war defeat – Dainik Bhaskar UP/UK

कानपुर : जिंदगी की जंग हार गयी मेडिकल की एक छात्रा
कानपुर। तीन दिन तक जिंदगी के लिये मौत से जंग लड़ने वाली मेडिकल कालेज की छात्रा ने आखिरकार दम तोड़ ही दिये। उसकी मोत के साथ ही कई राज भी दफन हो गये। वह पिछले 6 दिन से हैलट अस्पताल में भर्ती थी। पिता का कहना है कि बेटी ने सुसाइड किया है। वह दाहिने हाथ से हैंडीकैप थी। उसकी पांचों अंगुलियां जन्म से ही नहीं थी। सीनियर उसे चिढ़ाते थे। वह कहते कि तू डॉक्टर कैसे बन पाएगी। तू तो इंजेक्शन ही नहीं लगा पाएगी। इतना ही नही रैगिंग के चलते उसके बाल भी कटवा दिए थे।

इन सब बातों को लेकर बेहद परेशान रहती थी। किदवई नगर वाई-1 ब्लॉक में रहने वाले दरोगा नरेंद्र सिंह की बेटी तान्या (23) गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज से सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। बीते 17 जून को उसे दो युवकों ने गंभीर हालत में हैलट के इमरजेंसी में भर्ती कराया था। पूछताछ होने पर दोनों भाग गए थे।बाद में पता चला था कि युवती मेडिकल कॉलेज की ही छात्रा है। मेडिकल कॉलेज की छात्रा होने के चलते उसे बचाने के लिए प्रिंसिपल डॉ. संजय काला खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे।

इसके साथ ही छात्रा का इलाज मेडिसिन विभाग के डॉ. एमपी सिंह और डॉ. बीपी प्रियदर्शी कर रहे थे।डॉक्टरों के मुताबिक, छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। जिससे आंतों में जख्म हो गए थे। इसके साथ ही मल्टी आर्गेन फेल्योर होने से मौत हो गई। टॉयलेट क्लीनर पीने के काफी देर बाद छात्रा को हैलट लाया गया था। इसके साथ ही कोई बता नहीं सका कि उसकी हालत क्यों बिगड़ी। अगर तुंरत पता चल जाता तो ज्यादा बेहतर इलाज हो सकता था।छात्रा की हालत बिगड़ने के बाद पिता नरेंद्र सिंह, मा लक्ष्मी देवी और भाई आर्यन व अंकुर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। अब तान्या की मौत होने के बाद परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे पिता ने कहा कि मौत से पहले बेटी ने कहा था कि क्लासमेट उसे चिढ़ाते थे। इतना कह कर वह बेसुध हो गए। जांच में सामने आया कि वह 6 महीने से हॉस्टल में नहीं रह रही थी।छात्रा कल्याणपुर स्थित एक अपार्टमेंट में अपने दोस्त के साथ रह रही थी। छात्रा का दोस्त कॉलेज के बाहर का है। छात्रा कॉलेज भी काफी कम आती थी। परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं थी।थाना प्रभारी राजेश वर्मा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।