Waste in the name of marriage – Dainik Bhaskar UP/UK

शादी के नाम पर बर्बादी : तीन पति…लेकिन पत्नी एक, आखिर क्या हैं मांजरा
नागपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है। एक महिला ने पहले परिवार के कहने पर अरेंज मैरिज की, फिर अपनी मर्जी से दूसरे शख्स से लव मैरिज की और अब वह तीसरे शख्स के साथ रह रही है।

महिला ने धोखाधड़ी से तीन शादियां की

मामला तब सुर्खियों में आया जब महिला के दोनों पति अपनी पत्नी और तीसरे इंसान के खिलाफ पुलिस के पास कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे। महिला ने धोखाधड़ी करके 5 साल में तीन शादियां की हैं, इसलिए पुलिस अब महिला पर कार्रवाई की बात कह रही है।

पहले पति से है महिला को हुआ एक बेटा

नागपुर पुलिस की महिला भरोसा सेल की सीनियर इंस्पेक्टर सीमा सुर्वे ने बताया कि दो दिन पहले दो लोग शिकायत लेकर उनके पास आए थे। नागपुर के वाठोडा में रहने वाला 25 साल का धीरज मिस्त्री का काम करता है। कुछ साल पहले पूजा (बदला हुआ नाम) अपनी बहन के साथ यहां आई और पड़ोस में रहने वाले धीरज से उसकी शादी हो गई। धीरज और पूजा का एक बेटा भी है।

पहले पति को छोड़कर पवन से लव मैरिज कर ली

औरंगाबाद के रहने वाले 25 साल के पवन का मिस कॉल पूजा के मोबाइल पर आया और दोनों के बीच बातें होने लगीं। बातचीत बढ़ते हुए प्रेम तक पहुंची और कुछ महीने बाद पूजा ने अपने पहले पति को छोड़कर पवन से लव मैरिज कर ली। पूजा ने पवन से शादी करने से पहले खुद को अनमैरिड बताया था। पूजा ने पवन को नागपुर बुलाया और मंदिर में शादी की। इसके बाद पवन ने नागपुर में ही काम शुरू कर दिया। पूजा ने पहले पति धीरज से कह दिया कि वह गांव जा रही है, यह कहकर वह पवन के साथ चली गई।

तीसरे के साथ हुआ फरार

कुछ दिन बाद पूजा की इंस्टाग्राम पर सचिन नाम के एक युवक से पहचान हो गई। जब उसका दूसरा पति पवन घर पर नहीं होता था तो सचिन उसके घर आने-जाने लगा। महिला का सचिन के प्रति प्रेम बढ़ा और वह उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। अब दोनों ने भाग कर शादी कर ली है।

पूजा की खोज में टकराएं दोनों पति

इसके बाद पूजा के पहले पति धीरज और दूसरे पवन ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उन्हें पता चला कि पूजा ने सचिन नाम के युवक से तीसरी शादी की है। इसके बाद दोनों पत्नी को पाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे और नागपुर पुलिस के ‘भरोसा सेल’ से गुहार लगाई।

तीनों पति अपनी-अपनी पत्नी होने का दे रहे सबूत

पूजा के पहले पति का कहना है कि उसका और पूजा का एक बेटा है। वहीं दूसरे पति पवन ने शादी की तस्वीरें और दस्तावेज दिखाकर उसे अपनी पत्नी बताया है। पुलिस ने जब महिला को फोन किया तो उसने कहा कि मेरे तीसरे पति सचिन के साथ मेरा जीवन अच्छा चल रहा है। अब पुलिस असमंजस में है कि करे तो क्या करे? पुलिस बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है।