Warm-up match – Dainik Bhaskar UP/UK

टी-20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चखाया मजा, 6 रन से दी मात
टी-20 वर्ल्ड कप के पहले वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। उन्होंने एक रनआउट भी किया।

मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 51 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151.51 का रहा। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट केन रिचर्डसन ने लिए।

ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों का प्रदर्शन

पहले वार्मअप गेम में डेविड वार्नर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह मिचेल मार्श बल्लेबाजी करने आए। मार्श ने 18 बॉल में 35 रन बनाए। उन्होंने 195 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
स्टीव स्मिथ (11) को यजुवेंद्र चहल ने चलता कर दिया। चहल की बॉल स्मिथ को चकमा देकर स्टंप पर लगी।
अन ऑफिशियल प्रैक्टिस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टीम इंडिया वॉर्मअप मैच में अपनी बेस्ट टीम के साथ उतरी। मोहम्मद शमी आज का मुकाबला नहीं खेल रहे थे, लेकिन रोहित शर्मा ने उन्हें आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने के लिए बुलाया। अभ्यास मैच में आप 15 सदस्यीय टीम के किसी खिलाड़ी को उतार सकते हैं।

भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन

पहले वार्मअप मैच में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 172.72 का था।
रोहित शर्मा 14 बॉल में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 107 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
विराट कोहली के लिए वार्मअप मैच कुछ खास नहीं रहा। वह 13 बॉल में 19 रन बनाकर आउट हुए। उनका स्ट्राइक रेट 146.15 का रहा।
हार्दिक पंड्या 5 बॉल में 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 40 की स्ट्राइक रेट से रन बनए।
दिनेश कार्तिक 14 बॉल में 20 रन बनाकर आउट हुए। उनका स्ट्राइक रेट 142.85 का रहा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, आर.अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश इंग्लिश, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन।