tying – Dainik Bhaskar UP/UK

फतेहपुर : संविदा विद्युत कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

चौडगरा, फतेहपुर । विद्युत उपकेन्द्र दुर्गागंज  चौडगरा में संविदा विद्युत कर्मियों ने हाथ में काला फीता बांधकर राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया। यह विरोध पूरा दिन रहा, काला फीता के साथ सभी कर्मियों ने अपना-अपना काम भी किया।

संविदा विद्युत कर्मी संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन एवम उसके सहयोगी निगमों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान न होने के कारण यूपीपीसीएल प्रबंधन व राज्य सरकार के विरोध में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।

यूपीपीसीएल तथा सरकार ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से मजदूरों का अनुबन्ध करके लाइनमैन, उपकेन्द्र परिचालक आदि का कार्य लेने में कोई संकोच नहीं किया है। वेतन के भुगतान में भी भेदभाव बरता जा रहा है। इस समय संविदा कर्मियों को 8 हजार 8 सौ रुपए प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है जबकि राज्य सरकार ने ऐसे संविदा कर्मियों का मासिक मानदेय 18 हजार रुपए निर्धारित कर रखा है।

– चार वर्ष पूर्व दिया था आश्वासन, नही हुआ समाधान

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने बताया है कि 11 जुलाई 2019 को इस संघ के मुख्य संरक्षक भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने संघ के पदाधिकारियों तथा उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के मध्य शक्ति भवन लखनऊ में वार्ता हुई थी जिसमें यूपीपीसीएल तथा मंत्री ने 45 दिन के अन्दर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था। इतना ही नहीं 27 अक्टूबर 2021 को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के साथ भी कैम्प कार्यालय शक्तिभवन लखनऊ वार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन अफसोस आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।

विद्युत उपकेन्द्र दुर्गागंज में संविदा लाइनमैन नयन सिंह, रामकिशोर, धनंजय, अभिषेक, शिवसागर, गिरिजा शंकर, ऋतिक, नारायण, महेश, बलवीर, छोटू, भवन सिंह, आदर्श आदि ने काला दिवस मनाया।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

बहराइच : भाई की कलाई पर सुरक्षा का धागा बांधते ही बहन को मिलेगा आयुष्मान सुरक्षा कवच
बहराइच। भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व सभी बहन भाईयों के लिए विशेष होता है। रक्षाबंधन पर्व पर भाई को ओर से मिलने वाले उपहार को मूल्य में नहीं आका जा सकता है। वर्ष भर इंतज़ार करने के बाद भाई के हाथों मिलने वाले उपहार पर प्रफुल्लित मन से प्रसन्न होने वाली बहनों के लिए इस वर्ष का रक्षाबंधन वास्तव में कुछ खास होने जा रहा है। इसकी वजह जिलाधिकारी मोनिका रानी की एक अभिनव और मार्मिक पहल है।

शनिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान डीएम ने रक्षाबंधन के पर्व पर अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच का उपहार देने के लिए सभी आरोग्य मित्रों, पंचायत सहायकों और कोटेदारों को आह्वान किया कि सभी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में ऐसे महिलाओं और बेटियों को चिन्हित कर लें जिनका नाम आयुष्मान भारत योजना की सूची में दर्ज है परन्तु किन्हीं कारणों से अब तक उनका गोल्डेन कार्ड नहीं बन पाया है।

डीएम ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि ऐसे सभी चिन्हित महिलाओं और बेटियों के गोल्डेन कार्ड 30 अगस्त तक बनवाकर उपलब्ध करा दिये जाएं ताकि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब बहने अपने-अपने भाईयों की कलाई पर धागा बांधकर उनके लम्बी उम्र की कामना करें तो भाई भी अन्य उपहारों के साथ प्यारी बहना को अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के साथ-साथ स्वास्थ्य कवच के रूप में आजीवन पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु गोल्डेन कार्ड का उपहार भेंट कर पर्व को बहन के लिए यादगार बना सकें।