Vishwa Hindu Parishad said – Dainik Bhaskar UP/UK

विश्व हिंदू परिषद ने कहा- नूपुर शर्मा का बाल भी बांका नहीं कर सकता कोई
पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के एक विवादित बयान पर इस कदर बवाल मचा कि अभी भी ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच लोग उनके सपोर्ट और विरोध में उतर रहे हैं। ऐसा ही मामला आरा से सामने आया है, जहां हिन्दू संगठनों ने सभा कर उनके प्रति अपनी एकजुटता दिखाई।

मंगलवार को आरा के रमना मैदान में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और ABVP के लोगों ने संयुक्त रूप से समर्थन में सभा की। यहां नेताओं ने कहा, ‘कोई भी नूपुर शर्मा का बाल भी बांका नहीं कर सकता। अगर नूपुर शर्मा को कुछ भी होता है तो 100 करोड़ लोगों को तुम झेल नहीं पाओगे।

साथ ही उन्होंने धमकी दी, ‘अगर तुम हिंदुओं को छेड़ोगे तो तुम्हें कोई नहीं बचाएगा।’ सभा के दौरान हिंदू संगठनों के लोग टार्च और भगवा झंडा लेकर रातभर झूमते नजर आएं। बीच-बीच में जय श्रीराम के नारे भी लगते रहे। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। साथ ही समर्थन रैली भी निकाली गई।

बिना अनुमति के रैली निकालना कार्यकर्ताओं पर पड़ा भारी

वहीं, गोपालगंज के हथुआ बाजार में प्रशासन की अनुमति लिए बिना रैली निकालना कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। सोमवार को नूपुर शर्मा के समर्थन में रैली निकालने को लेकर बजरंग दल के पांच नामजद तथा लगभग 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी हथुआ पुलिस ने दर्ज की है। इसमें आरोप लगाया है कि प्रशासन की बिना अनुमति के आरोपियों ने सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से बाजार में रैली निकाली।

नूपुर शर्मा के खिलाफ पोस्टर सड़क पर फेंके मिले

इससे पहले भी बिहार के अन्य जिलों में भी नूपुर शर्मा के समर्थन में लोग जुट रहे हैं। दो दिनों पहले गोपालगंज में भी उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर में लिखा गया है ‘I Support Nupur Sharma’। इसके बाद पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया। वहीं, भागलपुर में नूपुर शर्मा के खिलाफ पोस्टर सड़क पर फेंके मिले थे।

नूपुर शर्मा के बयान ने मचाया तहलका

दरअसल, भारत में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने करीब 19 दिन पहले एक टीवी चैनल में हुई डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले ने जोर पकड़ा और इस्लामिक देशों ने भारत की निंदा की। नूपुर के खिलाफ 12 राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसके बाद अब समर्थन में भी लोग कूद गए हैं।