waiting for hours – Dainik Bhaskar UP/UK

बरेली : जिला अस्पताल में मरीजों का हाल बेहाल, इलाज के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार
दैनिक भास्कर ब्यूरो,

बरेली। पर्चा, बनवाने, डॉक्टर को दिखाने, जांच व दवा लेने में लाइन में खड़े-खड़े बुखार से तप रहे मरीजों का दर्द और बढ़   रहा है। एक तरफ डेंगू का डंक तो दूसरी तरफ लाइलाज बनता मर्ज मरीज़ और बढ़े न तो और क्या हो। जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को तीन चार घंटे इंतजार के बाद इलाज मिल रहा है।

मलेरिया, बुखार का हमला तेज़ होता जा रहा है। मरीज़ो कों क़ाबू करना जिला अस्पताल के बस में नहीं रहा। स्वास्थ्य विभाग के किए गए दावों के बाद जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर दिन डेंगू के करीब सौ संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं। हालात यह है डेंगू ने जिले में दोहरे शतक का आंकड़ा भी पार कर लिया। मगर सीएमओं डॉक्टर विश्राम सिंह अपने कार्यालय में बैठकर अपने नाम के महत्व कों दर्शाकर आराम फरमा रहें है। अब तक 16 वार्डों में मरीज मिल चुके हैं। जिसमें आकड़ो के मुताबिक 287 मरीज़ो में डेंगू की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हवा में हल्की ठंड घुलने के बाद मलेरिया के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। हालात यह है शहर में सर्वाधिक प्रभावित इलाका बानखाना बना हुआ है। जबकि बीते वर्ष सीबीगंज डेंगू क्लस्टर बना था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले भर में डेंगू और मलेरिया को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों की जांच की जा रही है। लेकिन यह जांच सिर्फ कागज़ो में दिखाई पड़ती है। धरातल पर जिला अस्पताल का काम ज़ीरो नज़र आता है।

वही आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक डेंगू के मामले एक साल के अंतराल पर बढ़ते-घटते रहते हैं। जबकि जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखानें और दवा के लिये भी मरीज़ो कों लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।

जिला अस्पताल में लाइन में लगें मरीज़ो सें बात की तों एक शख्स का कहना था पहले लाइन में लगकर डॉक्टर को दिखाया डॉक्टर नें जांच कराने कों कहा जांच कराने के लिए वे एक घंटे से लाइन में लगी हैं। अभी उनका नंबर नहीं आया है। नंबर   आने पर वे जांच कराएंगी। ऐसा लगता है जिला अस्पताल की तैयारी अभी भी अधूरी है। दर्द से कराहते मरीज़ जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन इलाज के नाम पर मरीज़ो सें सिर्फ लाइन लगवाई जा रही है।

कनाडा का मेडिकल सिस्टम बना कबाड़ा, इलाज के लिये मरीज को करना पड़ रहा घंटों इंतजार
कनाडा में मेडिकल सिस्टम की सेहत बिगड़ने लगी है। यहां आपात चिकित्सा पर संकट मंडराने लगा है। हालत ये है कि मरीजों को इलाज के लिए 100 से 125 घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रॉमा के मरीजों को भी चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।

कनाडा में हेल्थ वर्कर्स की भारी कमी है। हालत ये है कि प्राथमिक चिकित्सा से ठीक हो सकने वाले मरीज भी देखभाल के आभाव में बीमार पड़ जा रहे हैं। कनाडा में लगभग 7500 डॉक्टरों की कमी है। ओंटारियो के आपातकालीन चिकित्सक डॉ. रघु वेणुगोपाल का मानना है कि यह सब कुछ राजनीतिक भी है। उन्होंने कहा कि ओंटारियो में 20 से अधिक इमरजेंसी डिपार्टेमेंट को कर्मचारियों की कमी के कारण बंद करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि ये संकट नहीं है। ऐसा कहना अनुचित है।

स्वास्थ्य बजट बढ़ाने का प्रस्ताव

कनाडा के मेडिकल एसोसिएशन (CMA) ने भी इसे राष्ट्रीय संकट कहा है। वहीं प्रांतीय नेताओं ने भी इसको लेकर आवाज तेज की है। जुलाई में हुए मंत्रियों के सम्मेलन में स्वास्थ्य बजट को 22% से बढ़ाकर 35% करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। लेकिन इस सब पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि इस साल स्वास्थ्य के लिए मिलने वाले 3.70 लाख करोड़ रुपए का सकारात्मक परिणाम देखना चाहते हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों के बहुत भारी निवेश ने आवश्यक सुधार नहीं किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जीन-यवेस डुक्लोस लगातार सुधार करने की बात कर रहे हैं। कनाडा में वर्तमान सरकार ने सत्ता संभालने पर सभी प्रांतों के लिए कुल 2.62 लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा किया था। जिसमें 7500 नए फैमिली डॉक्टर और नर्सों को नियुक्त किया जाना था।

2006 के बाद पहली बार इमरजेंसी वार्ड बंद करने की नौबत

पत्रकारों का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री से जब इस पर सवाल पूछा गया तो वो बिना जवाब दिए चले गए। 2006 के बाद कनाडा में पहली बार ऐसी स्थिति आई है जब इमरजेंसी वार्ड भी बंद करने की नौबत आ गई है। आलम ये है कि सामान्य तौर पर एक रात और कभी कभी पूरे सप्ताहांत पर इमरजेंसी सेवाएं बंद करनी पड़ रही हैं।

नर्सों की भारी कमी के चलते सबसे अधिक आबादी वाले इलाके ओंटारियो में 16 इमरजेंसी विभागों को बंद करना पड़ा। वहीं न्यूफाउलैंड और लैब्राडोर में तीन लाख से अधिक की आबादी पर एकमात्र सामुदायिक अस्पताल 1 जुलाई से 29 अगस्त तक बंद रहा।

स्वास्थ्य मंत्री जीन-यवेस डुकोल्स ने पिछले महीने घोषणा कर चीफ नर्सिंग ऑफिसर के पद को पुनः बहाल करने की घोषणा की है। इस पद को सरकार ने दस साल पहले खत्म कर दिया था।

हैल्थ कर्मियों के लिए फंड बढ़ाया जा रहा

इस संकट से निपटने के लिए कनाडा की सरकार और देश के स्वास्थ्य अधिकारी ने विदेशों से नर्सों को बुलाने और हाल ही में रिटायर्ड नर्सेज को फिर से नौकरी पर रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अधिकांश प्रांत अपने स्तर पर ही प्रयास कर रहे हैं। सस्केचेवान प्रांत ने हैल्थ कर्मियों के लिए फंड बढ़ाया है। इसमें नए डॉक्टरों, नर्सेज और अन्य मेडिकल कर्मियों की भर्ती की जाएगी।