water tank – Dainik Bhaskar UP/UK

सीतापुर : हाईकोर्ट ने पानी टंकी का निर्माण करने के दिए निर्देश
सीतापुर। तहसील मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम भिठौरा में अमृत योजना में स्वच्छ जल मिशन योजना के तहत बनने वाली जिस पानी की टंकी के कार्य को एक राजनीति के तहत रोकवा दिया गया था उसे बनाने के लिए हाईकोर्ट ने दिशा निर्देश दे दिया है। यही नहीं हाईकोर्ट ने जल निगम ग्रामीण को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि इस बार अगर कोई व्यवधान उत्पन्न करे तो उसके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाए। बताते चलें कि ग्राम भिठौरा में ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने की नियत से जून माह में पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। पानी की टंकी के निर्माण के लिए ग्राम सभा की भूमि को चिन्हित किया गया और टंकी को बनाए जाने को लेकर नीवं की खुदाई हुई।

मछरेहटा ब्लाक के भिठौरा गांव में निर्माण के दौरान रोका गया था कार्य

जब नींव खुदी तो इसी गांव का रहने वाला सेमरू उस जमीन को खुद की बताने लगा और कार्य को रूकवा दिया। जिस पर वहां के प्रधान ने मामले की लिखित शिकायत एसडीएम मिश्रिख से की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लेखपालों की एक टीम गठित कर मौके पर भेजी और जांच करने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच की तो सेमरू द्वारा की गई शिकायत फर्जी पाई गई। जिसकी पुष्टि खुद एसडीएम ने दैनिक भास्कर से की थी। इसके बावजूद भी राजनैतिक प्रतिद्वंदता के कारण टंकी का निर्माण नहीं शुरू हुआ जिस पर प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिस पर दो दिन पूर्व हाईकोर्ट ने पूरे मामले को सुन जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया है।

इस बारे में जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता आलोक पटेल से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत कहा कि कि पानी की टंकी का शीघ्र निर्माण कराया जाए अगर इस बार कोई व्यवधान उत्पन्न करे तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

बहराइच : पानी की टंकी उपभोक्ताओं के लिए बनी शोपीस
बहराइच। पयागपुर में नवसृजित नगर पंचायत पयागपुर में बनी सजल योजना के अंतर्गत वर्ष 2014 में पानी टंकी उपभोक्ताओं के लिए शोपीस बनकर रह चुकी है l 4 माह से सप्लाई वाल खराब होने से लगभग 6000 आबादी शुद्ध पेयजल के लिए प्रभावित हो रही है l समय पर पानी की सप्लाई न होने से उपभोक्ताओं ने पानी के लिए हाहाकार मचा रखा है l नगर पंचायत के अंतर्गत भूप गंज, कोटबाजार , नूरपुर ,सचोली, जैसे ग्रामीण अंचलों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है l केवल पैतोरा ,पयागपुर, अहिरन पुरवा, पलटन पुरवा,नाव पुरवा, नई बस्ती ,मगरेपुरवा ,शिवदहा, कल्लू पुरवा, साहसरावा, के लिए ही पाइपलाइन बिछाया गया था,जो कई जगह पंचर हो चुका है ; जिससे उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पा रहा है l

पयागपुर गांव के शौखत अली, तिलकराम, पैतोरा, रमेश पयागपुर, दीपू उपाध्याय पयागपुर, बाऊरयादव अहिरन पुरवा, अरुण राधे बाबा पैतोरा, शंकर पलटन पुरवा आदि लोगों का कहना है कि नगर पंचायत का दर्जा पयागपुर को तो मिल गया परंतु नगर पंचायत पयागपुर में समस्याएं आज भी सुरसा जैसे मुंह बाए खड़ी है, चाहे बरसात में पानी निकास की समस्या अथवा पेयजल की समस्या हो तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुलभ शौचालय की समस्या हो, विकास का इंतजार आज भी लोगों को है l

पानी टंकी के ऑपरेटर कमला प्रसाद मिश्र कहते हैं कि वर्ष 2018 से मानदेय नहीं मिल पाया, फिर भी टंकी पर ड्यूटी कर रहा हूं, खराब सप्लाई वाल की सूचना कई बार संबंधित उच्चाधिकारियों को दे चुका हूं परंतु खराब वाल ठीक नहीं कराया गया | गर्मी का मौसम है लोगों को शुद्ध पेयजल की आवश्यकता है परंतु बनी पानी टंकी लोगों के लिए केवल सफेद हाथी साबित हो रही है l ग्रामीणों ने पानी की समस्याओं से निजात दिलवाई जाने की मांग की है l

