Vivek Tiwari murder case – Dainik Bhaskar UP/UK

विवेक हत्या कांड : सामने आया एक और हत्यारोपी पुलिस वाले का शिकार
नई दिल्ली। राजधानी लखनऊ  के मिस्ट्री बना विवेक तिवारी हत्या कांड केस की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही आये दिन कुछ न कुछ चौका देने वाले मामले सामने आने लगते है  इस  मर्डर केस में आरोपी दोनों सिपाहियों को दो दिन के लिए रिमांड पर लिए जाने के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एसआईटी के अधिकारियों ने दोनों सिपाहियों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का फिर से नाट्य रूपांतरण किया तो कहानी कई जगह उलझ गई। इस बीच अब केस में एक ऐसा शख्स सामने आया है, जिसने कहा है कि वो भी आरोपी सिपाहियों की ‘दबंगई’ का शिकार बन चुका है। इस शख्स ने कहा है कि वो विवेक तिवारी मर्डर केस में कोर्ट जाकर गवाही देने के लिए भी तैयार है।

बीएसएनएल के इंजीनियर ने सुनाई आपबीती

दरअसल, विवेक तिवारी मर्डर केस में मुख्या आरोपी प्रशांत चौधरी पर पहले भी आरोप लग चुके हैं कि वह रात में लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करता था। अब बीएसएनएल के एक इंजीनियर ने बताया है कि वह भी आरोपी प्रशांत चौधरी का शिकार बन चुका है। इंदिरानगर की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के रहने वाले इस इंजीनियर ने बताया कि बीते 28 अगस्त की देर रात को वह अपने एक दोस्त के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर से घर लौट रहे थे। उसी दौरान उन्होंने पार्क के कोने पर स्थित पान की दुकान से सिगरेट खरीदी और वहीं खड़े होकर पीने लगे। तभी अचानक अपाचे बाइक पर सवार दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उनसे पूछताछ करने लगे।

5 हजार देकर सिपाहियों के चंगुल से छूटे

इंजीनियर ने बताया कि पूछताछ के दौरान उनमें से एक सिपाही ने तलाशी लेते हुए उनका पर्स निकाल लिया और कुछ दूर हटकर उसे चैक करने लगा। इसके बाद जब वो सिपाही वापस लौटा तो पर्स से गांजे की एक पुड़िया निकालते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। सिपाहियों ने मामला रफा-दफा करने के लिए उनसे 10 हजार रुपए की मांग की और ना देने पर थाने ले जाकर मार-पिटाई करने लगे। इंजीनियर ने बताया कि सिपाहियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया और किसी से बात नहीं करने दी। उन्होंने गांजा सप्लाई करने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद किसी तरह एक दोस्त से 5 हजार रुपए लेकर उन्होंने सिपाहियों को दिए और उसके बाद ही थाने से निकल पाए।

खबरों में फोटो देखकर पहचाना, गवाह बनने को तैयार

इंजीनियर का कहना है कि इस घटना के बाद वो काफी डर गए थे और उन्होंने मामले की कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने बताया कि जिस समय लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या हुई, वो हरिद्वार गए हुए थे। वापस आकर अखबारों और टीवी में खबरें देखी तो आरोपी प्रशांत चौधरी को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि प्रशांत ने ही उनसे गांजे की पुड़िया रखने के नाम पर अवैध वसूली की थी। इंजीनियर का कहना है कि इसके बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर विवेक तिवारी की हत्या का केस लड़ रहे वकीलों से संपर्क किया है और प्रशांत चौधरी की अवैध वसूली के खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार हैं। इंजीनियर ने उस पान की दुकान और पान बेचने वाले की भी फोटो ले ली है।

एक गुमनाम शिक्षक भी लगा चुके हैं वसूली के आरोप

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक निजी कॉलेज के शिक्षक ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया था कि जिस रात विवेक तिवारी की हत्या हुई, उसी रात दोनों सिपाहियों ने उनसे धमकी देते हुए 3 हजार रुपए ऐंठे थे। शिक्षक ने बताया कि वो अपने कुछ दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। लौटते हुए उन्होंने एक पान की दुकान से सिगरेट ली। इसके कुछ देर बाद ही दोनों पुलिसकर्मी वहां आ गए और धमकाते हुए हमसे 3000 रुपए ऐंठ लिए। शिक्षक ने बताया कि उन्हें शक हुआ कि पान वाले ने ही फोन से पुलिसकर्मियों को सूचना दी थी। शिक्षक ने बताया कि हो सकता है कि वो पान वाला ही शिकार भांपकर पुलिसकर्मियों को सूचना देता हो।

रिमांड पर सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

इससे पहले, शनिवार को मामले की जांच कर रही एसआईटी ने देर रात आरोपी दोनों सिपाहियों के बयानों के आधार पर पूरी घटना का फिर से नाट्य रूपांतरण किया। इस दौरान आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी को जहां घटनास्थल से दूर एक गाड़ी में बिठाए रखा गया, वहीं नाट्य रूपांतरण के दौरान कई नए और चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए। एसआईटी के अधिकारियों ने आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी को घटनास्थल से करीब 80 मीटर दूर कार में ही बिठाए रखा। पहले नाट्य रूपांतरण के दौरान सना खान ने एसआईटी को जो बयान दिए और दूसरे नाट्य रूपांतरण के दौरान आरोपी सिपाही ने जो बयान दिए, उनमें काफी अंतर पाए गए।

विवेक हत्याकांड में बड़ा खुलासा : दूसरे सिपाही ने खोला गहरा राज़ ..
लखनऊ।   एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर  विवेक तिवारी कांड में एसआईटी की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। विवेक की हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी के एसआईटी के सामने दिए गए बयानों के बाद, अब दूसरे आरोपी संदीप कुमार के बयान से इस केस में नया मोड़ आ गया है। संदीप ने एसआईटी अधिकारियों ने सामने कई गहरे राज खोले ..

