Ujjain – Dainik Bhaskar UP/UK

मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक स्थानों पर आज से शराबबंदी, मैहर व उज्जेैन में ठेकों पर ताला
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 19 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आज से शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया है। यह कदम धार्मिक मान्यताओं और स्थानीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। राज्य की धार्मिक आस्था को बनाए रखने के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन 19 स्थलों में प्रमुख तीर्थ स्थल जैसे कि उज्जैन (महाकालेश्वर), सांची, अमरकंटक, और कान्हा-बांधवगढ़ जैसे प्रसिद्ध स्थान शामिल हैं। शराबबंदी का यह निर्णय स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

सरकार ने इस आदेश के तहत स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे इस नियम के पालन को सुनिश्चित करें। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि शराबबंदी का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस निर्णय का स्वागत करते हुए स्थानीय धर्मगुरुओं और जन प्रतिनिधियों ने कहा है कि इससे धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनी रहेगी और श्रद्धालुओं को एक बेहतर माहौल में अपने धर्मिक कर्तव्यों का पालन करने का अवसर मिलेगा।

यह शराबबंदी सरकार की उन पहलों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य सामाजिक सुधार और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। राज्य की जनता ने इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे प्रदेश में शराब के दुरुपयोग को कम करने में मदद मिलेगी।

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति से दस्तावेजों की चोरी : कलेक्ट्रेट पहुंचा मामला
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के कार्यालय से दस्तावेजों की हेराफेरी की एक शिकायत कलेक्टर तक पहुंची है। कलेक्टर ने अपने स्तर पर जब जांच करवाई तो मामला सच के करीब मिला। उन्होंने इस बारे में एक गोपनीय जांच बैठा दी है। इधर सूत्रों का दावा है कि मंदिर संबंधी कुछ ओर गोपीनीय दस्तावेजों की फोटोकापी प्रशासनिक संकुल भवन से भी हो गई। यह किस कक्ष से हुई, इस बात की जानकारी भी गोपनीय तरीके से एकत्रित की जा रही है।

महाकाल मंदिर से दस्तावेज की फोटोकॉपी चोरी

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के कार्यालय से महत्वपूर्ण गोपनीय दस्तावेजों की फोटोकापी के सेट बने और मंदिर से बाहर हो गए। यह काम किसने किया और उसका इसके पिछे का उद्देश्य क्या था, इस बात को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बताया जाता है कि इस मामले में कलेक्टर द्वारा गोपनीय तरीके से जांच भी करवाई जा रही है। इस जांच के प्रारंभिक तथ्य सच के करीब तक पहुंच गए हैं।

सूत्रों के अनुसार एक शिकायत कलेक्टर तक पहुंची थी कि मंदिर प्रबंध समिति से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों, पूर्व में हुई खरीदी के दस्तावेजों सहित बहुत सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकापी करवाकर सेट बनाए गए। यह सेट मंदिर समिति कार्यालय से बाहर निकल गए। इन सेटों में जो जानकारियां हैं, वह मंदिर समिति के कामकाज को लेकर है। शिकयत मिलने के बाद कलेक्टर ने अपने स्तर पर जांच करवाई। जांच में शिकायत सच के करीब मिलने के बाद कलेक्टर अपने स्तर पर यह तलाश करवा रहे हैं कि इन दस्तावेजों को किसने,किस उद्देश्य के लिए फोटोकापी करवाकर सेट बनवाए? यह सेट किसके इशारे पर बनाए गए और किसके पास इस समय होंगे? बताया जाता है कि अंदर ही अंदर इस बात को लेकर भोपाल तक मोबाइल फोन घनघनाए और कतिपय नामों पर शंका भी व्यक्त की गई।

सूत्र बताते हैं कि महाकाल थाना में भी अमनात में खयानत मामले को लेकर पकड़े गए सात आरोपियों से पूछताछ के दौरान कतिपय दो आरोपियों ने उल्लेख किया था कि कथितों द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकापी करवाई गई और सेट बनाकर अपने साथ ले गए। यह भी उल्लेख किया गया था कि इन दस्तावेजों में से कुछ दस्तावेज प्रशासनिक संकुल स्थित एक कक्ष से की गई फोटोकापी के रूप में भी शामिल है।

