएम फतेहपुर के निर्देश पर दफन लाश को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुत्तौर के निवासी तैफुल कुरैशी का निकाह जनपद चित्रकूट थाना रैपुरा के अंतर्गत आने वाले गांव भौरी निवासिनी रहीशा पुत्री हलीम कुरैशी के साथ 15 दिसम्बर 2013 को हुआ था। समय के साथ सब ठीक-ठाक चल रहा था।

ढाई साल बाद कब्र में दफन विवाहिता का निकाला गया शव

26 मार्च 2021 को तैफुल की बेगम का निधन हो गया। पति तैफुल बिना अपने ससुराल को सूचना दिए बेगम को सुपुर्द ख़ाक कर देता है। सूचना के बाद जब मृतक के मायके वाले आते हैं, तो ससुरालियों के जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं। जिस पर मृतका की मां बेटी को न्याय दिलाने के लिए महिला आयोग की चौखट पर फरियाद करती है। महिला आयोग के आदेश पर मृतका की मां इमामुन ने 21 जून 2022 को जनपद चित्रकूट के स्थानीय थाना रैपुरा में दहेज हत्या कर दफना देने का आरोप लगाते हुए दामाद तैफुल, मृतका की सौतेली बेटी अनीशा, देवर मोहम्मद इरफान पुत्र रसूल बख्श, मुन्नी उर्फ सोमवती पत्नी शिवमंगल निवासी मुत्तौर थाना ललौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद लंबित विवेचना के चलते आयोग ने विवेचना में तेजी लाने के लिए उसे ललौली थाने को ट्रांसफर कर दिया। जहां डीएम श्रुति के निर्देश पर मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, निरीक्षक व फोरेंसिक की संयुक्त टीम गठित कर इनकी मौजूदगी में ढाई साल से दफन शव को कब्र से निकालने के निर्देश दिए। शव को निकालने के दौरान घटनास्थल पर ललौली थाने का भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मुत्तौर गांव स्थित कब्रिस्तान में खुदाई कराकर महिला के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिससे विवाहिता की मौत की सही वजह का पता लगेगा। पोस्टमार्टम के उपरांत रिपोर्ट प्रेषित कर आगे की विधिक कार्यवाई की जाएगी।

बहराइच : ढाई वर्षों से खराब पड़ी पानी की टंकी बयां कर रही गांव वालों का दर्द
पयागपुर/बहराइच l उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न गांव में जलापूर्ति ग्रामीण योजना के अंतर्गत जलापूर्ति की जा रही है ताकि गांव में रहने वाले लोगों तक शुद्ध जल पहुंच सके l मामला पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत लालपुर स्थित पानी की टंकी का है जो लगभग ढाई वर्षों से खराब पड़ी हुई है और संबंधित गांव को पानी की सप्लाई नहीं हो रही है l पानी की टंकी का हाल बहुत ही बदहाल हो चुका है l

जल निगम बहराइच द्वारा पयागपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पानी की सप्लाई के लिए कुछ स्थानों पर पानी की टंकी का निर्माण किया गया है ताकि गांव में जलापूर्ति आसानी से हो सके और लोगों तक पानी पहुंच सके l सरकार की भी यही मंशा है कि गांव के प्रत्येक लोगों तक पानी को पहुंचाया जाए लेकिन जिले में बैठे अधिकारी कभी भी सरकार के प्रयासों को सफल नहीं बनाकर बल्कि उसका लगातार मनमानी तरीके से क्रियान्वयन कर रहे हैं l

लालपुर गाँव स्थिति पानी की टँकी

आपको बताते चलें कि लालपुर स्थित पानी की टंकी लगभग ढाई वर्षो से खराब पड़ी है यहां पर लगा सोलर इनवर्टर और बैटरी लाइट के ना रहने पर नलकूप को चलाने के लिए लगाया गया था जिसे मौका पाकर चोर उठा ले गए l रख रखाव के अभाव में दिनोंदिन स्थिति बद से बदतर होती जा रही है | इस पानी की टंकी से 5 गांव को पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन जहां पर पानी की टंकी बनी है वहां पर झाड़ झंखाड़ लगा हुआ है ; साफ सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है l

यहां पर तैनात नलकूप कर्मी मोतीलाल भी लगातार गायब रहता है l लालपुर गांव के रहने वाले मूलचंद ने बताया कि लगभग ढाई वर्षों से नलकूप नहीं चल रहा है तथा पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही है जिससे आसपास के गांव में रहने वाले सरकार की जलापूर्ति ग्रामीण योजना से वंचित हो रहे हैं सरकार की इस भावी योजना का फायदा भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है l वहीं पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव ने बताया कि काफी दिनों से खराब पड़ी पानी की टंकी को संबंधित अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा l