under the chairmanship of the Member of Parliament – Dainik Bhaskar UP/UK

सुल्तानपुर: सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय की हुई बैठक
सुल्तानपुर। सांसद सुलतानपुर मेनका संजय गाँधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक विकास भवन के प्रेरणा सभागार में हुई। बैठक में सांसद द्वारा विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं का गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सम्बन्धित अधिकारी जनपद के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों में और तेजी लायें तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहुंचाना सुनिश्चित करें और जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता किसी भी स्तर पर न होने पाये।

बैठक में सांसद/समिति अध्यक्ष द्वारा विभिन्न विभागों की गहन समीक्षा करने के पश्चात उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/योजनाओं को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण कराये जायें, जो धरातल पर दिखायी दे। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के पात्र अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, एकीकृत वाटर शेड प्रबन्धन कार्यक्रम, विद्युत, जल निगम, गोशाला सहित विभिन्न योजनाओं पर सम्बन्धित अधिकारियों से गहन जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।

बैठक के दौरान सांसद श्रीमती गांधी द्वारा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया कि शिकायत मिल रही है कि फर्जी बिल बनाने के लिये मीटर रीडर द्वारा दूसरा विद्युत मीटर लगाकर जारी किया जाता है, जो गलत है ऐसे लोगों को चिन्हित कर इनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि आवास विकास क्षेत्र की केबिल सात महीनों से पूर्व काटी गयी थी, जिसे अभी तक न जोड़े जाने के कारण जनमानस को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे तत्काल जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने गोवंश आश्रय स्थलों पर नियमित रूप से जॉच कर गोवंशों के लिये पर्याप्त मात्रा में भूसा, चूनी, चोकर व हरा चारा की व्यवस्था के साथ-साथ उनके उपचार की भी व्यवस्था के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जेल में गोशाला चल रही है उसका तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 40 गोशाला संचालित है, जिनमें 7460 गोवंश संरक्षित हैं।

सांसद द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के गोवंश आश्रय स्थलों में लम्बी बीमारी के कारण मृत गोवंश की सूची तैयार कर उपलब्ध करायें। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद व निर्माण इकाई से नगर में बनाये जा रहे मण्डी केे प्रगति का जायजा लेकर निर्देशित किया कि पर्याप्त मात्रा में शौंचालय, लाइटिंग, कूड़ादान की व्यवस्था सुनिश्चित करें और नगर के कूड़ा डम्पिंग हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायें।

बैठक में उपस्थित सुलतानपुर, कादीपुर, सदर जयसिंहपुर व इसौली के विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अध्यक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर अध्यक्ष द्वारा निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, विधायक जयसिंहपुर राजबाबू उपाध्याय, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, विधायक इसौली मो0 ताहिर खॉन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बबिता जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0डी0के0 त्रिपाठी, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी आर0के0 भारती सहित सम्बन्धित अधिकारी व जन प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।