सूत्रों का दावा है कि ओरीजनल दस्तावेज अपनी जगह जस के तस हैं,लेकिन फोटोकापी होकर, सेट बनकर निकलना सिस्टम के साथ गोपनीयता भंग करने जैसा है। सूत्रों के अनुसार यह तलाशा जा रहा है कि ये सेट किसके पास हैं ओर किसके माध्यम से पहुंचे है। यदि सारा मामला खुलता है तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

शिकायत आई थी,जांच करवा रहे: कलेक्टर

इस संबंध में जब महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर गोपनीय रूप से जांच करवाई जा रही है। जांच में जो बातें सामने आएंगी,उसकी पुष्टी के बाद ही कुछ कह सकेंगे। फिलहाल कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं रहेगा।

महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल बनेंगे दूल्हा, जानिए दरबार सजाने के लिए कहां से मंगाए गए पुष्प
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को भगवान महाकाल दूल्हा बनेंगे। महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भगवान महाकाल के लिए 3 क्विंटल फूलों से 11 फीट का सेहरा तैयार किया जा रहा है। इसमें 100 किलो अकौए और 200 किलो देसी फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। गर्भगृह और नंदी हॉल को भी थाईलैंड और इंडोनेशिया के फूलों से सजाया जा रहा है। इसके लिए 5 कारीगर बेंगलुरू से बुलाए गए हैं। महाशिवरात्रि पर यहां 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जानते हैं महाकाल मंदिर की भव्य तैयारियां….

44 घंटे तक खुला रहेगा दरबार

महाशिवरात्रि के दिन तड़के 3 बजे मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे।

इसके बाद गर्भ गृह लगातार 44 घंटे तक खुला रहेगा।

दोपहर 12 बजे सरकारी पूजन होगा। इसमें अधिकारी शामिल होंगे।

बुधवार रात 11 बजे पट बंद होंगे और दर्शनों का सिलसिला थमेगा।

लगातार चलेगा पूजन और अनुष्ठान

महाशिवरात्रि को कुछ लोग शिव विवाह व कुछ प्राकट्य उत्सव मानते हैं।

अल सुबह भस्म आरती के बाद सतत जल धारा चढ़ेगी।

पंचामृत अभिषेक पूजन के बाद सप्त ढाणी चढ़ेगी।

रात 11 बजे से पंच वक्र पूजन, लघु रुद्र अभिषेक, महान्यास, पंचामृत महा पूजन और श्रृंगार होगा।

2 मार्च की सुबह सप्त धान्य अर्पण होगा। दोपहर 12 बजे भस्म आरती होगी।

सोने के चंद्रमा और सोने के त्रिपुंड से होगा महाकाल का तिलक

महाकाल को 3 क्विंटल फूलों का सेहरा चढ़ाया जाएगा।

बाबा को स्वर्ण के जेवर, स्वर्ण का चंद्रमा, स्वर्ण का त्रिपुंड व स्वर्ण का तिलक लगेगा।

महाशिवरात्रि पर दर्शन मात्र से मिलता है पुण्य

पुजारी आशीष शर्मा ने बताया इस दिन उपवास-पूजन करने से साल भर पूजा का पुण्य मिलता है।

