United States of America – Dainik Bhaskar UP/UK

20 शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी, कहा-आतंकवाद और कट्टरवाद पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां
ब्यूनस आयर्स।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज आतंकवाद और कट्टरवाद पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां हैं और यह न केवल शांति और सुरक्षा के लिए ख़तरा है बल्कि आर्थिक विकास के लिए भी एक चुनौती है।

मोदी ने जी -20 शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स नेताओं की बैठक के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि हमने सभी देशों से अंतर सरकारी निकाय वित्तीय कार्य बल (एफएटीएफ) मानकों के कार्यान्वयन का आग्रह किया है। आतंकवादियों के नेटवर्क, उनके वित्त पोषण और उनकी आवाजाही को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद निरोधक ढांचे को मजबूत करने हेतु ब्रिक्स और जी- 20 देशों को साथ मिलकर काम करना होगा। इसके साथ साथ आर्थिक अपराधियों और भगोड़ों के विरुद्ध हमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है। यह समस्या विश्व की आर्थिक स्थिरता के लिए गंभीर ख़तरा बन सकती है।

उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण ने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है लेकिन इसके फायदों के समान वितरण को लेकर हमारे सामने चुनौतियां हैं। बहुपक्षवाद और नियम-आधारित विश्व-व्यवस्था के सामने निरंतर कठिनाइयाँ आ रही हैं और संरक्षणवाद बढ़ रहा है। मुद्राओं का अवमूल्यन और तेल कीमतों में तेज बढ़ोत्तरी पिछले कुछ वर्षों में अर्जित लाभ को चुनौती दे रहे हैं। ब्रिक्स देश वैश्विक स्थिरता और विकास में योगदान देते रहे हैं। हमने विश्व की आर्थिक और राजनैतिक संरचना को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मोदी ने कहा कि हमने वैश्विक आर्थिक शासन प्रणाली के ढांचे को और अधिक प्रतिनिधित्व वाला और लोकतांत्रिक बनाने में सार्थक योगदान दिया है और इस दिशा में आगे भी कार्य करते रहेंगे। हमें संयुक्त राष्ट्र और इसकी सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय संस्थाओं में विकासशील देशों को और अधिक प्रतिनिधित्व दिए जाने पर एक सुर में बात करनी चाहिए। यह वही मकसद है जिसके लिए हम एक साथ आए हैं।

उन्होंने कहा कि हमें नियम-आधारित विश्व-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र , विश्व व्यापार संगठन, यु.एन.एफ़.सी.सी., विश्व बैंक इत्यादि जैसी बहुपक्षीय संस्थाओं के साथ मिलकर काम करना होगा जिससे इनकी प्रासंगिकता बनी रहे और वह समय की वास्तविकताओं को दर्शाए।

मोदी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और भविष्य में खाद्यान्न सुरक्षा जैसे सामाजिक-आर्थिक मामलों पर भी ध्यान दिया जाना है और सतत विकास एवं बेहतर बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में मिलकर काम करना होगा।

Video : डाका डालने पहुंचे जनाब, पहले छूटी गन; फिर उतरी पैंट
नयी दिल्ली : किस्मत, अच्छे या बुरे इंसान को नहीं देखती. यह तो वक्त-वक्त की बात है. अब इस चोर को ही ले लीजिए. वह डाका डालने एक दुकान में पहुंचा. दुकान के काउंटर पर एक स्टाफ बैठी थी. अब महिला का डर कह लें या चोर का नौसिखियापन. चोर ने काउंटर स्टाफ को धमकाने के लिए जैसे ही पैंट से रिवॉल्वर (Gun) निकाली, वह उसके हाथ से छूट गई. चोर के हाथ से छूटी रिवॉल्वर दुकान में नीचे जा गिरी और काउंटर स्टाफ ने उल्टा चोर पर रिवॉल्वर उठाकर फेंका. इतने पर भी चोर की उम्मीद कम न हुई और उसने काउंटर को फांदने की कोशिश की, वह उसमें भी नाकाम रहा. आखिरकार चोर को दुकान से भागना पड़ा, लेकिन यहां पर भी किस्मत हाथ धोकर उसके पीछे पड़ी थी. दुकान से भागते वक्त चोर की पैंट खुल गई. डाके में नाकाम रहने वाले इस अपराधी की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आप भी देखें इस अनोखी नाकाम चोरी की कोशिश की फुटेज.

पुलिस ने जारी किया Video

अमेरिका के कोलारैडो राज्य की राजधानी डेनवर में दुकान में डाका डालने की यह घटना बीते दिनों हुई थी. घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस ने दुकान से सीसीटीवी फुटेज लिया और अपराधी की पहचान के लिए उसे सोशल मीडिया पर जारी किया. पुलिस द्वारा जारी वीडियो पर सोशल मीडिया में डाका डालने में नाकाम रहे अपराधी का यूजर्स मजा ले रहे हैं और यह वीडियो भी शेयर कर रहे हैं.

फुटेज में अपराधी का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है. फुटेज में उसके दुकान में घुसने, काउंटर स्टाफ को धमकाने के दौरान उसके हाथ से रिवॉल्वर छूटने, काउंटर फांदने की उसकी कोशिश और फिर अंत में दुकान से भागते वक्त अपराधी की पैंट गिरने के दृश्य कैद हो गए हैं. पुलिस इसी वीडियो के आधार पर अंजान अपराधी की तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार, डेनवर के ऑरोरा में एक E-Cig Store में डाका डालने यह अपराधी पहुंचा था. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तो उसकी तस्वीर कैद हुई है, लेकिन उसकी उंगलियों के निशान नहीं मिले हैं. इसलिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की खोजबीन कर रही है.