Unknown dead body – Dainik Bhaskar UP/UK

औरैया : नहर में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त
औरैया। बिधूना में इलाहाबाद पश्चिमी शाखा रामगंगा नहर में एक सड़ा गला अज्ञात का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह कटे क्षत-विक्षत होने से यह भी स्पष्ट नहीं हो सका था कि यह शव महिला या पुरुष का है। पुलिस द्वारा आसपास के जनपदों के थानों में भी इस शव के संबंध में सूचना भेज कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

प्राइवेट पार्ट कटे क्षत-विक्षत होने से महिला या पुरुष के शव पर बना संदेह

जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इलाहाबाद पश्चिमी शाखा रामगंगा नहर में कमलपुर के समीप शनिवार की सुबह एक अज्ञात शव के पानी में बहते जाने की सूचना पर सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह कोतवाल ललित कुमार सिपाही विष्णु कुमार आदि पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और शव को नहर से बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

शव बुरी तरह सड़ी गली क्षत-विक्षत हालत में था और उसके प्राइवेट पार्ट भी कटे-फटे होने से यह भी स्पष्ट नहीं हो सका था कि यह शव पुरुष या महिला का है हालांकि उसके शरीर पर एक छींटदार शर्ट जैसा वस्त्र होने के कारण उसके पुरुष होने का अनुमान लगाया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है। इस संबंध में सीओ ने बताया है कि शव की शिनाख्त के लिए आस-पास जनपदों के थानों को भी सूचित कर दिया गया है और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

सीतापुर : अज्ञात शव मिलने के चार घंटे बाद शिनाख्त
महोली-सीतापुर। महोली थाना क्षेत्र में ग्राम अढ़ौरी में सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला (52 वर्षीय) का शव मिलने की सूचना पर महोली पुलिस द्वारा तत्काल मौक पर पहुंचकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। परिणामतः मृतका की पहचान श्रीमती रामश्री पत्नी राम औतार निवासी विकास नगर खूबपुर थाना रामकोट सीतापुर के रूप में हुई।

घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मृतका के पुत्र द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर 03 मई को अभियोग अन्तर्गत धारा 302/201 भा.द.वि व पंजीकृत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एन.पी. सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। गठित थाना महोली व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चार घंटे के अन्दर ही घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त सोनू शुक्ला उर्फ श्यामजी शुक्ला पुत्र उमाकांत शुक्ला निवासी दूल्हामऊ थाना महोली सीतापुर सहित सभी (03) अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों से घटना में प्रयुक्त मृतका का दुपट्टा, आधार कार्ड एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्तों से की गयी अब तक की पूछताछ तथा अन्य उपलब्ध वैज्ञानिक/तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह सत्यापित हुआ है कि मृतका एवं मुख्य अभियुक्त सोनू शुक्ला के मध्य प्रेम-सम्बन्ध चल रहा था इसी दौरान सोनू उपरोक्त का अपने निकट की महिला रिश्तेदार से प्रेम-सम्बन्ध हो जाने के कारण वह मृतका को अपने से दूर रखना चाह रहा था। कई बार सोनू ने मृतका को अपने घर आने से मना किया किन्तु वह उसकी बात न मान कर अभियुक्त के बदले हुए (नए पते) पर प्रायः पहुंचकर वाद-विवाद करती रहती थी।

दो मई को भी सायं मृतका अभियुक्त सोनू के महोली स्थित किराए के आवास पर पहुंच गयी जहाँ दोनों के मध्य वाद-विवाद होने लगा। तत्पश्चात अभियुक्त सोनू ने अपने दो अन्य दोस्तों को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षकध्पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा नगद पुरस्कार की घोषणा भी की गयी है। अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार कठोरतम निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पूर्व में इनके द्वारा कारित किए गए अपराध से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में सूचनाध्साक्ष्य संकलित कर जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

फ़तेहपुर: अज्ञात शव ठिकाने लगाने का अड्डा बना जनपद फ़तेहपुर
भास्कर ब्यूरो

फ़तेहपुर । जिले में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पिछले लगभग आठ महीनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दर्जनों शवों को पुलिस बरामद कर चुकी है लेकिन इनमें से अब तक पुलिस अधिकतर शवो की शिनाख्त नहीं करा पाई है। जिससे जिले में मिले शवों का राज पूरी तरह पर्दे के पीछे का रहस्य बना हुआ है। जिले में बरामद शवों के शिनाख्त की कार्रवाई लगभग बंदकर जिम्मेदार थानाध्यक्षो ने मामलों को केवल अज्ञात में दर्जकर जांच ठंडे बस्ते में डाल दी है।

आठ महीने में जिले में मिले लगभग एक दर्जन अज्ञात शव

लगभग सप्ताह भर पूर्व कल्यानपुर थाना क्षेत्र की एक नहर से एक महिला का शव नग्न अवस्था मे पानी में उतराता मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इससे पहले थाना क्षेत्र के मौहार गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर निर्माणाधीन पुल से 22 अगस्त 2021 को एक महिला का शव पुलिस को मिला था। वहीं 27 फरवरी 2022 को परिहारनडेरा गांव के पास राम गंगा नहर में उतराता हुआ एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। इसी प्रकार ललौली थाना क्षेत्र में बीते 8 महीनों में मिले 4 शवों की शिनाख्त अभी तक थाना पुलिस नहीं कर सकी है।

वहीं जिनमें 15 जून 2021 को मुत्तौर के पास बौरहा नाले में एक युवती का हत्यायुक्त शव मिला था। 16 अगस्त 2021 को सिधांव बड़ी नहर में महिला का जला हुआ शव, 12 सितंबर 2021 को थवई गांव के समीप राम गंगा नहर में उतराते हुए दो शवों को पुलिस ने बरामद किया था। इसी प्रकार गाजीपुर थाना क्षेत्र में 24 सितंबर 2021 को थाना क्षेत्र के चकसरन गांव स्थित एक खेत में हत्यायुक्त युवती का शव, 29 अक्टूबर 2021 को कस्बा की एक बाग स्थित कुएं से सिर कटी लाश और 18 फरवरी 2022 को वलीपुर गांव में सड़क किनारे एक युवती का हत्यायुक्त शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया था।

खुलासों में फेल जिले की पुलिस

इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के आकूपुर अजगवां गांव में ससुर खदेरी नदी से एक युवक का शव 24 फरवरी 2022 को पुलिस ने बरामद किया था। इसी प्रकार खागा कोतवाली क्षेत्र में भी बीते लगभग आठ नौ माह के समयांतराल में लगभग आधा दर्जन अज्ञात महिलाओं व पुरुषों के शव पुलिस ने बरामद किया है। शवों की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा शवो का राजफाश करना तो दूर अधिकतर शवो की शिनाख्त नहीं कर सकी। जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस जिले में बरामद शवों के राजफाश को लेकर संजीदगी व तत्परता दिखाने के बजाय मामलों को केवल फाइलों में दर्ज करना ही अपनी जिम्मेदारी समझती है।

पुलिस शवों के राजफाश करने को लेकर अभी तक पूरी तरह से निष्क्रिय व फेलियर साबित हुई है। वहीं इस सम्बंध में जब एसपी राजेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिले के थाना क्षेत्रों में मिले सभी शवो की शिनाख्त के प्रयास व मामलों की जांच जारी है। कुछ शवो की शिनाख्त हो चुकी है। शीघ्र ही सभी का राजफाश किया जाएगा।