मंदिर के पुजारियों के परिवारों वालों का भी 9 दिन तक उपवास होता है।

अंतिम दिन पालना भोजन होता है, जिसमें मंदिर के सभी पंडे- पुजारी शामिल होते हैं।

त्योहार में लगने वाला 6 लाख से अधिक का खर्च मंदिर समिति उठाती है।

100 किलो अकौए के फूल और सवा लाख बेलपत्र चढ़ाए जाएंगे

सेहरे की तैयारी मालीपुरा स्थित अजय परमार और उनके परिवार वाले कर रहे हैं।

इसमें 3 क्विंटल फूल लगेंगे। इसमें 100 किलो अकौए, 200 किलो देसी फूल हैं।

सवा लाख बेल पत्र चढ़ाए जाएंगे।

गर्भ गृह-नंदी हॉल थाईलैंड-इंडोनेशिया के फूलों से बेंगलुरू के कारीगर सजा रहे।

दिवाली की तरह मनाया जायेगा उज्जैन में ‘शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव’
NDI29 gqsusu- 2bkdJth Ntb CdJtl bntfUt fUt ytfUMofU t]kdth rfUgt dgt> C¢;tuk Åtht CdJtl fUtu VUtuk fUt Ctud dtgt dgt>

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में ‘शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव’ मनाया जाएगा। यह अब तक का सबसे भव्य समारोह होगा। 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। क्षिप्रा नदी के तट पर 10 मिनट में 12 लाख दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का लक्ष्य है। अब तक यह रिकॉर्ड अयोध्या के नाम है।

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार 1 मार्च को उज्जैन शहर इतिहास लिखेगा। शहर के लोग 21 लाख दीपक जलाकर महाशिवरात्रि महोत्सव मनाएंगे। दीपोत्सव देखने के लिए आम लोगों को 8 बजे घाटों पर प्रवेश मिलेगा। दीप प्रज्ज्वलित करने और इसकी तैयारियों को लेकर 1 मार्च की रात्रि 8 बजे तक घाटों पर पहुंचने वाले मार्ग बंद रहेंगे।

सायरन के साथ 10 मिनट में जलाने होंगे सभी दीये

कार्यक्रम मंगलवार शाम 7 बजे प्रारंभ होगा। रामघाट पर सायरन बजने के साथ दीपक जलाने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। दीपक जलने के बाद सबको पीछे हटना होगा। दूसरे सायरन की आवाज पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इस रिकॉर्ड को अपने कैमरे में कैद करेगी। 7.30 बजे सभी वॉलंटियर्स फ्री हो जाएंगे। घाटों पर एक साथ 6000 ब्लॉक के 120 सेक्टर में करीब 14 लाख दीपों को रखा जाएगा। दीपोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दीये जलाएंगे।

21 लाख दीपक में यहां भी जलेंगे बड़ी मात्रा में दीप
क्षिप्रा के तट के अलावा महाकाल मंदिर में 51000, मंगल नाथ मंदिर में 11000, कालभैरव मंदिर एवं घाट पर 10000, गडकालिका मंदिर में 1100, सिद्धवट मंदिर एवं घाट पर 6000, हरसिद्धि मंदिर में 5000, टावर चौक पर 1 लाख, अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी 2 लाख दीप जलाए जाएंगे।

अयोध्या से कितना अलग होगा उज्जैन का दीपोत्सव

अयोध्या में दीपावली के मौके पर 9 लाख 45 हजार 600 दीपक लगाए गए थे। उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। उज्जैन में रामघाट से भूखी माता घाट तक एक साथ 12 लाख दीपक जलाए जाएंगे। शेष 9 लाख दीये शहर के अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे।

अयोध्या दीपोत्सव में विश्वविद्यालय परिसर, महाविद्यालय, विभिन्न गैर शिक्षक संस्थान, एनसीसी, एनएसएस समेत 12 हजार स्वयंसेवक ने सहयोग किया था। इसी तरह उज्जैन में भी नगर निगम और स्मार्ट सिटी के साथ जिला पंचायत से जुड़े 14 हजार से अधिक स्वयं सेवक जुड़ेंगे। इनमें स्टूडेंट्स को भी शामिल किया गया है।

अयोध्या में दीपोत्सव में प्रति स्वयंसेवक 75 से 80 दिए जलाने का लक्ष्य रखा गया था। उज्जैन में प्रति स्वयंसेवक 225 दीपक जलाने का लक्ष्य है।

अयोध्या में 9 लाख दिए जलाने में सरकार ने 1.24 करोड़ रुपए खर्च किए थे। उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाने में सिर्फ 40 लाख खर्चा होगा।

