watchmen are watchmen – Dainik Bhaskar UP/UK

सुल्तानपुर : ग्रामीण सुरक्षा के सजग प्रहरी हैं चैकीदार- एसपी
सुल्तानपुर। चैकीदार पुलिस की आंख, नाक और कान हैं। चैकीदार आपराधिक घटनाओं व अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के सबसे मजबूत और विश्वसनीय स्रोत हैं। ग्राम प्रहरीें(चैकीदार) क्षेत्र की हर छोटी बड़ी सूचनाएं थानों तक पहुंचाते हैं। चैकीदार पुलिस के अभिन्न अंग है और पुलिस-पब्लिक के बीच मधुर संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस-पब्लिक के बीच रिलेशन बनाने के अलावा कम्यूनिटी पुलिसिंग में भी चैकीदारों का रोल महत्वपूर्ण होता है। यह बातें एसपी सोमेन बर्मा ने चैकीदारों के साथ हुई बैठक में कही।

पुलिसिंग सिस्टम में चैकीदारों का रोल बेहद महत्वपूर्ण

एसपी सोमेन बर्मा ने आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा, मूर्ति विसर्जन को लेकर चैकीदारों(ग्राम प्रहरियों) के साथ बैठक की। ग्राम प्रहरियों से त्योहार नवरात्रि, दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी प्राप्त करने और सूचनाओं को तत्काल आदान प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने चैकीदारों से गांवों-कस्बों में रखी जाने वाली मूर्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए चैकीदारों से उनके फर्ज और उनकी भूमिका के बारे में उनको बताया। एसपी बर्मा ने कहा कि यदि (चैकीदारों) ग्राम प्रहरियों के माध्यम से क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी सूचनाओं का आदान-प्रदान समय से होता रहे तो क्षेत्र की ज्यादातर समस्याओं का निराकरण आसानी से हो सकता है। उन्होंने कहा कि(चैकीदार) ग्राम प्रहरी पुलिस के अभिन्न अंग है और पुलिस का जनता से सम्बन्ंध बनाने में कम्युनिटी पुलिसिंग में भी इनका अहम योगदान रहता है।

एसपी बर्मा ने बैठक में ग्राम प्रहरियों से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली और आगामी पर्व दुर्गापूजा, दशहरा, बारावफात और दीपावली को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया। एसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि पुलिसिंग प्रणाली में चैकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इनकी बदौलत ही अपराधों का ग्राफ रोका जा सकता है। यह पुलिस के आंख ,नाक और कान होते है। उन्होंने कहा कि चैकीदार गांव में छोटे-बड़े विवाद और अराजकतत्वों की सूचना सीधे पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि आगामी पर्वो के मद्देनजर ग्राम प्रहरियों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। बारी बारी चैकीदारों से संवाद कर समस्या के प्रति अवगत हुए।

एसपी ने कहा कि पर्वो पर ग्रामीण क्षेत्रों में नजर बनाकर रखी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए चैकीदार सजग प्रहरी हैं। कोई भी अपराधिक हलचल की जानकारी पुलिस को दी जाए। उन्होंने गांवों में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चैकीदारों को सजेस्ट किया। जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।