Udyog Vyapar Mandal – Dainik Bhaskar UP/UK

बांदा : उद्योग व्यापार मंडल मनाएगा स्वर्ण जयंती समारोह, पूरे साल होंगे कार्यक्रम
दैनिक भास्कर न्यूज

बांदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल अपनी स्थापना के वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संगठन ने 24 दिसम्बर 2022 से 24 दिसंबर 2023 तक पूरे वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ ने मीडिया को बताया कि कुछ प्रमुख कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व ने निर्धारित किये हैं। 24 दिसम्बर 2022 को दीपोत्सव के साथ स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ हुआ।

यह कार्यक्रम प्रदेश की 310 तहसीलों समेत अपने जिले में भी भव्यता से मनाया गया। आज से 26 फरवरी तक व्यापार मण्डल के पदाधिकारी सभी नगर, तहसील व कस्बे की बाजार इकाइयों में जाकर व्यापारियों से सम्पर्क करेंगे। साथ ही उद्योग व्यापार मंडल की 50 वर्ष की गौरवपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराते हुए व्यापार मंडल के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही मिस्डकॉल के माध्यम से भी जोड़ने का काम किया जायेगा।

13 मार्च से सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नामक रथ यात्रा प्रारंभ होगी, जो पूरे प्रदेश में जायेगी। जिले में यह यात्रा 30 मार्च को प्रवेश करेगी। बांदा शहर समेत बबेरू, तिंदवारी में यह यात्रा भ्रमण करेगी। जिले के प्रमुख वरिष्ठ व्यापारियों और समाजसेवियों का जिला इकाई द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। व्यापारी पितामह श्याम बिहारी मिश्र की जयंती 8 मई को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रथ यात्रा का समापन होगा। सितंबर में कानपुर नगर में व्यापारियों का एक विशाल सम्मेलन होगा, जिसमें तकरीबन 25 हजार व्यापारियों की सहभागिता होगी। सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

23-24 दिसंबर को बरेली जनपद में स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन किया जाएगा, जिसमें व्यापारी हितों में शहीद हुए व्यापारियों के परिजनों समेत रथयात्रा में सहयोग के लिये जिलों में सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरो प्रसाद मिश्रा, संतोष कुमार गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री चारुचंद्र खरे, प्रदेश संगठन मंत्री विष्णु गुप्ता, जिला महामंत्री कमलेश कुमार गुप्त, संतोष अनशनकारी, प्रेम गुप्ता, राकेश सिंह राठौर, शिवपूजन, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, रामू गुप्ता, महेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।