संदीप ने एसआईटी अधिकारियों के सामने दिए अपने बयान में कहा

घटना वाली रात उसने प्रशांत को विवेक की गाड़ी के पास जाने से रोका था। इसके अलावा संदीप ने और कई बड़े खुलासे किए हैं। संदीप ने बताया, घटना वाली रात हम दोनों गश्त ड्यूटी पर थे। एसयूवी को देखकर प्रशांत उधर जाने लगा तो मैंने उसे मना किया लेकिन वो नहीं माना और गाड़ी के पास चला गया। इसी बीच विवेक तिवारी ने गाड़ी बैक की और वो आगे की ओर भागा, जिससे उसकी गाड़ी बाइक से टकरा गई। मैंने प्रशांत को पिस्टल निकालने से भी मना किया, लेकिन उसने पिस्टल निकाल ली। विवेक ने जब दोबारा गाड़ी बैक की तो प्रशांत ने गोली चला दी।

बीते 28 सिंतबर की देर रात एप्पल फोन के लॉन्चिंग इवेंट से घर लौट रहे कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को जिस वक्त गोली मारी गई थी, उस समय मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी के साथ सिपाही संदीप कुमार भी था। विवेक को चूंकि प्रशांत ने गोली मारी थी, इसलिए मुख्य आरोपी होने के कारण अभी तक केवल उसी के बयान सामने आए थे। अब संदीप के बयानों से इस केस में नई बातें सामने आई हैं। वहीं, आईजी सुजीत पांडे का कहना है कि तत्कालीन इंस्पेक्टर और सीओ के बयान भी लिए जाएंगे।

इससे पहले एसआईटी के सामने प्रशांत चौधरी ने अपने बयान दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके हाथ से गलती से गोली चल गई। प्रशांत ने बताया कि उसने केवल चेतावनी देने के लिए पिस्टल निकाली थी, लेकिन गलती से गोली चल गई। हालांकि इससे पहले घटना के अगले दिन प्रशांत ने मीडिया के सामने कहा था कि विवेक ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी, इसलिए उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई। प्रशांत ने उसकी ओर से भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी।

प्रशांत ने एसआईटी के अधिकारियों को बताया कि गाड़ी की टक्कर से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी, इसी वजह से वो गाड़ी का पीछा नहीं कर पाया। प्रशांत ने कहा कि घटना के बाद वो मौके से नहीं भागा था, बल्कि उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उससे थाने जाने के लिए कहा, जिसके बाद वो थाने आ गया। उसने बताया कि घटना के बाद उसने सबसे पहले अपने थाने के प्रभारी निरीक्षक को फोन कर मामले के बारे में बताया। प्रशांत के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक ने पूरी बात सुनने के बाद यह कहकर फोन काट दिया कि वो इस वक्त थाने पर नहीं हैं और तुम नाइट अफसर को सूचना दो।

विवेक हत्याकांड : DGP का आदेश हुआ बेअसर, यूपी में सिपाही-दरोगा ने दिखाए बागी तेवर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी को गोली मारने वाले प्रशांत चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेशभर के सिपाही सामने आए हैं। इन तमाम सिपाहियों ने आज यानि 5 अक्टूबर को काला दिन घोषित किया है और प्रशांत की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रशांत चौधरी विवेक तिवारी को गोली मारने का मुख्य आरोपी है। सिपाहियों ने धमकी दी है कि अगर सिपाही के खिलाफ लगे केस वापस नहीं लिए जाते हैं तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

इस विरोध प्रदर्शन को लेकर फेसबुक, व्हाट्सएप पर पोस्ट साझा की जा रही है। अराजपत्रित कर्मचारी सेवा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव अविनाश प्रकाश पाठक ने बताया कि हमने यूपी के तमाम सिपाहियों को इलाहाबाद में 5 अक्टूबर को इकट्ठा होने के लिए कहा, ताकि वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा सके जोकि अपने साथी का साथ देने की बजाए उसे सजा दे रहे हैं। आज तमाम सिपाही अपने हाथ पर काला फीता बाधेंगे और प्रशांत चौधरी की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे।

इस विरोध में इलाहाबाद हाई कोर्ट के कई वकील भी हिस्सा लेंगे और कॉस्टेबल प्रशांत चौधरी को कानूनी मदद मुहैया कराएंगे। प्रकाश पाठक जोकि पीएसी की 37वीं बटालियन कानपुर में तैनात हैं उनका कहना है कि कॉस्टेबल प्रशांत चौधरी 2016 बैच का सिपाही है और वह अपनी ड्यूटी कर रहा था, उसे और उसके साथी को कार के नीचे दबाने की कोशिश की गई, जिसकी वजह से सिपाही ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, नाकि किसी की हत्या के इरादे से। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बिना जांच के ही उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

एक ‘बगावती’ पुलिसकर्मी सस्पेंड

लखनऊ में विवेक तिवारी के हत्यारोपी पुलिसकर्मी के समर्थन में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले सिपाही पर विभागीय कार्रवाई की गई है. सिपाही सर्वेश चौधरी को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है. यूपी पुलिस की ये कार्रवाई कल यानी 5 अक्टूबर को ‘बगावती’ पुलिसकर्मियों के ब्लैक डे मनाने के ऐलान के बाद एक सख्त संदेश के तौर पर देखी जा रही है.

