VHP meeting is going to happen – Dainik Bhaskar UP/UK

हरिद्वार में होने वाली है VHP की बैठक, जानिए कब से शुरू
हरिद्वार ।  विश्व हिंदू परिषद 11 और 12 जून को हरिद्वार के निष्काम धाम आश्रम में बड़ा मंथन करने जा रही है. 1964 में विहिप की स्थापना के बाद से साल में दो बार होने वाली केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक इस बार बड़ी महत्वपूर्ण होने जा रही है. गौरतलब है कि विहिप की पिछली बैठक भी हरिद्वार में हुई थी।

विहिप की बैठक में इन मुददों पर चर्चा

जिसमें देशभर के दिग्गज साधु-संत, ज्ञानव्यापी, कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग, हिंदुओं को एक करने जैसे मामलों पर आगे की रणनीति तय करेंगे. 11 और 12 जून को होने वाली इस बैठक के दो सत्र होंगे. पहला सत्र 11 जून को दोपहर 3 बजे जबकि दूसरा सत्र 12 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगा. जिसके लिए देश भर के संतों को आमंत्रण दिया गया है।

हरिद्वार के निष्काम धाम में 11 जून से आयोजित

वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक चंपत राय ने बताया कि हर साल हमारी विश्व हिंदू परिषद की बैठक अलग-अलग स्थानों पर होती रही है. इस बार की बैठक हरिद्वार के निष्काम धाम में 11 जून से आयोजित होगी. जिसमें विभिन्न राज्यों से साधु संत पधारेंगे. वे सभी अपने-अपने क्षेत्र में चल रही समस्याओं को वरिष्ठ संतों की एक टोली के समक्ष रखेंगे. उसमें चयन किया जाएगा कि किन-किन समस्याओं पर चर्चा करनी है।

संत भी इस बैठक के लिए खासे गंभीर हैं

बता दें विहिप के वरिष्ठ नेता हरिद्वार में डेरा डाले हुए हैं. बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. हरिद्वार में मौजूद सभी संतों से मुलाकात की जा रही है. उन्हें बैठक के लिए बुलाया जा रहा है. वहीं, संत भी इस बैठक के लिए खासे गंभीर हैं. ऐसे में बैठक से कई बड़े प्रस्ताव निकलने की प्रबल संभावना है।

पिछली बैठक भी हरिद्वार में हुई थी

अप्रैल 2021 में हरिद्वार में हुई पिछली बैठक में विहिप ने दृढ़ता से मांग की थी कि मंदिर सरकार की तुलना में हिंदू समुदाय के नियंत्रण में होने चाहिए. इसी बैठक में इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया. पिछली बैठक में कथित तौर पर हिंदुओं के खिलाफ किए जा रहे लव जिहाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई थी. बैठक में हिंदू समाज को इस मुद्दे के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया गया था।