बहराइच : प्रदर्शनी के लिए लगी गांव में पानी टंकी, स्वच्छ जल को तरस रहे ग्रामीण
विशेश्वरगंज/बहराइच l ब्लाक विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्रामपंचायत गुवाये लखारामपुर गांव में करोङो की लागत से बनी पानी टंकी बीते 4 वर्षों से क्षेत्र के लोगों के लिए हाथी के दांत साबित हो रही है। टंकी को बने कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन पानी टंकी के माध्यम से ग्रामीणों को सालों से एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ है। जिसके चलते करोङो रूपए की लागत से बनी पानी टंकी बेकार साबित हो रही है। लोगों ने बताया कि निर्माण के बाद करीब 1 महीने तक ही टंकी का संचालन सुचारू रूप से चला लेकिन बाद में पूरी तरह ध्वस्त हो गया है ।

चित्र परिचय: कीचड़ युक्त मोहरबा के रास्ते

ग्रामीणों का कहना है कि जलनिगम के अधिकारी या कर्मचारी आज तक कभी इस पानी टंकी की सुधि लेने नहीं आये। टंकी के न शुरू होने के चलते गर्मी के मौसम में ग्रामीण पेयजल की किल्लत के चलते बिलबिला जाते हैं। लोगों का कहना है कि टंकी बनने के बाद हमें काफी उम्मीद थी कि अब हमारी पानी की समस्या का जीवन पर्यंत निदान हो जाएगा।

लेकिन हमें क्या पता था कि समस्या कम होने की बजाय और ज्यादा विकराल हो जाएगी। पानी टँकी का निर्माण तो सही हुआ लेकिन आज तक ये टंकी शोपीस बनकर गांव की शोभा बढ़ा रही है। स्थिति ये है कि परिसर में बड़े बड़े घासे उगी है और जिस कमरे में जलनिगम के अधिकारी के बैठने की जगह थी वहाँ पर लगा कूड़े का अंबार।

गोंडा: चार करोड की पानी टंकी, फिर भी पाइप फटकर ध्वस्त
बालपुर,गोंडा। ग्राम परसागोंडरी में ग्रामीणों को पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराने को लेकर करीब चार करोड़ की लागत से बनाई गई पानी की टंकी घपले घोटाले का शिकार होकर रह गई है। स्वच्छ शुद्ध पानी पीने का ग्रामीणों का सपना कभी न पूरा होने वाला सपना बनकर रह गया है। यहां पानी आपूर्ति को लेकर विछाई गई पाइप लाइन घटिया गुणवत्ता की होने के चलते जगह जगह फटकर ध्वस्त हो चुकी है। पानी की टंकी के ओवरहेड टैंक में जगह जगह लीकेज होने से खस्ताहाल होकर रह गई है।

हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्रामपंचायत परसागोंडरी गोंडा लखनऊ हाईवे के किनारे स्थित है।यहां के करीब 11 हजार ग्रामीणों को स्वच्छ व शुद्ध पानी मुहैया कराने को लेकर जलनिगम विभाग की ओर से करीब चार करोड़ की लागत से पानी की टंकी बनाने का प्रयास किया। इसके निर्माण में प्रयोग की गई घटिया निर्माण सामग्री के चलते यह पानी टंकी घपले घोटाले का शिकार होकर रह गई है। जल निगम विभाग के इंजीनियर की लापरवाही का खामियाजा यहां की भोलेभाले हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि 2012-13 में निर्मल नीर योजना के तहत के तहत यहां पानी की टंकी निर्माण कराया जाना शुरू हुआ।जलनिगम के इंजीनियर व ठेकेदार की मिलीभगत से पानी सप्लाई करने वाला पाइप मानक विहीन घटिया गुणवत्ता का डालकर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया। पानी की टंकी के ओवरहेड टैंक निर्माण में भी घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किये जाने से वह पानी आपूर्ति के लिये चलाने पर जगह लीकेज करती रहती है। इससे पिछले 10 सालों से 11 हजार ग्रामीण शुद्ध पानी के लिए तरस रहे और दूषित पानी पीने के लिए मजबूर कर दिये गये है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव का पानी बेहद खराब है उसको पीकर ग्रामीण आयेदिन विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार हो रहे है। गांव के लोगों ने पानी आपूर्ति शुरू करने के लिए जिले के अधिकारियों से अनेक बार फरियाद किया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। परसा डीहा, गुरुपुरवा, रोसीपुरवा, शिवशंकरपुरवा, प्रतापबलीपुरवा, हुलासपुरवा, खम्भापुरवा, पहुवा,दर्शनतिवारीपुरवा, बटपुरवा, छोटीपुरवा, दानवपुरवा,पुरईपुरवा समेत करीब डेढ़ दर्जन गांवों के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की दरकार है।

ग्रामपंचायत सचिव हिम्मत मौर्या ने बताया पानी की टंकी के बारे में जलनिगम के इंजीनियर जिम्मेदार है।इसके बारे में वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकते है। ग्राम प्रधान वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि करीब छह महीने पहले जल निगम विभाग में ध्वस्त पड़ी पानी आपूर्ति फिर से शुरू कराने के लिए शिकायत किया। वहां से बताया गया कि इसका प्राक्कलन मरम्मत कराने के लिए भेजा गया है। बजट मिलने पर इसको दुरुस्त कराया जायेगा।