आईजी एलओ प्रवीण कुमार के मुताबिक एटा के सिपाही सर्वेश चौधरी को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सस्पेंड कर दिया गया है. सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है. कुछ बर्खास्त सिपाही भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस राज्य कर्मचारी परिषद खुलकर विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी पुलिसकर्मियों के समर्थन में उतर आई है. इस संगठन ने 5 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है. इस संगठन के महासचिव अविनाश पाठक ने कहा कि 5 तारीख से पुलिसकर्मी काली पट्टी लगाएंगे. इसके बाद 6 तारीख को इलाहाबाद में मीटिंग बुलाई गई है और उसके बाद इस दिशा में आंदोलन का फैसला लिया जाएगा.

पाठक का कहना है कि राज्य पुलिस के सभी सिपाही आरोपी सिपाही की बिना जांच के बर्खास्तगी और उसे जेल भेजे जाने के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं.

विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन ने आरोपी पुलिसवालों के पक्ष में सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि जो पुलिस कर्मचारी या अधिकारी ड्यूटी निभाते वक्त मारे गए हैं, उन्हें भी विवेक तिवारी के परिवार की तरह 40-40 लाख रुपये दिए जाएं.

पत्र में कहा गया कि उन पुलिसवालों के बच्चों और परिवारवालों को भी सरकारी नौकरी दी जाए. उनको मकान भी दिए जाएं. उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए.

पत्र के अनुसार इन मांगों के समर्थन में सभी गैर राजपत्रित पुलिसकर्मी और अधिकारी आगामी 11 अक्टूबर को मेस के खाने का बहिष्कार करेंगे. अगर सरकार तब भी मांगें नहीं मानती तो कर्मचारी आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी.

गौरतलब है कि 29 सितंबर की रात एप्पल कंपनी में अधिकारी विवेक तिवारी अपनी कलीग सना के साथ अपनी एक्सयूवी से जा रहे थे. रास्ते में सिपाही प्रशांत चौधरी ने उनकी कार पर गोली चला दी जो सीधे विवेक के चेहरे पर लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद भारी बवाल मचने पर हत्यारोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप पर मुकदमा दर्ज किया गया. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

लखनऊ गोलीकांड : विवेक तिवारी हत्याकांड में पुलिस का गंदा खेल उजागर, जानिए आप भी
विवेक तिवारी हत्याकांड की एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी और उसकी पूर्व सहकर्मी बार-बार अपने बयान बदल रही है। उसके बयानों के आधार पर पुलिस कोई निष्कर्ष निकालने की कोशिश करती, इससे पहले ही दूसरा बयान सामने आ जाता है। इससे साफ है कि वह कन्फ्यूज है या डरी हुई हैं। या फिर कोई उस पर बयान बदलने का दबाव डाल रहा है। दो दिन पहले उसने पुलिस से डर लगने की बात कही थी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूर्व सहकर्मी को उसके घर पर ही महिला सिपाहियों की नजरबंदी में रखा गया है। अधिकारी घंटों उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं। हो सकता है कि उस पर केस से हटने या उल्टे-सीधे बयान देने का दबाव डाला जा रहा हो। इस मामले में पुलिस की आरोपियों के प्रति नरमी और उन्हें बचाने के लिए कई तरह की साजिशों का खुलासा पहले ही हो चुका है। (क्राइम सीन पर चश्मदीद और पुलिसकर्मी।)

पहले कहा- चल रही थी कार, रीक्रिएशन में बोली, सड़क किनारे खड़ी थी

पूर्व सहकर्मी ने रीक्रिएशन के दौरान कार के सड़क किनारे खड़ी होने की बात कही। यह बयान पहले दिए गए बयानों से अलग था। वारदात के बाद उसने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि विवेक उसे कार से घर छोड़ने जा रहा था, तभी घटना हुई। उस वक्त उसने कार के काफी धीमी गति से चलने की बात कही थी।

.. तो एक्सीडेंट हुआ न ही कुचलने का प्रयास किया गया

विवेक की पूर्व सहकर्मी ने एसआईटी के अधिकारियों को घटना के बारे में जो जानकारियां दीं, उसमें कार के बाइक में टक्कर मारने और सिपाहियों को कुचलने के प्रयास की बात सामने नहीं आई। पूर्व सहकर्मी का कहना था कि कार खड़ी थी और बाइक सामने से आकर रुक गई। इसके बाद एक सिपाही उसकी तरफ व दूसरा विवेक की तरफ खिड़की पर आ गया। सिपाहियों ने गाली-गलौज की। विवेक ने विरोध किया तो वह भड़क गए और सामने जाकर गोली चला दी। इससे साफ है कि पुलिस के अधिकारी शुरुआत से ही सिपाहियों की बाइक को टक्कर मारने और उन्हें कुचलने की फर्जी कहानी गढ़ रहे थे।

