video conferencing – Dainik Bhaskar UP/UK

CM केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुए पेश
नई दिल्ली(ईएमएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी द्वारा जारी पिछले पांच समन के दौरान अपनी अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण देने के लिए आज शनिवार की सुबह अदालत के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। उन्होंने कहा कि वे 16 मार्च को खुद ही अदालत में पेश हो जाएंगे। वहीं आज दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार के विश्वास मत पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा था कि आप के दो विधायकों ने उन्हें बताया कि उनसे भाजपा के सदस्यों ने संपर्क किया था, जिन्होंने दावा किया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की राजउ एवेन्यू कोर्ट में पेशी थी।

केजरीवाल आज अदालत में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। अपनी वर्चुअल पेशी के दौरान उन्होंने कहा, कि मैं फिजिकली आना चाहता था, लेकिन अचानक ही यह विश्वास प्रस्ताव आ गया। विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, जो कि 1 मार्च तक चलेगा। इसके बाद कोई भी तारीख दी जा सकती है। इस पर अदालत ने सीएम केजरीवाल को पेशी के लिए 16 मार्च की तारीख तय कर दी। वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार के विश्वास मत पर चर्चा होनी है। केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था।

प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आप विधायकों को ‘खरीदने’ की कोशिश कर रही है। केजरीवाल का यह कदम 19 फरवरी को पेशी के लिए ईडी के छठे समन से पहले आया है। सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘विधायकों को बताया गया कि 21, आप विधायक पार्टी छोड़ने के लिए सहमत हो गए हैं और अन्य भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की. विधायकों ने मुझसे कहा कि वे नहीं माने।

जब हमने अन्य विधायकों से बात की तो पता चला कि उन्होंने 21 नहीं बल्कि सात विधायकों से संपर्क किया है। वे एक और ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।’ गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त 2022 में फिर मार्च 2023 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विश्वास मत प्रस्ताव ला चुके हैं। हर बार विश्वास मत प्रस्ताव लाने से पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। 70 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 62 विधायक हैं और भाजपा के आठ विधायक हैं। वहीं आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक पांच समन जारी किए थे।

लखीमपुर : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने किया संवाद
लखीमपुर खीरी। सिंगाही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद क़य्यूम व वार्ड के सभासदों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाद किया। नगर पंचायत कार्यालय में पौधरोपण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगर पंचायत चेयरमैन और सभासदों से संवाद किया। प्रदेश में पौधरोपण अभियान काे सफल बनाने के लिए शासन की ओर से सभी को वृहद पौधरोपण करने के लिए कहा।

वहीं जिसमें राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के साथ देशज पौधे पीपल, पाकड़, नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल और सहजन जैसे औषधीय पौधों को वरीयता देने को कहा। इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, सभासद सूरज कनौजिया, रामजी गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, आशीष भंडारी, प्रभात शुक्ला, आफाक हुसैन सहित सभी सभासदों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के संवाद को सुना।

फतेहपुर : महिला सशक्तिकरण पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में हुई चर्चा
दैनिक भास्कर ब्यूरो

फतेहपुर । महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बजट उपरांत वेबिनार का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया गया। इस वेबिनार में केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी फ़तेहपुर के कलेक्ट्रेट एनआईसी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। जिसमें स्वयं सहायता समूह, महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं व महिला सशक्तिकरण पर फोकस करते हुए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि केंद्र सरकार 2023-24 का जो बजट आया है उसमें कई मंत्रालय मिलकर बेबिनार कर रहे हैं जिसका प्रधानमंत्री जी ने उदघाटन किया।

इस बजट में प्रधानमंत्री ने विशेषकर महिलाओं पर फोकस करते हुए विभिन्न योजनाओं के जरिए लाभ पहुँचाने का काम किया गया है। 2014 में दो करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह से जुड़ी हुई थी लेकिन आज 81 हज़ार समूह के माध्यम से आठ करोड़ से ऊपर महिलाएं जुड़कर स्वालम्बी हुई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने परिवार का पालन-पोषण, बच्चों की अच्छी शिक्षा व पति को व्यवसाय में आर्थिक मदद दे रही है। देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और हर क्षेत्र में आगे बढ़कर आ रही हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रुति व सीडीओ सूरज पटेल मौजूद रहे।