Voting Percentage Phase 2 Lok sabha election – Dainik Bhaskar UP/UK

आम चुनावः 12 राज्यों की 95 सीटों में मतदान जारी, कई बूथों पर ईवीएम खराब, रुका मतदान
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (हि.स.)। आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार सुबह सात बजे 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ओडिशा विधानसभा के लिए 35 सीटों पर भी मतदान जारी है। 1596 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। उत्तर प्रदेश में आठ, बिहार, ओडिशा और असम में पांच-पांच, तमिलनाडु में 38, कनार्टक में 14, महाराष्ट्र में 10, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन, जम्मू-कश्मीर में दो, मणिपुर और पुडुचेरी में एक-एक सीट पर मतदान शुरू है।

इस बीच नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी के मतदान केन्द्रों पर मतदाता भारी संख्या में पहुंचने लगे हैं। लेकिन, कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम खराब होने पर मतदान प्रभावित हो रहा है।

पहले चरण में कई मतदान केन्द्र में ईवीएम खराब होने के मामले को चुनाव आयोग ने सख्ती की थी कि दूसरे चरण में ऐसी घटना न हो। लेकिन इसकी पोल खुल रही हैऔर लोकसभा सीट नगीना के मतदान केन्द्र 311, 411, 59 नजीबाबाद के मतदान केन्द्र 59 में ईवीएम खराब हो गई है।

मथुरा में 148 मतदान केन्द्र में ईवीएम खराब होने से अभी तक मतदान शुरु नहीं हो सकें है। इससे मतदाताओं में आक्रोश व्याप्त है। अमरोहा के सरकारी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 150 पर ईवीएम खराब हो गई, मतदाता सुबह 6ः30 से लाइन में खड़े हैं। 7ः25 तक एक वोट भी नहीं डाला गया।

Bihar: Latest visuals from polling station number 38 & 39 in Bhagalpur parliamentary constituency. 5 parliamentary constituencies of the state will undergo polling today, in the second phase of #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/eKBVyZavkF

— ANI (@ANI) April 18, 2019

कुल 85 उम्मीदवार

दूसरे चरण की आठ सीटों के लिए कुल 85 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें नगीना सीट से सात, अमरोहा में दस, बुलंदशहर में नौ, अलीगढ़ में 14, हाथरस में आठ, मथुरा में 13, आगरा में नौ और फतेहपुर सीकरी में 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 10 है। द्वितीय चरण में प्रमुख रूप से भाजपा के आठ उम्मीदवार, कांग्रेस के भी आठ, जबकि बसपा के छह और सपा व रालोद के एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

करीब 1.42 करोड़ मतदाता

द्वितीय चरण के संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1,41,94,132 है, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 76,36,857, महिला मतदाताओं की संख्या 65,56,504 और थर्ड जेन्डर की संख्या 771 है। आगरा लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 19,34,850 मतदाता हैं जबकि नगीना क्षेत्र में सबसे कम 15,84,111 मतदाताओं की संख्या है।

8751 मतदान केंद्रों पर पड़ रहे वोट

इस चरण में मतदान केन्द्रों की संख्या 8,751 और मतदेय स्थलों की संख्या 16,163 है, जिनमें 3314 मतदेय स्थल क्रिटिकल हैं। इनमें 1121 मतदेय स्थलों पर डिजिटल और 781 मतदेय स्थलों पर वीडियो कैमरे लगाये गये हैं। इसके अलावा 1614 मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है।

आज के मतदान कार्य में प्रयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवी पैट की संख्या (आरक्षित सहित)-बैलट यूनिट 19,367, कन्ट्रोल यूनिट 19,348 तथा वीवी पैट 20,527 है। गौरतलब है कि इस बार शत प्रतिशत मतदेय स्थलों पर वीवी पैट का प्रयोग किया जा रहा है।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए 1598 माइक्रो आबजर्वर, 1346 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 187 जोनल मजिस्ट्रेट और 617 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसी तरह आठ सामान्य प्रेक्षक, चार पुलिस प्रेक्षक, आठ व्यय प्रेक्षक और 41 सहायक व्यय प्रेक्षक लगाए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान हेतु कुल 1,06,203 मतदान कर्मियों को लगाया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बल एवं पीएसी की तैनाती की गयी है। आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार के अनुसार पहले चरण के मुकाबले इस चरण में करीब 20 फीसदी ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है। बॉर्डर सीलिंग के लिए 482 अंतर्राज्यीय और 129 अंतर्राष्ट्रीय बैरियर लगाए गए हैं। यूपी 100 के दस्ते को चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील जगहों और रास्तों के अनुसार लगाया गया है।

राजधानी स्थित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रुम से भी मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी की व्यवस्था की गई है। वहां पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल0 वेंकटेश्वर लू समेत अन्य अधिकारी दिन भर मौजूद रहेंगे।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता से राजनेता बने उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर के चुनाव मैदान में होने से सियासत में ग्लैमर का तड़का नजर आ रहा है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल और कई निवर्तमान सांसदों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। हाथरस से पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन भी इस चरण के चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह जैसे नेताओं का गढ़ होने के कारण इस चरण के चुनाव में भाजपा, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन और कांग्रेस सभी की ताकत परखी जाएगी। पिछले चुनाव में इस चरण की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा था।