तहरीर में खेल करने की भी खुली पोल

हत्याकांड की एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी ने एफआईआर में लिखाया था कि उसने गोली चलने जैसी आवाज सुनी। यानी, उसने किसी को गोली चलाते नहीं देखा था। सिर्फ एक आवाज सुनी थी जिसे उसने फायर माना। गोली का अंदाजा उसे तब हुआ, जब मौके से भागे विवेक की कार कुछ दूर अंडरपास के खंभे से टकराकर रुकी। पूर्व सहकर्मी ने खून देखा तब उन्हें अहसास हुआ कि विवेक को गोली लगी है।

हालांकि, मंगलवार को रीक्रिएशन के दौरान उन्होंने सिपाही के सीधे कार के सामने खड़े होकर गोली मारने की जानकारी दी। इससे स्पष्ट है कि पूर्व सहकर्मी ने जो एफआईआर लिखाई थी, वह पुलिस अधिकारियों का खेल था। उस वक्त उसने कागज पर जो भी लिखा था, अधिकारियों के कहने पर लिखा था।

पिस्टल दोनों हाथों से पकड़ी थी या एक हाथ कलाई पर था

पूर्व सहकर्मी ने कहा था कि सिपाही ने दोनों हाथों से पिस्टल पकड़कर गोली चलाई थी। क्राइम सीन के रीक्रिएशन में भी सिपाही को इसी तरह से पिस्टल पकड़ने को कहा गया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि पिस्टल को दोनों हाथों से पकड़ना था या एक हाथ से पिस्टल पकड़कर दूसरे हाथ से कलाई पकड़नी थी। हो सकता है कि इससे फायर का एंगल बदल जाता। पोस्टमार्टम के विशेषज्ञों का कहना था कि विवेक को लगी गोली ऊपर से नीचे की तरफ आई है। अगर दोनों हाथों से कार के सामने खडे़ होकर गोली चलाई गई तो ऊपर से नीचे का एंगल आना मुश्किल है।

अब तक कह रही थी गोली विंड स्क्रीन से सटाकर मारी

अब तक पूर्व सहकर्मी कह रही थी कि सिपाही ने गोली कार की विंड स्क्रीन से सटाकर मारी थी। हालांकि, मंगलवार को क्राइम सीन के रीक्रिएशन के दौरान वह अपनी ही बात से पलट गई। उसने कार से सिपाही की पोजीशन करीब 10 फीट दूर बताई।

बाइक सवार सिपाही पीछे से आए या सामने से की एंट्री

पूर्व सहकर्मी अब तक सिपाहियों की बाइक पीछे से आने की बात कह रही थी। कहा था कि सिपाही पीछे से आए और ड्राइविंग सीट की तरफ कार के पहिये के ठीक सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। उन्होंने ऐसा इस तरह किया कि कार आगे न बढ़ सके। हालांकि, क्राइम सीन के रीक्रिएशन के दौरान उन्होंने सिपाहियों की बाइक सामने की दिशा से आने की बात कही। इसके बाद बाइक भी कार से करीब चार फीट आगे खड़ी कराई। बाइक की हेडलाइट उसी दिशा में थी, जहां से वह आई थी। यही नहीं पूर्व सहकर्मी ने डिवाइडर या ऊंचाई से गोली मारने वाली बात भी बदल दी। उसने कहा था कि बाइक में टक्कर लगने के बाद विवेक अपनी कार पीछे करके आगे निकले तो कार के दायीं तरफ खड़ा सिपाही उछलकर डिवाइडर पर चढ़ गया। उसने वहीं खडे़ होकर फायर कर दिया। उनकी यह बात पोस्टमार्टम विशेषज्ञों के ऊंचाई से गोली मारे जाने की बात को पुष्ट कर रही थी।

गोली लगने के बाद 400 मीटर तक कैसे कार चलाई, पता लगाने की कोशिश नहीं

क्राइम सीन के रीक्रिएशन में एसआईटी उस जगह को भूल गई, जहां विवेक की कार टकराकर रुकी थी। सिर्फ घटनास्थल पर कार और बाइक की पोजीशन, गोली चलाने वाले सिपाही की दूरी, पिस्टल की कार से दूरी व ऊंचाई के बारे में ही अध्ययन किया। उक्त स्थान पर ठोड़ी से घुसकर गोली के गले में फंसने और खून निकलने के बावजूद विवेक दो मोड़ मुड़कर करीब 400 मीटर दूर कैसे पहुंचे? यह जानने की एसआईटी ने कोशिश नहीं की। विवेक की पूर्व सहकर्मी को गोली मारने वाली जगह से ही घर भेज दिया गया। आगे सिर्फ एसआईटी प्रभारी, आईजी रेंज सुजीत पांडेय और अन्य पुलिस अधिकारी के अलावा विवेक के चचिया ससुर ही गए, वह भी कार के बगैर। करीब 10 मिनट घटनास्थल देखने के बाद सभी लौट गए।

विवेक हत्याकांड : सना ने खोला राज़, कहा-गोली लगने के बाद भी चलाते रहे गाड़ी
लखनऊ

ऐपल एक्जिक्यूटिव विवेक तिवारी के शरीर में गोली लगी हुई थी.. लेकिन तब भी वह अपनी कलीग और उस रात के हादसे की एकमात्र चश्मदीद गवाह सना खान को बचाने की कोशिश करते रहे। सना कहती हैं, ‘जितनी जान बची थी उनमें, उतने में वह आगे गाड़ी बढ़ाते रहे… वह गाड़ी बढ़ाते रहे और कुछ दूरी पर स्थित एक खंभे से कार टकरा गई और वह अपनी सीट पर पीछे की ओर गिर गए और उनका सिर एक ओर झुक गया। वह तब भी सांस ले रहे थे।’

शुक्रवार देर रात लखनऊ के गोमती नगर इलाके में ऐपल एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह सना ने पुलिस की उस थिअरी का भंडाफोड़ कर दिया जिसमें बताया जा रहा था कि कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने डिवाइडर पर खड़े होकर गोली चलाई थी और उस वक्त कार खड़ी हुई थी। सना बताती हैं, ‘कार उस समय नॉर्मल स्पीड में थी और सड़क के बाईं ओर ही चल रही थी और ऐसा कुछ भी नहीं था जो पुलिस को फायरिंग करने पर मजबूर करे।’

इस हादसे को चार दिन बीत गए हैं लेकिन उस अंधेरी रात को यादकर सना आज भी सिहर उठती हैं। न ठीक से सो पाती हैं और न ही कुछ खाती हैं। वह बताती हैं, ‘हम फोन लॉन्च के कार्यक्रम से लौट रहे थे जब दो वर्दीधारी कॉन्स्टेबल एक मोटरबाइक से कार की तरफ आए। कार नॉर्मल स्पीड से चल रही थी और सामने मोटरबाइक आकर खड़ी हो गई। पिछली सीट पर बैठा एक कॉन्स्टेबल बाइक से उतरा।

‘एक कॉन्स्टेबल मुझे लाठी से कोंचने लगा’

उन्होंने आगे बताया, ‘कॉन्स्टेबल के हाथ में लाठी थी। वह हमें रोकना चाहते थे और कार से बाहर आने के लिए बोल रहे थे लेकिन काफी रात हो चुकी थी और हमें पता नहीं था कि क्यों रोका जा रहा है। सर ने एक जिम्मेदार शख्स की तरह कार धीरे-धीरे बढ़ाई क्योंकि बगल में महिला बैठी थी। वह (कॉन्स्टेबल) हमपर चिल्ला रहे थे और किसी पहचान के लिए नहीं पूछा था। हमने उनसे कुछ बोला भी नहीं और न ही कोई कहासुनी हुई। कुछ देर बाद कॉन्स्टेबल मेरी तरफ वाली खिड़की पर आया और अपनी लाठी से मुझे कोंचने लगा। सर ने उसे हटाने की कोशिश की।’

‘गोली लगने के बाद भी गाड़ी चलाते रहे सर’

सना ने बताया, ‘अगले ही पल दूसरा कॉन्स्टेबल जो कार के सामने खड़ा था उसने अपनी पिस्तौल निकाली और सर पर फायर कर दिया। सर के खून निकलने लगा। मैं डर गई थी और चिल्ला रही थी। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। मैं खून रोकने के लिए चोट की तरफ देखने का प्रयास कर रही थी लेकिन सर ने कार चलानी जारी रखी। कॉन्स्टेबल का मोटरबाइक से उतरना और गोली चलाना अचानक सब एक मिनट में हो गया।’

सना ने आगे बताया, ‘जब सर कार आगे की ओर कार बढ़ाने लगे थे तो उनकी कार का आगे का पहिया मोटरबाइक के आगे के पहिए से टकरा गया था जिससे वह सड़क पर गिर गई थी। लेकिन कोई भी सिपाही इस वजह से घायल नहीं हुआ था।’ विवेक ने कार तकरीबन आधा किमी तक चलाई और कार सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा गई। सना गाड़ी से बाहर आई और मदद के लिए चिल्लाने लगी।

‘मदद के लिए चिल्लाती रही कोई नहीं आया’

वह कहती हैं, ‘मेरे पास मेरा फोन नहीं था इसलिए मैंने सड़क किनारे खड़े कुछ ट्रक ड्राइवरों से फोन के लिए कहा लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास नहीं है। मैं इधर-उधर मदद के लिए दौड़ती रही। लगभग 10-15 मिनट बाद एक पुलिस पट्रोल गाड़ी वहां आई। उन्होंने ऐंबुलेंस को कॉल करने की कोशिश की लेकिन काफी समय लग रहा था इसलिए तय किया गया कि सर को पुलिस की गाड़ी में ही ले जाया जाएगा।’

यहां से वहां..वहां से यहां सना को घुमाया गया

सना ने बताया सांसें तब तक चल रही थी और उन्हें आरएमएल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखकर पीजीआई रिफर करने के लिए कहा। सना के मुताबिक, ‘मैं पुलिस से कहती रही कि मुझे घर छोड़ दें ताकि मैं खुद के फोन से कलीग को कॉल करके मदद मांग सकूं। अस्पताल से मुझे कैसरबाग पुलिस थाने ले जाया गया जहां 5 मिनट के इंतजार के बाद एक लेडी कॉन्स्टेबल वहां आई और मुझे गोमती नगर थाने ले जाया गया।’