रामजन्मभूमि में रामलला के दरबार को भी फूलों से सजाने के बाद यहां 30 हजार दिए जलाए गए थे। महाकाल मंदिर में 51 हजार दिए जलाए जाएंगे।

अयोध्या दीपोत्सव में संस्कृति विभाग ने भी राम राज्याभिषेक यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाओं की प्रस्तुति आदि में कुल 1 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च किए थे। उज्जैन में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

मोमबत्ती से प्रज्ज्वलित होंगे दीए
दीयों को प्रज्ज्वलित करने के लिए 14 हजार मोमबत्ती को तैयार किया गया है, जिसको 14 हजार लकड़ी की स्ट्रिप पर चिपकाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए दत्त अखाड़े में दिन रात 25 से अधिक लोग काम कर रहे हैं।

हर बचे सामान का होगा फिर से उपयोग

दीपोत्सव के बाद दीयों को रिसाइकिल किया जाएगा। दीये की मिट्टी से भगवान की प्रतिमा बनाकर शहर में स्थायी रूप से स्थापित की जाएगी। बचे तेल का उपयोग गौशाला आदि में खाद्य पदार्थों के लिए किया जाएगा। स्वयंसेवकों के पहचान-पत्र को रिसाइकिल कर कागज बनाया जाएगा। 3-R (REDUCE (कम उपयोग), RECYCLE (पुन: चक्रण), REUSE (पुन: उपयोग)) के तहत उद्यान में कुर्सियों, बेंच, बर्तन आदि बनाने के लिए लगभग 14000 खाली तेल की बोतलों का दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा।

दीप प्रज्जवलित करने ये संगठन आगे आए
13000 स्वयं सेवकों को क्षिप्रा घाट पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए लगाया गया है, जिसके लिए 17593 स्व-पंजीकरण पहले ही किया जा चुका है। इसमें कॉलेजों से 2913, निजी स्कूलों से 1210, सरकारी स्कूलों से 3090, राष्ट्रीय सेवा योजना से 1023, खेल और युवा कल्याण से 552, तीर्थ पुरोहितों, पंडितों और अखाड़ों से 513, क्षत्रिय मराठा समुदाय से 56, कायस्थ समुदाय से 285 शामिल हैं। राठौर समुदाय से 95, गुजराती समुदाय से 120, सिंधी समुदाय से 100, अग्रवाल समुदाय से 173, सामाजिक संगठनों, समूहों, एनजीओ,सामाजिक कल्याण समूहों से 1027, कोचिंग संस्थानों से 1300, व्यावसायिक संगठनों से 111, राजनीतिक से 900 और पंचायत से 4000 एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयंसेवक द्वारा पंजीयन करवाया गया है।

ऑपरेशन थिएटर में नर्स के साथ डॉक्टर की अश्लील हरकत हुई वायरल, देखे ये VIDEO
कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सरीखा होता है. ज्यादातर ऐसी खबरें रिश्तों को शर्मसार करने वाली होती हैं, जिनके बारे में जानकर सबका सिर शर्म से झुक जाता है. इस खौफनाक मामला ने लोगो को होश उड़ा दिए. जब डॉक्टर ने ऑपरेशन थिएटर में नर्स के साथ अश्लील हरकत का विडियो हुए वायरल..

ये है पूरा मामला

मध्य प्रदेश में उज्जैन के जिला चिकित्सालय में एक सिविल सर्जन को सहकर्मी नर्स से किस करने के मामले में पद से रविवार को हटा दिया गया. बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन और नर्स का किस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद जमकर बवाल मचा और उन्हें हटाने की मांग उठी. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने उन्हें पद से हटा दिया.

इस बारे में उज्जैन जिले के कलेक्टर शशांक मिश्रा ने बताया कि, ‘ऑपरेशन थिएटर में किस करने की घटना किसी भी अधिकारी के लिए उचित नहीं है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मैंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. राजू निदारिया को पद से हटा दिया है.’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘डॉ. राजू निदारिया को पद से हटाने के बाद नोटिस जारी किया गया है. उनकी जगह डॉ. पीएन वर्मा को नियुक्त किया गया है. निदारिया पिछले दो दिनों से छुट्टी पर हैं. उनका जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.’

