Vikas Bharat Sankalp Yatra – Dainik Bhaskar UP/UK

बहराइच में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर
बहराइच। योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से आमजन में जागरुकता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक संचालित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत 10 दिसम्बर को विकास खण्ड शिवपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत एकघरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं व्यक्तिगत शौचालयों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, मनरेगा में 100 मानव दिवस का कार्य करने वाले श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, पुष्टाहार वितरण एवं 6 माह के बच्चों का अन्नप्रासन के साथ-साथ अन्य योजनाओं से भी लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर एल.ई.डी. वैन के माध्यम से भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार आमजन को योजनाओं की पात्रता इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।  शिविर को सम्बोधित करते हुए सीडीओ रम्या आर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत सरकार की मंशानुरूप अभियान के तहत आमजन को जोड़ा जाय ताकि लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी हो सके।

सीडीओ ने कहा कि आयोजन के पीछे भारत सरकार की मंशा है कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े सभी पात्र असंतृप्त लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन में खुशहाली लायी जा सके। उन्होंने  जिले के अधिकारियों का आहवान किया कि पूर्व आयोजित किये गये सेवा से संतृप्तिकरण अभियान के अनुभव का लाभ उठाते हुए शिविरों का आयोजन इस प्रकार से करें कि जिले के सभी वंचित पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

शिविर के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आये हुए लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाये गये शिविर में एमडीएम मेन्यू तथा उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों, पुस्तकों, हस्तनिर्मित टी.एल.एम. मॉडल, बच्चों द्वारा तैयार किये गये मतदाता जागरूकता स्लोगन का प्रदर्शन किया गया। शिविर के अन्त में मौजूद लोगों को भारत संकल्प की शपथ भी दिलायी गयी।

Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

पीलीभीत : विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन पर हुई समीक्षा बैठक
दैनिक भास्कर ब्यूरो

पीलीभीत। भारत सरकार से नामित नोडल अधिकारी ने जिले के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश भी दिये है। निखिल सक्सेना नोडल अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में गांधी सभागार में आगामी 21 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन पर बैठक आयोजित की गई। यात्रा के जरिये जागरूकता सुनिश्चित की जानी है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचने में सुगमता लाई जा सके। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि संयुक्त विभाग के सामंजस्य से कार्य को किया जायेगा और स्टाल लगाए जाएंगे।

विकासखण्ड स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। कार्यक्रम को भव्यता के साथ किया जाएगा, वालंटियर बनाकर गांव-गांव भेजकर लोगों को चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। जिला स्तर और ग्राम स्तर पर कमेटी गठित होगी।

सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने को शुरू होगी यात्रा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए टीम बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित अभियान में 17 योजनाएं शामिल की जाएगी। आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तत्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग शामिल हैं।

इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में आयोजित अभियान में सम्मिलित 17 योजनायें जो पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), पीएम ई-बस सेवा, कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत), पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना, उजाला योजना, पीएम सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अवसंरचना, खेलो इंडिया, आरसीएस उड़ान और वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना प्रमुख है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आलोक कुमार, सीओ सिटी अंशु जैन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, पीओ डूडा जया सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा0 विनोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।