‘पुलिस ने नहीं बताया सर की मौत हो चुकी’

सना ने बताया, ‘वहां मेरी गवाही ले ली गई थी। मैंने पुलिस अधिकारियों को सब कुछ बताया दिया था और एक लेडी कॉन्स्टेबल इसे नोट कर रही थी। मैंने पेपर साइन कर दिए लेकिन मैंने उसे पढ़ा नहीं था और न ही पुलिस से इसे पढ़ने को कहा। मेरा पूरा ध्यान इस पर था कि सर को पीजीआई रिफर किया गया या नहीं। उन्होंने मुझे बताया भी नहीं कि सर की मौत हो चुकी थी। जब मैं घर पहुंची, अपना फोन लेकर वापस अस्पताल गई तब जाकर मुझे मालूम हुआ।’

विवेक हत्याकांड मामला: सना ने बाताया मर्डर की भयानक रात का पूरा सच…
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी मर्डर केस में हर रोज नया सच सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विवेक को ऊपर से गोली मारी गई। आखिर उस रात का सच क्या है इसे समझने के लिए मीडिया ने मर्डर केस की इकलौती चश्मदीद सना से बात की।

सना ने बताया कि सड़क पर आखिरी एक घंटे में क्या हुआ

‘शुक्रवार रात आईफोन लांचिंग के बाद विवेक हमें घर छोड़ने जा रहे थे। रात करीब 1.15 बजे गोमतीनगर विस्तार में सरयू अपार्टमेंट के पास ही गाड़ी खड़ी कर हम बातचीत कर रहे थे। गाड़ी का शीशा खुला था। तभी बाइक सवार दो सिपाही पहुंचे। नाम-पता पूछा। वहां खड़े होने की वजह पूछी।

इसके बाद एक सिपाही गालियां देने लगा। विवेक ने इसका विरोध किया और गाड़ी पीछे कर निकलने लगे। तभी एक सिपाही ने डिवाइडर के पास से गोली मार दी।’ विवेक के साथ मौजूद रही एकमात्र चश्मदीद पूर्व सहकर्मी ने चुप्पी तोड़ते हुए वारदात की रात की कहानी सिलसिलेवार बयां की है।

पूर्व सहकर्मी के ने बताया कि वारदात वाली रात मेरी मुलाकात विवेक से हजरतगंज के श्रीराम टावर में रात नौ बजे हुई थी। वहां हमें एपल कंपनी के फोन लांचिंग कार्यक्रम में बुलाया गया था। पुरानी कर्मचारी होने के कारण पूर्व सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए काफी रात हो गई।

मेरे पास कोई साधन नहीं था, इसीलिए विवेक घर छोड़ने के लिए निकले। गोमतीनगर होते हुए हम घर की तरफ जा रहे थे। हम दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। बात करते हुए गोमतीनगर विस्तार के सरयू अपार्टमेंट के एक छोर पर विवेक ने गाड़ी रोक दी। उसने शीशा खोल दिया। इसके बाद बातचीत कर रहे थे।

पूर्व सहकर्मी के शब्दों में उस रात क्या और कैसे हुआ

विवेक की कार

पूर्व सहकर्मी के मुताबिक- इसी बीच बाइक से दो सिपाही पहुंचे। उन्होंने बाइक गाड़ी के सामने तिरछी खड़ी कर दी। पहले नाम-पता पूछा और वहां खड़े होने की वजह भी। विवेक ने लांचिंग से लेकर घर पहुंचाने तक की बात कही। इस पर नाराज होकर एक सिपाही ने गालियां देनी शुरू कर दी।

बचकर गाड़ी निकालते समय कार बाइक से टकराई और पिछला पहिया बाइक पर चढ़ गया। विवेक विवाद से बचने के लिए गाड़ी पीछे कर निकलने लगे। इसी बीच एक सिपाही गाड़ी की दाहिनी तरफ आ गया। उसे बचाते हुए गाड़ी निकालते समय बाइक से टकरा गई। बाइक सड़क पर गिरी। पिछला पहिया बाइक पर चढ़ गया था। इसलिए विवेक ने फिर गाड़ी पीछे की तो डिवाइडर से सिपाही ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद विवेक खुद को अस्पताल की तरफ ले जाने के लिए तेजी से चले। कुछ दूर आगे जाने के बाद गाड़ी अंडरपास की दीवार से टकरा गई।

टारगेट कर दोनों हाथों से चलाई थी गोली

आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी व उसकी पत्नी

पूर्व सहकर्मी के मुताबिक डिवाइडर पर चढ़े सिपाही ने गालियां देते हुए अपनी पिस्तौल निकाली थी। उसने दोनों हाथों से विवेक की तरफ टारगेट कर गोली चलाई। गोली विवेक के ठोढ़ी पर लगी, जबकि दूसरा सिपाही गाड़ी के बाएं तरफ खड़ा था। विवेक की गाड़ी से कोई सिपाही नहीं चोटिल नहीं हुआ था।