वीडियो की होगी जांच…

ऑपरेशन थिएटर में किस करने की घटना सामने आने के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन मालवीय ने कहा कि हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.

वीडियो में नजर आ रही महिला है नर्स…

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन मालवीय ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला अस्पताल में नर्स है और वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन थिएटर इसे शूट किया गया है. महिला से भी पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि अब तक इस संबंध में पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

देखे ये विडियो

Check out my https://t.co/lMq6zwLZqf edit here:https://t.co/0tCa8VBpPr via @lunapiccom

— Neeraj (@neerajournalist) January 13, 2019

VIDEO : उज्जैन में बोले राहुल-10 दिनों में होगा किसानों की कर्ज माफ़, वरना 11वें दिन बदल जायेगा कांग्रेस का CM
उज्जैन: आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही कभी कुछ समय बचा हो लेकिन सियासत की गर्म हवाएं चारो ओर फ़ैल चुकी है. चुनावी तैयारी और जुबानी घमासान अपने चरम पर है. एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का जो दौर शुरू हुआ है उसकी गूंज भारत के हर हिस्से में सुनाई दे रही है. एक तरफ अमित शाह और मोदी तो दूजी तरफ राहुल गांधी अपने परचम को लहराने के लिए लगातार रैली और सभाएं कर रहे हैं. वहीं एमपी के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सियासी नेताओं का आने का सिलसिला लगातार जारी है.

जन-जन की आस्था और विश्वास के केंद्र महाकाल की परंपरागत विधि से पूजा-अर्चना कर कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi ने भगवान शिव से देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की।#MalwaWithCongress pic.twitter.com/07kRkKw8np

— Congress (@INCIndia) October 29, 2018

उजैन के महाकालेश्वर मंदिर में अमित शाह के बाद अब ‘शिव भक्त’ राहुल गांधी ने सोमवार को यहां हाजिरी लगाई. जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर बीजेपी पर फिर से हमला किया. राहुल गांधी ने दशहरा मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां कि सरकार ने क्षिप्रा नदी के सफाई में 400 करोड़ रुपये लगा दिए. लेकिन इस नदी का पानी कोई मंत्री पी ले तो वो जरुर बेहोश हो जाएगा.

I don't make fake promises. Within 10 days of the elections, Chief Minister of Congress party will waive off the loans of farmers in Madhya Pradesh. And if the CM will make excuses, another Chief Minister of Congress will waive the loans: Congress President Rahul Gandhi in Ujjain pic.twitter.com/DzUItITqLd

— ANI (@ANI) October 29, 2018

शिवराज की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यहां शिक्षा का ढांचा बर्बाद कर दिया है वहीं व्यापमं में 50 लोगों की हत्या कर दी गई. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हम फेंक वादा नहीं करते हैं. राहुल गांधी ने कहा अगर हमारी सरकार आती है तो 10 दिनों के भीतर कसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा, अगर ऐसा नहीं होता है तो 10 दिनों के बाद नया मुख्यमंत्री लाएंगे जो इस काम को पूरा करेगा.

I don't make fake promises. Within 10 days of the elections, Chief Minister of Congress party will waive off the loans of farmers in Madhya Pradesh. And if the CM will make excuses, another Chief Minister of Congress will waive the loans: Congress President Rahul Gandhi in Ujjain pic.twitter.com/DzUItITqLd

— ANI (@ANI) October 29, 2018

सूबे की सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर गोलियां चलाते हैं और उन्हें जले में डाल देते हैं. उन्होंने कहा आपने आर्म फोर्स के लिए क्या किया, पंचायती राज को खत्म कर दिया, जम्मू कश्मीर को जला दिया और आतंकियों के लिए दरवाजा खोल दिया है.