आधे से एक मिनट बाद टकराई गाड़ी

चश्मदीद के मुताबिक गोली लगने के बाद विवेक के चेहरे से काफी तेजी से खून निकलने लगा। घायल होने के बाद विवेक गाड़ी को तेज रफ्तार से अस्पताल की तरफ जाने लगे। वह गोली लगने के बाद करीब आधे से एक मिनट तक होश में थे। इसी दौरान गाड़ी खरगापुर अंडरपास की दीवार से टकरा गई।

पुलिस कंट्रोल रूम को नहीं दी सूचना

पुलिस की बाइक

पूर्व सहकर्मी ने बताया, मेरा मोबाइल घर पर ही छूट गया था। विवेक के मोबाइल पर कोड लॉक लगा था, जिसके कारण उसे खोल नहीं सकी। सहायता मांगने के लिए सड़क पर खड़ी होकर चीख रही थी। लेकिन कोई मदद करने के लिए नहीं रुका। करीब 15 मिनट बाद पुलिस की एक जीप आई जिसे दूर से देखकर रोका। करीब पहुंचने के बाद पुलिस की गाड़ी रुक गई। इसके बाद दरोगा व अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल विवेक को गाड़ी से बाहर निकाला।

एंबुलेंस नहीं पहुंची तो जीप से ले गए अस्पताल

एंबुलेंस को कॉल की, लेकिन वह समय से नहीं पहुंची। काफी देर हो रही थी। इस पर हमने पुलिस वालों को जल्दी से गाड़ी से ही ले चलने को कहा। पुलिस वालों ने बेहोश विवेक को पीछे सिपाहियों के पास लिटा दिया। इसके बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गये। इस दौरान करीब 30 से 45 मिनट का समय लग गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। ईसीजी कराई। इस दौरान डॉक्टर से पूछा तो जिंदा होने की पुष्टि की। करीब पांच मिनट बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झूठ बोलकर पुलिस ले गई कैसरबाग थाना

अस्पताल पहुंचाने वाली पुलिस टीम ने विवेक की मौत होने के बाद मुझसे काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद गाड़ी में बैठाकर उसे घर छोड़ने की बात कही। लेकिन गाड़ी गोमतीनगर की तरफ न ले जाकर दूसरी तरफ ले जाने लगे। आपत्ति की तो पुलिस वालों ने बताया कि गाड़ी में तेल खत्म हो रहा है। तेल भरवाने के बाद छोड़ देंगे। इसके बाद गाड़ी सीधे कैसरबाग कोतवाली पहुंची। वहां मुझसे काफी देर तक पूछताछ की गई। फिर गोमतीनगर थाने ले जाने की तैयारी शुरू हुई। इस पर जीप में महिला सिपाही न होने पर आपत्ति की। कुछ देर बाद उसे महिला सिपाही के साथ गाड़ी में बैठाकर गोमतीनगर थाने ले जाया गया। वहां महिला सम्मान कक्ष और फिर प्रभारी निरीक्षक के कमरे में बारी-बारी से कई अधिकारियों ने पूछताछ की।

विवेक को बचाने और चोट देखने में खून से सने कपड़े

चश्मदीद के मुताबिक जब गाड़ी अंडरपास की दीवार से टकराई और विवेक बेहोश हो गए। उनके चेहरे से खून निकल रहा था। उन्हें होश में लाने की कोशिश की। इस दौरान कपड़ों पर खून लगे। वहीं पुलिस के साथ विवेक को गाड़ी से निकलवाने के दौरान पूरा कपड़ा खून से सन गया था।

आज भी नजरों के सामने घूम रहा वो दहशतगर्दी का मंजर

पूर्व सहयोगी के मुताबिक वारदात के तीन दिन बीत गए। लेकिन मेरे जेहन से सिपाहियों की दहशतगर्दी खत्म नहीं हो रही है। शुक्रवार रात की पूरी वारदात सिलसिलेवार मेरे आंखों के सामने घूम रहा है। उस दिन से आज तक नहीं सो सकी हूं। हर वक्त सिपाही का गोली मारते हुए और विवेक का खून से लथपथ चेहरा मेरे आंखों के सामने आ जाता है। उस पल को याद कर कांप जा रही हूं। हर बार यही सोच रहीं हूं कि क्या यही पुलिस हमारी रक्षा करती है।

CM योगी से की मृतक विवेक तिवारी की पत्नी ने मुलाकात, मिले ये चार आश्वासन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए Apple के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में यूपी सरकार बुरी तरह से घिरी है। मामले में यूपी सरकार ने पहले ही कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। सोमवार को मृतक विवेक तिवारी की पत्नी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी अपने भाई के साथ सीएम योगी से मिलने पहुंची। खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है और आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर विवेक तिवारी के परिवार से बात की थी। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने मृतक की पत्नी से कहा कि सरकार द्वारा परिवार को आवश्यक सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी वे चाहें उनसे मिल सकते हैं।

Lucknow: Family members of Vivek Tiwari who was shot dead by a police constable in Gomti Nagar area on 29 September, meet Chief Minister Yogi Adityanath pic.twitter.com/8ONfcZpf3y

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2018

इस मामले पर भाजपा के अंदर से भी आवाज उठ रही है। हरदोई के शाहबाद से विधायक रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री को इस मामले में पुलिस कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘पुलिस ने मीडिया से कहा कि अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, लेकिन वह एफआईआर दर्ज करने आया और मीडिया को बयान भी दिया।’ विधायक ने पुलिस और जिला कलेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं यूपी कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले पर कहा, ‘कुछ उच्च स्तरीय अधिकारी चीजों में हेरफेर करने और छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ भी जांच की जाएगी। यूपी सरकार निर्दोष युवा की हत्या करने वाले पुलिसकर्मियों समेत किसी भी अपराधी को क्षमा नहीं करेगी।’

लखनऊ गोली कांड : रोते-रोते बोली मासूम- ‘पापा की हत्या के बाद डीएम घर आए, और मम्मी पर चिल्ला रहे थे…
लखनऊ शूटआउट में मारे गए विवेक तिवारी की मासूम बेटी प्रियांशी ने इंसाफ की गुहार लगाई है. ‘मीडिया’ से खास बातचीत में प्रियांशी ने कहा कि उनके पापा की हत्या कर दी गई और प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय हमारे परिवार पर दबाव बना रहा है.

कक्षा सात की छात्रा प्रियांशी ने आरोप लगाया, ‘पापा की हत्या के बाद डीएम घर आए थे और मम्मी पर चिल्ला रहे थे. वे चुप रहने का दबाव बना रहे थे.’ प्रियांशी के दिल में अपने पिता की हत्या को लेकर जबरदस्त गुस्सा है.

जब प्रियांशी से पूछा गया कि आखिर बार पापा विवेक तिवारी से कब बात हुई थी, तो उसने कहा कि शुक्रवार सुबह 11 बजे पापा से बात हुई थी. मैं एग्जाम देकर आई थी, तो वो पापा ने पूछा था कि एग्जाम कैसा गया? मासूम ने मांग की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके घर आएं और बाते करें. पीड़िता ने आरोप लगाया, ‘पुलिस हमारे परिवार पर लगातार दबाव बना रही है. हमारे परिवार ने एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की मांग की है, उसको भी नहीं माना जा रहा है. अधिकारी हर पल फैसला बदल रहे हैं.’

मृतक परिवार ने मांग मुआवजा

इससे पहले मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने और बात करने की मांग की. उन्होंने कहा, ‘मेरे पति का तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, जब तक मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं करते.’ कल्पना तिवारी ने सीएम योगी को खत लिखकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की. साथ ही एक करोड़ रुपये मुआवजा मांगा.

लखनऊ शूटआउट पर गरमाई सियासत

लखनऊ शूटआउट के बाद सियासत गरमा गई है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है. उन्होंने इस पूरी घटना के लिए यूपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

उप्र में पुलिस ने एक आम आदमी की हत्या कर के साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार में ‘एनकाउंटर’ की हिंसात्मक संस्कृति कितनी विकृत हो गयी है. एक मल्टीनेशनल कम्पनी के एम्पलॉयी के मारे जाने से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की निगाह में भी प्रदेश की छवि विकृत हुई है. निंदनीय. हार्दिक संवेदना!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 29, 2018

अखिलेश का हमला

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक आम आदमी की हत्या करके साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार में ‘एनकाउंटर’ की हिंसात्मक संस्कृति कितनी विकृत हो गयी है. एक मल्टीनेशनल कम्पनी के एम्पलॉयी के मारे जाने से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की निगाह में भी प्रदेश की छवि विकृत हुई है. निंदनीय. हार्दिक संवेदना.’

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राज बब्बर ने मुख्यमंत्री योगी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस गोलीकांड को लेकर मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए. सीएम योगी ने पुलिस की वर्दी में गुंडों की फौज पाल रखी है.

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पूछा कि बीजेपी के लोग हिंदुस्तान को क्या बनाना चाहते हैं? उन्होंने कहा, ‘योगी जी के राज में घबराइए कि आप लखनऊ में है.’

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर विस्तार में शुक्रवार देर रात पुलिस कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने ऐपल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी थी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर यूपी पुलिस कठघरे में आ गई है.

लखनऊ शूटआउट को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्नाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए. इस पूरी घटना के लिए उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार जिम्मेदार है. वहीं, कांग्रेस सांसद राज बब्बर ने इस घटना को शर्मनाक बताया है.

Lucknow: Home Minister Rajnath Singh has spoken to CM Yogi Adityanath and DGP regarding the Gomti Nagar incident where a Lucknow resident Vivek Tiwari was shot at by a police constable. CM has assured that a judicious and an effective investigation is underway. pic.twitter.com/BiwcCKB9nI

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 29, 2018

इस पुलिस गोलीबारी को लेकर उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए. लखनऊ में एक आम शहरी का एनकाउंटर कर दिया गया. मुख्यमंत्री ने पुलिस की वर्दी में गुंडों की फौज पाल रखी है. देश के गृहमंत्री के चुनाव क्षेत्र में भी आम आदमी सुरक्षित नहीं. प्रवचनकर्ता प्रधानमंत्री विवेक तिवारी के परिवार को क्या जवाब देंगे?’

उधर, इस मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुखअयमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी से बात की है. इस पर सीएम योगी ने उनको आश्वासन दिया कि मामले में प्रभावी ढंग से जांच की जाएगी.